logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

**ब्रेकिंग प्रतापगढ़** 👉*“स्कूल नहीं, मॉल बन गए हैं” — रानीगंज विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने प्राइवेट स्कूलों की खोली पोल** **प्रतापगढ़।** प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक **डॉ. आर.के. वर्मा (डॉ. राकेश कुमार वर्मा)** ने निजी स्कूलों की मनमानी पर बड़ा हमला बोला है। विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि जिले के कई **प्राइवेट स्कूल अब शिक्षा के मंदिर नहीं, बल्कि मॉल बन गए हैं**, जहां बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा अभिभावकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों में **मनमानी फीस, किताब-कॉपी, ड्रेस, जूते-मोजे और अन्य सामानों के नाम पर खुली लूट** मची हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को व्यवसाय बना दिया गया है और आम जनता महंगाई के इस दौर में पहले से ही परेशान है, ऐसे में स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की कि **प्राइवेट स्कूलों की फीस संरचना, अनिवार्य खरीदारी और अन्य वसूली की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए**, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। विधायक के इस बयान के बाद जिले में शिक्षा व्यवस्था और निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। अभिभावकों में भी इस बयान को लेकर समर्थन देखने को मिल रहा है।

8 hrs ago
user_Omprakash प्रजापति
Omprakash प्रजापति
Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

**ब्रेकिंग प्रतापगढ़** 👉*“स्कूल नहीं, मॉल बन गए हैं” — रानीगंज विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने प्राइवेट स्कूलों की खोली पोल** **प्रतापगढ़।** प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक **डॉ. आर.के. वर्मा (डॉ. राकेश कुमार वर्मा)** ने निजी स्कूलों की मनमानी पर बड़ा हमला बोला है। विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि जिले के कई **प्राइवेट स्कूल अब शिक्षा के मंदिर नहीं, बल्कि मॉल बन गए हैं**, जहां बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा अभिभावकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों में **मनमानी फीस, किताब-कॉपी, ड्रेस, जूते-मोजे और अन्य सामानों के नाम पर खुली लूट** मची हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को व्यवसाय बना दिया गया है और आम जनता महंगाई के इस दौर में पहले से ही परेशान है, ऐसे में स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की कि **प्राइवेट स्कूलों की फीस संरचना, अनिवार्य खरीदारी और अन्य वसूली की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए**, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। विधायक के इस बयान के बाद जिले में शिक्षा व्यवस्था और निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। अभिभावकों में भी इस बयान को लेकर समर्थन देखने को मिल रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिला- सरगुजा अंबिकापुर: सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आज पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । एंकर-इन बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने की। बैठक में सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा एवं संभाग के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक वह राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में संभाग की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। संभाग के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का आकलन DGP ने किया। बैठक को लेकर DGP अरुण देव गौतम ने कहा कि बैठक में अपराध के पर्वेक्षण और थाना स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई है। DGP ने कहा कि सरगुजा संभाग रुरल डिवीजन है विस्तृत गांव का क्षेत्र होने की वजह से कई बार पुलिस दूर दूर तक नही पहुंच पाती है। ऐसे पुरानी पुलिस की व्यवहारिक तरकीब को अपनाने के लिए चर्चा की गई है। वही डीजीपी ने DSP स्तर के अधिकारियों को थाना व अपने क्षेत्र की बारीक जानकारियों को सुधार करने के लिए निशा निर्देश जारी किया है। वही पुलिस अधीक्षकों को कम्युनिटी पुलिसिंग पर ध्यान देने और रेंग आईजी को SDOP के कार्यों की लगातार समीक्षा करने के निर्देश DGP अरुण गौतम ने दिया है। 01बाइट:- अरुण देव गौतम, DGP, छत्तीसगढ़
    1
    जिला- सरगुजा अंबिकापुर: सरगुजा संभाग  मुख्यालय अंबिकापुर में आज पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
। एंकर-इन बैठक की अध्यक्षता  छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने की। बैठक में सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा एवं संभाग के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक वह राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में संभाग की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। संभाग के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का आकलन DGP ने किया। बैठक को लेकर DGP अरुण देव गौतम ने कहा कि बैठक में अपराध के पर्वेक्षण और थाना स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई है। DGP ने कहा कि सरगुजा संभाग रुरल डिवीजन है विस्तृत गांव का क्षेत्र होने की वजह से कई बार पुलिस दूर दूर तक नही पहुंच पाती है। ऐसे पुरानी पुलिस की व्यवहारिक तरकीब को अपनाने के लिए चर्चा की गई है। वही डीजीपी ने DSP स्तर के अधिकारियों को थाना व अपने क्षेत्र की बारीक जानकारियों को सुधार करने के लिए निशा निर्देश जारी किया है। वही पुलिस अधीक्षकों को कम्युनिटी पुलिसिंग पर ध्यान देने और रेंग आईजी को SDOP के कार्यों की लगातार समीक्षा करने के निर्देश DGP अरुण गौतम ने दिया है।
01बाइट:- अरुण देव गौतम, DGP, छत्तीसगढ़
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़- महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत बाबू जगजीवन राम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
    1
    प्रतापगढ़- महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत बाबू जगजीवन राम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    1
    Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    4
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Krishnaabhan singh
    1
    Post by Krishnaabhan singh
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी में गैस संकट के बीच पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अमेठी के केवला पुर गांव स्थित प्रकाश गैस एजेंसी पर आपूर्ति निरीक्षक द्वारा छापेमारी कर गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। जांच के दौरान गैस गोदाम में स्टॉक में भारी कमी पाई गई। अधिकारियों के अनुसार रिकॉर्ड के मुकाबले 625 सिलेंडर कम मिले, जिसे गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है। इस मामले में पूर्ति विभाग ने एजेंसी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अधिकारी से एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी। डीएम की मंजूरी मिलने के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने अमेठी कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई के तहत प्रकाश गैस एजेंसी के गोदाम में मौजूद सभी गैस सिलेंडरों को जब्त कर बारामासी स्थित राजा राम गैस एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को आपूर्ति बाधित न हो। पूरे मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन अन्य गैस एजेंसियों की भी जांच करने की तैयारी में है।
    4
    अमेठी में गैस संकट के बीच पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अमेठी के केवला पुर गांव स्थित प्रकाश गैस एजेंसी पर आपूर्ति निरीक्षक द्वारा छापेमारी कर गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गई हैं।
जांच के दौरान गैस गोदाम में स्टॉक में भारी कमी पाई गई। अधिकारियों के अनुसार रिकॉर्ड के मुकाबले 625 सिलेंडर कम मिले, जिसे गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है।
इस मामले में पूर्ति विभाग ने एजेंसी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अधिकारी से एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी। डीएम की मंजूरी मिलने के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने अमेठी कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार्रवाई के तहत प्रकाश गैस एजेंसी के गोदाम में मौजूद सभी गैस सिलेंडरों को जब्त कर बारामासी स्थित राजा राम गैस एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को आपूर्ति बाधित न हो।
पूरे मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन अन्य गैस एजेंसियों की भी जांच करने की तैयारी में है।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • संग्रामपुर (अमेठी): एक ओर जहाँ किसान अपनी मेहनत की फसल को घर लाने की तैयारी में जुटे थे, वहीं कुदरत की बेरुखी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। संग्रामपुर विकास खंड में 1 अप्रैल की सुबह करीब 3:00 बजे हुई बेमौसम बारिश किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर आई है। इस बारिश ने रबी की मुख्य फसल गेहूं को भारी नुकसान पहुँचाने की चिंता जताई है। क्षेत्र के किसान राजेश कुमार मिश्र ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि किसानों की किस्मत पहले ही दगा दे चुकी है। पिछले खरीफ सीजन में बेमौसम बारिश के कारण धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी, और अब रबी सीजन में भी वही कहानी दोहराई जा रही है। वर्तमान में गेहूं की फसल पूरी तरह पक कर तैयार है। कई खेतों में फसल कट चुकी है और थ्रेसिंग (मड़ाई) के इंतजार में खेतों में ही पड़ी है। अचानक हुई इस बारिश से कटी हुई फसल भीग गई है, सिर्फ कटी फसल ही नहीं, बल्कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी तेज हवा और बारिश के दबाव से जमीन पर बिछ गई है। किसान राज कुमार मिश्र, छोटे लाल और सूर्यनारायण मिश्र ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि गिरी हुई फसल की कटाई अब और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगी और पैदावार में भारी गिरावट आने की आशंका है। बेमौसम की इस मार ने अन्नदाता को आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।
    1
    संग्रामपुर (अमेठी): एक ओर जहाँ किसान अपनी मेहनत की फसल को घर लाने की तैयारी में जुटे थे, वहीं कुदरत की बेरुखी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। संग्रामपुर विकास खंड में 1 अप्रैल की सुबह करीब 3:00 बजे हुई  बेमौसम बारिश किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर आई है। इस बारिश ने रबी की मुख्य फसल गेहूं को भारी नुकसान पहुँचाने की चिंता जताई है।
क्षेत्र के किसान राजेश कुमार मिश्र ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि किसानों की किस्मत पहले ही दगा दे चुकी है। पिछले खरीफ सीजन में बेमौसम बारिश के कारण धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी, और अब रबी सीजन में भी वही कहानी दोहराई जा रही है। वर्तमान में गेहूं की फसल पूरी तरह पक कर तैयार है। कई खेतों में फसल कट चुकी है और थ्रेसिंग (मड़ाई) के इंतजार में खेतों में ही पड़ी है। अचानक हुई इस बारिश से कटी हुई फसल भीग गई है, 
सिर्फ कटी फसल ही नहीं, बल्कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी तेज हवा और बारिश के दबाव से जमीन पर बिछ गई है। किसान राज कुमार मिश्र, छोटे लाल और सूर्यनारायण मिश्र ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि गिरी हुई फसल की कटाई अब और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगी और पैदावार में भारी गिरावट आने की आशंका है।
बेमौसम की इस मार ने अन्नदाता को आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *111 किलो लड्डू से तौलकर* *ढोल नगाड़ों के बीच शानदार पुष्प वर्षा कर भाजपा नेता ने* *अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रथम पलिया आगमन पर किया ऐतिहासिक स्वागत* लखीमपुर खीरी जिले में हमेशा कुछ नई परंपरा की शुरुआत करने वाले भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एक नई परंपरा की फिर की शुरुआत! भारतीय जनता पार्टी जनपद लखीमपुर खीरी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी के पलिया विधानसभा प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ पलिया शहर के मेला गेट पर सैकड़ों लोगों के हुजूम के बीच कांटे पर जिला अध्यक्ष जी को बैठाकर 111 किलो लड्डू से तौलकर पगड़ी पहनाकर भयंकर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों से बहुत ही शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया!लोगों में चर्चा है कि जिला अध्यक्ष जी का लखीमपुर जनपद का सबसे शानदार स्वागत भाजपा नेता रवि गुप्ता द्वारा पलिया में अपनी पूरी टीम के साथ किया गया!स्वागत कार्यक्रम में पलिया विधानसभा एवं लखीमपुर जनपद से आए हुए तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ ही शहर व क्षेत्र के नामी गिरामी लोग मौजूद रहे! स्वागत कार्यक्रम के बाद पूरा जनसमूह प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर द्वारा आयोजित कन्याओं के विवाह में शामिल हुआ जहां पर सभी ने वर वधु को शुभकामनाएं प्रेषित की!
    1
    *111 किलो लड्डू से तौलकर*
*ढोल नगाड़ों के बीच शानदार पुष्प वर्षा कर भाजपा नेता ने* *अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रथम पलिया आगमन पर किया ऐतिहासिक  स्वागत*
लखीमपुर खीरी जिले में हमेशा कुछ नई परंपरा की शुरुआत करने वाले भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एक नई परंपरा की फिर की शुरुआत!
भारतीय जनता पार्टी जनपद लखीमपुर खीरी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी के पलिया विधानसभा प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ पलिया शहर के मेला गेट पर सैकड़ों लोगों के हुजूम के बीच कांटे पर जिला अध्यक्ष जी को बैठाकर 111 किलो लड्डू से तौलकर पगड़ी पहनाकर भयंकर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों से बहुत ही शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया!लोगों में चर्चा है कि जिला अध्यक्ष जी का लखीमपुर जनपद का सबसे शानदार स्वागत भाजपा नेता रवि गुप्ता द्वारा पलिया में अपनी पूरी टीम के साथ किया गया!स्वागत कार्यक्रम में पलिया विधानसभा एवं लखीमपुर जनपद से आए हुए तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ ही शहर व क्षेत्र के नामी गिरामी लोग मौजूद रहे! स्वागत कार्यक्रम के बाद पूरा जनसमूह प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर द्वारा आयोजित कन्याओं के विवाह में शामिल हुआ जहां पर सभी ने वर वधु को शुभकामनाएं प्रेषित की!
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.