राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच से 7.91 लाख का गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार गयाजी: बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे की तस्करी का खेल लगातार सामने आ रहा है। गयाजी जंक्शन पर आरपीएफ और राजकीय रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई करते हुए भुवनेश्वर- तेजस राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच से करीब 7.91 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेन के एसी कोच नंबर-2 में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने ट्रेन में छापेमारी की। तलाशी के दौरान युवती के दो बैग से 15 बंडल गांजा बरामद हुआ। इसका कुल वजन 15 किलो 822 ग्राम और अनुमानित कीमत 7 लाख 91 हजार 100 रुपये बतायी गयी है। गिरफ्तार युवती गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के गोबरडीहा गांव की रहने वाली है। पूछताछ में उसने बताया कि गांजा ओडिशा के जाजपुर-केओंझर रोड में एक व्यक्ति ने उसे सौंपा था, जिसे दिल्ली पहुंचाना था। हालांकि उसने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया। आरपीएफ निरीक्षक गयाजी बनारसी यादव ने बताया कि महिला तस्कर को राजकीय रेल पुलिस गया को सौंप दिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इस मामले के पीछे बड़ा तस्करी गिरोह सक्रिय हो सकता है।

- चकिया में जाम से निजात की कवायद, सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को चेतावनी आज मंगलवार को चकिया नगर परिषद क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र मोहन के निर्देश पर नगर परिषद में सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को चिन्हित कर उन्हें दुकानें हटाने की चेतावनी दी गई है। नगर परिषद की ओर से सड़क किनारे माईकिंग कर टेंपो, रिक्शा तथा छोटे-छोटे सामानों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सूचित किया गया है कि वे अपनी दुकानें सड़क किनारे नहीं लगाएं। नगर परिषद द्वारा बाजार समिति में चिन्हित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगाएं, ताकि मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। नगर परिषद कर्मियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्देश का पालन नहीं करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नगर परिषद की इस पहल के बाद अब देखना होगा कि सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और टेंपो-रिक्शा को चिन्हित स्थान पर व्यवस्थित किए जाने से शहर की यातायात व्यवस्था में कितना सुधार होता है।1
- पकरी दयाल गणपति पूजा समझ भव्य मेला और झूला और और भी तरह से पाक वान1
- दवा कारोबारी की हत्या का मामला , वॉल्सऐप चैट से हुआ खुलासा, बहूं ने नौकर से पूछा स्मार्ट हो गर्लफ्रेंड तों होगी फंसाकर करोड़पति ससुर की करवाई, आगे देखिए रिपोर्ट शेयर करें1
- #SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPolitics #SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPoliticsबाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, परेशान लोगों की मदद को बढ़ाया हाथ!1
- आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का लिया जायजा शिवहर में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को सुगिया कटसरी पंचायत के रघुनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-133 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने बच्चों से बातचीत कर आंगनबाड़ी में मिलने वाले भोजन, उसकी गुणवत्ता और मीनू की जानकारी ली। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर का जायजा लेने के लिए मौके पर उनका वजन भी कराया गया। जिलाधिकारी ने सेविका और सहायिका को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराने, केंद्र में साफ-सफाई रखने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विकास को लेकर आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।1
- गणपति की पूजा मंडप में उमड़ रही है भक्तों की भीड़,लग रहे हैं गणपति बप्पा मोरया के नारे।1
- जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का लिया जायजा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का लिया जायजा जिले में नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को शिवहर की जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से एक औचक निरीक्षण किया। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सुगिया कटसरी स्थित रघुनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र (केंद्र संख्या- 133) का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी।1
- जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की ली जानकारी शिवहर में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को सुगिया कटसरी पंचायत के रघुनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-133 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने बच्चों से बातचीत कर आंगनबाड़ी में मिलने वाले भोजन, उसकी गुणवत्ता और मीनू की जानकारी ली। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर का जायजा लेने के लिए मौके पर उनका वजन भी कराया गया। जिलाधिकारी ने सेविका और सहायिका को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराने, केंद्र में साफ-सफाई रखने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विकास को लेकर आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।1