logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान ने युवक की पिटाई, वीडियो वायरल रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान ने युवक की पिटाई, वीडियो वायरल पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बमनपुरी निवासी शाहरुख खान ने शुक्रवार पुलिस को दिए शिकायती पत्र में रेलवे कर्मचारी और एक आरपीएफ जवान पर उसके भाई सलीम खान के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार सलीम शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला साहूकारा में सफाई का कार्य करने गया था। काम पूरा करने के बाद वह कुछ देर चबूतरे पर बैठ गया। आरोप है कि इसी दौरान रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ जवान सुरेश यादव और एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए सलीम के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसे रेलवे पुलिस चौकी ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। जब उसने आरोपियों से बात करने की कोशिश की तो उसके साथ भी अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट में सलीम को चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

7 hrs ago
user_HARUN KHAN
HARUN KHAN
News Anchor Kalinagar, Pilibhit•
7 hrs ago

रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान ने युवक की पिटाई, वीडियो वायरल रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान ने युवक की पिटाई, वीडियो वायरल पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बमनपुरी निवासी शाहरुख खान ने शुक्रवार पुलिस को दिए शिकायती पत्र में रेलवे कर्मचारी और एक आरपीएफ जवान पर उसके भाई सलीम खान के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार सलीम शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला साहूकारा में सफाई का कार्य करने गया था। काम पूरा करने के बाद वह कुछ देर चबूतरे पर बैठ गया। आरोप है कि इसी दौरान रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ जवान सुरेश यादव और एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए सलीम के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसे रेलवे पुलिस चौकी ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। जब उसने आरोपियों से बात करने की कोशिश की तो उसके साथ भी अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट में सलीम को चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बेटी हुई है" यह स्लोगन जब सड़कों पर दौड़ती गुलाबी गुब्बारों से सजी कारों पर नज़र आया तो हर किसी का ध्यान इस ओर खिंच गया। मीनू बरकाती ने बेटी होने पर मनाई ऐसी खुशी कि लोग रह गये दंग।
    1
    बेटी हुई है" यह स्लोगन जब सड़कों पर दौड़ती गुलाबी गुब्बारों से सजी कारों पर नज़र आया तो हर किसी का ध्यान इस ओर खिंच गया।
मीनू बरकाती ने बेटी होने पर मनाई ऐसी खुशी कि लोग रह गये दंग।
    user_Hasan Haidar
    Hasan Haidar
    Local News Reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • पीलीभीत में डीएम को गैरहाजिर मिले 60 सरकारी कर्मचारी वेतन काटने का आदेश। पीलीभीत। डीएम को निरीक्षण के दौरान 60 कर्मचारी नदारद मिले जिस पर डीएम द्वारा कार्रवाई की वात कही गई वही आईजीआरएस को लेकर खास निर्देश दिए।
    1
    पीलीभीत में डीएम को गैरहाजिर मिले 60 सरकारी कर्मचारी वेतन काटने का आदेश।
पीलीभीत। डीएम को निरीक्षण के दौरान 60 कर्मचारी नदारद मिले जिस पर डीएम द्वारा कार्रवाई की वात कही गई वही आईजीआरएस को लेकर खास निर्देश दिए।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भाकियू चढ़ूनी की तराई प्रदेश बैठक, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जताई चिंता भाकियू चढ़ूनी की तराई प्रदेश बैठक, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जताई चिंता पूरनपुर। ब्लॉक रोड गुरुद्वारा सिंह सभा में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की तराई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र गिल एवं प्रदेश सचिव गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम की मेजबानी जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी उपस्थित रहे। बैठक में तराई क्षेत्र के नौ जिलों के जिलाध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी तथा पीलीभीत की जिला कार्यकारिणी ने भाग लिया।बैठक में संगठन के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए किसानों को स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही किसानों के अधिकारों की प्रभावी लड़ाई लड़ सकता है और किसी भी आंदोलन की सफलता संगठन की मजबूती पर निर्भर करती है।बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि यह समझौता किसानों के हितों को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी नीतियों और कानूनों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। इसके अलावा लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा क्षेत्रीय किसान समस्याओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न जिलों एवं मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए।लखीमपुर के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह, शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष भारत सिंह यादव, बदायूं के जिला अध्यक्ष सतीश साहू, बरेली के जिला अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी, रामपुर के जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह, लखनऊ मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार तथा बरेली मंडल अध्यक्ष शीशपाल यादव ने बैठक में भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    2
    भाकियू चढ़ूनी की तराई प्रदेश बैठक, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जताई चिंता
भाकियू चढ़ूनी की तराई प्रदेश बैठक, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जताई चिंता
पूरनपुर। ब्लॉक रोड गुरुद्वारा सिंह सभा में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की तराई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र गिल एवं प्रदेश सचिव गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम की मेजबानी जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी उपस्थित रहे। बैठक में तराई क्षेत्र के नौ जिलों के जिलाध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी तथा पीलीभीत की जिला कार्यकारिणी ने भाग लिया।बैठक में संगठन के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए किसानों को स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही किसानों के अधिकारों की प्रभावी लड़ाई लड़ सकता है और किसी भी आंदोलन की सफलता संगठन की मजबूती पर निर्भर करती है।बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि यह समझौता किसानों के हितों को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी नीतियों और कानूनों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। इसके अलावा लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा क्षेत्रीय किसान समस्याओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न जिलों एवं मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए।लखीमपुर के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह, शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष भारत सिंह यादव, बदायूं के जिला अध्यक्ष सतीश साहू, बरेली के जिला अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी, रामपुर के जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह, लखनऊ मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार तथा बरेली मंडल अध्यक्ष शीशपाल यादव ने बैठक में भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor Kalinagar, Pilibhit•
    3 hrs ago
  • गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज। गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज। बीसलपुर - थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरसिया-खाण्डेपुर मार्ग पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में शुक्रवार सुबह एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार सुबह करीब 09:15 बजे ग्राम प्रधान बरसिया ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे पूर्व प्रधान बुद्धपाल सिंह के गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और जाँच शुरू की। पुलिस द्वारा की गई छानबीन और शिनाख्त के प्रयास के बाद मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुबोध पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम खाण्डेपुर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों व ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि सुबोध मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे शराब व नशे की लत थी। परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने पर पता चला कि मृतक के पिता की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वर्तमान में गाँव में उनके परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं रहता है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
    2
    गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज।
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज।
बीसलपुर - थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरसिया-खाण्डेपुर मार्ग पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में शुक्रवार सुबह एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार सुबह करीब 09:15 बजे ग्राम प्रधान बरसिया ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे पूर्व प्रधान बुद्धपाल सिंह के गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और जाँच शुरू की। पुलिस द्वारा की गई छानबीन और शिनाख्त के प्रयास के बाद मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुबोध पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम खाण्डेपुर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों व ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि सुबोध मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे शराब व नशे की लत थी। परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने पर पता चला कि मृतक के पिता की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वर्तमान में गाँव में उनके परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं रहता है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor Kalinagar, Pilibhit•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.