logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार बाइक से बचने में पलटा ऑटो, एक की मौत, कई घायल मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। समनापुर विकासखंड के ग्राम मोहती में एक यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 5 से 6 यात्री सवार थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान गनियारी अस्पताल के कर्मचारी रम्मू लाल, अजीत परस्ते और गणेश नामदेव वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बिना देर किए मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सभी घायलों को समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

5 hrs ago
user_NILMANI CHOUDHARY
NILMANI CHOUDHARY
Prime news डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

तेज रफ्तार बाइक से बचने में पलटा ऑटो, एक की मौत, कई घायल मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। समनापुर विकासखंड के ग्राम मोहती में एक यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 5 से 6 यात्री सवार थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान गनियारी अस्पताल के कर्मचारी रम्मू लाल, अजीत परस्ते और गणेश नामदेव वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बिना देर किए मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सभी घायलों को समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • चाट चौपाटी का हुआ शुभारंभ, क्लीन-ग्रीन रखने पर जोर डिंडौरी : 04 मई,2026 जिला प्रशासन के निरंतर प्रयास से आज सोमवार को गल्ला गोदाम मंडी में चाट-चौपाटी सुव्यवस्थित ढंग से मुख्य अतिथियों के द्वारा उद्घाटन कर चौपाटी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, श्री लक्ष्मण ठाकुर, पार्षद श्रीमती स्मिता बर्मन, श्रीमती रूपाली जैन, श्री रितेश जैन, श्री ज्योतिराति भलावी, श्री भागीरथ उरैती, श्री शत्रुघन ठाकुर, श्री महेन्द्र दहिया, श्री राजनीश राय, श्री अवधराज बिलैया, श्री राजेन्द्र पाठक, श्री सुधीरदत्त तिवारी, श्री राधेलाल नागवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के गठन के समय से चली आ रही जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के सतत प्रयासों से यह चौपाटी प्रारंभ की गई है, जो नगर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ बच्चों और नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने नगर पंचायत को बधाई देते हुए कहा कि चौपाटी को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से दो-दो डस्टबिन रखें और प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। चौपाटी का संचालन रात्रि 10 बजे तक सीमित रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा नगर परिषद को चौपाटी क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर, फ्लैक्स और स्कैनर लगाने के निर्देश दिए गए। शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर किसी भी प्रकार के बैनर, होर्डिंग या झंडे नहीं लगाने की हिदायत दी गई, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों में डस्टबिन रखें और कचरे का उचित निस्तारण करें। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी तथा प्राप्त राशि से डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान नगर परिषद के साथ पुलिस प्रशासन भी सहयोग करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से नगर विकास को नई दिशा मिलेगी। विधायक श्री ओमकार मरकाम ने चौपाटी के शुभारंभ को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यहां नागरिकों को विविध व्यंजनों का आनंद एक ही स्थान पर मिलेगा। उन्होंने दुकानदारों को नशीले पदार्थों के विक्रय से दूर रहने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, एसडीओपी श्री जगदीश द्विवेदी, श्री अमित तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    चाट चौपाटी का हुआ शुभारंभ, क्लीन-ग्रीन रखने पर जोर
डिंडौरी : 04 मई,2026
जिला प्रशासन के निरंतर प्रयास से आज सोमवार को गल्ला गोदाम मंडी में चाट-चौपाटी सुव्यवस्थित ढंग से मुख्य अतिथियों के द्वारा उद्घाटन कर चौपाटी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर  डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, श्री लक्ष्मण ठाकुर, पार्षद श्रीमती स्मिता बर्मन, श्रीमती रूपाली जैन, श्री रितेश जैन, श्री ज्योतिराति भलावी, श्री भागीरथ उरैती, श्री शत्रुघन ठाकुर, श्री महेन्द्र दहिया, श्री राजनीश राय, श्री अवधराज बिलैया, श्री राजेन्द्र पाठक, श्री सुधीरदत्त तिवारी, श्री राधेलाल नागवंशी  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 
जिले के गठन के समय से चली आ रही जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के सतत प्रयासों से यह चौपाटी प्रारंभ की गई है, जो नगर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ बच्चों और नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने नगर पंचायत को बधाई देते हुए कहा कि चौपाटी को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से दो-दो डस्टबिन रखें और प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। चौपाटी का संचालन रात्रि 10 बजे तक सीमित रखने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा नगर परिषद को चौपाटी क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर, फ्लैक्स और स्कैनर लगाने के निर्देश दिए गए। शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर किसी भी प्रकार के बैनर, होर्डिंग या झंडे नहीं लगाने की हिदायत दी गई, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों में डस्टबिन रखें और कचरे का उचित निस्तारण करें। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी तथा प्राप्त राशि से डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान नगर परिषद के साथ पुलिस प्रशासन भी सहयोग करेगा। 
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से नगर विकास को नई दिशा मिलेगी। 
विधायक श्री ओमकार मरकाम ने चौपाटी के शुभारंभ को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यहां नागरिकों को विविध व्यंजनों का आनंद एक ही स्थान पर मिलेगा। उन्होंने दुकानदारों को नशीले पदार्थों के विक्रय से दूर रहने की भी सलाह दी।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, एसडीओपी श्री जगदीश द्विवेदी, श्री अमित तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Neeraj rajak Press
    Neeraj rajak Press
    Local News Reporter Dindori, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के चरखुटिया गांव में पानी के विवाद के कारण टूटी शादी 12 दिन बाद फिर से संपन्न हो गई। 22 अप्रैल को अंकिता और विजय बैरागी की शादी के दौरान जयमाला के बाद पानी को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और बारात वापस लौट गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। बाद में गांव की प्रतिष्ठा को देखते हुए आपसी बातचीत कराई गई, जिसमें एडवोकेट काशी मरावी की भूमिका रही। सहमति बनने के बाद शादी दोबारा कराने का फैसला लिया गया। सोमवार को बारात फिर गांव पहुंची और पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। साथ ही भविष्य में विवाद न हो, इसके लिए दोनों पक्षों ने स्टांप पेपर पर लिखित समझौता भी किया।
    1
    डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के चरखुटिया गांव में पानी के विवाद के कारण टूटी शादी 12 दिन बाद फिर से संपन्न हो गई।
22 अप्रैल को अंकिता और विजय बैरागी की शादी के दौरान जयमाला के बाद पानी को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और बारात वापस लौट गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।
बाद में गांव की प्रतिष्ठा को देखते हुए आपसी बातचीत कराई गई, जिसमें एडवोकेट काशी मरावी की भूमिका रही। सहमति बनने के बाद शादी दोबारा कराने का फैसला लिया गया।
सोमवार को बारात फिर गांव पहुंची और पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। साथ ही भविष्य में विवाद न हो, इसके लिए दोनों पक्षों ने स्टांप पेपर पर लिखित समझौता भी किया।
    user_NILMANI CHOUDHARY
    NILMANI CHOUDHARY
    Prime news डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • डिंडोरी। जिला मुख्यालय वार्ड क्रमांक 15 में गर्मी आते ही जल संकट गहराने से लोग परेशान हैं यहां वार्ड वासियों के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा नगर में लगभग 200 से 250 लोग निवासरत हैं जो लंबे समय से जल संकट की समस्या का सामना कर रहे हैं जिसकी शिकायत वार्ड वासियों के द्वारा नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी है लेकिन जिम्मेदार है कि इस और अपना ध्यान आकर्षित नहीं कर रहे जिम्मेदार के द्वारा की जा रही अनसुनी वार्ड वाशिन्दों के लिए मुसीबत साबित हो रही है वार्ड क्षेत्र के रहवासियों द्वारा जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बतलाया गया है कि जब भी अपनी पानी की मूल समस्या को लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे तब जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा पीड़ितों को बेतुका जवाब देते हुए कहा कि हमसे पूछ कर बिरसा मुंडा नगर में बसे हो पानी देखकर मकान घर बनाना चाहिए जहां पानी की किल्लत है वहां बसने के लिए किसने बोला सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा आखिर पीड़ित वार्ड वासियों के साथ ऐसा व्यवहार रखना और इस प्रकार के शब्दों से संबोधित करना कहां तक न्यायोचित है
    1
    डिंडोरी। जिला मुख्यालय वार्ड क्रमांक 15 में गर्मी आते ही जल संकट गहराने से लोग परेशान हैं यहां वार्ड वासियों के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा नगर में लगभग 200 से 250 लोग निवासरत हैं जो लंबे समय से जल संकट की समस्या का सामना कर रहे हैं जिसकी शिकायत वार्ड वासियों के द्वारा नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी है लेकिन जिम्मेदार है कि इस और अपना ध्यान आकर्षित नहीं कर रहे जिम्मेदार के द्वारा की जा रही अनसुनी वार्ड वाशिन्दों के लिए मुसीबत साबित हो रही है वार्ड क्षेत्र के रहवासियों द्वारा जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बतलाया गया है कि जब भी अपनी पानी की मूल समस्या को लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे तब जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा पीड़ितों को बेतुका जवाब देते हुए कहा कि हमसे पूछ कर बिरसा मुंडा नगर में बसे हो पानी देखकर मकान घर बनाना चाहिए जहां पानी की किल्लत है वहां बसने के लिए किसने बोला सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा आखिर पीड़ित वार्ड वासियों के साथ ऐसा व्यवहार रखना और इस प्रकार के शब्दों से संबोधित करना कहां तक न्यायोचित है
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जी आर टी सी कंपनी ने गाड़ा सरई में नाली निर्माण कार्य में विलंब कर बनाने से परैशान नगर वासी अविलंब बनाए जाने की मांग
    3
    जी आर टी सी कंपनी ने गाड़ा सरई में  नाली निर्माण कार्य में विलंब कर बनाने से परैशान  नगर वासी अविलंब बनाए जाने की मांग
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तेज रफ्तार का कहर,ऑटो और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल उमरिया तपस गुप्ता जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां जैन पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 2 बजे एक ऑटो और बल्कर के बीच जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और बल्कर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक सतीश बैगा और उसमें सवार बलदेव बैगा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल पाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल सतीश बैगा ग्राम खमरिया, थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी का निवासी है, जो पाली-गिंजरी में अपनी बुआ के यहां रहकर ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता था। वहीं दूसरा घायल बलदेव बैगा, थाना पाली के रौगड़ गांव का रहने वाला है, जो स्वयं भी ऑटो चालक बताया जा रहा है। हादसे के बाद एक और गंभीर पहलू सामने आया। घायल के परिजन राजा परस्ते ने आरोप लगाया कि पाली अस्पताल में समय पर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि करीब दो घंटे तक एंबुलेंस के लिए इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन सुविधा नहीं मिली। अंततः उन्हें खुद के साधन से ही घायल को शहडोल ले जाने के लिए कहा गया। इस लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं हादसे के बाद बल्कर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले में पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ऑटो और बल्कर की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें शहडोल रेफर किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की याद दिलाता है, साथ ही आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर भी सवाल खड़े करता है।
    1
    तेज रफ्तार का कहर,ऑटो और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां जैन पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 2 बजे एक ऑटो और बल्कर के बीच जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और बल्कर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दुर्घटना में ऑटो चालक सतीश बैगा और उसमें सवार बलदेव बैगा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल पाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घायल सतीश बैगा ग्राम खमरिया, थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी का निवासी है, जो पाली-गिंजरी में अपनी बुआ के यहां रहकर ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता था। वहीं दूसरा घायल बलदेव बैगा, थाना पाली के रौगड़ गांव का रहने वाला है, जो स्वयं भी ऑटो चालक बताया जा रहा है।
हादसे के बाद एक और गंभीर पहलू सामने आया। घायल के परिजन राजा परस्ते ने आरोप लगाया कि पाली अस्पताल में समय पर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि करीब दो घंटे तक एंबुलेंस के लिए इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन सुविधा नहीं मिली। अंततः उन्हें खुद के साधन से ही घायल को शहडोल ले जाने के लिए कहा गया। इस लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं हादसे के बाद बल्कर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले में पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ऑटो और बल्कर की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें शहडोल रेफर किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की याद दिलाता है, साथ ही आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर भी सवाल खड़े करता है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भारी पेंडेंसी: मध्य प्रदेश में 22,000 से अधिक RTI आवेदन और अपीलें सालों से लंबित हैं। ऑनलाइन की कमी: डिजिटल युग में भी मध्य प्रदेश में RTI आवेदन ऑफलाइन (कागज पर) लिए जाते हैं, जिसके लिए राज्य सरकार का कोई समर्पित ऑनलाइन पोर्टल नहीं है, जबकि केंद्र का पोर्टल उपलब्ध है। कार्यकर्ताओं पर हमले: राज्य में RTI कार्यकर्ताओं को धमकियां, हमले और झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने के आरोप सामने आए हैं। जानकारी न मिलना: कई मामलों में मांगी गई जानकारी का सही जवाब नहीं मिलता, जिससे कानून निष्प्रभावी हो गया है। प्रक्रिया में देरी: अपील प्रक्रिया (प्रथम और द्वितीय) में बहुत ज्यादा समय लग रहा है।
    1
    भारी पेंडेंसी: मध्य प्रदेश में 22,000 से अधिक RTI आवेदन और अपीलें सालों से लंबित हैं।
ऑनलाइन की कमी: डिजिटल युग में भी मध्य प्रदेश में RTI आवेदन ऑफलाइन (कागज पर) लिए जाते हैं, जिसके लिए राज्य सरकार का कोई समर्पित ऑनलाइन पोर्टल नहीं है, जबकि केंद्र का पोर्टल उपलब्ध है।
कार्यकर्ताओं पर हमले: राज्य में RTI कार्यकर्ताओं को धमकियां, हमले और झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने के आरोप सामने आए हैं।
जानकारी न मिलना: कई मामलों में मांगी गई जानकारी का सही जवाब नहीं मिलता, जिससे कानून निष्प्रभावी हो गया है।
प्रक्रिया में देरी: अपील प्रक्रिया (प्रथम और द्वितीय) में बहुत ज्यादा समय लग रहा है।
    user_Shahdol news
    Shahdol news
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमारी जनगणना, हमारा विकास राष्ट्रीय अभियान में जिलेवासी करें सहयोग - कलेक्टर ==== कलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी ==== शहडोल 4 मई 2026- कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदाय की गई जनगणना प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ द्वारा शहडोल जिले के समस्त विकासखंडों में पहुंचकर जनगणना हेतु किए जा रहे कार्यों के प्रति जनमानस को जागरूक किया जाएगा तथा लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना-2027 के तहत 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी मकान गणना सहित 33 प्रकार की जानकारी प्राप्त करेंगे। सभी जिलेवासी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग करते हुए जनगणना के अंतर्गत मकान गणना कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन करना है, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर एवं प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सही एवं सटीक जानकारी देकर जिलेवासी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जानकारी देने से पहले अधिकारी अथवा कर्मचारी का पहचान पत्र अवश्य जांच लें। केवल अधिकृत शासकीय कर्मचारियों को ही जानकारी प्रदान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
    1
    हमारी जनगणना, हमारा विकास राष्ट्रीय अभियान में जिलेवासी करें सहयोग - कलेक्टर
====
कलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
====
शहडोल 4 मई 2026- कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदाय की गई जनगणना प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ द्वारा शहडोल जिले के समस्त विकासखंडों में पहुंचकर जनगणना हेतु किए जा रहे कार्यों के प्रति जनमानस को जागरूक किया जाएगा तथा लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना-2027 के तहत 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी मकान गणना सहित 33 प्रकार की जानकारी प्राप्त करेंगे। सभी जिलेवासी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग करते हुए जनगणना के अंतर्गत मकान गणना कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन करना है, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर एवं प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सही एवं सटीक जानकारी देकर जिलेवासी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कलेक्टर ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जानकारी देने से पहले अधिकारी अथवा कर्मचारी का पहचान पत्र अवश्य जांच लें। केवल अधिकृत शासकीय कर्मचारियों को ही जानकारी प्रदान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। समनापुर विकासखंड के ग्राम मोहती में एक यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 5 से 6 यात्री सवार थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान गनियारी अस्पताल के कर्मचारी रम्मू लाल, अजीत परस्ते और गणेश नामदेव वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बिना देर किए मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सभी घायलों को समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
समनापुर विकासखंड के ग्राम मोहती में एक यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 5 से 6 यात्री सवार थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान गनियारी अस्पताल के कर्मचारी रम्मू लाल, अजीत परस्ते और गणेश नामदेव वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बिना देर किए मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
सभी घायलों को समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_NILMANI CHOUDHARY
    NILMANI CHOUDHARY
    Prime news डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.