logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ से प्रभावित हुई किसानो की फसलों का सक्षम अधिकारी करें मौका मुआयना, दे समुचित मुआवजा.... अजय सोनी सकिपा अध्यक्ष अजय सोनी ने गंगा के बाढ़ प्रभावित तरसौरा गांव का लिया स्थलीय जायजा समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सोमवार को सिराथू तहसील के गंगा किनारे बसे तरसौरा गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थलीय जायजा लिया और ग्रामीणों से वार्ता की। वार्ता के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि गंगा नदी में आई बाढ़ से तरसौरा गांव के तमाम किसानो की सैकड़ों बीघा जमीन और फसलें जलमग्न हो गई है जिससे किसान बेहद पीड़ा और तनाव मे हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों से वार्ता करते हुए पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी द्वारा पूर्व में ही जिला प्रशासन कौशांबी एवं तहसील प्रशासन सिराथू को ज्ञापन देकर नदियों के किनारे बसे गांवों एवं गांवों के लोगों को जागरूक करने एवं उनके जान माल की सुरक्षा को लेकर सचेत किया गया था। अजय सोनी ने प्रशासन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि किसानो के साथ इतनी बड़ी त्रासदी हुई है और सैकड़ों बीघा फसलें पानी में डूब गई है लेकिन प्रशासन सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए तहसील कर्मचारियों को भेजकर अपना पल्ला झाड़ लिया है और मौके पर कोई सक्षम अधिकारी नही आया। अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी और तहसील प्रशासन को तत्काल मौके पर जायजा लेने हेतु आने को कहा। साथ ही स्थलीय वास्तविक जायजा लेकर किसानो की फसलों के हुए नुकसान का समुचित मुआवजा दिए जाने की मांग की अन्यथा समर्थ किसान को के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन करने की बात कही। इस अवसर पर राकेश कुमार, संतलाल मौर्य, राजकुमार सिंह, दिनेश कुमार जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

17 hrs ago
user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
83225d54-8218-4620-a842-03a0d20738ca

बाढ़ से प्रभावित हुई किसानो की फसलों का सक्षम अधिकारी करें मौका मुआयना, दे समुचित मुआवजा.... अजय सोनी सकिपा अध्यक्ष अजय सोनी ने गंगा के बाढ़ प्रभावित तरसौरा गांव का लिया स्थलीय जायजा समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सोमवार को सिराथू तहसील के गंगा किनारे बसे तरसौरा गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थलीय जायजा लिया और ग्रामीणों से वार्ता की। वार्ता के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि गंगा नदी में आई बाढ़ से तरसौरा गांव के तमाम किसानो की सैकड़ों बीघा जमीन और फसलें जलमग्न हो गई है जिससे किसान बेहद पीड़ा और तनाव मे हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों से वार्ता करते हुए पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी द्वारा पूर्व में ही जिला प्रशासन कौशांबी एवं तहसील प्रशासन सिराथू को ज्ञापन देकर नदियों के किनारे बसे गांवों एवं गांवों के लोगों को

2de2f489-5262-446e-972f-5099f0cf089a

जागरूक करने एवं उनके जान माल की सुरक्षा को लेकर सचेत किया गया था। अजय सोनी ने प्रशासन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि किसानो के साथ इतनी बड़ी त्रासदी हुई है और सैकड़ों बीघा फसलें पानी में डूब गई है लेकिन प्रशासन सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए तहसील कर्मचारियों को भेजकर अपना पल्ला झाड़ लिया है और मौके पर कोई सक्षम अधिकारी नही आया। अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी और तहसील प्रशासन को तत्काल मौके पर जायजा लेने हेतु आने को कहा। साथ ही स्थलीय वास्तविक जायजा लेकर किसानो की फसलों के हुए नुकसान का समुचित मुआवजा दिए जाने की मांग की अन्यथा समर्थ किसान को के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन करने की बात कही। इस अवसर पर राकेश कुमार, संतलाल मौर्य, राजकुमार सिंह, दिनेश कुमार जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी: बहादुरपुर गांव में फिर चोरी, घर से जेवरात, नगदी और कीमती सामान पार दो महीने में पांचवीं चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने रानी देवी के घर को निशाना बनाया। पीड़िता के मुताबिक, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, भारी नगदी, कीमती बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। बिछिया, पायल और नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ पीड़िता रानी देवी का आरोप है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात में बिछिया, पायल और अन्य आभूषणों के साथ-साथ कीमती बर्तन, कपड़े तथा भारी नगदी भी पार कर दी। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन पुलिस जांच और पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा। परिवार को आशंका है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। दो महीने में पांचवीं चोरी, ग्रामीणों में बढ़ा खौफ बहादुरपुर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो महीनों के भीतर चोरी की यह पांचवीं घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक के बाद एक घरों को निशाना बनाए जाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या गांव में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त हो रही है? लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंझनपुर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल बहादुरपुर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच मंझनपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ताजा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर फिलहाल, चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और नुकसान के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति, घटना में शामिल लोगों और नुकसान का वास्तविक आकलन स्पष्ट हो सकेगा। अब देखना यह होगा कि मंझनपुर पुलिस इस ताजा चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है और बहादुरपुर गांव में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाती है। विश्व वार्ता न्यूज़ | कौशाम्बी
    1
    कौशाम्बी: बहादुरपुर गांव में फिर चोरी, घर से जेवरात, नगदी और कीमती सामान पार
दो महीने में पांचवीं चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने रानी देवी के घर को निशाना बनाया। पीड़िता के मुताबिक, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, भारी नगदी, कीमती बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
बिछिया, पायल और नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ
पीड़िता रानी देवी का आरोप है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात में बिछिया, पायल और अन्य आभूषणों के साथ-साथ कीमती बर्तन, कपड़े तथा भारी नगदी भी पार कर दी। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन पुलिस जांच और पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
परिवार को आशंका है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
दो महीने में पांचवीं चोरी, ग्रामीणों में बढ़ा खौफ
बहादुरपुर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो महीनों के भीतर चोरी की यह पांचवीं घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक के बाद एक घरों को निशाना बनाए जाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या गांव में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त हो रही है? लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
मंझनपुर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
बहादुरपुर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच मंझनपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से ताजा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे।
पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर
फिलहाल, चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और नुकसान के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति, घटना में शामिल लोगों और नुकसान का वास्तविक आकलन स्पष्ट हो सकेगा।
अब देखना यह होगा कि मंझनपुर पुलिस इस ताजा चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है और बहादुरपुर गांव में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाती है।
विश्व वार्ता न्यूज़ | कौशाम्बी
    user_@Kaushambi News73
    @Kaushambi News73
    Voice of people मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कौशाम्बी मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया चोरों ने घर में घुसकर जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया Sp Kaushambi
    1
    कौशाम्बी 
मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया चोरों ने घर में घुसकर जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया
सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया
Sp Kaushambi
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रायबरेली में जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल रायबरेली। लालगंज थाना क्षेत्र की नरपतगंज चौकी अंतर्गत भीरागोविंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद की वजह जमीन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रायबरेली में जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
रायबरेली। लालगंज थाना क्षेत्र की नरपतगंज चौकी अंतर्गत भीरागोविंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद की वजह जमीन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हरितालिका तीज पर सैकड़ों महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजाः प्रतापगढ़ में प्राचीन शिव मंदिर में पार्थिव पूजन कर पति की लंबी उम्र मांगी प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को हरितालिका तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने मंदिरों में पहुंचने लगीं। पारंपरिक कपड़ों और श्रृंगार में सजी महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पट्टी नगर के मेला ग्राउंड में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हरितालिका तीज पर खास पूजा हुई। यहां सैकड़ों महिलाओं ने भगवान शिव का पार्थिव पूजन किया। उन्होंने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, फूल और फल जैसी पूजा सामग्री चढ़ाई। आचार्य गिरीश शुक्ला ने वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से पूजा करवाई। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों और घंटियों की आवाज से गूंज उठा। महिलाओं ने मिलकर हरितालिका तीज की कथा सुनी और शिव-पार्वती से दांपत्य जीवन में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के चलते महिलाएं इस दिन कठिन व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इस पूजा में उर्मिला मोदनवाल, पूजा गुप्ता, रीना सोनी, गुड़िया सोनी, उषा जायसवाल, नेहा जायसवाल, सीमा जायसवाल, किरण जायसवाल, पूनम पांडे, रीता जायसवाल और संगीता जायसवाल समेत कई महिलाएं शामिल हुईं। मंदिर की व्यवस्थाएं व्यवस्थापक जगदीश मोदनवाल की देखरेख में की गईं। इसी तरह बाबा बेलखरनाथ धाम, मां बेल्हा देवी धाम और घुइसरनाथ धाम समेत जिले के दूसरे मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ दिखी। सुरक्षा के लिए खास मंदिरों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सुबह से शाम तक पूजा चलती रही और पूरा जिला शिवमय नजर आया।
    4
    हरितालिका तीज पर सैकड़ों महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजाः प्रतापगढ़ में प्राचीन शिव मंदिर में पार्थिव पूजन कर पति की लंबी उम्र मांगी
प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को हरितालिका तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने मंदिरों में पहुंचने लगीं।
पारंपरिक कपड़ों और श्रृंगार में सजी महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पट्टी नगर के मेला ग्राउंड में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हरितालिका तीज पर खास पूजा हुई।
यहां सैकड़ों महिलाओं ने भगवान शिव का पार्थिव पूजन किया। उन्होंने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, फूल और फल जैसी पूजा सामग्री चढ़ाई। आचार्य गिरीश शुक्ला ने वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से पूजा करवाई। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों और घंटियों की आवाज से गूंज उठा।
महिलाओं ने मिलकर हरितालिका तीज की कथा सुनी और शिव-पार्वती से दांपत्य जीवन में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के चलते महिलाएं इस दिन कठिन व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इस पूजा में उर्मिला मोदनवाल, पूजा गुप्ता, रीना सोनी, गुड़िया सोनी, उषा जायसवाल, नेहा जायसवाल, सीमा जायसवाल, किरण जायसवाल, पूनम पांडे, रीता जायसवाल और संगीता जायसवाल समेत कई महिलाएं शामिल हुईं। मंदिर की व्यवस्थाएं व्यवस्थापक जगदीश मोदनवाल की देखरेख में की गईं। इसी तरह बाबा बेलखरनाथ धाम, मां बेल्हा देवी धाम और घुइसरनाथ धाम समेत जिले के दूसरे मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ दिखी। सुरक्षा के लिए खास मंदिरों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सुबह से शाम तक पूजा चलती रही और पूरा जिला शिवमय नजर आया।
    user_अजीत मिश्रा
    अजीत मिश्रा
    Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत ​विशेष ​ऊँचाहार (रायबरेली): आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर ऊँचाहार की पावन धरा पर उस समय एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का इस ऐतिहासिक भूमि पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। ​श्री शिवमहापुराण कथा में सहभागिता ​अपने प्रवास के दौरान, माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर इसके आध्यात्मिक पुण्य का लाभ उठाया। सनातन संस्कृति के प्रति उनका यह समर्पण उपस्थित सभी संतों और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना। ​लाखों भक्तों की भव्य उपस्थिति ​इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण पंडाल में उमड़ा जनसैलाब रहा। कार्यक्रम स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों की उपस्थिति ने इस अनुष्ठान को एक महाकुंभ का रूप दे दिया। चारों ओर गूंजते "हर-हर महादेव" के अलौकिक जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया। ​माननीय राज्यपाल महोदय की गरिमामयी और आत्मीय उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन के गौरव को और अधिक बढ़ा दिया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, आयोजक मंडल और गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अविस्मरणीय बताया।
    3
    ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत
ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत
​विशेष 
​ऊँचाहार (रायबरेली):
आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर ऊँचाहार की पावन धरा पर उस समय एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का इस ऐतिहासिक भूमि पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
​श्री शिवमहापुराण कथा में सहभागिता
​अपने प्रवास के दौरान, माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर इसके आध्यात्मिक पुण्य का लाभ उठाया। सनातन संस्कृति के प्रति उनका यह समर्पण उपस्थित सभी संतों और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना।
​लाखों भक्तों की भव्य उपस्थिति
​इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण पंडाल में उमड़ा जनसैलाब रहा। कार्यक्रम स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों की उपस्थिति ने इस अनुष्ठान को एक महाकुंभ का रूप दे दिया। चारों ओर गूंजते "हर-हर महादेव" के अलौकिक जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया।
​माननीय राज्यपाल महोदय की गरिमामयी और आत्मीय उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन के गौरव को और अधिक बढ़ा दिया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, आयोजक मंडल और गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अविस्मरणीय बताया।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कौशाम्बी में DFC रेलवे लाइन पर मंडराया खतरा! बारिश के बाद सिराथू इलाके में DFC रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी की कटान से हड़कंप मच गया। कई जगह रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी धंसने की तस्वीरें सामने आई हैं। 📍 कई किलोमीटर तक कटान के निशान दिखाई दे रहे हैं। कटान को रोकने के लिए किनारे बांस-बल्लियों का सहारा लिया गया है, वहीं गिट्टी और बालू से भरी बोरियां भी लगाई गई हैं। ⚠️ लगातार बारिश के बीच रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर कटान बढ़ा तो रेलवे ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। अब देखना होगा कि रेलवे विभाग इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाता है।
    1
    कौशाम्बी में DFC रेलवे लाइन पर मंडराया खतरा!

बारिश के बाद सिराथू इलाके में DFC रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी की कटान से हड़कंप मच गया। कई जगह रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी धंसने की तस्वीरें सामने आई हैं।

📍 कई किलोमीटर तक कटान के निशान दिखाई दे रहे हैं। कटान को रोकने के लिए किनारे बांस-बल्लियों का सहारा लिया गया है, वहीं गिट्टी और बालू से भरी बोरियां भी लगाई गई हैं।

⚠️ लगातार बारिश के बीच रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर कटान बढ़ा तो रेलवे ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है।

अब देखना होगा कि रेलवे विभाग इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाता है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कार की डिग्गी में शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है
    1
    कार की डिग्गी में शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • EVM-VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 17 सितंबर से शुरू होगी FLC रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में EVM एवं VVPAT गोदाम का निरीक्षण किया। नियमानुसार प्रत्येक तीन महीने में होने वाले त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण के तहत गोदाम खोला गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा गोदाम में की गई अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी मशीनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर से EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) शुरू होनी है। निरीक्षण के दौरान FLC को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    EVM-VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 17 सितंबर से शुरू होगी FLC
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में EVM एवं VVPAT गोदाम का निरीक्षण किया। नियमानुसार प्रत्येक तीन महीने में होने वाले त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण के तहत गोदाम खोला गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा गोदाम में की गई अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी मशीनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर से EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) शुरू होनी है। निरीक्षण के दौरान FLC को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मामा के बेटे ने अपने साथी से साथ मिलकर फुफेरे भाई को उतारा था मौत के घाट कौशाम्बी । प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के रवि यादव का ननिहाल जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास है रवि यादव पर आरोप था कि वह अपनी ममेरी बहन के संबंध मे है और उससे शादी का दबाव बना रहा है इसी बात से नाराज संदीप यादव और उसके साथी सानू यादव ने योजना बद्ध तरीके से रवि यादव को 12 सितंबर को उसके घर थरवई से कौशांबी बुला कर ले आए और जब रवि यादव कौशांबी पहुंचा तो पहले से बनाई गई योजना के तहत हत्या करने के उद्देश्य से संदीप यादव और सानू यादव ने रवि यादव को गांव के बाहर खेत के पास ले जाकर दारू पार्टी का आयोजन किया दारू पार्टी के दौरान रवि यादव ने फिर संदीप की बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिससे संदीप और सानू नाराज हो गए और रवि यादव के सिर चेहरे सीने पर ईट से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को कार की डिग्गी में छोड़कर फरार हो गए रवि यादव की रक्त रंजित लाश रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया था पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपी संदीप और सनी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने रवि यादव की हत्याकांड का खुलासा कर मामले की जानकारी दी है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    1
    मामा के बेटे ने अपने साथी से साथ मिलकर फुफेरे भाई को उतारा था मौत के घाट
कौशाम्बी ।  प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के रवि यादव का ननिहाल जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास है रवि यादव पर आरोप था कि वह अपनी ममेरी बहन के संबंध मे है और उससे शादी का दबाव बना रहा है इसी बात से नाराज संदीप यादव और उसके साथी सानू यादव ने योजना बद्ध तरीके से रवि यादव को 12 सितंबर को उसके घर थरवई से कौशांबी बुला कर ले आए और जब रवि यादव कौशांबी पहुंचा तो पहले से बनाई गई योजना के तहत हत्या करने के उद्देश्य से  संदीप यादव और सानू यादव ने रवि यादव को गांव के बाहर खेत के पास ले जाकर दारू पार्टी का आयोजन किया दारू पार्टी के दौरान रवि यादव ने फिर संदीप की बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिससे संदीप और सानू नाराज हो गए और रवि यादव के सिर चेहरे सीने पर ईट से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को कार की डिग्गी में छोड़कर फरार हो गए रवि यादव की रक्त रंजित लाश रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया था पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपी संदीप और सनी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं  पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने रवि यादव की हत्याकांड का खुलासा कर मामले की जानकारी दी है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    user_Journalist daya Sharma
    Journalist daya Sharma
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.