logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज। गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज। बीसलपुर - थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरसिया-खाण्डेपुर मार्ग पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में शुक्रवार सुबह एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार सुबह करीब 09:15 बजे ग्राम प्रधान बरसिया ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे पूर्व प्रधान बुद्धपाल सिंह के गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और जाँच शुरू की। पुलिस द्वारा की गई छानबीन और शिनाख्त के प्रयास के बाद मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुबोध पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम खाण्डेपुर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों व ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि सुबोध मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे शराब व नशे की लत थी। परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने पर पता चला कि मृतक के पिता की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वर्तमान में गाँव में उनके परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं रहता है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

2 hrs ago
user_HARUN KHAN
HARUN KHAN
News Anchor Kalinagar, Pilibhit•
2 hrs ago

गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज। गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज। बीसलपुर - थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरसिया-खाण्डेपुर मार्ग पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में शुक्रवार सुबह एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार सुबह करीब 09:15 बजे ग्राम प्रधान बरसिया ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे पूर्व प्रधान बुद्धपाल सिंह के गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और जाँच शुरू की।

पुलिस द्वारा की गई छानबीन और शिनाख्त के प्रयास के बाद मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुबोध पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम खाण्डेपुर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों व ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि सुबोध मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे शराब व नशे की लत थी। परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने पर पता चला कि मृतक के पिता की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वर्तमान में गाँव में उनके परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं रहता है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #pilibhit #CMYogi #Dmpilibhit #viralreelsシ #YogiAdityanath #viralvideoシ #Pilibhitpolice #UPPolice #facebookviral ग्रामीण विकास और स्थानीय रोजगार पर जोर, पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में विकसित भारत जी राम जी को लेकर पंच सम्मेलन हुआ आयोजित।
    1
    #pilibhit #CMYogi #Dmpilibhit #viralreelsシ #YogiAdityanath #viralvideoシ #Pilibhitpolice #UPPolice #facebookviral 

ग्रामीण विकास और स्थानीय रोजगार पर जोर, 

पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में विकसित भारत जी राम जी को लेकर पंच सम्मेलन हुआ आयोजित।
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 'पंच सम्मेलन' हुआ संपन्न। विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। ग्रामीण विकास, स्थानीय रोजगार और मूलभूत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर दिया गया ज़ोर।
    1
    जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 'पंच सम्मेलन' हुआ संपन्न। 
विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। ग्रामीण विकास, स्थानीय रोजगार और मूलभूत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर दिया गया ज़ोर।
    user_Hasan Haidar
    Hasan Haidar
    Local News Reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • अगर इरादे नेक हो तो हr ताकत मदद करती है सहायता करती है-अमृत लाल निष्क जनों के लिए लंबे समय से कार्य करने वाले अमृतलाल कहते हैं कि उनके इरादे नेक हैं और वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं इसी कारण से उनके कार्यों में सब की सहायता मिल रही है और वह लगातार दिव्यांगों की सहायता करते आ रहे हैं।
    1
    अगर इरादे नेक हो तो हr ताकत मदद करती है सहायता करती है-अमृत लाल
निष्क जनों के लिए लंबे समय से कार्य करने वाले अमृतलाल कहते हैं कि उनके इरादे नेक हैं और वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं इसी कारण से उनके कार्यों में सब की सहायता मिल रही है और वह लगातार दिव्यांगों की सहायता करते आ रहे हैं।
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सहगवां नगरिया में चेहल्लुम पर उमड़ा जनसैलाब, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल
    1
    सहगवां नगरिया में चेहल्लुम पर उमड़ा जनसैलाब, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्लग- आरक्षण पर बयान को लेकर विधायक का पुतला दहन, भाजपा ने किया विरोध। स्थान: खटीमा, ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल: -खटीमा में अनुसूचित जाति समाज के विभिन्न संगठनों ने विधायक भुवन चंद्र कापड़ी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विधायक द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से अनुसूचित जाति समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।खटीमा के मुख्य चौक पर एकत्र हुए अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने विधायक भुवन चंद्र कापड़ी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विधायक की ओर से सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और ऐसे बयान किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देते।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि विधायक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो समाज आंदोलन को और व्यापक करेगा। वहीं पूर्व सभासद श्याम भारती ने कहा कि यदि किसी भी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है तो उसका विरोध होना स्वाभाविक है और समाज इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की मांग की गई। फिलहाल इस पूरे मामले में विधायक भुवन चंद्र कापड़ी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बाइट- 1 रामू भारती प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तराखंड बाइट-2 प्रकाश आर्य भाजपा नेता बाइट-3 गोविंद टम्टा उर्फ गुड्डू राज स्तरीय समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति सदस्य उत्तराखंड सरकार
    1
    स्लग- आरक्षण पर बयान को लेकर विधायक का पुतला दहन, भाजपा ने किया विरोध।

स्थान: खटीमा, ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट -अशोक सरकार 
मो-9758494633


एंकर/विजुअल: -खटीमा में अनुसूचित जाति समाज के विभिन्न संगठनों ने विधायक भुवन चंद्र कापड़ी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विधायक द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से अनुसूचित जाति समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।खटीमा के मुख्य चौक पर एकत्र हुए अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने विधायक भुवन चंद्र कापड़ी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विधायक की ओर से सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और ऐसे बयान किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देते।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि विधायक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो समाज आंदोलन को और व्यापक करेगा। वहीं पूर्व सभासद श्याम भारती ने कहा कि यदि किसी भी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है तो उसका विरोध होना स्वाभाविक है और समाज इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की मांग की गई। फिलहाल इस पूरे मामले में विधायक भुवन चंद्र कापड़ी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


बाइट- 1 रामू भारती 
 प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तराखंड

बाइट-2 प्रकाश आर्य भाजपा नेता

बाइट-3 गोविंद टम्टा उर्फ गुड्डू राज स्तरीय समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति सदस्य उत्तराखंड सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    11 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया रूट का निरीक्षण
    1
    कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया रूट का निरीक्षण
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #pilibhit #Pilibhitpolice #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #facebookviral #CMYogi #YogiAdityanath #UPPolice पीलीभीत में डीएम के औचक निरीक्षण में 70 कर्मचारी नदारद, 1 दिन का वेतन कटा
    1
    #pilibhit #Pilibhitpolice #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #facebookviral #CMYogi #YogiAdityanath #UPPolice 

पीलीभीत में डीएम के औचक निरीक्षण में 70 कर्मचारी नदारद, 1 दिन का वेतन कटा
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्लग - बीएलओ (BLO) की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों और विधायक ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप स्थान खटीमा/नानकमत्ता रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल - उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। खटीमा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस्लाम नगर (बूथ संख्या 79) में बीएलओ द्वारा संतोषजनक कार्य न करने और स्थानीय लोगों को परेशान करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विधायक गोपाल सिंह राणा की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी खटीमा को एक ज्ञापन सौंपा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान समय में प्रदेश में S.I.R. का कार्य चल रहा है, जिसके तहत कई आम जनता को नोटिस प्राप्त हुए हैं। इन नोटिसों के निस्तारण और जनता की सहायता के लिए बूथ स्तर पर बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि इस्लाम नगर (बूथ संख्या 79) की बीएलओ अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें परेशान कर रही हैं और उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद जब वे सहायता के लिए जाते हैं, तो उन्हें उचित सहयोग नहीं मिल पाता। नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा और स्थानीय लोगों इमरान खान, गौरव सिंह, फहीम अंसारी, तौकीर अंसारी सहित कई ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित बीएलओ के खिलाफ तत्काल और उचित कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। वहीं तहसीलदार वीरेंद्र सजवान का कहना है कि ज्ञापन को संबंधित अधिकारी A.E.R.O को भेजा जा रहा है अब देखना यह होगा कि इस शिकायत के बाद तहसील प्रशासन संबंधित बीएलओ पर क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है। बाइट -गोपाल सिंह राणा (विधायक नानकमत्ता) बाइट -वीरेंद्र सजवान (तहसीलदार खटीमा)
    1
    स्लग - बीएलओ (BLO) की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों और विधायक ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप

स्थान खटीमा/नानकमत्ता 

रिपोर्ट -अशोक सरकार 
मो-9758494633


एंकर/विजुअल - उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। खटीमा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस्लाम नगर (बूथ संख्या 79) में बीएलओ द्वारा संतोषजनक कार्य न करने और स्थानीय लोगों को परेशान करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विधायक गोपाल सिंह राणा की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी खटीमा को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान समय में प्रदेश में S.I.R. का कार्य चल रहा है, जिसके तहत कई आम जनता को नोटिस प्राप्त हुए हैं। इन नोटिसों के निस्तारण और जनता की सहायता के लिए बूथ स्तर पर बीएलओ नियुक्त किए गए हैं।
शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि इस्लाम नगर (बूथ संख्या 79) की बीएलओ अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें परेशान कर रही हैं और उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद जब वे सहायता के लिए जाते हैं, तो उन्हें उचित सहयोग नहीं मिल पाता।
नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा और स्थानीय लोगों इमरान खान, गौरव सिंह, फहीम अंसारी, तौकीर अंसारी सहित कई ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित बीएलओ के खिलाफ तत्काल और उचित कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
वहीं तहसीलदार वीरेंद्र सजवान का कहना है कि ज्ञापन को संबंधित अधिकारी A.E.R.O को भेजा जा रहा है 
अब देखना यह होगा कि इस शिकायत के बाद तहसील प्रशासन संबंधित बीएलओ पर क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है।


बाइट -गोपाल सिंह राणा (विधायक नानकमत्ता)
बाइट -वीरेंद्र सजवान (तहसीलदार खटीमा)
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    11 hrs ago
  • रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान ने युवक की पिटाई, वीडियो वायरल रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान ने युवक की पिटाई, वीडियो वायरल पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बमनपुरी निवासी शाहरुख खान ने शुक्रवार पुलिस को दिए शिकायती पत्र में रेलवे कर्मचारी और एक आरपीएफ जवान पर उसके भाई सलीम खान के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार सलीम शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला साहूकारा में सफाई का कार्य करने गया था। काम पूरा करने के बाद वह कुछ देर चबूतरे पर बैठ गया। आरोप है कि इसी दौरान रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ जवान सुरेश यादव और एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए सलीम के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसे रेलवे पुलिस चौकी ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। जब उसने आरोपियों से बात करने की कोशिश की तो उसके साथ भी अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट में सलीम को चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
    1
    रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान ने युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान ने युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बमनपुरी निवासी शाहरुख खान ने शुक्रवार पुलिस को दिए शिकायती पत्र में रेलवे कर्मचारी और एक आरपीएफ जवान पर उसके भाई सलीम खान के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार सलीम शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला साहूकारा में सफाई का कार्य करने गया था। काम पूरा करने के बाद वह कुछ देर चबूतरे पर बैठ गया। आरोप है कि इसी दौरान रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ जवान सुरेश यादव और एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए सलीम के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसे रेलवे पुलिस चौकी ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। जब उसने आरोपियों से बात करने की कोशिश की तो उसके साथ भी अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट में सलीम को चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor Kalinagar, Pilibhit•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.