Shuru
Apke Nagar Ki App…
रणथंभौर भ्रमण पर आई विदेशी महिला आयरलैंड निवासी मरियम फ्रांसिस की हुई मौत का मामला। सवाई माधोपुर से खबर रणथंभौर भ्रमण पर आई विदेशी महिला आयरलैंड निवासी मरियम फ्रांसिस की हुई मौत का मामला। जिला अस्पताल की मोर्चरी पर मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर डेड बॉडी कंपनी को की गई सुपुर्द। अग्रिम कार्रवाई अनुसंधान जारी । होटल रणथंभौर हेरिटेज हवेली में ठहरी हुई थी 40 वर्षीय महिला। पर्यटक की तबीयत बिगड़ने पर ले जाया गया निजी अस्पताल, किया मृत घोषित, जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया विदेशी महिला का शव।
Rakesh Agarwal
रणथंभौर भ्रमण पर आई विदेशी महिला आयरलैंड निवासी मरियम फ्रांसिस की हुई मौत का मामला। सवाई माधोपुर से खबर रणथंभौर भ्रमण पर आई विदेशी महिला आयरलैंड निवासी मरियम फ्रांसिस की हुई मौत का मामला। जिला अस्पताल की मोर्चरी पर मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर डेड बॉडी कंपनी को की गई सुपुर्द। अग्रिम कार्रवाई अनुसंधान जारी । होटल रणथंभौर हेरिटेज हवेली में ठहरी हुई थी 40 वर्षीय महिला। पर्यटक की तबीयत बिगड़ने पर ले जाया गया निजी अस्पताल, किया मृत घोषित, जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया विदेशी महिला का शव।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Bablu Mehar2
- सवाई माधोपुर से खबर रणथंभौर भ्रमण पर आई विदेशी महिला आयरलैंड निवासी मरियम फ्रांसिस की हुई मौत का मामला। जिला अस्पताल की मोर्चरी पर मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर डेड बॉडी कंपनी को की गई सुपुर्द। अग्रिम कार्रवाई अनुसंधान जारी । होटल रणथंभौर हेरिटेज हवेली में ठहरी हुई थी 40 वर्षीय महिला। पर्यटक की तबीयत बिगड़ने पर ले जाया गया निजी अस्पताल, किया मृत घोषित, जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया विदेशी महिला का शव।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- टोंक जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश कुमार बैरवा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। घटना का विवरण: पीड़ित के अनुसार, यह हमला 9 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे उस समय हुआ जब वे टोंक से लौट रहे थे। चंदलाई से आगे अल्लापूरा रोड के सामने उन पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया। आरोप है कि इस हमले को ककोड़ सरपंच रामबिलास गुर्जर ने करवाया। गंभीर चोटें: हमले में नरेश कुमार बैरवा को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें उनके दोनों पैरों और एक हाथ की हड्डी टूट गई, जिसके चलते उनका ऑपरेशन कराना पड़ा। प्रशासन पर सवाल: पीड़ित ने इस मामले की शिकायत 181 हेल्पलाइन पर दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप: सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि पुलिस प्रशासन ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की, जिससे पीड़ित और उनके समर्थकों में भारी नाराजगी है। राजनीतिक संरक्षण का आरोप: पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है और उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण कार्रवाई नहीं हो रही। न्याय की मांग तेज: पीड़ित और उनके समर्थकों ने मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जनता में आक्रोश: घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग प्रशासन से जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।1
- सवाई माधोपुर | भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय योजना के अनुसार आयोजित किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर रविवार दिनांक 29 मार्च 2026 दोपहर 1 बजे से ग्राम पढ़ाना में शुरू होगा | जिसमें मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीना ने बताया की शिविर में रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था रहेगी। इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष छगनलाल माहुर, जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर उपस्थित रहेंगे। तथा प्रशिक्षण वर्ग मे सात सत्र होंगे। जिनमें जिले के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे | प्रशिक्षण वर्ग मे जिला व मंडल पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य, बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य, प्रधान सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे | प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन वैचारिक अधिष्ठान और पार्टी के इतिहास-विकास पर सत्र होंगे,जबकि दूसरे दिन बूथ प्रबंधन, मन की बात, कार्य विस्तार और सरकार की उपलब्धियों पर विभिन्न वक्ताओं की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा | प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं को लेकर जिला महामंत्री विनोद अटल, मंडल प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, मंडल महामंत्री एवं उपसरपंच हाबूलाल मीणा, पंडित बुद्धिप्रकाश शर्मा ने प्रशिक्षण स्थल का दौरा किया ।1
- पलाई। कस्बे के भुतेश्वर महादेव मंदिर में भुतेश्वर उद्यान विकास सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित अखण्ड रामायण पाठ का वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। आचार्य पंडित बालकृष्ण शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हवन-पूजन और महाप्रसादी पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित यज्ञ में समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने हवन कुण्ड में आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। मंत्रों की गूंज और धूप-दीप की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ की समाप्ति के बाद भगवान की महाआरती की गई और उपस्थित जनसमूह में महाप्रसादी का वितरण किया गया। इनकी रही उपस्थिति इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष कैलाशचन्द शर्मा, समाजसेवी राजूलाल धाकड़, प्रकाश चंद, महावीर जैन, रामनिवास, कन्हैयालाल, पवन कुमार, नंदकिशोर जांगिड़, मुकेश गुर्जर, महेंद्र कुमार, प्रधान गुर्जर, देवेंद्र कुमार, रामकिशन गुर्जर, मनीष कुमार, रामेश्वर सहित समिति के अनेक सदस्य और ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे। अन्य मंदिरों में भी गूंजे राम नाम के जयकारे पलाई क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी भक्ति की बयार बही। गलवा के पेटे में स्थित: हठीला बालाजी मंदिर परिसर बिजासन माता मंदिर, काशपुरिया कचरावता बालाजी मंदिर भाकरवाड़ी बालाजी मंदिर * लक्ष्मीपुरा बालाजी मंदिर इन सभी स्थानों पर अखण्ड रामायण और सुन्दरकाण्ड के पाठ की पूर्णाहुति की गई, जिसके बाद महाआरती का आयोजन कर धर्म लाभ लिया गया।2
- लाखेरी - लाखेरी सहित उपखंड क्षेत्र में काली बजरी के अवैध कारोबार इन दिनों बिना रोक टोक धड़ल्ले से चल रहा है। दिन-रात सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन अब आमजन की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला लाल पुलिया का है, जहां काली बजरी से भरी एक ट्रॉली का अचानक पहिया निकल गया। बताया जा रहा है कि ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रुकी। इसी दौरान पीछे आ रहे दोपहिया वाहन सवारों ने किसी तरह खुद को संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखेरी क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन लगातार जारी है और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। जिसके चलते ओवरलोड और बिना सुरक्षा मानकों के दौड़ रहे ये वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।4
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1