Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर किशन पुर पंचायत में SH 88 के पेट्रोल पम्प के पास सो रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली.
Anil shriwastav
सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर किशन पुर पंचायत में SH 88 के पेट्रोल पम्प के पास सो रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली.
More news from बिहार and nearby areas
- सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर किशन पुर पंचायत में SH 88 के पेट्रोल पम्प के पास सो रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली.1
- समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ढाबा संचालक को पीटने के बाद मारी तीन गोलियां गंभीर हालत में पटना रेफर हुए अभिनंदन कुमार, पुलिस मामले की जांच में जुटी बिहार के समस्तीपुर जिले में 23 अक्टूबर 2026 को बदमाशों ने एक ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले ढाबा संचालक अभिनंदन कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उनकी पीठ में तीन गोलियां मार दीं। गोली लगने से अभिनंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।1
- दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मतदाताओं को माकपा नेता का अपील। दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ । प्रशासन अलर्ट,जिले के सभी बूथों पर पुलिस की है तैनाती । जी हां बिहार विधान परिषद मतदान को लेकर निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है, जबकि पटोरी अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारी अपने पुलिस बल के साथ लगातार पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के पटोरी, मोहिउद्दीन नगर, ओर मोहनपुर के सभी बूथों पर गश्त करते हुए,सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। जिसे लेकर आज मोहिउद्दीन नगर प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 69 पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, पंचायत समिति भवन में मतदान केंद्र संख्या 72 पर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है। दोनों मतदान केंद्रों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोहिउद्दीन नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। वहीं अनुमंडल प्रशासन SDM विकाश पांडे ने शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराए जाने की बात कहते हुए क्षेत्र के मतदाताओं को ज्यादा से ज़्यादा संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अपील किया ताकि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। आपको बतादू कि मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में स्नातक निर्वाचन के लिए कुल 1348 मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 45 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 1393 मतदाता मतदान के माध्यम से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसी दौरान माकपा के जिला किसान नेता मनोज प्रसाद सुनील ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर इस लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर, अन्य मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्र पर आने की अपील करते हुए उन्होंने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में औचक जांच से मचा हड़कंप, कई व्यवस्थाओं में मिली खामियां ओपीडी में एक डॉक्टर की मौजूदगी, अल्ट्रासाउंड मशीन महीनों से बंद; टोकन डिस्प्ले भी खराब, मरीजों की परेशानी पर अधिकारियों ने जताई नाराजगी1
- समस्तीपुर, संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के खिलाफ शुक्रवार को समस्तीपुर शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय किसान महासभा (अभाकिम) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मालगोदाम चौक से जुलूस निकाला। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता अभाकिम के जिला सचिव ललन कुमार ने किया। सभा को भाकपा माले के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, माले जिला कमिटी सदस्य बंदना सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, सोनेलाल पासवान, उमेश राय सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, SIR की प्रक्रिया रद्द करने तथा SIR के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों को रद्द करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरा बताया और मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान “हमारा वोट, हमारे अधिकार, हमारा लोकतंत्र” का नारा बुलंद किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से किसी भी योग्य मतदाता का नाम नहीं हटाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। अंत में ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की गई।1
- मतदान समाप्त, 53 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद! मतदान समाप्त, 53 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद! नमस्कार आप देख रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर से राजेश कुमार वर्मा के साथ अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट इस वक्त की बड़ी खबर! मतदान समाप्त, 53 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद! दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।विद्यापति प्रखंड से बड़ी खबर आ रही है यहां शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 77 प्रतिशत, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 60.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। शुरुआती दौर में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद तेजी देखने को मिली। वहीं, दलसिंहसराय मतदान केंद्र पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मतदान किया। एमएलसी तरुण कुमार और विधायक आलोक मेहता ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब सबकी निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं! कैमरे पर नजर, खबरों पर पकड़! देखते रहिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। धन्यवाद1
- दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 प्रखंडों में मतदान शुरू । दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 प्रखंडों में मतदान शुरू दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के सभी 20 प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां शिक्षक मतदाता सुबह 8 बजे से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसके लिए सभी बूथों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और मतदान की प्रक्रिया जारी है । वहीं, अपने अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए शिक्षक मतदाता और स्नातक मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से पटोरी अनुमंडल प्रशासन SDM विकास पांडे, अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी राजीब कुमार DSP बी के मेधावी अपने पुलिस बल के साथ मतदान प्रक्रिया पर लगातार भ्रमण कर है, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराया जा सके। इसी मौके पर SDM विकाश पांडे ने विधि व्यवस्था को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में। बाईट---- पटोरी अनुमंडल SDM विकास पांडे1
- झाझा में प्राइवेट हॉस्पिटल के बगल में मिला नवजात का शव | जमुई के सिविल सर्जन पर पत्रकारों का आरोप1