logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सबनम गैस एजेंसी पर सर्वर हुआ डाउन, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा; चूल्हा जलना हुआ मुश्किल। महगामा क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबनम गैस एजेंसी पर बुधवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली, जहाँ सुबह 7 बजे से कतार में लगे सैकड़ों उपभोक्ताओं को शाम 5 बजे तक खाली हाथ लौटना पड़ा।

3 hrs ago
user_M M APNA BHARAT
M M APNA BHARAT
Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
3 hrs ago

सबनम गैस एजेंसी पर सर्वर हुआ डाउन, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा; चूल्हा जलना हुआ मुश्किल। महगामा क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबनम गैस एजेंसी पर बुधवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली, जहाँ सुबह 7 बजे से कतार में लगे सैकड़ों उपभोक्ताओं को शाम 5 बजे तक खाली हाथ लौटना पड़ा।

More news from Patna and nearby areas
  • भाजपा के नेताओं को आपके बच्चों की परवाह नहीं है। इनके बच्चे कुकर्म भी करके आएंगे तो ये उनको बचाएंगे... आपको न्याय नहीं दिलवाएंगे।
    1
    भाजपा के नेताओं को आपके बच्चों की परवाह नहीं है। इनके बच्चे कुकर्म भी करके आएंगे तो ये उनको बचाएंगे... आपको न्याय नहीं दिलवाएंगे।
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Patna•
    21 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    30 min ago
  • मांगों के समर्थन में सेविकाओं का गोगरी में प्रदर्शन, बाल विकास परियोजना कार्यालय के बाहर जताई एकजुटता खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष गुरुवार को सेविकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से पहुंचीं सेविकाओं ने शाम करीब चार बजे तक धरना देते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान सेविकाओं ने काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए सरकार और विभाग के प्रति अपना विरोध जताया। प्रदर्शन कर रही सेविकाओं ने कहा कि उन्हें वर्तमान में जो मानदेय दिया जा रहा है, वह बेहद कम है और मजदूरों से भी कम पारिश्रमिक में उन्हें काम करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी कम राशि में परिवार का भरण-पोषण करना काफी मुश्किल हो गया है। सेविकाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपने अधिकारों और हक-हुकूक की लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने सरकार से मानदेय में वृद्धि, स्थायीकरण सहित अन्य लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। सेविकाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने को बाध्य होंगी। धरना स्थल पर सेविका संघ की अध्यक्ष बिना यादव, महासचिव विभा यादव, आंसू झा, हेमलता कुमारी, रूबी कुमारी, मुमताज बेगम, आफरीन बानो, नुसरत खातून सहित कई सेविकाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराते हुए सरकार से न्याय की अपील की। इस प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बना रहा, वहीं सेविकाओं की एकजुटता और उनके आक्रोश ने यह साफ कर दिया कि वे अब अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं।
    1
    मांगों के समर्थन में सेविकाओं का गोगरी में प्रदर्शन, बाल विकास परियोजना कार्यालय के बाहर जताई एकजुटता
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष गुरुवार को सेविकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से पहुंचीं सेविकाओं ने शाम करीब चार बजे तक धरना देते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान सेविकाओं ने काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए सरकार और विभाग के प्रति अपना विरोध जताया। प्रदर्शन कर रही सेविकाओं ने कहा कि उन्हें वर्तमान में जो मानदेय दिया जा रहा है, वह बेहद कम है और मजदूरों से भी कम पारिश्रमिक में उन्हें काम करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी कम राशि में परिवार का भरण-पोषण करना काफी मुश्किल हो गया है।
सेविकाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपने अधिकारों और हक-हुकूक की लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने सरकार से मानदेय में वृद्धि, स्थायीकरण सहित अन्य लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। सेविकाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने को बाध्य होंगी।
धरना स्थल पर सेविका संघ की अध्यक्ष बिना यादव, महासचिव विभा यादव, आंसू झा, हेमलता कुमारी, रूबी कुमारी, मुमताज बेगम, आफरीन बानो, नुसरत खातून सहित कई सेविकाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराते हुए सरकार से न्याय की अपील की।
इस प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बना रहा, वहीं सेविकाओं की एकजुटता और उनके आक्रोश ने यह साफ कर दिया कि वे अब अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार बांका -में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर दोपहिया, चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, कई लोगों का चालान भी काटा गया है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराध पर लगाम लगाई जा सके। 📍 बांका ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    1
    बिहार बांका -में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर दोपहिया, चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, कई लोगों का चालान भी काटा गया है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराध पर लगाम लगाई जा सके।
📍 बांका
✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    45 min ago
  • झारखंड में युवाओं की ज़िंदगी इंतज़ार में गुजर रही है। नौकरी की आस में उम्र ढलती जा रही है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई नज़र आ रही है। डिग्री है, मेहनत है, काबिलियत है — फिर भी रोजगार नहीं। आखिर कब मिलेगा युवाओं को उनका हक़? अब सवाल जवाब मांग रहा है। Hemant Soren Dipika Pandey Singh #Jharkhand #JharkhandYuva #RozgarDo #NaukriKiAas #YouthVoice #JharkhandNews
    1
    झारखंड में युवाओं की ज़िंदगी इंतज़ार में गुजर रही है।
नौकरी की आस में उम्र ढलती जा रही है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई नज़र आ रही है।
डिग्री है, मेहनत है, काबिलियत है — फिर भी रोजगार नहीं।
आखिर कब मिलेगा युवाओं को उनका हक़?
अब सवाल जवाब मांग रहा है।  Hemant Soren  Dipika Pandey Singh 
#Jharkhand #JharkhandYuva #RozgarDo #NaukriKiAas #YouthVoice #JharkhandNews
    user_Desi Fast News
    Desi Fast News
    Media Consultant महागामा, गोड्डा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by CAppu NEWS
    1
    Post by CAppu NEWS
    user_CAppu NEWS
    CAppu NEWS
    Advertising Photographer महागामा, गोड्डा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • हमारे MLA अपनी तनख्वाह में से लोगों का इलाज करवाते हैं, युवाओं को नौकरियाँ दिलवाते हैं... हम आम आदमी हैं, आपका दर्द समझते हैं
    1
    हमारे MLA अपनी तनख्वाह में से लोगों का इलाज करवाते हैं, युवाओं को नौकरियाँ दिलवाते हैं... हम आम आदमी हैं, आपका दर्द समझते हैं
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Patna•
    21 hrs ago
  • अनुमंडल पुस्तकालय गोगरी का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, विधायक व एसडीओ रहे शामिल खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित स्व. अस्तिनारायण सिन्हा, प्रखर समाजवादी नेता एवं शिक्षाविद की स्मृति में स्थापित स्थापना दिवस के मौके पर अनुमंडल पुस्तकालय गोगरी का 25वां स्थापना दिवस गुरुवार को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम शाम करीब पांच बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य एवं गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं गोगरी नगर परिषद की अध्यक्ष रंजीता कुमारी निषाद, पुस्तकालय के सचिव ननिलेश कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र एवं साहित्य प्रेमी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पुस्तकालय के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए इसके सामाजिक, शैक्षणिक और बौद्धिक विकास में योगदान को सराहा। वक्ताओं ने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों का भंडार नहीं, बल्कि समाज को ज्ञान, जागरूकता और दिशा देने का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे संस्थानों का संरक्षण और विकास समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। विधायक बाबू लाल शौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में पुस्तकालयों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि यह युवाओं को सही मार्गदर्शन देने का काम करता है। वहीं एसडीओ संजय कुमार ने भी पुस्तकालय के विस्तार और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर पुस्तकालय से जुड़े पुराने सदस्यों और योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और साहित्यिक चर्चाओं ने भी माहौल को और जीवंत बना दिया।
    1
    अनुमंडल पुस्तकालय गोगरी का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, विधायक व एसडीओ रहे शामिल
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित स्व. अस्तिनारायण सिन्हा, प्रखर समाजवादी नेता एवं शिक्षाविद की स्मृति में स्थापित स्थापना दिवस के मौके पर अनुमंडल पुस्तकालय गोगरी का 25वां स्थापना दिवस गुरुवार को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम शाम करीब पांच बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य एवं गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं गोगरी नगर परिषद की अध्यक्ष रंजीता कुमारी निषाद, पुस्तकालय के सचिव ननिलेश कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र एवं साहित्य प्रेमी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पुस्तकालय के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए इसके सामाजिक, शैक्षणिक और बौद्धिक विकास में योगदान को सराहा। वक्ताओं ने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों का भंडार नहीं, बल्कि समाज को ज्ञान, जागरूकता और दिशा देने का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे संस्थानों का संरक्षण और विकास समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विधायक बाबू लाल शौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में पुस्तकालयों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि यह युवाओं को सही मार्गदर्शन देने का काम करता है। वहीं एसडीओ संजय कुमार ने भी पुस्तकालय के विस्तार और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस मौके पर पुस्तकालय से जुड़े पुराने सदस्यों और योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और साहित्यिक चर्चाओं ने भी माहौल को और जीवंत बना दिया।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार बांका- जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत सलेमपुर पंचायत के विश्वम्भरचक गांव स्थित बाबा सोनमन नाथ महादेव मंदिर में चोरी की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। गुरुवार की सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां लगा कांसे का घंटा और कलश गायब मिला। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब जब मंदिर भी सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर पहुंचे धीरेन्द्र शेखर भारती उर्फ धीरू यादव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 आखिर कब तक आस्था के स्थलों को निशाना बनाते रहेंगे चोर? 📍 स्थान: विश्वम्भरचक, अमरपुर (बांका) 🖊️ बांका से विकास शर्मा की रिपोर्ट
    1
    बिहार बांका- जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत सलेमपुर पंचायत के विश्वम्भरचक गांव स्थित बाबा सोनमन नाथ महादेव मंदिर में चोरी की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। गुरुवार की सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां लगा कांसे का घंटा और कलश गायब मिला।
देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब जब मंदिर भी सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मौके पर पहुंचे धीरेन्द्र शेखर भारती उर्फ धीरू यादव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
👉 आखिर कब तक आस्था के स्थलों को निशाना बनाते रहेंगे चोर?
📍 स्थान: विश्वम्भरचक, अमरपुर (बांका)
🖊️ बांका से विकास शर्मा की रिपोर्ट
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.