*पर्यटक धर्मशाला ओरछा में NDRF टीम ने किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन * 11 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) वाराणसी के श्री मनोज कुमार शर्मा (उप-महानिरीक्षक) के दिशा - निर्देशन में आपदा प्रबंधन एवं प्रशिक्षण हेतु वृहद पैमाने पर सामुदायिक जागरूकता , स्कूल सुरक्षा एवं क्षमता निर्माण के कार्यक्रम के अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज 28 मार्च 2026 को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) वाराणसी के निरीक्षक श्रीनिवास मीना एवं उनकी टीम के द्वारा पर्यटक धर्मशाला ओरछा जिला निवारी (म.प्र) में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आपदा प्रबंधन के तकनीकों को टीम द्वारा विस्तृत विवरण एवं डेमोंसट्रेशन के माध्यम से क्रियान्वित किया गया। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आपदाओं से बचने एवं उससे होने वाले नुकसान को कम करने के तरीके बताएं गए। साथ ही अग्निशमन यंत्र चलाना, दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इंप्रोवाइज मेथड से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने हेतु स्ट्रेचर बनाना, हार्ट अटैक के विक्टिम को तुरंत सीपीआर देना, फर्स्ट एड देना, सर्पदंश के समय उपचार देने के तरीके आदि शामिल थे। प्राकृतिक आपदाओं एवं मानवीय आपदाओं से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। इस सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम एन डी आर एफ (NDRF) टीम के द्वारा दिए गये इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सभी लोगों ने बहुत सरहना किया एवं आग्रह किया ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए जिससे आमजन भी आपदा के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें l
*पर्यटक धर्मशाला ओरछा में NDRF टीम ने किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन * 11 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) वाराणसी के श्री मनोज कुमार शर्मा (उप-महानिरीक्षक) के दिशा - निर्देशन में आपदा प्रबंधन एवं प्रशिक्षण हेतु वृहद पैमाने पर सामुदायिक जागरूकता , स्कूल सुरक्षा एवं
क्षमता निर्माण के कार्यक्रम के अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज 28 मार्च 2026 को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) वाराणसी के निरीक्षक श्रीनिवास मीना एवं उनकी टीम के द्वारा पर्यटक धर्मशाला ओरछा जिला निवारी (म.प्र) में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आपदा
प्रबंधन के तकनीकों को टीम द्वारा विस्तृत विवरण एवं डेमोंसट्रेशन के माध्यम से क्रियान्वित किया गया। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आपदाओं से बचने एवं उससे होने वाले नुकसान को कम करने के तरीके बताएं गए। साथ ही अग्निशमन यंत्र चलाना, दुर्घटना
में घायल व्यक्ति को इंप्रोवाइज मेथड से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने हेतु स्ट्रेचर बनाना, हार्ट अटैक के विक्टिम को तुरंत सीपीआर देना, फर्स्ट एड देना, सर्पदंश के समय उपचार देने के तरीके आदि शामिल थे। प्राकृतिक आपदाओं एवं मानवीय आपदाओं से बचाव के बारे में विस्तार से
बताया गया। इस सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम एन डी आर एफ (NDRF) टीम के द्वारा दिए गये इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सभी लोगों ने बहुत सरहना किया एवं आग्रह किया ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए जिससे आमजन भी आपदा के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें l
- निवाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया ने रात्रि के समय निवाड़ी पुलिस थाने का किया औचक निरीक्षण,, थाने के रिकॉर्ड का बेहतरीन रख रखाव एवं फरियादियों के साथ मानवता पूर्ण व्यवहार करने के दिए आदेश,,,,1
- सिर्फ ट्रेन पकड़ने के चक्कर में महज 14 सेकंड में खत्म कर लिया का सफर. दर्दनाक वीडियो भोपाल स्टेशन का है.1
- निवाड़ी जिले में शनिवार को अचानक मौसम खराब हुआ मॉर्निंग टाइम से धूप निकली हुई थी करीबन 4:00 बजे से वर्षा होने लगी और किसने की फसलों को नुकसान पहुंचा रही है किसने की जनता बहुत बढ़ गई किसानों ने भगवान से की दवा किसी संकट से हमें बचा लो1
- Post by Abhishek Jain1
- झांसी के बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक पढ़ाई के दौरान आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियां करता है और उन पर गलत विचार अपनाने का दबाव बनाता है। साथ ही, छात्राओं ने शिक्षक पर मोबाइल नंबर मांगने, देर रात बात करने के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। मामले से छात्राओं और अभिभावकों में भय का माहौल है। पीड़ित छात्राओं ने निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।2
- झाँसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए वर्षों से किए जा रहे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा किए गए वार्दो की खुली अवहेलना ने आज पूरे क्षेत्र की जनता के आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुँचाई है। "वनवासी राम से रामराजा सरकार" तक बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक जन आक्रोश यात्रा को जिस अभूतपूर्व जनसमर्थन, प्रेम और आक्रोश का सैलाब मिला, उसने यह साफ़ कर दिया है कि अब बुदेलखंड की जनता अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है। यह यात्रा केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की आत्मा की पुकार थी एक ऐसी पुकार जिसे अब अनसुना करना संभव नहीं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्षेत्र के 9 सांसद, जिन पर बुंदेलखंड की आवाज संसद तक पहुँचाने की जिम्मेदारी थी एवं 55 विधायक या तो मौन हैं या अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। यह मौन अब विश्वासघात के रूप में देखा जा रहा है। इसी विश्वासघात और वादा खिलाफी के विरोध में अब एक ऐतिहासिक और जनप्रतिनिधियों को धिक्कारने वाला कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। अखंड बुंदेलखंड के 9 सांसदों क्रमशः सागर, दमोह-पन्ना, छत्तरपुर-खजुराहो, टीकमगढ़-निवाड़ी, दतिया-भिड, झांसी-ललितपुर, जालौन गरौठा, हमीरपुर-महोबा, बांदा-चित्रकूट निर्वाचन क्षेत्र में व 55 विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में" जनप्रतिनिधि धिक्कार यात्रा" का हर निर्वाचन क्षेत्र में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित हैं, जहां अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, सांसदों एवं विधायको को भेजा जाएगा। साथ ही दो ब्लॉकों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, अधिवक्ताओं, किसानों, व्यापारियों से सहयोग वार्ता की जाएगी व न्यूतनम एक हजार उन बुंदेली योद्धाओं को जो राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोई साधारण विरोध नहीं, बल्कि उन टूटे हुए सपनों, कुचले हुए अधिकारों और उपेक्षित अस्मिता की आखिरी चेतावनी है। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा पुनः वादा खिलाफी के विरोध में राम कौ कॉल (कसम) चढ़ाकर, लोगो की कलाई पर राम बंधन बांधने व गंगाजली उठवाकर मौन धारण किए हुए जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध लोगों को तैयार करने के लिए बड़ी टीम तैयार कर रहा है जो आगामी चुनावों में गूंगों को हरा कर बोलने वालों को जिताने का कार्य करेंगे। खून से लिखा हर शब्द यह बताएगा कि बुंदेलखंड की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, अपना अधिकार चाहती है। यह संदेश स्पष्ट है यदि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज नहीं उठाएंगे, तो जनता उन्हें सत्ता से हटाने में भी संकोच नहीं करेगी क्योंकि जो बुंदेलखंड का नहीं वो किसी काम का नहीं।2
- Post by Bablu Ramaiya1
- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश किसानो के माथे पर देखी गई चिंता की लकीरें,,,1