Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनूपपुर जिले में मानसून ने रखा कदम किसान हुए सचेत अब कदम खेती की तैयारी की ओर , मानसून के आने से गर्मी के तपिस से राहत एवं ठंडाहक बरकारार
Onkar Singh
अनूपपुर जिले में मानसून ने रखा कदम किसान हुए सचेत अब कदम खेती की तैयारी की ओर , मानसून के आने से गर्मी के तपिस से राहत एवं ठंडाहक बरकारार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- यह बात समझ में नहीं आ रही कि बीजेपी को वोट कैसे हो रहा है वादों में नही उतरी भाजपा1
- खबर: शहडोल जिले के खन्नौधी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बीते कई महीनों से कैश की किल्लत ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक पहुंचने पर हर बार एक ही जवाब मिलता है—“कैश नहीं है”, जिससे उन्हें बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। लेन-देन प्रभावित होने से बाजार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बताया जा रहा है कि शाखा प्रबंधक अशुतोष सिंह के ट्रांसफर के बाद से हालात और बिगड़ गए हैं। पिछले करीब एक महीने से बैंक में कोई स्थायी मैनेजर तैनात नहीं किया गया, जिससे व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि फिलहाल बैंक की व्यवस्था बीसी पॉइंट और बैंक सखियों के सहारे चल रही है। ऐसे में यदि यह सुविधा भी बंद हो जाए, तो वृद्धा पेंशन, लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी योजनाओं के छोटे-छोटे भुगतान भी अटक सकते हैं। आमजन और व्यापारियों ने आरएम और एलडीएम से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या पर ध्यान देते हुए बैंक में मैनेजर की नियुक्ति और कैश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।1
- Post by Manoj shrivastav1
- अनूपपुर जिले के पुष्पराजजगढ़ क्षेत्र धरमदास में भारी मात्रा में बारिश के साथ ओला वृस्टी हुई है1
- Post by वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल1
- डिंडोरी। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विकासखंड बजाग के ग्राम तांतर, सिलपिड़ी, खम्हेरा, चांड़ा एवं दादर टोला का दौरा कर मनरेगा योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन जल संरचनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत तालाब, कुएं, हैंडपंप, नल-जल योजना, रिचार्ज सेंटर एवं सोकपिट जैसे कार्यों का जायजा लिया, जो जनभागीदारी से तैयार किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत चांड़ा में पंचायत भवन प्रांगण एवं कूप पर बनाए गए सोकपिट का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संकट को देखते हुए वर्षा जल संचयन एवं जल संरचनाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। “खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में” की अवधारणा को अपनाते हुए वर्षा के पानी को जमीन में रोककर जलस्तर बढ़ाया जा सकता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रत्येक घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, हैंडपंप के पास सोकपिट एवं नालियों के माध्यम से जल संरक्षण के उपाय अपनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान ग्राम तांतर एवं सिलपिड़ी में मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2025 में लगभग 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित लालखाती नाला स्थित नवीन तालाब का भी अवलोकन किया गया। इस तालाब से चांड़ा, तांतर, सिलपिड़ी एवं दादर टोला के ग्रामीणों को सिंचाई, पशुओं के लिए पेयजल तथा मछली पालन के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। कलेक्टर ने मंगलवार 05 मई 2026 को ग्राम तांतर में स्थित लालखाती नाला के तालाब में ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर तालाब की सफाई भी की। साफ-सुथरे जल एवं आकर्षक स्वरूप के कारण यह स्थल एक सुंदर प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक लोकगीत एवं शैला नृत्य प्रस्तुत कर खुशी जाहिर की। कलेक्टर भदौरिया ने भी ग्रामीण महिलाओं के साथ लोकनृत्य में सहभागिता कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में एसडीएम भारती मेरावी, कृषि उप संचालक अभिलाषा चैरसिया, नेहा धूरिया, एनआरएलएम प्रबंधक अर्पणा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बजाग एसडीएम भारती मेरावी, तहसीलदार भरत सिंह बट्टे, कार्यपालन यंत्री आरईएस ललित कुमार, उप संचालक कृषि संजय जोशी,अभिलाषा चौरसिया, नेहा धूरिया, कार्यपालन यंत्री पीएचई अफजल इमाम उल्ला, बीएमओ डा. चन्द्रशेखर उईके, बीआरसी डा. ब्रजभान गौतम, मनोज उपाध्याय, एनआरएलएम प्रबंधक अर्पणा पाण्डेय, सचिन अग्रवाल, बीईओ बलवीर सिंह, एसडीओ वीर सिंह तिलगाम सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- डिंडौरी । मंगलवार को सिटी कोतवाली में (एसकेडीव्ही )सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन और समस्त कबीर पंथियों ने इष्ट सद्गुरु कबीर साहेब के बारे मे सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी से नाराज होकर कार्यवाही की मांग को लेकर एस आई भीपेंद्र पाठक को शिकायत पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।सदगुरू पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कार्यवाही करने की पुलिस से मांग की है। मध्यप्रदेश एसकेडीवी मिशन राज्य उपप्रतिनिधि सुश्री वंदना मानिकपुरी ने बताया कि 4मई को प्रभु नारायण परमार पिता बाबू राम परमार ग्राम बामौरा तहसील एवं जिला उज्जैन के थाना चितावन जवासिया निवासी ने सोशल मीडिया में हमारे इष्ट सदगुरु कबीर साहब के बारे में अभद्र भाषा में टिप्पणी करते हुए लिखा है।जो कि ,जगत कल्याणकारी सतगुरु कबीर साहब को अपमानित एवं अभद्र तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने जैसा है,कबीर पंथ को मानने वालों की भावनाएं आहत हुई है।ऐसे टिप्पणी करने वाले पर कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाए।शिकायत सौंपने के दौरान वंदना मानिकपुरी,प्रशांत चंदेल, जागेश्वर टाडिया, एडवोकेट गम्भीर दास महंत,यशवंश सोनवानी रेखा मानिकपुरी , संगीता सोनवानी, शांति पड़वार,मुनेश कुमार बेलिया,केश लाल ब्यौहार, मनीराम सहित एसकेडीवी जिला प्रतिनिधि और समस्त कबीर पंथी मौजूद रहे।1
- *ब्रेकिंग* रफ्तार का कहर! कार-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत, 2 जिंदगी से जूझ रहे डिंडोरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे पर आज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। रत्ना गांव के पास तेज रफ्तार कार और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गाड़ासरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज जारी, पुलिस कर रही मामले की जांच3