Shuru
Apke Nagar Ki App…
IIT Kanpur के Startups की बड़ी उड़ान! | ₹11,355 करोड़ की वैल्यू | UP News 2026 | बड़ी खबर कानपुर IIT से जुड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Invest UP की 2 सितंबर 2026 की खबर के अनुसार IIT Kanpur के स्टार्टअप्स की कुल वैल्यू ₹11,355 करोड़ बताई गई है। AI, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े इन स्टार्टअप्स ने कानपुर को नए टेक हब के रूप में पहचान दिलाई है।
Dilip Kumar Bharti

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नवागत पुलिस महानिरीक्षक ने पन्ना जिले का किया निरीक्षण नवागत पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली ने किया पन्ना जिले का भ्रमण। नवागत पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा आज पन्ना जिले का भ्रमण किया गया। पन्ना आगमन पर पुलिस गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके उपरांत पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल, पन्ना में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ प्रस्तावना एवं अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री, पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमति निवेदिता नायडू, अति० पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान समेत जिले के समस्त एसडीओपी, एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून-व्यवस्था एवं अपराध की स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई तथा पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई।1
- ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग के बाबू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत *बाँदा:* बाँदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग में तैनात बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान *अब्दुल शाहिद (उम्र 40 वर्ष), पुत्र अब्दुल वारिस* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अब्दुल शाहिद अपनी स्कूटी से बाँदा वन विभाग में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौकी के पास दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सवार शाहिद ट्रक की चपेट में आ गए और ट्रक के नीचे कुचल गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के चचेरे भाई *अब्दुल मजीद* ने दी। उन्होंने बताया कि शाहिद बाँदा वन विभाग में क्लर्क (बाबू) के पद पर कार्यरत थे। वह शादीशुदा थे और उनका एक बच्चा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।4
- बबेरू मे गणेश महोत्सव की धूम, तिन्दवारी रोड समिति के द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन1
- आदर्श ग्राम पंचायत कमासिन में कामेश्वर तालाब मानसरोवर पांच वर्ष बीत फिर भी पूर्ण नहीं सचिव प्रधान प्रतिनिधि किया धन का बंदरबांट3
- ✊ UGC के विवादित प्रावधानों के विरोध में चित्रकूट में बुलंद हुई आवाज़ ✊ ✊ UGC के विवादित प्रावधानों के विरोध में चित्रकूट में बुलंद हुई आवाज़ ✊ आज 21 सितंबर 2026 को रामलीला मैदान, चित्रकूट में UGC के विवादित प्रावधानों एवं आरक्षण से जुड़ी मांगों के विरोध में आयोजित आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से समान अवसर, पारदर्शिता और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया गया। यह आवाज़ किसी समाज के विरोध में नहीं, बल्कि अपने विचार और अधिकार लोकतांत्रिक तरीके से रखने के लिए है। एकजुटता • लोकतंत्र • समान अवसर • न्याय #UGC #चित्रकूट #आंदोलन #समानअवसर #न्याय #लोकतंत्र यह संघर्ष किसी व्यक्ति या समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि समान अवसर, पारदर्शिता और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मांग को लेकर है। ✊ आवाज़ उठी है, आवाज़ उठती रहेगी। 🤝 एकता हमारी शक्ति है। 🇮🇳 लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की बात रखना हमारा अधिकार है। समान अवसर • न्याय • सम्मान #अखिलभारतीयब्राह्मण एकता परिषद #जनसामान्यमंच #जुगलकिशोर तिवारी #स्मिता त्रिपाठी Khushi Thakur Shailendra Kumar Singh Kunal Vishwakarma Anand Tripathi #vairalvideo #UGC #SCST1
- चित्रकूट से इस वक्त की खबर है, जहां नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। सेवा पखवाड़ा के तहत शास्त्री नगर में करीब 36 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। अधिशासी अधिकारी राजकिशोर वर्मा की मौजूदगी में वार्ड सभासद शंकर प्रसाद यादव ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह निर्माण कार्य विनोद सोनी के घर से अभिषेक मिश्रा के घर तक कराया जाएगा। इससे जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सभासद शंकर यादव ने विकास कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और अधिशासी अधिकारी का आभार जताया। वहीं अधिशासी अधिकारी राजकिशोर वर्मा ने बताया कि करीब 36 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वार्डवासियों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अवर अभियंता शुभम तिवारी, ठेकेदार सुरेश पांडे समेत नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण पूरा होने के बाद शास्त्री नगर में सड़क और जल निकासी की समस्या काफी हद तक दूर होगी। चित्रकूट से इस वक्त की खबर है, जहां नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। सेवा पखवाड़ा के तहत शास्त्री नगर में करीब 36 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। अधिशासी अधिकारी राजकिशोर वर्मा की मौजूदगी में वार्ड सभासद शंकर प्रसाद यादव ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह निर्माण कार्य विनोद सोनी के घर से अभिषेक मिश्रा के घर तक कराया जाएगा। इससे जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सभासद शंकर यादव ने विकास कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और अधिशासी अधिकारी का आभार जताया। वहीं अधिशासी अधिकारी राजकिशोर वर्मा ने बताया कि करीब 36 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वार्डवासियों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अवर अभियंता शुभम तिवारी, ठेकेदार सुरेश पांडे समेत नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण पूरा होने के बाद शास्त्री नगर में सड़क और जल निकासी की समस्या काफी हद तक दूर होगी।1

- मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, 7दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ कर्वी ब्लाक परिसर में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने किया शुभारंभ लाभकारी योजनाएं के पंजीकरण का किया जा रहा आयोजन चित्रकूट 21सितबंर । मुख्यालय कर्वी सदर ब्लाक प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 7दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र रामकिशोर साहू ने किया । खंड विकास अधिकारी चित्रकूटधाम कर्वी महिमा विद्यार्थी ने बताया कि सात दिवसीय बहुउद्देश्य शिविर में सभी विभागों की योजनाएं से लोगों को लाभान्वित करने के लिए स्टाल लगाकर पंजीकरण कराया गया।जिसमें आवास स्वास्थ्य वृद्धा विधवा पेंशन शौचालय आदि के बारे जागरूक किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र रामकिशोर साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के 25 वर्ष सेवाकाल को लेकर 17 सितंबर से 17अक्टूबर तक देश भर में विभिन्न सेवा सेतु अभियान आयोजन किया जा रहे हैं जिसमें काशी से बड़नगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली जा रही है, साथ ही 13 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें पहला कार्यक्रम आशीर्वाद का दिया के तहत पूरे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 25859 बूथ जिसमें प्रत्येक करोड़ों की संख्या में व रामघाट चित्रकूट जनपद में दीप जलाएं गए। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के आयोजन के साथ विभिन्न जागरूकता अभियान चलाएं जा रहे जो निरंतर जारी रहेगा। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा आंगनबाड़ी केन्द्रों में उनके स्वास्थ्य व पोषण का समान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के लिए अधिकारियों को 24 घंटे में समाधान करना होगा लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च विद्यालय तक निबंध,चित्रकला वाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मोदी जी का जीवन कैसा है इसको लेकर प्रत्येक विधानसभा में कल से 10-10 कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर सरकार लोगों को लाभकारी योजनाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों महिलाओं युवाओं के जनकल्याण के लिए योजनाए संचालित की जा रही है हम पंथ या मजहब का भेदभाव किए बिना सभी को लाभान्वित करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत प्रशासक अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र आंनद सिंह पटेल, कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन पंकज अग्रवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद नरेंद्र गुप्ता, रामसागर चतुर्वेदी व रवि गुप्ता सहित अधिकारी कर्मचारी व लाभार्थी मौजूद रहे।4
- 🚨 जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 37 आवेदन आए। इस मौके पर आम लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से दूरभाष पर भी चर्चा कर आवेदकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर अनुराग गुर्जर, तहसीलदार भू संसाधन प्रबंधन मेघेंद्र बंदोपाध्याय एवं ज्योति राजपूत भी उपस्थित रहीं।2