logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यह बात समझ में नहीं आ रही कि बीजेपी को वोट कैसे हो रहा है वादों में नही उतरी भाजपा यह बात समझ में नहीं आ रही कि बीजेपी को वोट कैसे हो रहा है वादों में नही उतरी भाजपा

2 hrs ago
user_Shahdol news
Shahdol news
Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

यह बात समझ में नहीं आ रही कि बीजेपी को वोट कैसे हो रहा है वादों में नही उतरी भाजपा यह बात समझ में नहीं आ रही कि बीजेपी को वोट कैसे हो रहा है वादों में नही उतरी भाजपा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *भवानीपुर से ममता बनर्जी स्वयं चुनाव हार गई..उसके बाद वे भड़क गई और अनाप-सनाप आरोप लगाने लगी।* इस की सत्यता की पुष्टि हम किसी भी प्रकार से नहीं करते है ये सिर्फ वायरल वीडियो है
    1
    *भवानीपुर से ममता बनर्जी स्वयं चुनाव हार गई..उसके बाद वे भड़क गई और अनाप-सनाप आरोप लगाने लगी।* इस की सत्यता की पुष्टि हम किसी भी प्रकार से नहीं करते है ये सिर्फ वायरल वीडियो है
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • चुनावी जीत की खुशी में झूमे कार्यकर्ता, प्रकाश चौराहे पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न उमरिया तपस गुप्ता जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम में मिली चुनावी सफलता पर जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर के प्रमुख स्थल प्रकाश चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संगठन की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी लगातार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की बढ़ती पकड़ यह दर्शाती है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। जश्न के दौरान स्थानीय नागरिकों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं का जोश देर तक बना रहा। इस तरह बिरसिंहपुर पाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी जीत को यादगार बनाते हुए एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया।
    4
    चुनावी जीत की खुशी में झूमे कार्यकर्ता, प्रकाश चौराहे पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम में मिली चुनावी सफलता पर जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर के प्रमुख स्थल प्रकाश चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संगठन की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी लगातार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की बढ़ती पकड़ यह दर्शाती है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
जश्न के दौरान स्थानीय नागरिकों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं का जोश देर तक बना रहा।
इस तरह बिरसिंहपुर पाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी जीत को यादगार बनाते हुए एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश अनूपपुर। जिले में विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन करने के उद्देश्य से एक माह का फील्ड विजिट प्लान तैयार किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को सेक्टरवार फील्ड विजिट करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों का विद्यालयों में नामांकन कराये जाये। अधिकारी विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें बच्चों के विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करें। इस कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि ड्यूटी आदेश शीघ्र तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि अभियान को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि चाइल्ड ट्रैकिंग एप के माध्यम से विद्यार्थियों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। सोमवार को कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया कि जल दर्पण एप्लीकेशन के माध्यम से योजना की रियल-टाइम एवं नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी ग्रामीणों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सार्वजनिक एवं शासकीय स्थलों पर प्याऊ व्यवस्था स्थापित करने के भी निर्देश दिए। राज्य शासन द्वारा कृषि विभाग के अंतर्गत घोषित कृषक कल्याण वर्ष के अवसर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की भी समीक्षा में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने एवं कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही, किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तथा बाइक रैली, ट्रैक्टर रैली आदि के माध्यम से कृषि संबंधी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जाए। सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने हैंडपंपों के रखरखाव एवं मरम्मत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नवीन राशन कार्ड जारी करने एवं राशन कार्ड के अद्यतन, लाड़ली बहना योजना की पेंडिंग भुगतान राशि, भूमि सीमांकन तथा निजी भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पंचायती राज के अंतर्गत जलप्रदाय से जुड़ी समस्याओं जैसे पाइपलाइन टूट-फूट, मोटर जलने एवं सुधार कार्य, संबल पंजीयन में लंबित आवेदन, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण तथा समग्र आईडी से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाए तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखा जाए। इसके साथ ही जिले के विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकों के वितरण की समीक्षा की। उन्होंने जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण शासकीय भवनों के स्थान पर नवीन भवनों के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की, जिसमें पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रशिक्षण को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
    2
    समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
अनूपपुर। जिले में विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन करने के उद्देश्य से एक माह का फील्ड विजिट प्लान तैयार किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को सेक्टरवार फील्ड विजिट करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों का विद्यालयों में नामांकन कराये जाये। अधिकारी विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें बच्चों के विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करें। इस कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि ड्यूटी आदेश शीघ्र तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि अभियान को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि चाइल्ड ट्रैकिंग एप के माध्यम से विद्यार्थियों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। सोमवार को कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया कि जल दर्पण एप्लीकेशन के माध्यम से योजना की रियल-टाइम एवं नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी ग्रामीणों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सार्वजनिक एवं शासकीय स्थलों पर प्याऊ व्यवस्था स्थापित करने के भी निर्देश दिए।
राज्य शासन द्वारा कृषि विभाग के अंतर्गत घोषित कृषक कल्याण वर्ष के अवसर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की भी समीक्षा में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने एवं कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही, किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तथा बाइक रैली, ट्रैक्टर रैली आदि के माध्यम से कृषि संबंधी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जाए। 
सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने हैंडपंपों के रखरखाव एवं मरम्मत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नवीन राशन कार्ड जारी करने एवं राशन कार्ड के अद्यतन, लाड़ली बहना योजना की पेंडिंग भुगतान राशि, भूमि सीमांकन तथा निजी भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पंचायती राज के अंतर्गत जलप्रदाय से जुड़ी समस्याओं जैसे पाइपलाइन टूट-फूट, मोटर जलने एवं सुधार कार्य, संबल पंजीयन में लंबित आवेदन, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण तथा समग्र आईडी से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाए तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखा जाए। इसके साथ ही जिले के विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकों के वितरण की समीक्षा की। उन्होंने जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण शासकीय भवनों के स्थान पर नवीन भवनों के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कलेक्टर ने शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की, जिसमें पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रशिक्षण को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_Rajesh Shukla
    Rajesh Shukla
    Salesperson अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Onkar Singh
    1
    Post by Onkar Singh
    user_Onkar Singh
    Onkar Singh
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • चाट चौपाटी का हुआ शुभारंभ, क्लीन-ग्रीन रखने पर जोर डिंडौरी : 04 मई,2026 जिला प्रशासन के निरंतर प्रयास से आज सोमवार को गल्ला गोदाम मंडी में चाट-चौपाटी सुव्यवस्थित ढंग से मुख्य अतिथियों के द्वारा उद्घाटन कर चौपाटी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, श्री लक्ष्मण ठाकुर, पार्षद श्रीमती स्मिता बर्मन, श्रीमती रूपाली जैन, श्री रितेश जैन, श्री ज्योतिराति भलावी, श्री भागीरथ उरैती, श्री शत्रुघन ठाकुर, श्री महेन्द्र दहिया, श्री राजनीश राय, श्री अवधराज बिलैया, श्री राजेन्द्र पाठक, श्री सुधीरदत्त तिवारी, श्री राधेलाल नागवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के गठन के समय से चली आ रही जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के सतत प्रयासों से यह चौपाटी प्रारंभ की गई है, जो नगर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ बच्चों और नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने नगर पंचायत को बधाई देते हुए कहा कि चौपाटी को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से दो-दो डस्टबिन रखें और प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। चौपाटी का संचालन रात्रि 10 बजे तक सीमित रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा नगर परिषद को चौपाटी क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर, फ्लैक्स और स्कैनर लगाने के निर्देश दिए गए। शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर किसी भी प्रकार के बैनर, होर्डिंग या झंडे नहीं लगाने की हिदायत दी गई, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों में डस्टबिन रखें और कचरे का उचित निस्तारण करें। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी तथा प्राप्त राशि से डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान नगर परिषद के साथ पुलिस प्रशासन भी सहयोग करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से नगर विकास को नई दिशा मिलेगी। विधायक श्री ओमकार मरकाम ने चौपाटी के शुभारंभ को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यहां नागरिकों को विविध व्यंजनों का आनंद एक ही स्थान पर मिलेगा। उन्होंने दुकानदारों को नशीले पदार्थों के विक्रय से दूर रहने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, एसडीओपी श्री जगदीश द्विवेदी, श्री अमित तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    चाट चौपाटी का हुआ शुभारंभ, क्लीन-ग्रीन रखने पर जोर
डिंडौरी : 04 मई,2026
जिला प्रशासन के निरंतर प्रयास से आज सोमवार को गल्ला गोदाम मंडी में चाट-चौपाटी सुव्यवस्थित ढंग से मुख्य अतिथियों के द्वारा उद्घाटन कर चौपाटी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर  डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, श्री लक्ष्मण ठाकुर, पार्षद श्रीमती स्मिता बर्मन, श्रीमती रूपाली जैन, श्री रितेश जैन, श्री ज्योतिराति भलावी, श्री भागीरथ उरैती, श्री शत्रुघन ठाकुर, श्री महेन्द्र दहिया, श्री राजनीश राय, श्री अवधराज बिलैया, श्री राजेन्द्र पाठक, श्री सुधीरदत्त तिवारी, श्री राधेलाल नागवंशी  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 
जिले के गठन के समय से चली आ रही जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के सतत प्रयासों से यह चौपाटी प्रारंभ की गई है, जो नगर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ बच्चों और नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने नगर पंचायत को बधाई देते हुए कहा कि चौपाटी को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से दो-दो डस्टबिन रखें और प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। चौपाटी का संचालन रात्रि 10 बजे तक सीमित रखने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा नगर परिषद को चौपाटी क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर, फ्लैक्स और स्कैनर लगाने के निर्देश दिए गए। शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर किसी भी प्रकार के बैनर, होर्डिंग या झंडे नहीं लगाने की हिदायत दी गई, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों में डस्टबिन रखें और कचरे का उचित निस्तारण करें। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी तथा प्राप्त राशि से डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान नगर परिषद के साथ पुलिस प्रशासन भी सहयोग करेगा। 
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से नगर विकास को नई दिशा मिलेगी। 
विधायक श्री ओमकार मरकाम ने चौपाटी के शुभारंभ को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यहां नागरिकों को विविध व्यंजनों का आनंद एक ही स्थान पर मिलेगा। उन्होंने दुकानदारों को नशीले पदार्थों के विक्रय से दूर रहने की भी सलाह दी।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, एसडीओपी श्री जगदीश द्विवेदी, श्री अमित तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Neeraj rajak Press
    Neeraj rajak Press
    Local News Reporter Dindori, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के चरखुटिया गांव में पानी के विवाद के कारण टूटी शादी 12 दिन बाद फिर से संपन्न हो गई। 22 अप्रैल को अंकिता और विजय बैरागी की शादी के दौरान जयमाला के बाद पानी को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और बारात वापस लौट गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। बाद में गांव की प्रतिष्ठा को देखते हुए आपसी बातचीत कराई गई, जिसमें एडवोकेट काशी मरावी की भूमिका रही। सहमति बनने के बाद शादी दोबारा कराने का फैसला लिया गया। सोमवार को बारात फिर गांव पहुंची और पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। साथ ही भविष्य में विवाद न हो, इसके लिए दोनों पक्षों ने स्टांप पेपर पर लिखित समझौता भी किया।
    1
    डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के चरखुटिया गांव में पानी के विवाद के कारण टूटी शादी 12 दिन बाद फिर से संपन्न हो गई।
22 अप्रैल को अंकिता और विजय बैरागी की शादी के दौरान जयमाला के बाद पानी को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और बारात वापस लौट गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।
बाद में गांव की प्रतिष्ठा को देखते हुए आपसी बातचीत कराई गई, जिसमें एडवोकेट काशी मरावी की भूमिका रही। सहमति बनने के बाद शादी दोबारा कराने का फैसला लिया गया।
सोमवार को बारात फिर गांव पहुंची और पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। साथ ही भविष्य में विवाद न हो, इसके लिए दोनों पक्षों ने स्टांप पेपर पर लिखित समझौता भी किया।
    user_NILMANI CHOUDHARY
    NILMANI CHOUDHARY
    Prime news डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • डिंडोरी। जिला मुख्यालय वार्ड क्रमांक 15 में गर्मी आते ही जल संकट गहराने से लोग परेशान हैं यहां वार्ड वासियों के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा नगर में लगभग 200 से 250 लोग निवासरत हैं जो लंबे समय से जल संकट की समस्या का सामना कर रहे हैं जिसकी शिकायत वार्ड वासियों के द्वारा नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी है लेकिन जिम्मेदार है कि इस और अपना ध्यान आकर्षित नहीं कर रहे जिम्मेदार के द्वारा की जा रही अनसुनी वार्ड वाशिन्दों के लिए मुसीबत साबित हो रही है वार्ड क्षेत्र के रहवासियों द्वारा जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बतलाया गया है कि जब भी अपनी पानी की मूल समस्या को लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे तब जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा पीड़ितों को बेतुका जवाब देते हुए कहा कि हमसे पूछ कर बिरसा मुंडा नगर में बसे हो पानी देखकर मकान घर बनाना चाहिए जहां पानी की किल्लत है वहां बसने के लिए किसने बोला सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा आखिर पीड़ित वार्ड वासियों के साथ ऐसा व्यवहार रखना और इस प्रकार के शब्दों से संबोधित करना कहां तक न्यायोचित है
    1
    डिंडोरी। जिला मुख्यालय वार्ड क्रमांक 15 में गर्मी आते ही जल संकट गहराने से लोग परेशान हैं यहां वार्ड वासियों के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा नगर में लगभग 200 से 250 लोग निवासरत हैं जो लंबे समय से जल संकट की समस्या का सामना कर रहे हैं जिसकी शिकायत वार्ड वासियों के द्वारा नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी है लेकिन जिम्मेदार है कि इस और अपना ध्यान आकर्षित नहीं कर रहे जिम्मेदार के द्वारा की जा रही अनसुनी वार्ड वाशिन्दों के लिए मुसीबत साबित हो रही है वार्ड क्षेत्र के रहवासियों द्वारा जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बतलाया गया है कि जब भी अपनी पानी की मूल समस्या को लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे तब जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा पीड़ितों को बेतुका जवाब देते हुए कहा कि हमसे पूछ कर बिरसा मुंडा नगर में बसे हो पानी देखकर मकान घर बनाना चाहिए जहां पानी की किल्लत है वहां बसने के लिए किसने बोला सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा आखिर पीड़ित वार्ड वासियों के साथ ऐसा व्यवहार रखना और इस प्रकार के शब्दों से संबोधित करना कहां तक न्यायोचित है
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। समनापुर विकासखंड के ग्राम मोहती में एक यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 5 से 6 यात्री सवार थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान गनियारी अस्पताल के कर्मचारी रम्मू लाल, अजीत परस्ते और गणेश नामदेव वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बिना देर किए मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सभी घायलों को समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
समनापुर विकासखंड के ग्राम मोहती में एक यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 5 से 6 यात्री सवार थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान गनियारी अस्पताल के कर्मचारी रम्मू लाल, अजीत परस्ते और गणेश नामदेव वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बिना देर किए मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
सभी घायलों को समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_NILMANI CHOUDHARY
    NILMANI CHOUDHARY
    Prime news डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जी आर टी सी कंपनी ने गाड़ा सरई में नाली निर्माण कार्य में विलंब कर बनाने से परैशान नगर वासी अविलंब बनाए जाने की मांग
    3
    जी आर टी सी कंपनी ने गाड़ा सरई में  नाली निर्माण कार्य में विलंब कर बनाने से परैशान  नगर वासी अविलंब बनाए जाने की मांग
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.