Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dilip,kumar Yadav
More news from Jamui and nearby areas
- Post by Dilip,kumar Yadav1
- यात्रा की शुरुआत बिहार वन विभाग के गोपालपुर कार्यालय से हुई, जो कुंदर, देवाचक होते हुए जगुआजोर गांव पहुंची...... ग्रामीणों ने जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई और सामुदायिक स्तर पर इसकी रोकथाम का संकल्प लिया...... जंगल में आग लगने से आजीविका, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा....1
- Post by Pinkey Kumari1
- हमारे गांव -सिरुवा का रोड का पूल टूट गया है address -seruwa panchayat simrapatal के पास का गंवहै pincode-815313आपसे नर्म निवेदन है कि इस रोड को जल्द से जल्द ठीक करवा दीजिए हम गांव के निवासी आपका सदा आभारी रहूंगाये रोड ट्रक याने के कारण टूट गया था और एक से दो महीने हो गया है और चार पहिए गाड़ी को याने जाने में बहुत परेशानी होता है और रात में एक्सीडेंट होने का भी डर लगता है इसलिए जल्दी से जल्लादी ठीक करवा दीजिए सर आपलोग ये हम गांव लोगों के तरफ से अनुरोध है हमारे समस्याओं पर नजर डालिए और ठीक करवा दीजिए हम गांव वासी परेशान हो गए है टूटे हुए रोड से1
- 🙏jai yadav jai Madhav 💌 राधे राधे 🫥1
- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के करूआपत्थर स्थित पहाड़ी स्थित एक चट्टान में रहस्यमयी ढंग से बाबा भोलेनाथ व पार्वती मां की तस्वीर पत्थर में उभरी होने की बात सामने आई है। चट्टान में उभरी आकृति की खबर रातों-रात खबर आग की तरह क्षेत्र के चारों और सुनने को मिल रहा हे। साथ ही चौंक चौराहे पर पत्थर में रातों-रात उभरी आकृति को लोग भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती को चट्टान में प्रकट होने की बात की चर्चा जोर-शोर से चल रही है।यह स्थान न केवल इतिहास की गहराइयों में छिपे शैलचित्रों तय (रॉक पेंटिंग्स) के लिए जाना जाता है, बल्कि इसे भगवान भोलेनाथ की महिमा से जोड़कर देखा जा रहा है।आज भी यह पहाड़ी उपेक्षा का शिकार है और लोगों के बीच में अपनी पहचान नहीं बना पाया है। लेकिन रातों-रात एक बार फिर चर्चा में यह पहाड़ी आ गया है। सुबह आने-जाने वाले राहगीरों की नजर पहाड़ी पर पड़ा तो लोग चट्टान में उभरी आकृति को देखकर दंग रह गया।चट्टान पर उभरी आकृति देखने आए नरसिंह यादव,सिलजोरी पंचायत के उपमुखिया शिव प्रसाद यादव उर्फ शिबू यादव,पप्पु यादव,उचीत यादव,कंठी दरबे,राजकुमार दरबे,राजु राय,सीताराम यादव आदि लोगों ने बताया दो-तीन दिन पूर्व चट्टान पर किसी भी प्रकार की आकृति उभरी हुई नही थी। रातों-रात चट्टान पर आकृति उभरी हुई है।जिसे देखने के लिए लोगों की तांता लगा हुआ है।आज सोमवार को उक्त स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पंडित बुलाकर पूजा पाठ करते नजर आए। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- *नशा मुक्ति को लेकर निकली प्रभात फेरी* बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के तहत आनंदपुर थाना एवं चांदन थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के आदेशानुसार संपन्न हुआ।आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज के छात्रों के साथ एक जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव एवं आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से थाना मोड़ तक निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नशा विरोधी नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।इसी क्रम में चांदन थाना की ओर से भी थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली चांदन थाना परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, गांधी चौक होते हुए प्रखंड (ब्लॉक) परिसर तक पहुंची। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। थाना अध्यक्षों ने कहा कि नशा समाज के लिए घातक है और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है। पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि जनभागीदारी से नशा मुक्त वातावरण तैयार किया जाए।कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस बल के जवान एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- Post by Rajiv Ranjan1