बारात में आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या:DJ पर नाचने की बात पर हुई बहस, देखते ही देखते ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान किया बारात में DJ पर नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। लहूलुहान युवक को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को डिटेन किया है। घटना सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में सोमवार रात करीब 10.30 बजे हुई। देखते ही देखते बढ़ गया विवाद मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया - सोमवार को कोटा के विज्ञान नगर से सवाई माधोपुर के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में संजय कलोशिया के यहां बारात आई थी। डीजे पर नाचने को लेकर विशाल (28) पुत्र रघुवीर चंद के साथ कुछ युवकों की बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। युवकों ने विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। विशाल कोटा के काली बस्ती, थर्मल चौराहा, शकरपुरा थाना कुन्हाड़ी क्षेत्र का रहने वाला था। वह बारात में सवाई माधोपुर आया था। हत्या का मुकदमा दर्ज विशाल (मृतक) के पिता रमेश चंद ने सोमवार देर रात सवाई माधोपुर के मानटाउन थाने में 8 नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 6 नामजद सहित कुल 11 लोगों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। रमेश चंद (विशाल के पिता) ने बताया- विशाल की बुआ के बेटे की शादी थी। रात को खाना खाने के बाद विशाल काली बस्ती, शकरपुरा (कोटा) लौटने के लिए निकला। मैंने उसे साथ चलने के लिए कहा, लेकिन वह अकेला ही चला गया। थोड़ी दूर जाने के बाद वह सिगरेट पीने के लिए एक दुकान पर रुका, तभी सीमेंट फैक्ट्री इलाके में रहने वाले कुछ युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। विशाल कोटा में डीजे का काम करता था। उसकी शादी 2017 में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा 8 साल का और छोटा 7 साल का है।
बारात में आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या:DJ पर नाचने की बात पर हुई बहस, देखते ही देखते ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान किया बारात में DJ पर नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। लहूलुहान युवक को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को डिटेन किया है। घटना सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में सोमवार रात करीब 10.30 बजे हुई। देखते ही देखते बढ़ गया विवाद मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया - सोमवार को कोटा के विज्ञान नगर से सवाई माधोपुर के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में संजय
कलोशिया के यहां बारात आई थी। डीजे पर नाचने को लेकर विशाल (28) पुत्र रघुवीर चंद के साथ कुछ युवकों की बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। युवकों ने विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। विशाल कोटा के काली बस्ती, थर्मल चौराहा, शकरपुरा थाना कुन्हाड़ी क्षेत्र का रहने वाला था। वह बारात में सवाई माधोपुर आया था। हत्या का मुकदमा दर्ज विशाल (मृतक) के पिता रमेश चंद ने सोमवार देर रात सवाई माधोपुर के मानटाउन थाने में 8 नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने 6 नामजद सहित कुल 11 लोगों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। रमेश चंद (विशाल के पिता) ने बताया- विशाल की बुआ के बेटे की शादी थी। रात को खाना खाने के बाद विशाल काली बस्ती, शकरपुरा (कोटा) लौटने के लिए निकला। मैंने उसे साथ चलने के लिए कहा, लेकिन वह अकेला ही चला गया। थोड़ी दूर जाने के बाद वह सिगरेट पीने के लिए एक दुकान पर रुका, तभी सीमेंट फैक्ट्री इलाके में रहने वाले कुछ युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। विशाल कोटा में डीजे का काम करता था। उसकी शादी 2017 में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा 8 साल का और छोटा 7 साल का है।
- बालोतरा में पत्थर मारने से ट्रक ड्राइवर की मौत के बाद परिजन धरने पर बैठ गए और आरोपी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बाइक सवार युवकों ने 6 किलोमीटर पीछा कर ट्रक पर हमला किया, जिससे ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला धोरीमन्ना क्षेत्र का है। बुधवार शाम धोरीमन्ना चार रास्ते पर तेज रफ्तार ट्रक का मोड़ पर एक बाइक से हल्का टच हो गया। हादसे में बाइक सवार को चोट नहीं आई, लेकिन दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करवा दिया। इसके बाद गुस्साए बाइक सवार युवकों ने ट्रक का करीब 6 किलोमीटर तक पीछा किया और खरड़ गांव के पास सुनसान जगह पर ट्रक के आगे से पत्थर फेंका। पत्थर कांच तोड़ते हुए ड्राइवर को लगा, जिससे विशनाराम (40) पुत्र मूलाराम निवासी लीलसर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जारी किया हुलिया धोरीमन्ना पुलिस ने दोनों आरोपियों की फोटो जारी की है। एक काले रंग की हिरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार युवक नीले रंग की प्रिंटेड शर्ट में है, जबकि पीछे बैठा युवक टोपी पहने हुए है और काले रंग की पेंट के साथ बैग लिए हुए है। दोनों की उम्र करीब 20 से 25 साल बताई जा रही है। परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठे घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज के लोग मौके पर पहुंच गए और शव उठाने से इनकार कर धरने पर बैठ गए। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। समझाइश के बाद रात 3 बजे मॉर्च्युरी शिफ्ट मौके पर एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी सुखराम विश्नोई और धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह पहुंचे और कई दौर की वार्ता की। समझाइश के बाद रात करीब 3 बजे शव को धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी पुलिस की अलग-अलग टीमें रात से ही बदमाशों की तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।1
- बालोतरा। बालोतरा में सिंधी समाज के द्वारा चेटीचंड पर की पूर्व संध्या पर वाहन रैली का आयोजन किया गया।1
- फलोदी के शिव सर घाटी रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां टैक्सी और कैंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी में सवार 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by Bhomaram Kadela1
- भारतीय महिला विश्व कप चैंपियन 2025 25 साल लंबा इंतजार करने के बाद आज सपने पुरे हुआ हमारा विश्व कप चैंपियन1
- PADMA SARGARA OFFICIAL Presenting the song " Padosan Le Gai Re Kangasiyo (Official Music Video) " sung by Sita Mali, Lyrics by Padma Sargara, and Music directed by Mukesh Choudhary.1
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, दर्शकों आज नवरात्रि का दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी माता का है, आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां ।1
- जम्भ संदेश प्रेस मिडिया जोधपुर 20/03/2026 -🎥-(पेयजल समस्या)_ “आप देख रहे हैं जोधपुर के पीथावास गांव से सीधे ग्राउंड रिपोर्ट_ ट्रैक्टर ट्रेकर से पेयजल आपूर्ति आवारा पशुओं के लिए जान पर भारी पड़ता दिख रहा संकट जलापूर्ति सार्वजनिक सरकारी पेयजल आपूर्ति बंद। आमजन कि मांग आपातकालीन नियमित पेयजल आपूर्ति योजना बना शुरू हो। ऐसी खबरें देखने के हमें फोलो करें।1