राम मंदिर पर राजनीति करने वालों को जनता पहचानती है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र-2026 से पूर्व आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या का मुद्दा वही लोग उठा रहे हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं और "जय श्रीराम" का उद्घोष करने वालों पर लाठी-गोली चलाने का काम किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को रोकने के लिए न्यायालय में वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी थी, वही आज मंदिर निर्माण और चंदे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग राम मंदिर में चंदा चोरी की बात करते हैं, उनके पास मंदिर निर्माण के लिए एक पैसा भी देने का नैतिक आधार नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि देश और दुनिया सब देख रही है कि कौन भगवान श्रीराम की आस्था के साथ खड़ा रहा और किसने हर स्तर पर मंदिर निर्माण में बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे लोगों की राजनीति और उनके वास्तविक चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आस्था और विकास के मुद्दों पर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और जनता का विश्वास लगातार सरकार के साथ बना रहेगा।
राम मंदिर पर राजनीति करने वालों को जनता पहचानती है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र-2026 से पूर्व आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या का मुद्दा वही लोग उठा रहे हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं और "जय श्रीराम" का उद्घोष करने वालों पर लाठी-गोली चलाने का काम किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को रोकने के लिए न्यायालय में वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी थी, वही आज मंदिर निर्माण और चंदे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग राम मंदिर में चंदा चोरी की बात करते हैं, उनके पास मंदिर निर्माण के लिए एक पैसा भी देने का नैतिक आधार नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि देश और दुनिया सब देख रही है कि कौन भगवान श्रीराम की आस्था के साथ खड़ा रहा और किसने हर स्तर पर मंदिर निर्माण में बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे लोगों की राजनीति और उनके वास्तविक चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आस्था और विकास के मुद्दों पर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और जनता का विश्वास लगातार सरकार के साथ बना रहेगा।
- डी एम ने सुनी गेट पर खड़े फरियादियों की समस्या फरियादी बुजुर्ग ने कहा कि हर जिले में हो ऐसा ही डी एम प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने आज इंसानियत की मिसाल पेश की मीटिंग खत्म करके जब वह अपने कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने देखा कि गेट के बाहर कई फरियादी अपनी समस्या लेकर खड़े हैं। डी एम ने बिना देर किए सभी फरियादियों से एक-एक करके मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के आदेश भी दिए इधर मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग फरियादी ने कहा कि अगर प्रदेश के हर जनपद में ऐसे ही जिला अधिकारी हों तो सरकार की छवि समाज में और बेहतर हो जायेगी1
- राम मंदिर पर राजनीति करने वालों को जनता पहचानती है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र-2026 से पूर्व आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या का मुद्दा वही लोग उठा रहे हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं और "जय श्रीराम" का उद्घोष करने वालों पर लाठी-गोली चलाने का काम किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को रोकने के लिए न्यायालय में वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी थी, वही आज मंदिर निर्माण और चंदे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग राम मंदिर में चंदा चोरी की बात करते हैं, उनके पास मंदिर निर्माण के लिए एक पैसा भी देने का नैतिक आधार नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि देश और दुनिया सब देख रही है कि कौन भगवान श्रीराम की आस्था के साथ खड़ा रहा और किसने हर स्तर पर मंदिर निर्माण में बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे लोगों की राजनीति और उनके वास्तविक चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आस्था और विकास के मुद्दों पर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और जनता का विश्वास लगातार सरकार के साथ बना रहेगा।1
- परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम बना श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम बना श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के अरैल घाट स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आध्यात्मिक वातावरण, धार्मिक महत्व और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी यहां पहुंच रहे हैं। आश्रम परिसर में भगवान जगन्नाथ मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र है, जहां स्थापित भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की दिव्य प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करते हैं। आश्रम की एक विशेषता यहां चारों वेदों के स्मरण को समर्पित धार्मिक संरचनाएं एवं वैदिक परंपरा का संरक्षण है। इसके साथ ही परिसर में अनेक ऋषि-मुनियों की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का संदेश देती हैं। इन प्रतिमाओं को देखने और उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आश्रम में स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ परिसर, हरियाली तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शांत और आध्यात्मिक वातावरण लोगों को ध्यान, साधना और आत्मिक शांति का अनुभव कराता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। सावन सहित विभिन्न धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ जाती है। आश्रम का दिव्य वातावरण, सुव्यवस्थित परिसर और धार्मिक महत्व हर आने वाले श्रद्धालु को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है।1
- *श्रावण मास/काँवड़ यात्रा-2026 के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत नगर जोन के मनकामेश्वर मन्दिर, नागवासुकी मन्दिर व अन्य प्रमुख शिवालयों तथा प्रमुख घाटों पर सुरक्षा हेतु किये गये पुलिस प्रबंध के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा दी गयी बाइट*-1
- *प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज दिनांक 03/08/2026 को जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्या के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को दिए निर्देश।* *प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज दिनांक 03/08/2026 को जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्या के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को दिए निर्देश।*1
- सावन के प्रथम सोमवार पर प्रशासन की मुस्तैदी, ड्रोन से भी रखी गई नजर वाराणसी में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। काशी विश्वनाथ धाम समेत प्रमुख शिव मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। भीड़ की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करते रहे। बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पेयजल, साफ-सफाई और मेडिकल सुविधाओं के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। ड्रोन के जरिए भीड़ की स्थिति और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की गई, जिससे जरूरत के अनुसार मौके पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सके। सावन के प्रथम सोमवार पर काशी में आस्था का सैलाब उमड़ा, लेकिन प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के चलते श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने और भीड़ व्यवस्था बनाए रखने का लगातार प्रयास किया गया।2
- ----------------प्रकाशनार्थ----------------- *एआईएमआईएम महानगर संगठन का विस्तार करते हुए मोहम्मद अदनान असगरी को महानगर सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई।* प्रयागराज। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम AIMIM महानगर संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक मुन्ना मस्जिद करेली में हुई जिसमें मोहम्मद अदनान असगरी को महानगर सचिव शोएब अहमद व एहसान अली को कार्यकारिडी सदस्य की ज़िम्मेदारी देते हुए नियुक्ति पत्र दिया गया । बैठक में दर्जनों लोगों ने एआईएमआईएम पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी से प्रभावित होकर महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद के नेतृत्व में एआईएमआईएम पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में महानगर उपाध्यक्ष रियाज़ुल हक़ चौधरी,विधानसभा अध्यक्ष शहर पश्चिमी ज़ुबैरअहमद,महानगर सचिव इमरान अहमद बख्शी, महानगर सचिव असलम खान,अयाज़ अली,मोहम्मद शहज़ादे,मोहम्मद आसिफ, आदि लोग मौजूद थे। भवदीय महानगर अध्यक्ष AIMIM प्रयागराज/ इलाहाबाद1