उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत मोदीनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल और उसके पति पर एक पीड़िता ने धोखाधड़ी, बंधक बनाने, नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के मुताबिक मुजफ्फरनगर में तैनात महिला कांस्टेबल मीनाक्षी त्यागी और उसके पति जोनी त्यागी (निवासी मोदीनगर) ने पीड़िता को झांसा देकर जोनी त्यागी की सिखेड़ा रोड स्थित फैक्ट्री में नौकरी पर रखवाया था। आरोप है कि आरोपी दंपत्ति ने मकान दिलाने के नाम पर पीड़िता के पेटीएम अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लिए। इसके बाद 20 अप्रैल 2026 को फैक्ट्री में काम के दौरान पीड़िता को कथित तौर पर पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह अचेत हो गई। इसी हालत का फायदा उठाकर आरोपी जोनी त्यागी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर पुलिस में तैनात पत्नी के जरिए एनकाउंटर कराने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शिकायत करने की कोशिश की, तो यूपी पुलिस की खाकी का खौफ दिखाकर उसे लगातार डराया-धमकाया गया। इसके अलावा प्रार्थना पत्र में आरोपियों के अन्य नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के धंधे में शामिल होने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने अब उच्च अधिकारियों से मोदीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत मोदीनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल और उसके पति पर एक पीड़िता ने धोखाधड़ी, बंधक बनाने, नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के मुताबिक मुजफ्फरनगर में तैनात महिला कांस्टेबल मीनाक्षी त्यागी और उसके पति जोनी त्यागी (निवासी मोदीनगर) ने पीड़िता को झांसा देकर जोनी त्यागी की सिखेड़ा रोड स्थित फैक्ट्री में नौकरी पर रखवाया था। आरोप है कि आरोपी दंपत्ति ने मकान दिलाने के नाम पर पीड़िता के पेटीएम अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लिए। इसके बाद 20 अप्रैल 2026 को फैक्ट्री में काम के दौरान पीड़िता को कथित तौर पर पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह अचेत हो गई। इसी हालत का फायदा उठाकर आरोपी जोनी त्यागी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर पुलिस में तैनात पत्नी के जरिए एनकाउंटर कराने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शिकायत करने की कोशिश की, तो यूपी पुलिस की खाकी का खौफ दिखाकर उसे लगातार डराया-धमकाया गया। इसके अलावा प्रार्थना पत्र में आरोपियों के अन्य नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के धंधे में शामिल होने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने अब उच्च अधिकारियों से मोदीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
- गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए बिजली विभाग ने विशेष तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं। बारिश के मौसम में बिजली के खंभों और ट्रांसफॉर्मरों से करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जिसे देखते हुए कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मार्ग पर लगे बिजली के खंभों को पीवीसी और प्लास्टिक कवर से ढका जा रहा है। करंट के खतरे को कम करने के लिए इस व्यवस्था के साथ-साथ ट्रांसफॉर्मरों की बैरिकेडिंग, जर्जर बिजली लाइनों की मरम्मत और लगातार निगरानी का काम भी किया जा रहा है। बिजली विभाग का दावा है कि इन तमाम सुरक्षा उपायों से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर होगी।3
- गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित हिन्दी भवन में रामानुज परिवार के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान किया। कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य "विद्याभास्कर" जी महाराज ने पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण संस्कार, बाल लीलाओं और श्री गोवर्धन पूजा के दिव्य प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र के अहंकार का दमन किया तथा गौसेवा, प्रकृति संरक्षण और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम, कथा और भक्ति ही मानव जीवन के कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है। कथा स्थल को रंग-बिरंगे गुब्बारों और मनमोहक पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। मधुर भजनों और संकीर्तन के बीच श्रद्धालु "राधे-राधे", "जय श्रीकृष्ण" तथा "गोवर्धनधारी लाल की जय" के जयघोष के साथ झूम उठे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती नीरू गर्ग एवं श्री राजेश गर्ग ने विधि-विधान से पूजन कर महाराज श्री का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। कथा संयोजक अतिन अग्रवाल के नेतृत्व में गौरव बंसल, सुभाष गुप्ता, धवल गुप्ता, राजेश गर्ग और रामानुज परिवार के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। कथा के समापन पर सामूहिक आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।4
- वृंदावन निवासी इंदुलेखा द्वारा विभिन्न संतों और कथावाचकों को लेकर दिए गए बयानों पर साध्वी आस्था माँ ने तीखा पलटवार किया है। एक वीडियो संदेश जारी कर आस्था माँ ने कहा कि इंदुलेखा लगातार अनिरुद्ध आचार्य महाराज, देवकीनंदन ठाकुर और चित्रलेखा देवी समेत सनातन धर्म के प्रमुख व्यक्तित्वों को निशाना बना रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस प्रमाण के सार्वजनिक मंचों और मीडिया के माध्यम से संत समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सनातन समाज में भ्रम फैल रहा है और समाज बंट रहा है। किसी भी संत या संस्था पर सवाल उठाने से पहले सार्वजनिक रूप से साक्ष्य पेश किए जाने चाहिए। आस्था माँ ने यह भी दावा किया कि 23 जुलाई को उन्होंने इंदुलेखा को फोन कर समझाने का प्रयास किया था। उन्होंने इंदुलेखा से कहा कि केवल हिंदू समाज के संतों को निशाना बनाना अनुचित है और यदि प्रश्न उठाने हैं तो सभी समुदायों के संदर्भ में समान दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए, लेकिन इंदुलेखा ने इसका नकारात्मक उत्तर दिया। अनिरुद्ध आचार्य महाराज, देवकीनंदन ठाकुर और चित्रलेखा देवी के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये संत वर्षों से धर्म प्रचार, गौसेवा, धार्मिक जागरण और समाज सेवा में लगे हैं। देश भर में अनेक संत शिक्षा, चिकित्सा और अन्न सेवा के जरिए लाखों लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचा रहे हैं। शराबबंदी और बार डांसरों जैसे विषयों पर उठ रहे सवालों पर आस्था माँ ने कहा कि ये मुद्दे सरकार की नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े हैं। अनिरुद्ध आचार्य महाराज के लिए बार डांसर या बालाएं बेटी और बहन के समान हैं तथा नाचना एक कला है जिससे गरीब महिलाओं का घर चलता है। उन्होंने कहा कि इन सार्वजनिक नीतियों पर किसी को आपत्ति या सुझाव है तो उसे उत्तर प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासन के समक्ष रखना चाहिए, न कि संतों को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सनातन समाज के भीतर ही कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों से संतों की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और बिना सबूत किसी को कठघरे में खड़ा करना न्यायसंगत नहीं है।2
- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत मोदीनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल और उसके पति पर एक पीड़िता ने धोखाधड़ी, बंधक बनाने, नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के मुताबिक मुजफ्फरनगर में तैनात महिला कांस्टेबल मीनाक्षी त्यागी और उसके पति जोनी त्यागी (निवासी मोदीनगर) ने पीड़िता को झांसा देकर जोनी त्यागी की सिखेड़ा रोड स्थित फैक्ट्री में नौकरी पर रखवाया था। आरोप है कि आरोपी दंपत्ति ने मकान दिलाने के नाम पर पीड़िता के पेटीएम अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लिए। इसके बाद 20 अप्रैल 2026 को फैक्ट्री में काम के दौरान पीड़िता को कथित तौर पर पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह अचेत हो गई। इसी हालत का फायदा उठाकर आरोपी जोनी त्यागी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर पुलिस में तैनात पत्नी के जरिए एनकाउंटर कराने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शिकायत करने की कोशिश की, तो यूपी पुलिस की खाकी का खौफ दिखाकर उसे लगातार डराया-धमकाया गया। इसके अलावा प्रार्थना पत्र में आरोपियों के अन्य नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के धंधे में शामिल होने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने अब उच्च अधिकारियों से मोदीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।1
- सोशल मीडिया पर एक ईमेल तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेंट क्रिएटर्स को CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बोलने पर ₹40,000 देने का दावा किया गया है। कुछ कंटेंट क्रिएटर्स का कहना है कि एक मीडिया एजेंसी की तरफ से उन्हें रात तकरीबन 2 से 3 बजे के बीच यह मेल भेजा गया। इस मेल में प्रोटेस्ट के खिलाफ दो वीडियो बनाने और इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करने के बदले ₹40,000 दिए जाने की बात कही गई है। दावे के मुताबिक, मीडिया एजेंसी द्वारा तय स्क्रिप्ट के आधार पर बोलने और सरकार के पक्ष में प्रचार करने के लिए यह रकम दी जा रही है। हालांकि, अभी तक इस वायरल मेल की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार छाया हुआ है।1
- नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सच्चाई बताते हुए कहा है कि कल जब पुलिस वाले उन्हें घसीट रहे थे, तब वही पुलिस वाले उनके कान में कह रहे थे - "इस सरकार को हटाइए।" राहुल गांधी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान उन्हें घसीटने वाले पुलिसकर्मियों ने ही खुद उनके कान में इस सरकार को हटाने की बात कही थी।1
- गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र स्थित काजीपुरा के एक खेत में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आज सुबह करीब 9 बजकर 7 मिनट पर पीआरवी के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि खेत के बीच फसल टूटी हुई है और किसी को घसीटकर ले जाने जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही वेव सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान खेत से महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। एफएसएल (FSL) टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वेव सिटी की सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती प्रियाश्री पाल के अनुसार पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वेव सिटी थाना क्षेत्र के काजीपुरा जंगल में एक खेत के बीच अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में युवती के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर फसल के बीच किसी को घसीटकर ले जाने के निशान और टूटी हुई फसल मिली है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य एकत्र किए। वेव सिटी की पुलिस अधिकारी प्रिया श्रीपाल के अनुसार, 23 जुलाई को सुबह 9:07 बजे पीआरबी के जरिए खेत में घसीटने के निशान और शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान करने और मामले का खुलासा करने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।4