logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला *घाघरा पहुंचे 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर, योजनाओं का किया अवलोकन* घाघरा प्रखंड में 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों की टीम पहुंची, जहां प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं का अवलोकन किया। टीम के पहुंचने पर अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद टीम को बीडीओ दिनेश कुमार और सीओ खाखा सुशील कुमार ने सेहल पंचायत का दौरा कराया गया। दौरे के क्रम में प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत निर्मित कूप, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवास तथा आम बागवानी सहित अन्य विकास योजनाओं को देखा और उनकी प्रगति की जानकारी ली। टीम ने योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों को मिलने वाले लाभ तथा कार्य की गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने स्थानीय लाभुकों एवं ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं के प्रभाव और उनसे मिल रहे लाभ के बारे में भी जानकारी हासिल की।

20 hrs ago
user_दीपक गुप्ता
दीपक गुप्ता
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
20 hrs ago

गुमला *घाघरा पहुंचे 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर, योजनाओं का किया अवलोकन* घाघरा प्रखंड में 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों की टीम पहुंची, जहां प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं का अवलोकन किया। टीम के पहुंचने पर अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद टीम को बीडीओ दिनेश कुमार

और सीओ खाखा सुशील कुमार ने सेहल पंचायत का दौरा कराया गया। दौरे के क्रम में प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत निर्मित कूप, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवास तथा आम बागवानी सहित अन्य विकास

योजनाओं को देखा और उनकी प्रगति की जानकारी ली। टीम ने योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों को मिलने वाले लाभ तथा कार्य की गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने स्थानीय लाभुकों एवं ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं के प्रभाव और उनसे मिल रहे लाभ के बारे में भी जानकारी हासिल की।

More news from Jharkhand and nearby areas
  • चैनपुर में निकाली गई भव्य शिव बारात चैनपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली गई जिसमें हजारों कि संख्या में श्रद्धालुओं नें भाग लिया जिसका मुख्य आकर्षण का केंद्र यूपी बनारस से आई शिव कि झांकी रही जीसनें भस्म श्रृंगार जटाधारी रूप और त्रिनेत्र से आग निकाल कर सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध कर सबको अपनी ओर आकर्षित किया। बता दें कि चैनपुर में हर वर्ष शिव बारात निकाली जाती है जो कि चैनपुर संकट मोचन हनुमान मंदिर से होकर बस स्टैंड अल्बर्ट एक्का चौक सोहन चौक एम एल ए रोड से पिपल चौक और फिर मेन रोड चैनपुर होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर में समाप्त हुई वहीं शिव और पार्वती का जयमाला और विवाह के पश्चात पुरे चैनपुर नगरवासी ने प्रशाद स्वरूप भोजन किया ।
    1
    चैनपुर में निकाली गई भव्य शिव बारात
चैनपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली गई जिसमें हजारों कि संख्या में श्रद्धालुओं नें भाग लिया जिसका मुख्य आकर्षण का केंद्र यूपी बनारस से आई शिव कि झांकी रही जीसनें भस्म श्रृंगार जटाधारी रूप और त्रिनेत्र से आग निकाल कर सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध कर सबको अपनी ओर आकर्षित किया।
बता दें कि चैनपुर में हर वर्ष शिव बारात निकाली जाती है जो कि चैनपुर संकट मोचन हनुमान मंदिर से होकर बस स्टैंड अल्बर्ट एक्का चौक सोहन चौक एम एल ए रोड से पिपल चौक और फिर मेन रोड चैनपुर होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर में समाप्त हुई वहीं शिव और पार्वती का जयमाला और विवाह के पश्चात पुरे चैनपुर नगरवासी ने प्रशाद स्वरूप भोजन किया ।
    user_Kuldeep kumar
    Kuldeep kumar
    Farmer Gumla, Jharkhand•
    7 hrs ago
  • हर हर महादेव के नारे से गूंजा पालकोट । धूमधाम से निकाला गया शिव बारात, सैकड़ों बाराती माता बहन ने लिया भाग । महाशिवरात्रि को लेकर गुमला जिले के पालकोट दुर्गा मंदिर से लेकर बाबा बूढ़ा महादेव तक सभी भोले का बारात में शामिल हुए ।
    1
    हर हर महादेव के नारे से गूंजा पालकोट । धूमधाम से निकाला गया शिव बारात, सैकड़ों बाराती माता बहन ने लिया भाग । महाशिवरात्रि को लेकर गुमला जिले के पालकोट दुर्गा मंदिर से लेकर बाबा बूढ़ा महादेव तक सभी भोले का बारात में शामिल हुए ।
    user_दीपक गुप्ता
    दीपक गुप्ता
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Post by उदय कुशवाहा
    1
    Post by उदय कुशवाहा
    user_उदय कुशवाहा
    उदय कुशवाहा
    सिसई, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • सिसई प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। सब ने भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया और परिवार सहित क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना किए। शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ होने के कारण सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी।
    1
    सिसई प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। सब ने भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया और परिवार सहित क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना किए। शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ होने के कारण सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • चैनपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माहाशिवरात्रि पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार देर शाम भव्य और दिव्य शिव बारात निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर इस आयोजन ने पूरे नगर को शिवमय बना दिया। हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की बारात में शामिल होकर भक्ति रस में डूबे नजर आए।
    1
    चैनपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माहाशिवरात्रि पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार देर शाम भव्य और दिव्य शिव बारात निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर इस आयोजन ने पूरे नगर को शिवमय बना दिया। हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की बारात में शामिल होकर भक्ति रस में डूबे नजर आए।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • आस्था और उल्लास के महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर आज चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के तमाम शिवालय शिवभक्तों की भारी भीड़ से गुलजार रहे। जानकारी देते हुए रात के आठ बजे बताया गया कि देर शाम तक हजारों श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक कर चुके थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लिए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही मंदिर के पट खुले, 'हर-हर महादेव' और 'ओम नमः शिवाय' के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर दिनभर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रेमनगर स्थित संकट मोचन मंदिर में बनारस और कानपुर से आए 'मां अन्नपूर्णा झांकी ग्रुप' के कलाकारों ने आकर्षक झांकियों और प्रस्तुति के माध्यम से शिव-पार्वती विवाह एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। शिव बारात प्रेमनगर से शुरू होकर बस स्टैंड, सोहन चौक और एम.एल.ए. रोड होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर बारात का स्वागत किया। दुर्गा मंदिर परिसर में मातृशक्ति एवं केंद्रीय महाशिवरात्रि पूजा समिति के तत्वावधान में शिव विवाह का भव्य आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। देर रात तक भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। चैनपुर थाना के जवान जगह-जगह तैनात रहे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि का यह पर्व चैनपुर में आस्था, उल्लास और शांति के साथ संपन्न हुआ।
    4
    आस्था और उल्लास के महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर आज चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के तमाम शिवालय शिवभक्तों की भारी भीड़ से गुलजार रहे।
जानकारी देते हुए रात के आठ बजे बताया गया कि देर शाम तक हजारों श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक कर चुके थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है।
सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लिए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही मंदिर के पट खुले, 'हर-हर महादेव' और 'ओम नमः शिवाय' के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर दिनभर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रेमनगर स्थित संकट मोचन मंदिर में बनारस और कानपुर से आए 'मां अन्नपूर्णा झांकी ग्रुप' के कलाकारों ने आकर्षक झांकियों और प्रस्तुति के माध्यम से शिव-पार्वती विवाह एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। शिव बारात प्रेमनगर से शुरू होकर बस स्टैंड, सोहन चौक और एम.एल.ए. रोड होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर बारात का स्वागत किया।
दुर्गा मंदिर परिसर में मातृशक्ति एवं केंद्रीय महाशिवरात्रि पूजा समिति के तत्वावधान में शिव विवाह का भव्य आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। देर रात तक भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। चैनपुर थाना के जवान जगह-जगह तैनात रहे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि का यह पर्व चैनपुर में आस्था, उल्लास और शांति के साथ संपन्न हुआ।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Post by Niraj kumar Sahu
    4
    Post by Niraj kumar Sahu
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • मसूरी बेड़ाधाम तेलगाम में महाशिवरात्रि पर लगा भव्य मेला, पूर्व राज्यसभा सांसद हुए शामिल गुमला प्रखंड के तेलगांव कोनाटोली स्थित मसूरी बेड़ाधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को भव्य मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक आनंद साहू ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने ग्रामीणों से पारंपरिक परंपरा और संस्कृति को संजोए रखने की अपील की। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक दीपांकर साहू की पहल पर पिछले 5 वर्षों से मेला का आयोजन किया जा रहा है और गुफा के समीप शिवलिंग और मंदिर है, जिसे भव्य मंदिर रूप देने की योजना है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही। मौके पर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाइट, धीरज प्रसाद साहू, पूर्व राज्यसभा सांसद
    3
    मसूरी बेड़ाधाम तेलगाम में महाशिवरात्रि पर लगा भव्य मेला, पूर्व राज्यसभा सांसद हुए शामिल
गुमला प्रखंड के तेलगांव कोनाटोली स्थित मसूरी बेड़ाधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को भव्य मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक आनंद साहू ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने ग्रामीणों से पारंपरिक परंपरा और संस्कृति को संजोए रखने की अपील की। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक दीपांकर साहू की पहल पर पिछले 5 वर्षों से मेला का आयोजन किया जा रहा है और गुफा के समीप शिवलिंग और मंदिर है, जिसे भव्य मंदिर रूप देने की योजना है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही। मौके पर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 
बाइट, धीरज प्रसाद साहू, पूर्व राज्यसभा सांसद
    user_दीपक गुप्ता
    दीपक गुप्ता
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.