logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्लग- खटीमा पुलिस का नशे के खिलाफ वार, 4.45 ग्राम स्मैक के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के कोतवाली खटीमा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 4.45 ग्राम अवैध हेरोइन यानी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान जसारी से आगे पाडमी स्कूल के पास पटपुरा जाने वाले मार्ग पर नदी के पुल के पास एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान शाह, उम्र 24 वर्ष, पुत्र मुन्ने शाह, निवासी रजा मस्जिद के पास, इस्लाम नगर, खटीमा बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पारदर्शी पन्नी में गहरे भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर पन्नी सहित वजन 4.86 ग्राम और खाली पन्नी का वजन 0.41 ग्राम पाया गया। इस तरह बरामद स्मैक का शुद्ध वजन 4.45 ग्राम निकला।पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह स्मैक जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाया था। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील किया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।आरोपी इमरान शाह के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। वही खटीमा सी ओ नीरज सेमवाल ने बताया कि आरोपी को बरामद माल और आवश्यक दस्तावेजों के साथ न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल, कांस्टेबल विजय सिंह रावत और कांस्टेबल ईशाक मोहम्मद शामिल रहे। बाइट - नीरज सेमवाल सी ओ खटीमा

9 hrs ago
user_अशोक सरकार
अशोक सरकार
Khatima, Udam Singh Nagar•
9 hrs ago

स्लग- खटीमा पुलिस का नशे के खिलाफ वार, 4.45 ग्राम स्मैक के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के कोतवाली खटीमा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 4.45 ग्राम अवैध हेरोइन यानी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान जसारी से आगे पाडमी स्कूल के पास पटपुरा जाने वाले मार्ग पर नदी के पुल के पास एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान शाह, उम्र 24 वर्ष, पुत्र मुन्ने शाह, निवासी रजा मस्जिद के पास, इस्लाम नगर, खटीमा बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पारदर्शी पन्नी में गहरे भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर पन्नी सहित वजन 4.86 ग्राम और खाली पन्नी का वजन 0.41 ग्राम पाया गया। इस तरह बरामद स्मैक का शुद्ध वजन 4.45 ग्राम निकला।पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह स्मैक जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाया था। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील किया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।आरोपी इमरान शाह के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। वही खटीमा सी ओ नीरज सेमवाल ने बताया कि आरोपी को बरामद माल और आवश्यक दस्तावेजों के साथ न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल, कांस्टेबल विजय सिंह रावत और कांस्टेबल ईशाक मोहम्मद शामिल रहे। बाइट - नीरज सेमवाल सी ओ खटीमा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी में चल रही ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन’ की सरकार: कुनाल चौधरी। उन्होंने कहा— कांग्रेस ने शुरू की ‘मिशन 2027’ की तैयारी, जनता बदलाव के मूड में... यूपी में चल रही ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन’ की सरकार: कुनाल चौधरी। उन्होंने कहा— कांग्रेस ने शुरू की ‘मिशन 2027’ की तैयारी, जनता बदलाव के मूड में...
    1
    यूपी में चल रही ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन’ की सरकार: कुनाल चौधरी।
उन्होंने कहा— कांग्रेस ने शुरू की ‘मिशन 2027’ की तैयारी, जनता बदलाव के मूड में...
यूपी में चल रही ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन’ की सरकार: कुनाल चौधरी।
उन्होंने कहा— कांग्रेस ने शुरू की ‘मिशन 2027’ की तैयारी, जनता बदलाव के मूड में...
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पीलीभीत नकटा दाना चौराहे पर नगर पालिका की दुकानों पर प्रशासन का चला बुलडोजर,कई दुकानों को किया गया ध्वस्त. पीलीभीत नकटा दाना चौराहे पर नगर पालिका की दुकानों पर प्रशासन का चला बुलडोजर,कई दुकानों को किया गया ध्वस्त.
    3
    पीलीभीत नकटा दाना चौराहे पर नगर पालिका की दुकानों पर प्रशासन का चला बुलडोजर,कई दुकानों को किया गया ध्वस्त.
पीलीभीत नकटा दाना चौराहे पर नगर पालिका की दुकानों पर प्रशासन का चला बुलडोजर,कई दुकानों को किया गया ध्वस्त.
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबरआज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर
    1
    आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबरआज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर
आज की सबसे तेज़ अपडेट्स | 8 सितंबर
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • पीलीभीत के नकटादाना चौराहे पर नगर पालिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 दुकानों पर बुलडोजर चलाया। सुबह भारी पुलिस बल के साथ नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दुकानों की जगह कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी है। दुकानदारों के मुताबिक, ये दुकानें करीब 99 साल के पट्टे पर आवंटित थीं और उन्होंने कार्रवाई को मनमाना बताया। कार्रवाई के दौरान SDM, CO समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
    1
    पीलीभीत के नकटादाना चौराहे पर नगर पालिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 दुकानों पर बुलडोजर चलाया।
सुबह भारी पुलिस बल के साथ नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि दुकानों की जगह कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी है।
दुकानदारों के मुताबिक, ये दुकानें करीब 99 साल के पट्टे पर आवंटित थीं और उन्होंने कार्रवाई को मनमाना बताया।
कार्रवाई के दौरान SDM, CO समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    6 hrs ago
  • � Facebook Title � रुद्रपुर में कांग्रेस के खिलाफ बड़ा धरना प्रदर्शन! सामाजिक सौहार्द संगठन ने उठाई आवाज | देखे पूरी खबर � Facebook Title � रुद्रपुर में कांग्रेस के खिलाफ बड़ा धरना प्रदर्शन! सामाजिक सौहार्द संगठन ने उठाई आवाज | पूरी खबर देखें Hashtags: #Rudrapur #BreakingNews #UttarakhandNews #DharnaPradarshan #Congress #LocalNewsKichha #RudrapurNews #Uttarakhand #ViralNews
    1
    � Facebook Title

� रुद्रपुर में कांग्रेस के खिलाफ बड़ा धरना प्रदर्शन! सामाजिक सौहार्द संगठन ने उठाई आवाज | देखे पूरी खबर
� Facebook Title
� रुद्रपुर में कांग्रेस के खिलाफ बड़ा धरना प्रदर्शन! सामाजिक सौहार्द संगठन ने उठाई आवाज | पूरी खबर देखें
Hashtags:
#Rudrapur #BreakingNews #UttarakhandNews #DharnaPradarshan #Congress #LocalNewsKichha #RudrapurNews #Uttarakhand #ViralNews
    user_LOCAL news kichha
    LOCAL news kichha
    Newsagent किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • एस आई आर प्रकिया के दौरान लगाई गई आपत्ति के निस्तारण के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत तहसील में अफरा तफरी कालाढूंगी ! एस आई आर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के खिलाफ कथित तौर पर लगाई गई फर्जी आपत्तियों के निस्तारण सुनवाई की 7 सितंबर को आज भी सुनवाई थी इस दौरान सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत हो गई जिससे तहसील में अफरा तफरी मच गई। वार्ड नंबर 4 निवासी मृतक के पोते सद्दाम हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया मेरे दादा इब्ने हसन जिनकी उम्र 80 साल थी उनके नाम पर भी किसी ने आपत्ति दर्ज की थी जिसके निस्तारण के लिए सोमवार को वह तहसील गए हुए थे वहीं उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई जिन्हें आनन फानन में हमारे द्वारा कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उन्हें हार्ट अटैक पड़ने से मौत होना बताया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
    3
    एस आई आर प्रकिया के दौरान लगाई गई आपत्ति के निस्तारण के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत तहसील में अफरा तफरी 
कालाढूंगी ! एस आई आर प्रक्रिया के तहत  मतदाताओं के खिलाफ कथित तौर पर लगाई गई फर्जी आपत्तियों के निस्तारण सुनवाई की 7 सितंबर को आज भी सुनवाई थी इस दौरान सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत हो गई जिससे तहसील में अफरा तफरी मच गई। वार्ड नंबर 4 निवासी मृतक के पोते सद्दाम हुसैन ने जानकारी  देते हुए बताया मेरे दादा इब्ने हसन  जिनकी उम्र 80 साल थी उनके नाम पर भी किसी ने आपत्ति दर्ज की थी जिसके निस्तारण के लिए सोमवार को वह तहसील गए हुए थे वहीं उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई जिन्हें आनन फानन में हमारे द्वारा कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उन्हें हार्ट अटैक पड़ने से मौत होना बताया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
    user_Naini Hill's News
    Naini Hill's News
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • चम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षणचम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण चम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण
    1
    चम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षणचम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण
चम्पावत:पुलिस लाइन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • लखनऊ में नाले चोक, सड़कें बनीं तालाब! ​लखनऊ। ​जेसी बोस वार्ड के अंतर्गत आने वाले बाग मुन्नू की गलियों में बारिश ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश के बाद क्षेत्र की सड़कें और गलियां पूरी तरह पानी से भर गई हैं। हालात यह हैं कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों के पहिए तक पानी में डूब गए हैं। नालियां मौजूद होने के बावजूद बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक, पूर्व पार्षद विनोद सिंघल ने कई वर्ष पूर्व इलाके में लंबे समय से बंद पड़े बड़े नाले को खुलवाया था। नाला खुलने के बाद बारिश के पानी की निकासी बेहतर हो गई थी और क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो गई थी। लोगों का कहना है कि उस समय बड़े नाले के जरिए बारिश के पानी की निकासी होने से बरसात में लोगों को बड़ी राहत मिली थी, लेकिन समय के साथ बड़े नाले में कूड़ा-कचरा और गंदगी जमा होती चली गई, जिसके कारण अब नाला दोबारा चोक हो गया है।
    1
    लखनऊ में नाले चोक, सड़कें बनीं तालाब!
​लखनऊ।
​जेसी बोस वार्ड के अंतर्गत आने वाले बाग मुन्नू की गलियों में बारिश ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश के बाद क्षेत्र की सड़कें और गलियां पूरी तरह पानी से भर गई हैं। हालात यह हैं कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों के पहिए तक पानी में डूब गए हैं। नालियां मौजूद होने के बावजूद बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक, पूर्व पार्षद विनोद सिंघल ने कई वर्ष पूर्व इलाके में लंबे समय से बंद पड़े बड़े नाले को खुलवाया था। नाला खुलने के बाद बारिश के पानी की निकासी बेहतर हो गई थी और क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो गई थी। लोगों का कहना है कि उस समय बड़े नाले के जरिए बारिश के पानी की निकासी होने से बरसात में लोगों को बड़ी राहत मिली थी, लेकिन समय के साथ बड़े नाले में कूड़ा-कचरा और गंदगी जमा होती चली गई, जिसके कारण अब नाला दोबारा चोक हो गया है।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    22 hrs ago
  • नैनीताल में धूप खिली तो बदल गया नैनीताल का नजारा, चेहरों पर लौटी मुस्कान नैनीताल। कई दिनों की बारिश के बाद मंगलवार को नैनीताल में मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान साफ होने लगा और दोपहर तक खिली धूप ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। बारिश के कारण जहां शहर में हर तरफ बादल और नमी का माहौल था, वहीं धूप निकलते ही नैनीताल का नजारा पूरी तरह बदल गया। सूरज की किरणें नैनी झील के पानी पर पड़ीं तो झील का सौंदर्य देखते ही बन रहा था। आसपास की पहाड़ियों पर भी धूप पड़ने से हरियाली और अधिक निखर उठी। मॉल रोड, झील किनारे और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। लंबे समय बाद मिली धूप का स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी जमकर आनंद लिया। बारिश के कारण घरों और होटलों में अधिक समय बिताने वाले लोग मौसम साफ होते ही बाहर निकल पड़े। बच्चों और पर्यटकों के चेहरों पर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई लोगों ने झील और पहाड़ों की खूबसूरती को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। मौसम के इस बदलाव ने नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को एक बार फिर जीवंत कर दिया। धूप के साथ शहर में लोगों के चेहरों पर भी गजब की मुस्कान दिखाई दी।
    3
    नैनीताल में धूप खिली तो बदल गया नैनीताल का नजारा, चेहरों पर लौटी मुस्कान
नैनीताल। कई दिनों की बारिश के बाद मंगलवार को नैनीताल में मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान साफ होने लगा और दोपहर तक खिली धूप ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। बारिश के कारण जहां शहर में हर तरफ बादल और नमी का माहौल था, वहीं धूप निकलते ही नैनीताल का नजारा पूरी तरह बदल गया।
सूरज की किरणें नैनी झील के पानी पर पड़ीं तो झील का सौंदर्य देखते ही बन रहा था। आसपास की पहाड़ियों पर भी धूप पड़ने से हरियाली और अधिक निखर उठी। मॉल रोड, झील किनारे और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। लंबे समय बाद मिली धूप का स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी जमकर आनंद लिया।
बारिश के कारण घरों और होटलों में अधिक समय बिताने वाले लोग मौसम साफ होते ही बाहर निकल पड़े। बच्चों और पर्यटकों के चेहरों पर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई लोगों ने झील और पहाड़ों की खूबसूरती को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
मौसम के इस बदलाव ने नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को एक बार फिर जीवंत कर दिया। धूप के साथ शहर में लोगों के चेहरों पर भी गजब की मुस्कान दिखाई दी।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.