गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष सेविकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन। मांगों के समर्थन में सेविकाओं का गोगरी में प्रदर्शन, बाल विकास परियोजना कार्यालय के बाहर जताई एकजुटता खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष गुरुवार को सेविकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से पहुंचीं सेविकाओं ने शाम करीब चार बजे तक धरना देते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान सेविकाओं ने काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए सरकार और विभाग के प्रति अपना विरोध जताया। प्रदर्शन कर रही सेविकाओं ने कहा कि उन्हें वर्तमान में जो मानदेय दिया जा रहा है, वह बेहद कम है और मजदूरों से भी कम पारिश्रमिक में उन्हें काम करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी कम राशि में परिवार का भरण-पोषण करना काफी मुश्किल हो गया है। सेविकाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपने अधिकारों और हक-हुकूक की लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने सरकार से मानदेय में वृद्धि, स्थायीकरण सहित अन्य लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। सेविकाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने को बाध्य होंगी। धरना स्थल पर सेविका संघ की अध्यक्ष बिना यादव, महासचिव विभा यादव, आंसू झा, हेमलता कुमारी, रूबी कुमारी, मुमताज बेगम, आफरीन बानो, नुसरत खातून सहित कई सेविकाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराते हुए सरकार से न्याय की अपील की। इस प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बना रहा, वहीं सेविकाओं की एकजुटता और उनके आक्रोश ने यह साफ कर दिया कि वे अब अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं।

- सहरसा ईंट भट्ठा कांड संसद तक पहुँचा, सांसद पप्पू यादव ने उठाया मुद्दा; सख्त कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल की मांग1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- Post by THE LIVE1
- बिहार झारखंड में कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।1
- तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं मानने वाले। सम्राट चौधरी को क्यों मान रहे हैं सिर्फ जात पात के नाम पे ट चाहिए नहीं क्योंकि फिर भी जात पात के नाम पे चिराग पासवान दलित है चिराग पासवान BJP में है सिर्फ पासवान समाज का वोट बैंक के लिए। NDA का सरकार बिहार में ठीक है लेकिन सत्ता को बिहार के लिए चलाइए चुकी बिहार को आगे बढ़ाने के लिए बिहारी चला सकते हैं। इसलिए बिहार गरिबी स्तर से NO 01 पे है। बिहार के लिए सभी बिहार वासियों को सोचना चाहिए जात पात से, धर्म से बिहार पिछे जा रहा है आगे नहीं महोदय1
- #बेगूसराय में मटिहानी प्रखंड# कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आम जनता पर बढ़ते बोझ को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।,,,,1
- उसरी में भूस्कार से भूसा निकालने के दौरान जहरीले सर्प ने डंसा, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद रेफर गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी में बुधवार की दोपहर भूस्कार से भूसा निकालने के दौरान एक जहरीले सर्प ने किसान को डंस लिया। जिसके बाद किसान के परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज के बाद बुधवार की दोपहर दो बजे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। किसान की पहचान उसरी निवासी विष्णुदेव यादव के रूप में हुई है। इधर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि किसान की हालत काफी गंभीर है। उसे 18 वाइल इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद भी किसान की हालत चिंताजनक है। जिस कारण रेफर करना पड़ा है।1
- डकैती की आड़ में रोजगार? गृह मंत्री सम्राट चौधरी जी देख लीजिए आपकी पटना में दिनदहाड़े खुल्लम-खुल्ला लुट1
- पिकअप वाहन से 1679 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,दो गिरफ्तार1