Shuru
Apke Nagar Ki App…
चेटीचंड की पूर्व संध्या पर वाहन रैली निकाली गई, सिंधी समाज के लोगों में उत्साह बालोतरा। बालोतरा में सिंधी समाज के द्वारा चेटीचंड पर की पूर्व संध्या पर वाहन रैली का आयोजन किया गया।
Pukhraj soni
चेटीचंड की पूर्व संध्या पर वाहन रैली निकाली गई, सिंधी समाज के लोगों में उत्साह बालोतरा। बालोतरा में सिंधी समाज के द्वारा चेटीचंड पर की पूर्व संध्या पर वाहन रैली का आयोजन किया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बालोतरा। बालोतरा में सिंधी समाज के द्वारा चेटीचंड पर की पूर्व संध्या पर वाहन रैली का आयोजन किया गया।1
- बालोतरा में पत्थर मारने से ट्रक ड्राइवर की मौत के बाद परिजन धरने पर बैठ गए और आरोपी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बाइक सवार युवकों ने 6 किलोमीटर पीछा कर ट्रक पर हमला किया, जिससे ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला धोरीमन्ना क्षेत्र का है। बुधवार शाम धोरीमन्ना चार रास्ते पर तेज रफ्तार ट्रक का मोड़ पर एक बाइक से हल्का टच हो गया। हादसे में बाइक सवार को चोट नहीं आई, लेकिन दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करवा दिया। इसके बाद गुस्साए बाइक सवार युवकों ने ट्रक का करीब 6 किलोमीटर तक पीछा किया और खरड़ गांव के पास सुनसान जगह पर ट्रक के आगे से पत्थर फेंका। पत्थर कांच तोड़ते हुए ड्राइवर को लगा, जिससे विशनाराम (40) पुत्र मूलाराम निवासी लीलसर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जारी किया हुलिया धोरीमन्ना पुलिस ने दोनों आरोपियों की फोटो जारी की है। एक काले रंग की हिरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार युवक नीले रंग की प्रिंटेड शर्ट में है, जबकि पीछे बैठा युवक टोपी पहने हुए है और काले रंग की पेंट के साथ बैग लिए हुए है। दोनों की उम्र करीब 20 से 25 साल बताई जा रही है। परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठे घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज के लोग मौके पर पहुंच गए और शव उठाने से इनकार कर धरने पर बैठ गए। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। समझाइश के बाद रात 3 बजे मॉर्च्युरी शिफ्ट मौके पर एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी सुखराम विश्नोई और धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह पहुंचे और कई दौर की वार्ता की। समझाइश के बाद रात करीब 3 बजे शव को धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी पुलिस की अलग-अलग टीमें रात से ही बदमाशों की तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।1
- शहर के रूपनगर कृष्णा नगर कॉलोनी मैं बरसात हुआ तालाब का जमा पानी होने के कारण आज भी कॉलोनी वासियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है कॉलोनी वासी तुलसा अग्रवाल ने बताया कि कई बारिश जमा पानी को यहां से निकासी के लिए नगर परिषद में आयुक्त को मौखिक व लिखित में जानकारी दी गई लेकिन आज दिन तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है जमा पानी के कारण मच्छर पनप रहे हैं जिससे मौसमी बीमारी का खतरा मंडरा रहा है नगर परिषद को शीघ्र ही समस्या का समाधान करना चाहिए1
- Post by Govind Singj1
- पाली,मनीष राठौड़। जिला रसद विभाग की टीम ने क्षेत्र के 'पगड़ी रिसॉर्ट' पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित किए गए गैस सिलेंडरों को जब्त किया है। रिसॉर्ट में बिना किसी वैध कनेक्शन और फर्जी बिलों के आधार पर गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र सिंह आशिया और प्रवर्तन निरीक्षक भरत कुमार ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान रिसॉर्ट परिसर से 7 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका कोई वैध दस्तावेज या बिल मौके पर मौजूद नहीं मिला। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर सिलेंडरों का भंडारण करना नियम विरुद्ध है। टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर रिसॉर्ट संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by Bhomaram Kadela1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1