Shuru
Apke Nagar Ki App…
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जनता से राजशाही जैसा व्यवहार रजवाड़े खत्म,जमींदारी समाप्त देश लोकतांत्रिक व्यवस्था में,लेकिन राजा साहब की ठसक अभी महाराजा वाली। आप निवेदन कर सकते हो अपनी बात स्वाभिमान सहित नहीं कह सकते। विडंबना देखो राजा साहब सेवक और चौकीदार की पार्टी से केंद्रीय मंत्री हैं क्या गजब का India Is the Mother of Democracy मध्य प्रदेश के गुना में खराब सड़क से परेशान स्थानीय युवकों ने जब मंत्री की कार रोककर कहा कि 'समय पर सड़क नहीं बनी तो इस बार कोई वोट नहीं डालेगा', तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए। सिंधिया ने कहा कि 'ये भाषा मेरे साथ कभी प्रयोग मत करना, आप आकर निवेदन करो फिर काम कराना मेरी जिम्मेदारी है'। हालांकि, बाद में उन्होंने PWD अधिकारियों को बुलाकर ₹3 करोड़ की सड़क परियोजना की मंजूरी दी।
Jitendra Kumar Awasthi
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जनता से राजशाही जैसा व्यवहार रजवाड़े खत्म,जमींदारी समाप्त देश लोकतांत्रिक व्यवस्था में,लेकिन राजा साहब की ठसक अभी महाराजा वाली। आप निवेदन कर सकते हो अपनी बात स्वाभिमान सहित नहीं कह सकते। विडंबना देखो राजा साहब सेवक और चौकीदार की पार्टी से केंद्रीय मंत्री हैं क्या गजब का India Is the Mother of Democracy मध्य प्रदेश के गुना में खराब सड़क से परेशान स्थानीय युवकों ने जब मंत्री की कार रोककर कहा कि 'समय पर सड़क नहीं बनी तो इस बार कोई वोट नहीं डालेगा', तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए। सिंधिया ने कहा कि 'ये भाषा मेरे साथ कभी प्रयोग मत करना, आप आकर निवेदन करो फिर काम कराना मेरी जिम्मेदारी है'। हालांकि, बाद में उन्होंने PWD अधिकारियों को बुलाकर ₹3 करोड़ की सड़क परियोजना की मंजूरी दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जनता से राजशाही जैसा व्यवहार रजवाड़े खत्म,जमींदारी समाप्त देश लोकतांत्रिक व्यवस्था में,लेकिन राजा साहब की ठसक अभी महाराजा वाली। आप निवेदन कर सकते हो अपनी बात स्वाभिमान सहित नहीं कह सकते। विडंबना देखो राजा साहब सेवक और चौकीदार की पार्टी से केंद्रीय मंत्री हैं क्या गजब का India Is the Mother of Democracy मध्य प्रदेश के गुना में खराब सड़क से परेशान स्थानीय युवकों ने जब मंत्री की कार रोककर कहा कि 'समय पर सड़क नहीं बनी तो इस बार कोई वोट नहीं डालेगा', तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए। सिंधिया ने कहा कि 'ये भाषा मेरे साथ कभी प्रयोग मत करना, आप आकर निवेदन करो फिर काम कराना मेरी जिम्मेदारी है'। हालांकि, बाद में उन्होंने PWD अधिकारियों को बुलाकर ₹3 करोड़ की सड़क परियोजना की मंजूरी दी।1
- कड़ी सुरक्षा और जैमर्स के बीच शुरू हुई यूपीएससी मेन्स, दार्शनिक विषयों ने घुमाया अभ्यर्थियों का सिर! 19 सितंबर 2026 को दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज सहित केंद्रों पर UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का पहला दिन संपन्न हुआ। सुबह 9 से 12 बजे तक 250 अंकों का निबंध पर्चा हल किया गया। पहली बार उन्नत मोबाइल सिग्नल जैमर, बॉडी स्कैनर और लाइव वेबकास्टिंग कैमरे तैनात किए गए। जीवन की विडंबनाएं, तकनीकी नैतिकता और भू-राजनीति से जुड़े दार्शनिक निबंध विषय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्रोत: UPSC परीक्षा दिशानिर्देश पत्रकार: रोहित कुमार उन्नावी, INF न्यूज़ #UPSCMains #CivilServicesExam #EssayPaper #IASExam #INFNews1
- महाराजा बिजली पासी के सम्मान में सड़क पर उतरा पासी समाज, प्रतिमा से लेकर चौराहे के नाम तक उठी बुलंद आवाज! जंगल सिकरी चौराहे पर प्रदर्शन, प्रतिमा स्थापना और नाम बदलने की मांग पर गरजा पासी समाज महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा लगाने और जंगल सिकरी चौराहे का नाम बदलने की मांग, सड़क पर उतरा पासी समाज प्रतिमा स्थापना के साथ चौराहे का नाम ‘महाराजा बिजली पासी’ करने की उठी आवाज, प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग गोरखपुर: महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा स्थापित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पासी समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जंगल सिकरी चौराहे पर महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा स्थापित करने और चौराहे का नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी के नाम पर करने की मांग प्रमुखता से उठाई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। हाथों में महाराजा बिजली पासी की तस्वीरें और मांगों से जुड़े संदेश लेकर लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महाराजा बिजली पासी के ऐतिहासिक योगदान और सम्मान को देखते हुए सार्वजनिक स्थल पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जंगल सिकरी चौराहे पर महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाए और चौराहे का नाम भी उनके नाम पर रखा जाए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन देने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। वीडियो में प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाते हुए नजर आ रहे हैं। अब प्रशासन इन मांगों पर क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- कुरौली में भव्य हनुमान चालीसा पाठ एवं सनातन जागरण समारोह आयोजित हसनगंज, उन्नाव। ग्राम कुरौली में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत संगठन की ओर से भव्य धार्मिक एवं सनातन जागरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया। सामूहिक पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम कुरौली निवासी एवं हसनगंज ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह रहे। समारोह में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्णा सोनी मुख्य अतिथि तथा भाजपा उन्नाव के जिला सहसंयोजक श्री सौरभ तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुख श्याम वर्मा, जिला महामंत्री बिन्दु शुक्ला, जिला सहसंयोजक एवं अध्यक्ष (उन्नाव) अश्विनी सिंह चंदेल, जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष विशाल सिंह तथा विधानसभा संयोजक शिवम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री कृष्णा सोनी एवं विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार, युवाओं में नैतिक मूल्यों के विकास तथा सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। समारोह में शिवम सिंह, तुषार वर्मा, सौभाग्य सिंह, विकास राजपूत, पवन सिंह, भोलू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र कल्याण के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। अंत में आयोजक डॉ. देवेंद्र सिंह एवं अश्विनी सिंह चंदेल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।2
- वाजिदपुर गांव में बुजुर्गों ने किया कीर्तन भजन, भक्तिमय माहौल से सराबोर हुआ पंडाल वाजिदपुर गांव में बुजुर्गों ने किया कीर्तन भजन, भक्तिमय माहौल से सराबोर हुआ पंडाल वाजिदपुर गांव में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बुजुर्गों के कीर्तन-भजन ने समां बांध दिया। इस आयोजन में गांव के वरिष्ठ नागरिकों की ऊर्जा और भक्ति भाव ने पूरे पंडाल को भक्तिमय और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां: भक्तिमय कीर्तन-भजन: गांव के बुजुर्गों ने अपनी सुरीली आवाज और ढोलक-मंजीरे की थाप पर पारंपरिक भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे पंडाल का माहौल पूरी तरह से भक्ति के रंगों में रंग गया। सराहनीय ऊर्जा और उत्साह: बुजुर्गों के इस उत्साह और भक्तिभाव को देखकर पंडाल में मौजूद हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। उनकी प्रस्तुति ने युवाओं और बच्चों को भी अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा दी। ग्रामीणों की भारी उपस्थिति: कीर्तन का आनंद लेने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी भजनों पर झूमकर अपनी सहभागिता दर्ज1
- उन्नाव के जिला अस्पताल में बच्चों के परिजनों में हुआ आपसी विवाद जिसका वीडियो हुआ वायरल उन्नाव जिला अस्पताल में नवजात शिशु की हालत नाजुक, कानपुर हैलट रेफर। इलाज के दौरान बच्चे के परिजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने की बात सामने आई। नवजात शिशु ईदगाह, सदर उन्नाव का बताया जा रहा है। मायके पक्ष ने बच्चे को जहरीला पदार्थ दिए जाने का आरोप लगाया है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के पेट में गैस अधिक बनने की बात सामने आई। नवजात की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर हैलट रेफर किया।2
- पाकिस्तान: कोहाट में 21 घंटे चली मुठभेड़ में 31 लोगों की मौत, 70 घायल.. खबर है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कोहाट पुलिस लाइन्स के पास पास 21 घंटे तक लड़ाई लड़ी; इस लड़ाई में स्पेशल फोर्सेज भी शामिल थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 लोगों की मौत हुई और 70 घायल हुए, जबकि IG CTD के हाथ में चोट आई। पाकिस्तान को उन नेटवर्क से सालों से बुरे नतीजों का सामना करना पड़ा है, जिन्हें इस इलाके में सपोर्ट करने या बर्दाश्त करने का उस पर आरोप लगता रहा है।1
- महिलाओं को पकड़कर घसीटती दिखी पुलिस! वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल महिलाओं को पकड़कर घसीटती दिखी पुलिस! वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी महिलाओं को पकड़कर सड़क पर ले जाते और घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मियों और महिलाओं के बीच खींचतान का दृश्य नजर आता है, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई और महिलाओं के साथ कथित व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि यदि महिलाएं किसी प्रदर्शन या विवाद में शामिल थीं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई के दौरान क्या निर्धारित प्रक्रिया और महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के नियमों का पालन किया गया? हालांकि, वीडियो के आधार पर घटना की सटीक जगह, समय और कार्रवाई की पूरी पृष्ठभूमि की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना महत्वपूर्ण है। सवाल यही है—कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर महिलाओं के साथ इस तरह की कार्रवाई क्यों और किन परिस्थितियों में की गई?1