logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा महराजगंज। जिलाधिकारी महराजगंज श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जिला कारागार, महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार प्रशासन एवं पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहा। निरीक्षण के दौरान कारागार की समस्त बैरकों का गहन निरीक्षण किया गया तथा निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा, निगरानी एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया। कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं। जेल अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि कारागार में नियमित रूप से सुरक्षा मानकों के अनुरूप तलाशी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जाती है। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित रूप से बैरकों का निरीक्षण करने, शातिर एवं संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

1 day ago
user_Kartikey pandey
Kartikey pandey
Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
e548b5e7-9483-442e-bd8c-2543d9bc76f0

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा महराजगंज। जिलाधिकारी महराजगंज श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जिला कारागार, महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार प्रशासन एवं पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहा। निरीक्षण के दौरान कारागार की समस्त बैरकों का गहन निरीक्षण किया गया तथा निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा, निगरानी एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया। कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं। जेल अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि कारागार में नियमित रूप से सुरक्षा मानकों के अनुरूप तलाशी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जाती है। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित रूप से बैरकों का निरीक्षण करने, शातिर एवं संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • starpublicnews आज दिनांक 01-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    1
    starpublicnews 
आज दिनांक 01-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल।
किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    user_STAR PUBLIC NEWS
    STAR PUBLIC NEWS
    Newsagent महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 04 घंटे में हत्या की घटना का सफल अनावरण महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में थाना फरेंदा पुलिस ने ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 04 घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में भूमि विवाद को हत्या का कारण पाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇
    1
    ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 04 घंटे में हत्या की घटना का सफल अनावरण 
महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में थाना फरेंदा पुलिस ने ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 04 घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में भूमि विवाद को हत्या का कारण पाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मणबारी के भरदेउरा टोला निवासी बड़क सिंह (पुत्र शिवपूजन सिंह) शनिवार को जखीरा चौराहे पर नशे की हालत में नाले में गिरकर डूबने लगे। सूचना मिलते ही जखीरा चौकी के हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव एवं हेड कांस्टेबल केपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। #BreakingNews #Maharajganj #Ghughli #Jakhira #UPPolice #PoliceRescue #108Ambulance #PublicMaharajganj #UttarPradesh #ViralNews #LifeSaved #घुघली #महराजगंज #यूपीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़
नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मणबारी के भरदेउरा टोला निवासी बड़क सिंह (पुत्र शिवपूजन सिंह) शनिवार को जखीरा चौराहे पर नशे की हालत में नाले में गिरकर डूबने लगे। सूचना मिलते ही जखीरा चौकी के हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव एवं हेड कांस्टेबल केपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।
#BreakingNews #Maharajganj #Ghughli #Jakhira #UPPolice #PoliceRescue #108Ambulance #PublicMaharajganj #UttarPradesh #ViralNews #LifeSaved #घुघली #महराजगंज #यूपीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत चार गिरफ्तार चार घंटे में फरेंदा पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद महराजगंज, 31 जुलाई। फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने मात्र चार घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल किए गए वाइपर और पोछा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना फरेंदा पर दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 से संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्ता अपने ससुर पर जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते 30 जुलाई को उसने बातचीत के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया, फिर अन्य आरोपियों की मदद से पकड़कर कुदाल के बेंत से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। रात के समय शव को घसीटकर गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्ता के अलावा रमेश गुप्ता, धनई यादव तथा श्रीकांत चौहान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरेंदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
    1
    जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत चार गिरफ्तार


चार घंटे में फरेंदा पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद

महराजगंज, 31 जुलाई। फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने मात्र चार घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल किए गए वाइपर और पोछा भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना फरेंदा पर दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 से संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्ता अपने ससुर पर जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते 30 जुलाई को उसने बातचीत के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया, फिर अन्य आरोपियों की मदद से पकड़कर कुदाल के बेंत से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। रात के समय शव को घसीटकर गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्ता के अलावा रमेश गुप्ता, धनई यादव तथा श्रीकांत चौहान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरेंदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
    user_Rajesh yadav
    Rajesh yadav
    Photographer महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार | ठूठीबारी पुलिस-SSB एक्शन भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार | ठूठीबारी पुलिस-SSB एक्शन
    1
    भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार | ठूठीबारी पुलिस-SSB एक्शन
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार | ठूठीबारी पुलिस-SSB एक्शन
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.