Shuru
Apke Nagar Ki App…
टी एमसी बंगाल की हार, छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नगरपंचायत पटना में खुशी की जश्न कोरिया लगातार टीएमसी की जीत और 2026 में बंगाल में भाजपा की जीत की बहुत बड़ी सफलता मिली आइए खुशियों की झलक देखे
Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
टी एमसी बंगाल की हार, छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नगरपंचायत पटना में खुशी की जश्न कोरिया लगातार टीएमसी की जीत और 2026 में बंगाल में भाजपा की जीत की बहुत बड़ी सफलता मिली आइए खुशियों की झलक देखे
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- महिला से पानी मांगा, फिर हाथ-पैर बांधकर किया अपहरण, फिर पति से फोन कर कहा- पत्नी चाहिए तो 22 लाख दो, 2 गिरफ्तार अपहरण के मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी, मुख्य आरोपी को महिला के पति के रिटायर होने पर बड़ी रकम मिलने की थी जानकारी, पैसे की लालच में वारदात को दिया अंजाम सूरजपुर. एक महिला का अपहरण कर पति से 22 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मुख्य आरोपी को यह जानकारी मिली थी कि महिला का पति एसईसीएल की नौकरी से सेवानिवृत्त हुआ है और उसे बड़ी रकम मिली है। बस इसी लालच में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर रकम की डिमांड की थी। पानी मांगने के बहाने महिला के घर घुसे आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर अपहरण कर लिया था। हालांकि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी महिला को घायल अवस्था में छोड़ कर भाग गए थे, लेकिन मुख्य आरोपी व उसका एक सहयोगी पकड़े गए, जबकि एक अन्य फरार है जिसकी तलाश जारी है। 30 अप्रैल को थाना सूरजपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अप्रैल को सुबह अपने ड्राइवर के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बनवाने अंबिकापुर गया था। घर में पत्नी अकेली थी। दोपहर 3.30 बजे अपने ड्राइवर के साथ घर वापस पहुंचा तो पत्नी घर में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली, इसी दौरान करीब 3.50 बजे पत्नी के मोबाइल से फोन आया, लेकिन फोन पर कोई अज्ञात व्यक्ति था, जिसने कहा कि अपनी पत्नी चाहते हो तो 22 लाख रुपए दो। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इधर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल तीन टीम का गठन किया। बलरामपुर इसके बाद पुलिस टीमों ने सघन पेट्रोलिंग करते हुए आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। इधर पकड़े जाने के डर और पुलिस की पेट्रोलिंग से बढ़ते दबाव के बीच आरोपी महिला को ग्राम डुमरिया से पीढ़ा होते हुए पर्री से चंदरपुर जाने वाले बाइपास रोड पर ले जाकर घायल अवस्था में छोड़ दिए और पीडि़ता को ढकने में प्रयुक्त कंबल, बांधने वाला रस्सी, मुंह में लगा टेप निकालकर वहीं जला दिए और वहां से चले गए। महिला ने पति को दी थी सूचना इसके बाद महिला एक व्यक्ति के घर पहुंची और वहां से मोबाइल के जरिए पति को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को बरामद कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। फिर पुलिस टीम ने तकनीक की मदद व महिला के बताए अनुसार संदेही रौशन देवांगन पिता रामचरण देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी महुआपारा सूरजपुर पकड़ा। इससे पूछताछ के आधार पर बिलासपुर की ओर भाग रहे साथी शेख इशू पिता शेख इसराइल खान उम्र 23 वर्ष निवासी शांति गली मस्जिदपारा सूरजपुर को केतका में घेराबंदी कर पकड़ा गया। इन दोनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अपहृता का मोबाइल, रस्सी, टेप व कंबल का जला राख, घटना में प्रयुक्त 1 बाइक, 1 स्कूटी व आरोपियों का 2 नग मोबाइल जब्त किया गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई एसआर भगत, संदीप सिंह, एएसआई सुनील सिंह, आरक्षक रविराज पाण्डेय व रामप्रसाद साहू सक्रिय रहे। पीने के लिए पानी मांगा, फिर किया अपहरण पूछताछ में मुख्य आरोपी रौशन देवांगन ने बताया कि वह महिला के पति के वाहन को 18 माह तक चलाया था। इस कारण वह जानता था कि वह एसईसीएल से सेवानिवृत्त हुआ है और उसे काफी पैसा मिला है। पैसे की लालच में अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई। वह अपने साथी शेख इशू व एक अन्य के साथ मिलकर उसके घर जाकर उसकी पत्नी से बातचीत कर पीने के लिए पानी मांगा। कुछ देर बाद महिला को पकडक़र घर अंदर ले गए। फिर योजनानुसार उसके मुंह-आंखों में टेप लगाने के बाद हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बाइक में बैठाकर रौशन के टायर पंक्चर दुकान डुमरिया ले गए। यहां रौशन ने महिला का मोबाइल ले लिया और ग्राम रूनियाडीह जाकर पता को फोन लगाकर 22 लाख रुपए की मांग की थी।1
- Post by Onkar Singh1
- सिंगरौली/हिलसा (नालंदा) | 05 मई, 2026 बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिंगरौली पुलिस की टीम ने बिहार के नालंदा जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने ओडिशा की कुचिन्दा जेल और बिहार की बेऊर जेल में छापेमारी कर नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बिहार से दबोचे गए दो और आरोपी हिलसा (नालंदा) पुलिस के सहयोग से सिंगरौली पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों—चंदन उर्फ चईया यादव (21) और गुलशन यादव (19) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के खीरूबिगहा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, डकैती की योजना बनाने और लूटे गए माल को ठिकाने लगाने में इनकी मुख्य भूमिका रही है। कोर्ट ने दोनों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कुचिन्दा जेल में तड़के दी दबिश गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी फंटूस ने लूट की डेढ़ लाख रुपए की नकदी और अन्य सामग्री ओडिशा की कुचिन्दा जेल (संबलपुर) में बंद पीयूष जायसवाल तक पहुँचाई थी। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए आज सुबह 5 बजे डिप्टी कलेक्टर कुचिन्दा और स्थानीय पुलिस के साथ सिंगरौली टीम ने जेल में दबिश दी। जेल से क्या मिला? पीयूष जायसवाल के बिस्तर से: 25,896 रुपए नगद बरामद। बैरक नंबर 03 से: एक छोटा मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज जब्त। पटना की बेऊर जेल में भी छापेमारी डकैती कांड की जांच की आंच बिहार की राजधानी तक भी पहुँची है। गैंग लीडर सुबोध, जो पटना की बेऊर जेल में बंद है, के पास भी पुलिस की विवेचना टीम ने दबिश दी। वहां से भी पुलिस को कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं, जिनसे गैंग के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में डकैती करने वाले मुख्य किरदारों—फंटूस, कमलेश, पंकज, राजेश और छोटू के साथ-साथ षडयंत्रकारियों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जेल के भीतर नकदी और मोबाइल कैसे पहुँचे।6
- बलरामपुर जिले मे ‘सुशासन तिहार’ के तहत प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आज से लगातार शिविर लगाना शुरू हो गया है.. इसी कड़ी में आज पहला ही दिन महराजगंज में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे.. महराजगंज में आयोजित इस शिविर में उन आवेदनों का निराकरण किया गया.. शिविर में जिले के कलेक्टर ने स्वयं इसकी शुआत की है.. इस मौके पर जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.. शिविर के दौरान जल जीवन मिशन और राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आईं.. जिसका अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया गया.. जबकि अन्य लंबित मामलों पर प्रक्रिया जारी है.. वही प्रशासन का कहना है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें.. बाइट01_जिला कलेक्टर, राजेंद्र कटारा बाइट02_जिला पंचायत उपाध्यक्ष, धीरज सिंह देव बाइट03_जनप्रतिनिधि, भानु प्रकाश दिक्षित1
- वार्ड क्रमांक 25 व्यवस्था नाली का किया जाए विधायक जी से भी निवेदन है यहां आने जाने में बहुत समस्या हो रही है वार्ड क्रमांक 25 को ध्यान दीजिए विधायक जी आपसे नाम निवेदन है जय हिंद जय सिंगरौली1
- Post by Dwarika prasad Yadaw1
- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP की बड़ी जीत, जनता का आभार1
- ऐतिहासिक जीत का जश्न: पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड विजय पर अंबिकापुर में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह तुष्टीकरण की राजनीति का अंत और राष्ट्रवाद की जीत: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई इबारत - अखिलेश सोनी अंबिकापुर। पश्चिम बंगाल, असम तथा पांडिचेरी के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड सफलता पर भाजपा सरगुजा द्वारा स्थानीय घड़ी चौक पर भव्य उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर, आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर ‘झालमुरा’ के साथ जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला । विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त होने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी , भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया , विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत, जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर , संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा की उपस्थिति में स्थानीय घड़ी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जम कर खुशियां मनाई। विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिली प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की जीत बताया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का गठन राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय है। यह जीत भारतीय जनसंघ के संस्थापक और बंगाल के महान सपूत अमर बलिदानी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को बंगाल की जनता की ओर से दी गई सबसे सच्ची और भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। जिस ‘एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ का सपना उन्होंने देखा था, बंगाल की जनता ने उस पर अपनी मुहर लगा दी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त व शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया है। उन्होंने चुनाव परिणामों को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला बताया है। श्री सिसोदिया ने कहा कि यह जीत तुष्टीकरण और अराजकता के विरुद्ध राष्ट्रवाद और सुशासन की विजय है। बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर तक की जनता ने संदेश दे दिया है कि देश की प्रगति केवल भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने मतदाताओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि जिन्होंने बंगाल में भय और भ्रम की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और विश्वास के मार्ग को चुना। यह जनादेश स्पष्ट संदेश है देश अब स्थिरता, विकास और निर्णायक नेतृत्व चाहता है। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन तुष्टीकरण की राजनीति के अंत और विकासवाद की शुरुआत है। यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने बंगाल के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इस अवसर पर युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए केंद्रीय नेतृत्व, छत्तीसगढ़ समेत संबंधित राज्यों के कर्मठ कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया है। श्री तोमर ने कहा कि यह नतीजे स्पष्ट करते हैं कि तुष्टीकरण की राजनीति का अंत हो चुका है और देश केवल ‘राष्ट्रवाद’ व ‘अंत्योदय’ की राजनीति को स्वीकार कर रहा है। इस अवसर पर अंबिकेश केशरी , सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला महामंत्री विनोद हर्ष , अरुणा सिंह , मधुसूदन शुक्ला , संतोष दास, विकास पांडेय, चंद्रिका प्रसाद यादव , निश्चल प्रताप सिंह, जनेमेजय मिश्रा , रूपेश दुबे, मनोज गुप्ता, शुभांगी बिहाड़े, कमलेश तिवारी, दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, निशांत सिंह सोलू , जातीन परमार, मनोज प्रसाद , सतीश सिंह , सुशांत घोष, दीपक यादव , संजीव वर्मा , रविकांत उरांव, अनिल तिवारी , विद्यानंद मिश्रा , देवेंद्र नाथ दुबे, प्रतीक दीक्षित, शिवमंगल सिंह, सौरव मिश्रा , विपिन पांडेय, श्वेता गुप्ता , प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता , बबली नेताम, चंदन शुक्ला , सरिता मिश्रा, विकास वर्मा, अनुराग शुक्ला , सर्वेश तिवारी , अभिषेक सिंह देव, ममता तिवारी, शैलू सिंह, अभय साहू, प्रकाश साहू, सतीश शर्मा, बाली चरण यादव , अजय सोनी , भूमेन्द्र सिंह , प्रकाशमणि त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता , अंशु दुबे, नेहा सोनवानी, अर्चना वर्मा, सरस्वती यादव , अभिषेक माथुर, वीर सोनी, राम प्रवेश पांडेय, विकास गुप्ता , विनोद मिश्रा , रवि विश्वकर्मा , अतीश सिंह, रमन, रमेश जायसवाल, विजय सोनी , संदीप ताम्रकार, सत्यम सिंह, सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।1
- पार्षद जी आपसे नमन निवेदन है कि थोड़ा यहां नाली का व्यवस्था कीजिए और बच्चों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है जो स्कूल जाते हैं थोड़ा विशेष इस पर ध्यान दीजिए1