आजमगढ़ में ट्रैफिक, अग्निशमन, मिशन शक्ति व साइबर सेल की संयुक्त मॉक ड्रिल आजमगढ़। जनपद में सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन विभाग, मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम टीम की संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Cross Beco Velo Public School, आजमगढ़ में हुआ, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संभावित खतरों एवं आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति सजग एवं तैयार करना रहा। विभिन्न विभागों की टीमों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। यातायात शाखा के टीएसआई जयशंकर सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा दुर्घटना की स्थिति में ‘गोल्डन ऑवर’ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने घायलों को त्वरित सहायता पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अग्निशमन विभाग की टीम ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने का लाइव प्रदर्शन किया। साथ ही बहुमंजिला भवनों से सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास कराकर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा दल ने छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। साइबर सेल की टीम ने डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी स्कैम एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए और साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता समझाई। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की संयुक्त मॉक ड्रिल से पुलिस की कार्यकुशलता में वृद्धि होती है तथा आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ होता है। आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम कम करना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में यातायात शाखा, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, अग्निशमन विभाग तथा थाना मुबारकपुर/लोहरा चौकी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आजमगढ़ में ट्रैफिक, अग्निशमन, मिशन शक्ति व साइबर सेल की संयुक्त मॉक ड्रिल आजमगढ़। जनपद में सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन विभाग, मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम टीम की संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Cross Beco Velo Public School, आजमगढ़ में हुआ, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल
का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संभावित खतरों एवं आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति सजग एवं तैयार करना रहा। विभिन्न विभागों की टीमों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। यातायात शाखा के टीएसआई जयशंकर सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा दुर्घटना की स्थिति में ‘गोल्डन ऑवर’ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने घायलों को त्वरित सहायता पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अग्निशमन विभाग की
टीम ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने का लाइव प्रदर्शन किया। साथ ही बहुमंजिला भवनों से सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास कराकर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा दल ने छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। साइबर सेल की टीम ने डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी स्कैम एवं सोशल मीडिया
के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए और साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता समझाई। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की संयुक्त मॉक ड्रिल से पुलिस की कार्यकुशलता में वृद्धि होती है तथा आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ होता है। आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम कम करना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में यातायात शाखा, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, अग्निशमन विभाग तथा थाना मुबारकपुर/लोहरा चौकी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैनामे की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था कायम की। जानकारी के अनुसार भूमि संबंधी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाते हुए हालात पर काबू पाया। पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से 02 व्यक्तियों को हिरासत में लिया तथा उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। मामले के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।1
- मऊ । आगामी होली त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत महत्वपूर्ण होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किये जाने के क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्रार्न्तगत कस्बा मुहम्मदाबाद मे मिश्रित अबादी वाले क्षेत्र इदारतगंज मोहल्ला मे होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न, अहम बिन्दुओं पर समीक्षा की गई तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद को निर्देशित किया गया।3
- अम्बेडकर नगर।डीएम अनुपम शुक्ला ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत किसानों को वितरित किया डीजल पम्पसेट,366 किसानों को दिया गया पम्पसेट,लघु सिंचाई विभाग की ओर से बाटा गया पम्पसेट,सामान्य जाति लघु श्रेणी,18000,सीमांत को,25200,अनुसूचित किसान को,32400 मिला अनुदान,1
- अम्बेडकर नगर: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत तीन पर नौकरी के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप तहसील टांडा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि नौकरी का झांसा देकर लोगों से उनकी जमीन अपने नाम करवाई गई। बताया जा रहा है कि मामला विकासखंड बसखारी से जुड़ा है। वायरल वीडियो में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण चंद सिंह उर्फ केसी सिंह का नाम भी आरोपों के साथ सामने आ रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है और संबंधित पक्ष की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वीडियो में यह संकेत दिया गया है कि यह किसी एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि कथित तौर पर एक संगठित गिरोह की गतिविधि हो सकती है, जो बेरोजगार युवाओं या जरूरतमंद लोगों को नौकरी दिलाने का लालच देकर उनकी जमीन अपने नाम लिखवाता है और बाद में उन जमीनों पर ऋण भी लेता है। यदि इन आरोपों में सत्यता पाई जाती है, तो यह न केवल आपराधिक कृत्य होगा बल्कि जनविश्वास के साथ बड़ा धोखा भी माना जाएगा। चूंकि मामला एक जनप्रतिनिधि से जुड़ा बताया जा रहा है, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। आवश्यकता है कि जिला प्रशासन और संबंधित जांच एजेंसियां इस प्रकरण का संज्ञान लेकर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराएं। साथ ही, जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए। सत्य तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि निर्दोष व्यक्ति को बदनामी न झेलनी पड़े और यदि कोई दोषी है तो उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो सके।1
- दताव ग्राम सभा में हनुमंत महोत्सव पर सोलर लाइट की सौगात, 24 घंटे में हुआ कार्य पूरा बरसठी (जौनपुर)। ग्राम सभा दताव में आयोजित भव्य हनुमंत महोत्सव एवं मूर्ति स्थापना दिवस के पावन अवसर पर ग्रामवासियों की मांग पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर सोलर लाइट लगवाकर मिसाल पेश की। महोत्सव के दौरान ग्रामीणों ने रात्रि में प्रकाश व्यवस्था की समस्या को लेकर मांग रखी थी। जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक व्यवस्था कराई और एक दिन के भीतर सोलर लाइट स्थापित करवा दी। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए दिनेश मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा कि “प्रभु श्रीराम की अपार कृपा ऐसे ही बनी रहे। जहां भी क्षेत्र में जरूरत होगी, वहां सोलर लाइट लगवाने का प्रयास करता रहूंगा।” उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी उनके द्वारा पांडेयपुर बाजार में हाईमास्क लाइट, शिव मंदिर पर हाईमास्क सोलर लाइट सहित कई स्थानों पर सोलर लाइट लगवाई जा चुकी है। उनके1
- बाहुबली भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख गैंगस्टर अजय सिंह सिपाही सहित तीन लोग नरबलि मामले में दोषी करार - भेजे गए जेल - 24 फरवरी को होगी सजा मुकर्रर Ambedkarnagar_news1
- पहली ही स्पीच में छा गईं अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर1
- मऊ। शनिवार को तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र व पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा संयुक्त रूप से जन समस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त जांच कर निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अर्न्तगत बीमा योजना के लाभार्थी किसानो को (one click DBT ) के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अर्न्तगत लाभार्थियों को धनराशि वितरित की गयी ।3
- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला,एसपी अभिजीत आर शंकर ने अकबरपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियो की सुना फरियाद,जमीन रास्ते के आये मामले,1