Shuru
Apke Nagar Ki App…
🤣हंसना मना है🤫
Santosh Jaiswal
🤣हंसना मना है🤫
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु कस्बा हरिहरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया । थानाध्यक्ष महुली द्वारा गश्त के दौरान बाजार एवं मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया। सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, सड़क किनारे अतिक्रमण न फैलाने एवं सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध न करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतत गश्त एवं निगरानी की जा रही है, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। थानाध्यक्ष महुली द्वारा आम जनमानस को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील भी किया गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें ।4
- *हरिहरपुर में पुलिस का पैदल गश्त, होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* *दुकानदारों को CCTV लगाने के लिए किया प्रेरित, आमजन से संवाद कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा* ✍️ *आशु सिंह* संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत कस्बा हरिहरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान बाजार एवं मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए लोगों से अपील की गई कि त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। थानाध्यक्ष महुली ने दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण न करने एवं सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध न करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया गया। लोगों को वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा ओवरस्पीड से बचने की सलाह दी गई। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतत गश्त एवं निगरानी की जा रही है, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।1
- साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों के खातों में कुल 2 लाख 24 हजार 980 रुपये की धनराशि वापस कराई गई है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से साइबर थाना टीम लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पहला मामला खलीलाबाद क्षेत्र के नेहरू चौक निवासी जहिरुल हसन का है। 19 मई 2025 को उन्होंने गलती से 1 लाख 25 हजार रुपये कर्नाटक के मैसूर निवासी साबीर अली के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि 1,25,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी। दूसरा मामला खलीलाबाद थाना क्षेत्र के 61 शुगर मिल रोड निवासी शेर बहादुर सिंह का है। 11 नवंबर 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने परिचित बनकर फोन किया और आपात स्थिति का हवाला देते हुए 1 लाख 50 हजार रुपये की मांग की। झांसे में आकर पीड़ित ने पूरी धनराशि ट्रांसफर कर दी। शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 99 हजार 980 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए हैं, जबकि शेष धनराशि की रिफंड प्रक्रिया जारी है। साइबर क्राइम थाना पुलिस की इस कार्रवाई से जहां पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है, वहीं आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज पर बिना पुष्टि के धनराशि ट्रांसफर न करें।1
- बाहुबली भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख गैंगस्टर अजय सिंह सिपाही सहित तीन लोग नरबलि मामले में दोषी करार - भेजे गए जेल - 24 फरवरी को होगी सजा मुकर्रर Ambedkarnagar_news1
- किछौछा दरगाह शरीफ में आज आईजी रेंज अयोध्या, अंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर व एडिशनल एसपी हरेंद्र कुमार सीओ सिटी नीतीश तिवारी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे निरीक्षण के दौरान रहे मौजूद। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह*✍️3
- मानवता शर्मसार! नवजात शिशु का शव को निर्दयी माँ ने फेंका कचरे में निष्ठा ( गजाधरपुर ) जनपद बहराइच के थाना फखरपुर अंतरगत ग्राम निष्ठा ( गजाधरपुर ) में आज देर सुबह को हड़कंप मच गया ज़ब पता चला कि कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु मिला! स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस व पत्रकार कर्मियों को सूचना दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाँच कर नवजात शिशु को अपने कब्ज़े में लेकर स्थानीय स्वास्थ केंद्र ( CHC - फखरपुर ) लें गए, जहाँ पर डॉक्टरों ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया! इलाके में नवजात शिशु के शव मिलने से उठ रहें है मानवता पर सवाल, प्रसासन कि जाँच पड़ताल तेज़ - क्या होगा खुलासा कौन है ज़ालिम माँ स्थानीय ग्रामीणों के आस्तित्व पर कलंकित ये वारदात संच में दिल को झकझोर देगी, वो कौन सी माँ होंगी जिसने अपने जिगर के टुकड़े को मरने के लिए समाज में छोड़ दिया - क्या उस माँ के पास दिल नहीं है क्या वो माँ इंसानी रहन सहन व समाज से दूर है - क्या प्रसासन इस क्राइम का निस्तारण करेंगी इन सब राजो का खुलासा होने तक निष्ठा गाँव चर्चा का विषय बना रहेगा! संच में आज निष्ठा गाँव में हैवानियत जीत गयी व इंसानियत हार गयी.2
- *बिजली कर्मियों के आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर संघर्ष समिति की कड़ी आपत्ति* *26 फरवरी को आंदोलन का निर्णय संभव, प्रबंधन से तत्काल कार्यवाही रोकने की मांग* ✍️ *आशु सिंह* संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने बिजली कर्मचारियों के आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक में इस मुद्दे पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया और प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। संघर्ष समिति के पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों को रियायती विद्युत सुविधा Electricity Reforms Act, 1999 एवं ट्रांसफर स्कीम, 2000 के अंतर्गत प्राप्त है, जिसे Electricity Act, 2003 द्वारा भी संरक्षण मिला हुआ है। इसके बावजूद कर्मचारियों के आवासों पर बलपूर्वक स्मार्ट मीटर लगाए जाना उनके अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 फरवरी को लखनऊ के प्राग नारायण रोड स्थित हाइडल कॉलोनी में फाटक का ताला तोड़कर और दीवार कूदकर कर्मचारियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए, जो अत्यंत निंदनीय है। इस घटना से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है और कार्यस्थलों पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी सूरज प्रजापति ने पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन को पत्र भेजकर मांग की है कि कर्मचारियों के आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए तथा समिति के साथ शीघ्र वार्ता की जाए। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार वार्ता का अनुरोध किया जा चुका है, किंतु सकारात्मक पहल नहीं की गई। समिति के पदाधिकारी प्रदुम कुमार ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने जबरन मीटर लगाने की कार्रवाई बंद कर वार्ता शुरू नहीं की तो 26 फरवरी को लखनऊ में केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। संघर्ष समिति के आह्वान पर 23 फरवरी को प्रदेश के सभी जनपदों और परियोजनाओं में स्थानीय पदाधिकारी संबंधित जनपद/परियोजना के वरिष्ठतम अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे और व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि निजीकरण के विरोध में चल रहा आंदोलन 451वें दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में संतकबीरनगर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, प्रदुम्न कुमार, अशोक कुमार, मनोज यादव, चंद्रकेश मौर्य, रंजन कुमार, बृजेश कुमार, आर्यन कुमार, विजय कुमार सहित अन्य बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- Aakashvani 21/2/2026 !! Welcome to the WORLD Largest AT SUMIT!!1
- रफ्तार का कहर या लापरवाही? हसवर-चहोडा शाहपुर रोड पर पलटी कार, बाल-बाल बचे सभी सवार अम्बेडकरनगर। जनपद के हसवर-चहोडा शाहपुर रोड पर परसौना के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मामला आलापुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन गनीमत रही कि सभी कार सवार सुरक्षित बच निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। यदि ग्रामीण समय रहते मदद न करते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। सवाल जो खड़े हो रहे हैं इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं— क्या वाहन तेज रफ्तार में था? क्या सड़क की स्थिति खराब होने के कारण संतुलन बिगड़ा? क्या चालक को झपकी आने या लापरवाही की आशंका है? ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। यदि समय रहते यातायात नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित नहीं किए गए, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। यह हादसा भले ही बिना जनहानि के समाप्त हुआ हो, लेकिन यह प्रशासन और वाहन चालकों दोनों के लिए चेतावनी है कि सड़क पर लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।1