logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध खनिज के परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिलाधिकारी, औरैया के निर्देश पर आज दोपहर औरैया - जालौन रोड पर सूचना प्राप्त होने पर उपज़िलाधिकारी (सदर), औरैया अजय आनन्द वर्मा द्वारा अवैध खनिज के परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया l 18 वाहनों को चेक किया गया तथा दो अवैध वाहनों को सीज कर धनराशि रू. 1,05,000/- का जुर्माना लगाया गया । जनपद औरैया में अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही लगातार इसी प्रकार चलती रहेगी l प्रदेश सरकार की राजस्व क्षति करने वालों के विरुद्ध औरैया जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों द्वारा इसी प्रकार संयुक्त अभियान लगातार चलाया जायेगा l

2 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अवैध खनिज के परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिलाधिकारी, औरैया के निर्देश पर आज दोपहर औरैया - जालौन रोड पर सूचना प्राप्त होने पर उपज़िलाधिकारी (सदर), औरैया अजय आनन्द वर्मा द्वारा अवैध खनिज के परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया l 18 वाहनों को चेक किया गया तथा दो अवैध वाहनों को सीज कर धनराशि रू. 1,05,000/- का जुर्माना लगाया गया । जनपद औरैया में अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही लगातार इसी प्रकार चलती रहेगी l प्रदेश सरकार की राजस्व क्षति करने वालों के विरुद्ध औरैया जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों द्वारा इसी प्रकार संयुक्त अभियान लगातार चलाया जायेगा l

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एसएसपी आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों को दिलाई सेवा की शपथ, दीक्षांत परेड में दिखा उत्साह दीक्षांत परेड में 594 महिला आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने उज्जवल भविष्य की कामना की
    1
    एसएसपी आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों को दिलाई सेवा की शपथ, दीक्षांत परेड में दिखा उत्साह
दीक्षांत परेड में 594 महिला आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने उज्जवल भविष्य की कामना की
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार की दोपहर में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग एवं किशोर को टक्कर मार दी। जिससे दोनांे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया। घायलों को जब तक परिजन अस्पताल लाते तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी जबकि किशोर घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी हासिल की। ग्राम रौतियापुर निवासी मिथलेश कुमार पुत्र पातीराम उम्र 65 अपने नाती कन्हैया पुत्र हरिशचंद्र के साथ रविवार को लक्ष्मी ढावा के सामने सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान इटावा की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार शिवम पुत्र राजकुमार निवासी चिचौली भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
    1
    औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार की दोपहर में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग एवं किशोर को टक्कर मार दी। जिससे दोनांे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया। घायलों को जब तक परिजन अस्पताल लाते तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी जबकि किशोर घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी हासिल की। 
ग्राम रौतियापुर निवासी मिथलेश कुमार पुत्र पातीराम उम्र 65 अपने नाती कन्हैया पुत्र हरिशचंद्र के साथ रविवार को लक्ष्मी ढावा के सामने सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान इटावा की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार शिवम पुत्र राजकुमार निवासी चिचौली भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा औरैया के फफूंद में भाजपा महिला मोर्चा ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। गेल वाटिका से शुरू हुई इस यात्रा में महिलाओं ने विपक्षी दलों के विरुद्ध प्रदर्शन किया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
    2
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा
औरैया के फफूंद में भाजपा महिला मोर्चा ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। गेल वाटिका से शुरू हुई इस यात्रा में महिलाओं ने विपक्षी दलों के विरुद्ध प्रदर्शन किया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • जिलाधिकारी, औरैया के निर्देश पर आज दोपहर औरैया - जालौन रोड पर सूचना प्राप्त होने पर उपज़िलाधिकारी (सदर), औरैया अजय आनन्द वर्मा द्वारा अवैध खनिज के परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया l 18 वाहनों को चेक किया गया तथा दो अवैध वाहनों को सीज कर धनराशि रू. 1,05,000/- का जुर्माना लगाया गया । जनपद औरैया में अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही लगातार इसी प्रकार चलती रहेगी l प्रदेश सरकार की राजस्व क्षति करने वालों के विरुद्ध औरैया जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों द्वारा इसी प्रकार संयुक्त अभियान लगातार चलाया जायेगा l
    2
    जिलाधिकारी, औरैया के निर्देश पर आज  दोपहर औरैया - जालौन रोड पर सूचना प्राप्त होने पर उपज़िलाधिकारी (सदर), औरैया अजय आनन्द वर्मा  द्वारा अवैध खनिज के परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया l 18 वाहनों को चेक किया गया तथा दो अवैध वाहनों को सीज कर धनराशि रू. 1,05,000/-  का जुर्माना लगाया गया । 
जनपद औरैया में अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही लगातार इसी प्रकार चलती रहेगी l  प्रदेश सरकार की राजस्व क्षति करने वालों के विरुद्ध औरैया जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों द्वारा इसी प्रकार संयुक्त  अभियान लगातार चलाया जायेगा l
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के चिरैयापुर गांव रहने रामशंकर पुत्र राम सनेही के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
    1
    औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के चिरैयापुर गांव रहने रामशंकर पुत्र राम सनेही के घर में  शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद औरैया में देर रात बाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें करीब 153 वाहनों को चेक किया गया कुल चालान 583000 का काटा गया
    1
    जनपद औरैया में देर रात बाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें करीब 153 वाहनों को चेक किया गया कुल चालान 583000 का काटा गया
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, नाले में मिला शव, पुलिस पहुंची। औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा कुशल कन्हो में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के पास स्थित नाले में पड़ा मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शकुंतला देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति राजू भदौरिया और 12 वर्षीय बेटे समर के साथ रहती थीं। जानकारी के अनुसार, राजू भदौरिया शराब पीने का आदी है और इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा। घटना के बाद शकुंतला देवी का शव नाले में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि राजू शव के पास बैठा हुआ था और नशे की हालत में लोगों से उलझ रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजू ने पत्नी की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया है। मृतका के बेटे समर ने बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करते थे और शनिवार को भी मां के शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
    1
    नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, नाले में मिला शव, पुलिस पहुंची। औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा कुशल कन्हो में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के पास स्थित नाले में पड़ा मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान शकुंतला देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति राजू भदौरिया और 12 वर्षीय बेटे समर के साथ रहती थीं। जानकारी के अनुसार, राजू भदौरिया शराब पीने का आदी है और इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा।
घटना के बाद शकुंतला देवी का शव नाले में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि राजू शव के पास बैठा हुआ था और नशे की हालत में लोगों से उलझ रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजू ने पत्नी की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया है।
मृतका के बेटे समर ने बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करते थे और शनिवार को भी मां के शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शहर के मोहल्ला नारायणपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी कमलेश पाठक सहित उनके भाइयों एवं अन्य लोगों पर अधिवक्ता एवं उसकी बहन की हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। मगर अब उनकी एक और मुसीबत बढ़ गई है। विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके ऊपर एक और मुकदमा दर्ज किया है। शासन के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान विजिलेंस ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह प्राथमिकी शनिवार को विजिलेंस कानपुर सेक्टर में दर्ज की गई। जांच में खुलासा हुआ कि कमलेश पाठक ने लोक सेवक रहते हुए अपनी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में कहीं अधिक खर्च किया और संपत्तियां अर्जित कीं। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार उनकी कुल वैध आय 1,53,83,101 रुपये आंकी गई, जबकि व्यय और अर्जित संपत्ति का कुल मूल्य 2,03,31,540 रुपये पाया गया। इस प्रकार उनके पास 49,48,439 रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद विजिलेंस ने इस मामले की विस्तृत जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शनिवार को शाम 7 बजे मामला दर्ज कराया है। वहीं, पूरे प्रकरण की आगे की जांच विजिलेंस के निरीक्षक राजन कुमार रावत को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शहर के मोहल्ला नारायणपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी कमलेश पाठक सहित उनके भाइयों एवं अन्य लोगों पर अधिवक्ता एवं उसकी बहन की हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। मगर अब उनकी एक और मुसीबत बढ़ गई है। विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके ऊपर एक और मुकदमा दर्ज किया है। शासन के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान विजिलेंस ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह प्राथमिकी शनिवार को विजिलेंस कानपुर सेक्टर में दर्ज की गई।
जांच में खुलासा हुआ कि कमलेश पाठक ने लोक सेवक रहते हुए अपनी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में कहीं अधिक खर्च किया और संपत्तियां अर्जित कीं। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार उनकी कुल वैध आय 1,53,83,101 रुपये आंकी गई, जबकि व्यय और अर्जित संपत्ति का कुल मूल्य 2,03,31,540 रुपये पाया गया। इस प्रकार उनके पास 49,48,439 रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है।
शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद विजिलेंस ने इस मामले की विस्तृत जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शनिवार को शाम 7 बजे मामला दर्ज कराया है। वहीं, पूरे प्रकरण की आगे की जांच विजिलेंस के निरीक्षक राजन कुमार रावत को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.