मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में समाधान दिवस का हुआ आयोजन मऊ। शनिवार को तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र व पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा संयुक्त रूप से जन समस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त जांच कर निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अर्न्तगत बीमा योजना के लाभार्थी किसानो को (one click DBT ) के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अर्न्तगत लाभार्थियों को धनराशि वितरित की गयी ।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में समाधान दिवस का हुआ आयोजन मऊ। शनिवार को तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र व पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा संयुक्त रूप से जन समस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देशित किया
गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त जांच कर निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी
समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अर्न्तगत बीमा योजना के लाभार्थी किसानो को (one click DBT ) के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अर्न्तगत लाभार्थियों को धनराशि वितरित की गयी ।
- मऊ । घोसी थाना क्षेत्र में भीख मांगने के बहाने घर में घुसकर महिला को बहला-फुसलाकर जेवरात व कपड़े लेकर फरार होने वाली दो शातिर महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन के निर्देशन में वांछित एवं संदिग्ध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार तथा क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में थाना घोसी पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी 2026 को ग्राम रूलपुर निवासी लक्ष्मीना पत्नी संजय सोनकर अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान दो महिलाएं भीख मांगने के बहाने उनके घर पहुंचीं और बातों में उलझाकर उन्हें सम्मोहित कर घर में रखे कपड़े व पहने हुए जेवरात लेकर फरार हो गईं। घटना के संबंध में थाना घोसी में मु0अ0सं0 0064/2026 धारा 318(4)/62 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान 21 फरवरी 2026 को करीब 11 बजे बाड़ी बाजार के पास से पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान 1️⃣ गुड्डी पत्नी अलीशेर, निवासी सूरजपुर थाना मधुबन, उम्र करीब 40 वर्ष 2️⃣ संजू पत्नी स्वर्गीय ताहिर, निवासी सूरजपुर थाना मधुबन, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गए कपड़े व जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित उ0नि0 प्रकाश सिंह, म0उ0नि0 ऋचा सोनी, म0का0 काजल सिंह, का0 अवनीश कुमार व का0 विराट पटेल शामिल रहे।4
- Post by SONI DEVI1
- Post by Ajay Kumar1
- “आओ बाहर तुम्हारी गर्मी निकाल देता हूं, तुम्हरी औक़ात क्या है, मेरे सामने.” यूपी के कानपुर स्थित टीबी अस्पताल में फार्मासिस्ट और ARO के बीच ये भिड़ंत हुई है. वीडियो में भयंकर गाली गलौज है. अस्पताल की महिला स्टाफ भी मौजूद है.1
- तुर्तीपार सरयू नदी पुल से महिला ने लगाई छलांग बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार सरयू नदी पुल से शनिवार आत्महत्या के इरादे से नदी कूदने वाली 28 वर्षीय महिला को नाविको ने बचा लिया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी सीयर लाया गया। जिसने पूछने पर अपना नाम संगीता देवी निवासी पंडितपुरा थाना रसड़ा बताया। पुलिस परिजनों से संपर्क करने व मामले की छानबीन में लग गई है।3
- आजमगढ़। जनपद में सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन विभाग, मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम टीम की संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Cross Beco Velo Public School, आजमगढ़ में हुआ, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संभावित खतरों एवं आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति सजग एवं तैयार करना रहा। विभिन्न विभागों की टीमों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। यातायात शाखा के टीएसआई जयशंकर सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा दुर्घटना की स्थिति में ‘गोल्डन ऑवर’ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने घायलों को त्वरित सहायता पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अग्निशमन विभाग की टीम ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने का लाइव प्रदर्शन किया। साथ ही बहुमंजिला भवनों से सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास कराकर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा दल ने छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। साइबर सेल की टीम ने डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी स्कैम एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए और साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता समझाई। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की संयुक्त मॉक ड्रिल से पुलिस की कार्यकुशलता में वृद्धि होती है तथा आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ होता है। आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम कम करना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में यातायात शाखा, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, अग्निशमन विभाग तथा थाना मुबारकपुर/लोहरा चौकी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- Jay Bheem namo buddhay1
- मऊ । आगामी होली त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत महत्वपूर्ण होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किये जाने के क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्रार्न्तगत कस्बा मुहम्मदाबाद मे मिश्रित अबादी वाले क्षेत्र इदारतगंज मोहल्ला मे होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न, अहम बिन्दुओं पर समीक्षा की गई तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद को निर्देशित किया गया।3