Shuru
Apke Nagar Ki App…
नीट पेपर लीक मामले को लेकर इस समय चारों तरफ भारी हंगामा चल रहा है। इस पूरी स्थिति से लोग बेहद चिंतित और असंतोष में हैं। देश में बन रहे ऐसे हालातों पर निराशा व्यक्त करते हुए गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर हमारा देश किस दिशा में जा रहा है।
Barahbastitv
नीट पेपर लीक मामले को लेकर इस समय चारों तरफ भारी हंगामा चल रहा है। इस पूरी स्थिति से लोग बेहद चिंतित और असंतोष में हैं। देश में बन रहे ऐसे हालातों पर निराशा व्यक्त करते हुए गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर हमारा देश किस दिशा में जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमरोहा के थाना धनोरा क्षेत्र के अंतर्गत चूचेला कला का रहने वाला एक व्यक्ति आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान धनोरा पुलिस की सूझबूझ के कारण उस व्यक्ति की जान बच गई। पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1
- शिकारपुर नगर के मौहल्ला मुफ्तीवाड़ा स्थित दौज वाली पोखर की सफाई के दौरान हाल ही में जमीन से भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग प्रकट होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासियों और सभासद की देखरेख में पोखर की सफाई के दौरान शिवलिंग निकलते ही भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर जल चढ़ाया और स्थान को सुरक्षित करने के लिए तिरपाल, लोहे का जाल, एलईडी लाइटें, डीजे लगाने के साथ ही प्रसाद व दानपेटी रख दी। हालांकि, बीती आधी रात को पुलिस और प्रशासनिक अमले की सख्त कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गहरा रोष और दहशत फैल गई है। मौहल्लेवासियों का आरोप है कि तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और भारी पुलिस बल ने अचानक मौके पर पहुंचकर पूरे अस्थायी ढांचे को हटा दिया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक टीम अपने साथ शिवलिंग के ऊपर लगी तिरपाल, लोहे का जाल, डीजे, एलईडी लाइटें, प्रसाद और श्रद्धालुओं की दानपेटी तक उठाकर ले गई। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और डर के साये में जी रहे लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर प्रशासन ने यह कदम दिन के बजाय आधी रात के अंधेरे में क्यों उठाया। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर नगर पालिका या तहसील प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।1
- हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा (58) के ग्राम देहरा में हाल ही में हुई दो दुखद घटनाओं के बाद समाजवादी पार्टी के नेता प्रताप सिंह चौहान पीड़ित परिवारों से मिलने पहुँचे। उन्होंने दिवंगत असद बजाज और नासिर कुरैशी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने भी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। प्रताप सिंह चौहान लगातार गाँव-गाँव जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और क्षेत्रीय लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं।1
- बुलंदशहर के जहांगीरपुर में खुर्जा-जेवर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार को 'वीर जी मलाई चाप' रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस उद्घाटन समारोह में लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले कलाकार और सेलिब्रिटी बिंदा सिंह धारा ने विशेष रूप से पहुंचकर फीता काटा और प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद, स्वच्छता और उच्च गुणवत्ता की सेवा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। समारोह में पहुंचे लोगों ने 'वीर जी मलाई चाप' के विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और गुणवत्ता की सराहना की। यह उद्घाटन समारोह उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ और क्षेत्रवासियों ने इसे जहांगीरपुर के लिए एक अच्छी पहल बताया।1
- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मकोका के फरार आरोपी रईस उर्फ मुल्ला के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। आरोपी जमानत पर छूटने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने इलाके में मुनादी कराकर आरोपी को जल्द से जल्द अदालत में पेश होने की चेतावनी दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी तय समय में हाजिर नहीं होता है, तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बुधवार को कांग्रेस नेताओं को दिनभर उनके आवास और जिला कार्यालय तक सीमित रखा गया। इसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने किसानों के लिए यूरिया व डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लगातार बढ़ते बिजली बिलों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।1
- कल कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पीएम मोदी ने एक वीडियो जारी किया है। वहीं, पिछले एक महीने से पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी लगातार सड़क पर उतरी हुई है।1
- हापुड़ जनपद के सिंभावली क्षेत्र स्थित बक्सर में बच्चों को मिलने वाले पोषाहार राशन पर आंगनवाड़ी कर्मचारियों द्वारा डाका डाले जाने का मामला सामने आया है। बच्चों के हिस्से का पौषहार राशन आंगनवाड़ी कर्मचारियों द्वारा परचून की दुकान पर सप्लाई किया जा रहा है, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बच्चों के पोषाहार राशन से भरे कैट मयूरी में भरकर परचून की दुकान पर पहुंचे नजर आ रहे हैं। मौके पर वीडियो बनता देख दुकानदार हाथ जोड़ता हुआ दिखाई दिया, वहीं मयूरी चालक मयूरी को वापस लेकर वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर बच्चों को मिलने वाला पोषाहार राशन मयूरी में भरकर दुकान तक कैसे पहुंचा।2