अम्बेडकर नगर: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत तीन पर नौकरी के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप अम्बेडकर नगर: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत तीन पर नौकरी के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप तहसील टांडा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि नौकरी का झांसा देकर लोगों से उनकी जमीन अपने नाम करवाई गई। बताया जा रहा है कि मामला विकासखंड बसखारी से जुड़ा है। वायरल वीडियो में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण चंद सिंह उर्फ केसी सिंह का नाम भी आरोपों के साथ सामने आ रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है और संबंधित पक्ष की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वीडियो में यह संकेत दिया गया है कि यह किसी एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि कथित तौर पर एक संगठित गिरोह की गतिविधि हो सकती है, जो बेरोजगार युवाओं या जरूरतमंद लोगों को नौकरी दिलाने का लालच देकर उनकी जमीन अपने नाम लिखवाता है और बाद में उन जमीनों पर ऋण भी लेता है। यदि इन आरोपों में सत्यता पाई जाती है, तो यह न केवल आपराधिक कृत्य होगा बल्कि जनविश्वास के साथ बड़ा धोखा भी माना जाएगा। चूंकि मामला एक जनप्रतिनिधि से जुड़ा बताया जा रहा है, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। आवश्यकता है कि जिला प्रशासन और संबंधित जांच एजेंसियां इस प्रकरण का संज्ञान लेकर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराएं। साथ ही, जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए। सत्य तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि निर्दोष व्यक्ति को बदनामी न झेलनी पड़े और यदि कोई दोषी है तो उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो सके।

- मानवता शर्मसार! नवजात शिशु का शव को निर्दयी माँ ने फेंका कचरे में निष्ठा ( गजाधरपुर ) जनपद बहराइच के थाना फखरपुर अंतरगत ग्राम निष्ठा ( गजाधरपुर ) में आज देर सुबह को हड़कंप मच गया ज़ब पता चला कि कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु मिला! स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस व पत्रकार कर्मियों को सूचना दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाँच कर नवजात शिशु को अपने कब्ज़े में लेकर स्थानीय स्वास्थ केंद्र ( CHC - फखरपुर ) लें गए, जहाँ पर डॉक्टरों ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया! इलाके में नवजात शिशु के शव मिलने से उठ रहें है मानवता पर सवाल, प्रसासन कि जाँच पड़ताल तेज़ - क्या होगा खुलासा कौन है ज़ालिम माँ स्थानीय ग्रामीणों के आस्तित्व पर कलंकित ये वारदात संच में दिल को झकझोर देगी, वो कौन सी माँ होंगी जिसने अपने जिगर के टुकड़े को मरने के लिए समाज में छोड़ दिया - क्या उस माँ के पास दिल नहीं है क्या वो माँ इंसानी रहन सहन व समाज से दूर है - क्या प्रसासन इस क्राइम का निस्तारण करेंगी इन सब राजो का खुलासा होने तक निष्ठा गाँव चर्चा का विषय बना रहेगा! संच में आज निष्ठा गाँव में हैवानियत जीत गयी व इंसानियत हार गयी.2
- रफ्तार का कहर या लापरवाही? हसवर-चहोडा शाहपुर रोड पर पलटी कार, बाल-बाल बचे सभी सवार अम्बेडकरनगर। जनपद के हसवर-चहोडा शाहपुर रोड पर परसौना के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मामला आलापुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन गनीमत रही कि सभी कार सवार सुरक्षित बच निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। यदि ग्रामीण समय रहते मदद न करते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। सवाल जो खड़े हो रहे हैं इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं— क्या वाहन तेज रफ्तार में था? क्या सड़क की स्थिति खराब होने के कारण संतुलन बिगड़ा? क्या चालक को झपकी आने या लापरवाही की आशंका है? ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। यदि समय रहते यातायात नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित नहीं किए गए, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। यह हादसा भले ही बिना जनहानि के समाप्त हुआ हो, लेकिन यह प्रशासन और वाहन चालकों दोनों के लिए चेतावनी है कि सड़क पर लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।1
- बाहुबली भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख गैंगस्टर अजय सिंह सिपाही सहित तीन लोग नरबलि मामले में दोषी करार - भेजे गए जेल - 24 फरवरी को होगी सजा मुकर्रर Ambedkarnagar_news1
- किछौछा दरगाह शरीफ में आज आईजी रेंज अयोध्या, अंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर व एडिशनल एसपी हरेंद्र कुमार सीओ सिटी नीतीश तिवारी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे निरीक्षण के दौरान रहे मौजूद। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह*✍️3
- आकाशवाणी 21 2 2026 ई0 विश्व के एक बड़े मंच पर ! समस्त नेताओं के बीच में, भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत किस अंदाज में किया जा रहा है । इसलिए कहते हैं कि भारत ,वर्ल्ड का नेतृत्व कर रहा है।1
- 🤣हंसना मना है🤫2
- “आओ बाहर तुम्हारी गर्मी निकाल देता हूं, तुम्हरी औक़ात क्या है, मेरे सामने.” यूपी के कानपुर स्थित टीबी अस्पताल में फार्मासिस्ट और ARO के बीच ये भिड़ंत हुई है. वीडियो में भयंकर गाली गलौज है. अस्पताल की महिला स्टाफ भी मौजूद है.1
- अम्बेडकर नगर।डीएम अनुपम शुक्ला ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत किसानों को वितरित किया डीजल पम्पसेट,366 किसानों को दिया गया पम्पसेट,लघु सिंचाई विभाग की ओर से बाटा गया पम्पसेट,सामान्य जाति लघु श्रेणी,18000,सीमांत को,25200,अनुसूचित किसान को,32400 मिला अनुदान,1