logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कल कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पीएम मोदी ने एक वीडियो जारी किया है। वहीं, पिछले एक महीने से पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी लगातार सड़क पर उतरी हुई है।

3 hrs ago
user_आदर्श भारत TV
आदर्श भारत TV
TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
3 hrs ago

कल कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पीएम मोदी ने एक वीडियो जारी किया है। वहीं, पिछले एक महीने से पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी लगातार सड़क पर उतरी हुई है।

  • user_SONU DISH TV = 📡
    SONU DISH TV = 📡
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश
    बहुत बहुत धन्यवाद 🙏
    31 min ago
  • user_Shivnath Rajput
    Shivnath Rajput
    Hata, Kushi Nagar
    🕉️बहुत-बहुत dhanyvad Modi धन्यवाद मोदी जी
    2 hrs ago
  • user_Vikas Kumar
    Vikas Kumar
    सिकटी, अररिया, बिहार
    🙏💐🙏🙏🙏🙏🙏💐💐💐💐💐🙏🙏
    2 hrs ago
More news from गाजियाबाद and nearby areas
  • कल कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पीएम मोदी ने एक वीडियो जारी किया है। वहीं, पिछले एक महीने से पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी लगातार सड़क पर उतरी हुई है।
    1
    कल कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पीएम मोदी ने एक वीडियो जारी किया है। वहीं, पिछले एक महीने से पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी लगातार सड़क पर उतरी हुई है।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    3 hrs ago
  • गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2 टॉवर के फ्लैट संख्या 704 में गुरुवार शाम करीब 5:45 बजे खाना बनाते समय रसोई की चिमनी में अचानक आग लग गई। आग की वजह से पूरे फ्लैट में धुआं भर गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घबराए परिजनों ने तुरंत सोसाइटी के सुरक्षा अमले को सूचना दी, जिसके बाद सिक्योरिटी सुपरवाइजर सऊद खान दो सुरक्षा गार्डों के साथ अग्निशामक सिलेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। गार्डों ने बिना वक्त गंवाए चिमनी की आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और फ्लैट में भारी नुकसान होने से बच गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार और अन्य निवासियों ने सुरक्षा गार्डों की हिम्मत और सूझबूझ की जमकर तारीफ की। हालांकि, इस हादसे ने सोसाइटी की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निवासियों का आरोप है कि गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के पास अब तक वैध फायर एनओसी (NOC) नहीं है, जबकि इससे पहले भी परिसर में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। एक सुरक्षा गार्ड ने खुलासा किया कि सोसाइटी के मुख्य गेट पर रखे अधिकांश अग्निशामक सिलेंडर खाली पड़े हैं और केवल चार सिलेंडर ही चालू स्थिति में हैं। इसके अलावा सोसाइटी में आपात स्थिति से निपटने के लिए कोई प्रशिक्षित फायर स्टाफ भी तैनात नहीं है। बार-बार होती घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था में कमियों के बावजूद कोई कदम न उठाए जाने से निवासियों में आरडब्ल्यूए (RWA) के प्रति भारी आक्रोश है। सोसाइटी के निवासियों ने निर्णय लिया है कि वे शुक्रवार को इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (फायर विभाग) से करेंगे। शिकायत के माध्यम से सोसाइटी के खाली पड़े अग्निशामक सिलेंडरों, उपकरणों की स्थिति और फायर एनओसी की जांच कराकर आरडब्ल्यूए के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
    4
    गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2 टॉवर के फ्लैट संख्या 704 में गुरुवार शाम करीब 5:45 बजे खाना बनाते समय रसोई की चिमनी में अचानक आग लग गई। आग की वजह से पूरे फ्लैट में धुआं भर गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घबराए परिजनों ने तुरंत सोसाइटी के सुरक्षा अमले को सूचना दी, जिसके बाद सिक्योरिटी सुपरवाइजर सऊद खान दो सुरक्षा गार्डों के साथ अग्निशामक सिलेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। गार्डों ने बिना वक्त गंवाए चिमनी की आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और फ्लैट में भारी नुकसान होने से बच गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार और अन्य निवासियों ने सुरक्षा गार्डों की हिम्मत और सूझबूझ की जमकर तारीफ की।

हालांकि, इस हादसे ने सोसाइटी की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निवासियों का आरोप है कि गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के पास अब तक वैध फायर एनओसी (NOC) नहीं है, जबकि इससे पहले भी परिसर में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। एक सुरक्षा गार्ड ने खुलासा किया कि सोसाइटी के मुख्य गेट पर रखे अधिकांश अग्निशामक सिलेंडर खाली पड़े हैं और केवल चार सिलेंडर ही चालू स्थिति में हैं। इसके अलावा सोसाइटी में आपात स्थिति से निपटने के लिए कोई प्रशिक्षित फायर स्टाफ भी तैनात नहीं है।

बार-बार होती घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था में कमियों के बावजूद कोई कदम न उठाए जाने से निवासियों में आरडब्ल्यूए (RWA) के प्रति भारी आक्रोश है। सोसाइटी के निवासियों ने निर्णय लिया है कि वे शुक्रवार को इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (फायर विभाग) से करेंगे। शिकायत के माध्यम से सोसाइटी के खाली पड़े अग्निशामक सिलेंडरों, उपकरणों की स्थिति और फायर एनओसी की जांच कराकर आरडब्ल्यूए के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
    user_Gaurav bansal
    Gaurav bansal
    Grain Trader गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए बिजली विभाग ने विशेष तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं। बारिश के मौसम में बिजली के खंभों और ट्रांसफॉर्मरों से करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जिसे देखते हुए कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मार्ग पर लगे बिजली के खंभों को पीवीसी और प्लास्टिक कवर से ढका जा रहा है। करंट के खतरे को कम करने के लिए इस व्यवस्था के साथ-साथ ट्रांसफॉर्मरों की बैरिकेडिंग, जर्जर बिजली लाइनों की मरम्मत और लगातार निगरानी का काम भी किया जा रहा है। बिजली विभाग का दावा है कि इन तमाम सुरक्षा उपायों से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर होगी।
    3
    गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए बिजली विभाग ने विशेष तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं। बारिश के मौसम में बिजली के खंभों और ट्रांसफॉर्मरों से करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जिसे देखते हुए कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मार्ग पर लगे बिजली के खंभों को पीवीसी और प्लास्टिक कवर से ढका जा रहा है।

करंट के खतरे को कम करने के लिए इस व्यवस्था के साथ-साथ ट्रांसफॉर्मरों की बैरिकेडिंग, जर्जर बिजली लाइनों की मरम्मत और लगातार निगरानी का काम भी किया जा रहा है। बिजली विभाग का दावा है कि इन तमाम सुरक्षा उपायों से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर होगी।
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वृंदावन निवासी इंदुलेखा द्वारा विभिन्न संतों और कथावाचकों को लेकर दिए गए बयानों पर साध्वी आस्था माँ ने तीखा पलटवार किया है। एक वीडियो संदेश जारी कर आस्था माँ ने कहा कि इंदुलेखा लगातार अनिरुद्ध आचार्य महाराज, देवकीनंदन ठाकुर और चित्रलेखा देवी समेत सनातन धर्म के प्रमुख व्यक्तित्वों को निशाना बना रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस प्रमाण के सार्वजनिक मंचों और मीडिया के माध्यम से संत समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सनातन समाज में भ्रम फैल रहा है और समाज बंट रहा है। किसी भी संत या संस्था पर सवाल उठाने से पहले सार्वजनिक रूप से साक्ष्य पेश किए जाने चाहिए। आस्था माँ ने यह भी दावा किया कि 23 जुलाई को उन्होंने इंदुलेखा को फोन कर समझाने का प्रयास किया था। उन्होंने इंदुलेखा से कहा कि केवल हिंदू समाज के संतों को निशाना बनाना अनुचित है और यदि प्रश्न उठाने हैं तो सभी समुदायों के संदर्भ में समान दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए, लेकिन इंदुलेखा ने इसका नकारात्मक उत्तर दिया। अनिरुद्ध आचार्य महाराज, देवकीनंदन ठाकुर और चित्रलेखा देवी के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये संत वर्षों से धर्म प्रचार, गौसेवा, धार्मिक जागरण और समाज सेवा में लगे हैं। देश भर में अनेक संत शिक्षा, चिकित्सा और अन्न सेवा के जरिए लाखों लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचा रहे हैं। शराबबंदी और बार डांसरों जैसे विषयों पर उठ रहे सवालों पर आस्था माँ ने कहा कि ये मुद्दे सरकार की नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े हैं। अनिरुद्ध आचार्य महाराज के लिए बार डांसर या बालाएं बेटी और बहन के समान हैं तथा नाचना एक कला है जिससे गरीब महिलाओं का घर चलता है। उन्होंने कहा कि इन सार्वजनिक नीतियों पर किसी को आपत्ति या सुझाव है तो उसे उत्तर प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासन के समक्ष रखना चाहिए, न कि संतों को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सनातन समाज के भीतर ही कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों से संतों की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और बिना सबूत किसी को कठघरे में खड़ा करना न्यायसंगत नहीं है।
    2
    वृंदावन निवासी इंदुलेखा द्वारा विभिन्न संतों और कथावाचकों को लेकर दिए गए बयानों पर साध्वी आस्था माँ ने तीखा पलटवार किया है। एक वीडियो संदेश जारी कर आस्था माँ ने कहा कि इंदुलेखा लगातार अनिरुद्ध आचार्य महाराज, देवकीनंदन ठाकुर और चित्रलेखा देवी समेत सनातन धर्म के प्रमुख व्यक्तित्वों को निशाना बना रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस प्रमाण के सार्वजनिक मंचों और मीडिया के माध्यम से संत समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सनातन समाज में भ्रम फैल रहा है और समाज बंट रहा है। किसी भी संत या संस्था पर सवाल उठाने से पहले सार्वजनिक रूप से साक्ष्य पेश किए जाने चाहिए।

आस्था माँ ने यह भी दावा किया कि 23 जुलाई को उन्होंने इंदुलेखा को फोन कर समझाने का प्रयास किया था। उन्होंने इंदुलेखा से कहा कि केवल हिंदू समाज के संतों को निशाना बनाना अनुचित है और यदि प्रश्न उठाने हैं तो सभी समुदायों के संदर्भ में समान दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए, लेकिन इंदुलेखा ने इसका नकारात्मक उत्तर दिया। अनिरुद्ध आचार्य महाराज, देवकीनंदन ठाकुर और चित्रलेखा देवी के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये संत वर्षों से धर्म प्रचार, गौसेवा, धार्मिक जागरण और समाज सेवा में लगे हैं। देश भर में अनेक संत शिक्षा, चिकित्सा और अन्न सेवा के जरिए लाखों लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचा रहे हैं।

शराबबंदी और बार डांसरों जैसे विषयों पर उठ रहे सवालों पर आस्था माँ ने कहा कि ये मुद्दे सरकार की नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े हैं। अनिरुद्ध आचार्य महाराज के लिए बार डांसर या बालाएं बेटी और बहन के समान हैं तथा नाचना एक कला है जिससे गरीब महिलाओं का घर चलता है। उन्होंने कहा कि इन सार्वजनिक नीतियों पर किसी को आपत्ति या सुझाव है तो उसे उत्तर प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासन के समक्ष रखना चाहिए, न कि संतों को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सनातन समाज के भीतर ही कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों से संतों की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और बिना सबूत किसी को कठघरे में खड़ा करना न्यायसंगत नहीं है।
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Local News Reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत मोदीनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल और उसके पति पर एक पीड़िता ने धोखाधड़ी, बंधक बनाने, नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के मुताबिक मुजफ्फरनगर में तैनात महिला कांस्टेबल मीनाक्षी त्यागी और उसके पति जोनी त्यागी (निवासी मोदीनगर) ने पीड़िता को झांसा देकर जोनी त्यागी की सिखेड़ा रोड स्थित फैक्ट्री में नौकरी पर रखवाया था। आरोप है कि आरोपी दंपत्ति ने मकान दिलाने के नाम पर पीड़िता के पेटीएम अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लिए। इसके बाद 20 अप्रैल 2026 को फैक्ट्री में काम के दौरान पीड़िता को कथित तौर पर पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह अचेत हो गई। इसी हालत का फायदा उठाकर आरोपी जोनी त्यागी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर पुलिस में तैनात पत्नी के जरिए एनकाउंटर कराने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शिकायत करने की कोशिश की, तो यूपी पुलिस की खाकी का खौफ दिखाकर उसे लगातार डराया-धमकाया गया। इसके अलावा प्रार्थना पत्र में आरोपियों के अन्य नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के धंधे में शामिल होने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने अब उच्च अधिकारियों से मोदीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत मोदीनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल और उसके पति पर एक पीड़िता ने धोखाधड़ी, बंधक बनाने, नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत के मुताबिक मुजफ्फरनगर में तैनात महिला कांस्टेबल मीनाक्षी त्यागी और उसके पति जोनी त्यागी (निवासी मोदीनगर) ने पीड़िता को झांसा देकर जोनी त्यागी की सिखेड़ा रोड स्थित फैक्ट्री में नौकरी पर रखवाया था। आरोप है कि आरोपी दंपत्ति ने मकान दिलाने के नाम पर पीड़िता के पेटीएम अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लिए। इसके बाद 20 अप्रैल 2026 को फैक्ट्री में काम के दौरान पीड़िता को कथित तौर पर पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह अचेत हो गई। इसी हालत का फायदा उठाकर आरोपी जोनी त्यागी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर पुलिस में तैनात पत्नी के जरिए एनकाउंटर कराने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शिकायत करने की कोशिश की, तो यूपी पुलिस की खाकी का खौफ दिखाकर उसे लगातार डराया-धमकाया गया। इसके अलावा प्रार्थना पत्र में आरोपियों के अन्य नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के धंधे में शामिल होने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने अब उच्च अधिकारियों से मोदीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित हिन्दी भवन में रामानुज परिवार के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान किया। कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य "विद्याभास्कर" जी महाराज ने पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण संस्कार, बाल लीलाओं और श्री गोवर्धन पूजा के दिव्य प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र के अहंकार का दमन किया तथा गौसेवा, प्रकृति संरक्षण और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम, कथा और भक्ति ही मानव जीवन के कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है। कथा स्थल को रंग-बिरंगे गुब्बारों और मनमोहक पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। मधुर भजनों और संकीर्तन के बीच श्रद्धालु "राधे-राधे", "जय श्रीकृष्ण" तथा "गोवर्धनधारी लाल की जय" के जयघोष के साथ झूम उठे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती नीरू गर्ग एवं श्री राजेश गर्ग ने विधि-विधान से पूजन कर महाराज श्री का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। कथा संयोजक अतिन अग्रवाल के नेतृत्व में गौरव बंसल, सुभाष गुप्ता, धवल गुप्ता, राजेश गर्ग और रामानुज परिवार के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। कथा के समापन पर सामूहिक आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    4
    गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित हिन्दी भवन में रामानुज परिवार के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान किया। कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य "विद्याभास्कर" जी महाराज ने पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण संस्कार, बाल लीलाओं और श्री गोवर्धन पूजा के दिव्य प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र के अहंकार का दमन किया तथा गौसेवा, प्रकृति संरक्षण और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम, कथा और भक्ति ही मानव जीवन के कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है।

कथा स्थल को रंग-बिरंगे गुब्बारों और मनमोहक पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। मधुर भजनों और संकीर्तन के बीच श्रद्धालु "राधे-राधे", "जय श्रीकृष्ण" तथा "गोवर्धनधारी लाल की जय" के जयघोष के साथ झूम उठे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती नीरू गर्ग एवं श्री राजेश गर्ग ने विधि-विधान से पूजन कर महाराज श्री का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। कथा संयोजक अतिन अग्रवाल के नेतृत्व में गौरव बंसल, सुभाष गुप्ता, धवल गुप्ता, राजेश गर्ग और रामानुज परिवार के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। कथा के समापन पर सामूहिक आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_Gaurav bansal
    Gaurav bansal
    Grain Trader गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद स्थित काजीपुरा में एक खेत से महिला का शव बरामद हुआ है। 23.07.2026 को सुबह 9:07 बजे थाना वेव सिटी को PRV के माध्यम से सूचना मिली थी कि काजीपुरा के एक खेत के बीच में अचानक से किसी को घसीटने के निशान हैं और फसल भी टूटी पड़ी है। सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए वेव सिटी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जाँच के दौरान महिला का शव बरामद किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी, श्रीमती प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के अनावरण हेतु कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है तथा क्षेत्र के CCTV का अवलोकन भी किया जा रहा है। FSL की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद स्थित काजीपुरा में एक खेत से महिला का शव बरामद हुआ है। 23.07.2026 को सुबह 9:07 बजे थाना वेव सिटी को PRV के माध्यम से सूचना मिली थी कि काजीपुरा के एक खेत के बीच में अचानक से किसी को घसीटने के निशान हैं और फसल भी टूटी पड़ी है। सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए वेव सिटी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जाँच के दौरान महिला का शव बरामद किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी, श्रीमती प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के अनावरण हेतु कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है तथा क्षेत्र के CCTV का अवलोकन भी किया जा रहा है। FSL की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.