Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमरोहा में कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठे किसानों ने पुलिस प्रशासन को 10 मिनट का सीधा अल्टीमेटम दे दिया है। किसानों ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगर 10 मिनट के भीतर प्रशासन उनकी बात नहीं मानता है, तो वे इस गेट को तोड़कर उखाड़ फेंकेंगे।
UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
अमरोहा में कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठे किसानों ने पुलिस प्रशासन को 10 मिनट का सीधा अल्टीमेटम दे दिया है। किसानों ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगर 10 मिनट के भीतर प्रशासन उनकी बात नहीं मानता है, तो वे इस गेट को तोड़कर उखाड़ फेंकेंगे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तहसील हसनपुर का एक मामला सामने आया है, जहाँ तीन सगी बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली है। यह अनोखी शादी इलाके में भारी चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक ही लड़के से शादी रचाने वाली ये तीनों बहनें सोशल मीडिया पर काम करती हैं।1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में तीन बहनों ने एक ही युवक से शादी कर ली है। तीनों बहनों ने अपने कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू से विवाह रचाया है। बताया जा रहा है कि विकास पिछले कई महीनों से इन बहनों के वीडियो में पति की भूमिका निभाता आ रहा था और अब इस शादी की खबर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।1
- नीट पेपर लीक मामले को लेकर इस समय चारों तरफ भारी हंगामा चल रहा है। इस पूरी स्थिति से लोग बेहद चिंतित और असंतोष में हैं। देश में बन रहे ऐसे हालातों पर निराशा व्यक्त करते हुए गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर हमारा देश किस दिशा में जा रहा है।1
- अमरोहा के गजरौला ब्लॉक सभागार में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने अपने पांच वर्षीय कार्यकाल के पूर्ण होने पर बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विकास खंड में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पांच वर्षों के कार्यकाल में गजरौला का कोई भी गांव ऐसा नहीं बचा, जहां विकास कार्य न हुए हों। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा सौंपी गई प्रशासक की जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है और वे भविष्य में भी क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस सम्मान समारोह में बीडीसी सदस्य आयुष चौधरी, करन सिंह सैनी, सतेन्द्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, जयकीरत उर्फ हैप्पी, पिंटू धारीवाल, श्योनाथ सिंह, हरकेश राणा, पंकज चौधरी, मामला देवी, शशि, सरोज, नीतू, आबिद अली, अनम खातून, सौरभ कुमार, जाबिर अली, सुरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, फरजन्द अली, प्रवेश देवी और जसवीर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- हापुड़ जनपद के किसान डिग्री कॉलेज सिंभावली (केडी कॉलेज) के छात्र दीपेंद्र गंगवार ने एमएससी (एजी) प्लांट पैथोलॉजी में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में टॉप किया है। विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा छात्र दीपेंद्र गंगवार को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के बाद कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय गर्ग ने छात्र को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पादप रोग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुँवर ज़ीशान खान ने कहा कि छात्र ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। छात्र दीपेंद्र गंगवार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को देते हुए आगे पीएचडी कर उच्च शिक्षा में जाने की इच्छा जताई। इस दौरान डॉ. शिवांगी, प्रो. ललित कुमार, प्रो. सुरभि मित्तल, अनिल कुमार और डॉ. मनोज उपस्थित रहे।2
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में OBC आरक्षण के मुद्दे पर आयोग की जनसुनवाई आयोजित की गई। इस सुनवाई के दौरान अमरोहा में प्रतिनिधित्व को लेकर गहन मंथन किया गया।1
- हाजी चंदा मियां वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अमरोहा में एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया, जिसे डॉ. सोहल मिर्जा ने लगाया। इस शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अमरोहा की चेयरमैन श्रीमती शशि जैन ने किया। इस मौके पर चेयरमैन श्रीमती शशि जैन ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।1
- अमरोहा के थाना धनोरा क्षेत्र के अंतर्गत चूचेला कला का रहने वाला एक व्यक्ति आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान धनोरा पुलिस की सूझबूझ के कारण उस व्यक्ति की जान बच गई। पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1