चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदा में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक उमरिया// जिले के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम बरौदा में सोमवार देर रात एक घर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार मोहन पिता गुलजारी के घर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और बर्तन पूरी तरह जल गए। आग लगने का कोई कारण पता नहीं चल सका, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। हकाकी इतने बीत जाने के बाद भी आज तक कोई राजस्व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जिससे किसान को भारी माउसी है ।
चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदा में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक उमरिया// जिले के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम बरौदा में सोमवार देर रात एक घर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार मोहन पिता गुलजारी के घर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और बर्तन पूरी तरह जल गए। आग लगने का कोई कारण पता नहीं चल सका, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। हकाकी इतने बीत जाने के बाद भी आज तक कोई राजस्व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जिससे किसान को भारी माउसी है ।
- *जागो जिला प्रशासन मैहर की करोड़ों की शासकीय संपत्ति पर काग्रेस नेता का कब्जा साथ होटल तैयार* मैहर:- शहर के देवी जी रोड में एक नहीं बल्कि तीन-तीन होटल सरकारी जमीन में कब्जा करने के बाद तैयार हो गई और प्रशासन को इतने बड़े घोटाले की भनक तक नहीं लगी, हालांकि यह बात कहना गलत होगा कि प्रशासन को जानकारी नहीं लगी जानकारी भी थी बल्कि इस मामले में मैहर के पूर्व राजस्व अधिकारी ने जमकर मलाई भी खाई थी। हनुमान टोला देवी जी रोड में स्थित होटल हंस वाहिनी के संचालक व कांग्रेस नेता चूड़ामणि बढोलिया होटल वासुकी के संचालक निल्लू पाठक होटल आशुतोष के संचालक प्रभाकर मिश्रा द्वारा सरकारी जमीन में कब्जा कर अवैध रूप से बिना अनुमति के गगनचुम्बी होटल तान दी गयी। बताया जाता है कि होटल बनने के पहले इस जगह झुग्गी झोपड़ी हुआ करती थी जिसका पीला पट्टा बना हुआ था जो सिर्फ 20 - 25 के लिए वैध था। मगर आज मौके पर जाकर देखा जाए तो वह झोपड़ी तोड़कर आलीशान होटल खड़ी हो चुकी है। अकेले होटल हंस वाहिनी के संचालक द्वारा रसूख के दम पर लगभग डेढ़ सौ से 200 फीट जमीन मे बाउंड्री वॉल करके कब्जा कर लिया गया, यही हाल जमीन माफिया व होटल वासुकी के संचालक निल्लू पाठक का है। यह आदमी सरकारी जमीन में कब्जा करने में माहिर है। कुछ इसे मिलती-जुलती कहानी होटल आशुतोष के संचालक प्रभाकर मिश्रा का भी यही हाल है। कुल मिलाकर नेतागिरी की आड़ में झाड़ काटने का काम तीनों मिलकर कर रहे हैं। और राजस्व को करोड़ों का चूना लगाने में पीछे नहीं हट रहे। इस मामले को मैहर अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। ताकि मामले की बारीकी से जांच कर इन होटलो को नेस्तनाबुत करने की कार्रवाई की जाए अगर स्थानीय जिला प्रशासन इन भू माफिया पर कार्यवाही नहीं करता तो, हाई कोर्ट में जाने की तैयारी कर ली गई है।1
- Post by Sourabh Shrivastava1
- सतना। जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ अपने प्रेमी की प्रताड़ना और मारपीट से आहत होकर एक 20 वर्षीय युवती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने हाथ की नस काट ली। राहगीरों की मदद से युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रमुख घटनाक्रम: वजह: घूरडांग निवासी 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी द्वारा की गई मारपीट से काफी आहत थी। अस्पताल में ड्रामा: घटना के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया था, लेकिन वह बाद में अस्पताल पहुँच गया। वहाँ उसने न केवल युवती बल्कि उसके परिजनों को भी धमकाना शुरू कर दिया। पब्लिक का गुस्सा: प्रेमी की इस हरकत को देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस कार्रवाई: मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोट: युवती की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।1
- सतना में मनचले युवको की शर्मनाक हरकत स्कूल से घर जा रही नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ घटना स्टेशन रोड की बताई जा रही2
- Post by Deepak Tiwari (Sonu)1
- *बदेरा थाने के अंदर पुलिस की मार से युवक का पैर तोड़ कांड हुआ उजागर* मैहर जिला एक बार फिर पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में है। मामला बदेरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पीड़ित मुकेश साकेत के साथ थाने में मारपीट कर पैर तोड़ने का आरोप पुलिस पर लगाया गया है। पीड़ित मुकेश साकेत की पत्नी ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए थाना प्रभारी समेत कई आरक्षकों पर नामजद आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि पूछताछ के दौरान मुकेश साकेत के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसका पैर तीन जगह से टूट गया। मेडिकल जांच में भी फ्रैक्चर की पुष्टि होने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो बदेरा थाना से जुड़ी कई शिकायतें पहले भी सीएम हेल्पलाइन, आईजी रीवा और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई संभव है। इधर चर्चा यह भी है कि वर्तमान थाना प्रभारी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि देहात मैहर के नादन थाने में पदस्थ रहते हुए रेडियम पट्टी कांड भी सामने आया था, जो उस समय काफी चर्चा में रहा।अब बड़ा सवाल यही है कि शिकायत के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करेंगे या फिर मामला दबा दिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- Post by Ashok Sondhiya1
- सतना (मध्य प्रदेश): जिले के नागौद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक बेखौफ हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक किसान की निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने किसान पर 5 गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रमुख बिंदु: स्थान: बारापत्थर गांव, नागौद थाना इलाका। समय: बुधवार शाम। मृतक: किसान अभय यादव। वजह: छोटे भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने की रंजिश। पूरी घटना: जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत आरोपी के छोटे भाई को थप्पड़ मारने से हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर बदमाश अपने साथियों के साथ बारापत्थर गांव पहुंचा और किसान अभय यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अभय यादव को कुल 5 गोलियां लगीं: 2 गोलियां पीठ में। 1 गोली पेट में। 1 गोली गर्दन पर। 1 गोली पसली में। अत्यधिक खून बह जाने के कारण अभय यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावरों ने मृतक के बेटे को भी निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की कार्रवाई: घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। नागौद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है। लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट्स के लिए हमारे ऐप के साथ जुड़े रहें।1
- सतना जिला होली के दिन ड्यूटी में मुस्तैद रहने वाली पुलिस ने आज गुरुवार को होली मनाई। सभी आला अधिकारी होली के सामूहिक कार्यक्रम में सपरिवार रहे मौजूद। खूब उड़ा रंग गुलाल।1