Shuru
Apke Nagar Ki App…
sports mi instagram mi @jk_office _mafiya_0009 ..like and subscribe and share Splendor Rider
JK_office_mafiya_ 0009
sports mi instagram mi @jk_office _mafiya_0009 ..like and subscribe and share Splendor Rider
More news from राजस्थान and nearby areas
- वृषभ राशि 28 मार्च 2026: आज मिलेगा धन लाभ, बनेंगे नए मौके!1
- सवाई माधोपुर। रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश करना, रेलवे ट्रैक पार करना अथवा रेलवे ट्रैक और पुलों पर खड़े होकर फोटो/वीडियो या सोशल मीडिया के लिए रील बनाना भारतीय रेल अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो/रील वायरल हुई, जिसमें मलारना रेलवे स्टेशन के पास बनास नदी के रेलवे पुल पर पीलवा गांव निवासी भाई-बहन रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए दिखाई दिए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल सुरक्षा बल (RPF), सवाई माधोपुर द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया और जांच कर दोनों व्यक्तियों की पहचान की गई। जांच के उपरांत दोनों भाई-बहन (दिलखुश मीणा व संजू मीणा) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 147 (अनधिकृत प्रवेश/ट्रेसपास) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। रेल सुरक्षा बल ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर चलना, ट्रैक पार करना, रेलवे पुलों पर खड़े होकर फोटो या वीडियो बनाना अथवा रेलवे परिसर में किसी भी प्रकार की न्यूसेंस गतिविधि करना कानूनन अपराध है। ऐसी गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन के लिए भी अत्यंत खतरनाक साबित हो सकती हैं। रेल सुरक्षा बल, सवाई माधोपुर द्वारा यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रेलवे स्टेशनों एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आमजन से अपील की जाती है कि वे रेलवे ट्रैक, पुलों और प्रतिबंधित स्थानों पर जाने से बचें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए रेलवे ट्रैक या पुलों पर जाकर रील/वीडियो बनाना जानलेवा भी हो सकता है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। रेल सुरक्षा बल ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी स्थिति में रेलवे ट्रैक या पुलों पर जाकर वीडियो या रील न बनाएं।1
- नाना। स्थानीय कस्बे के पी.एस.बी. सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, नाना का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य हरयेश सिंह भाटी ने बताया की छात्रा मृणाल सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लावण्या बोहरा ने 95% और भूमि सोलंकी ने 91% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को घोड़े की सवारी कराकर सम्मानित किया गया, वहीं 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष प्रोत्साहन (जीपीसी) दिया गया। संचालक प्रताप सिंह भाटी द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों का जुलूस बड़े उत्साह के साथ निकाला गया। यह जुलूस पी.एस.बी. स्कूल से शुरू होकर मकरानी वास, नाथजी धूनी, हनुमान चौक, मेन बाजार, ग्राम पंचायत, मेनवाड़ा, भीमाना रोड, गोयल वास, लक्ष्मणपुरा होते हुए नाथजी मंदिर पहुंचा और पुनः स्कूल परिसर में आकर संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और अभिभावकों सहित ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई।1
- लबान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास गेहूं भरे ट्रेलर में लगी भीषण आग, ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई अपनी जान,दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू1
- महिला मोबाइल में बीजेपी मिनिस्टर की फोटो पत्रकार को दिखाते हुए कहती है कि.. अगर मै इनको डाट दूं तो पायजामे में इनका पे शाब निकल जाएगा , विजय गोयल मुझे रात में दारू पीकर मैसेज करता है लिखता है... You are hot Bomb, you are s exy bom , मै जिस मिनिस्टर को चाहूं उसको 2 मिनट में नं गा कर सकती हूं, नितिन गडकरी एक लड़की को बुलाते थे वह लड़की मेरे साथ रहती थी .... मतलब की पूरी बीजेपी पार्टी संस्कारी नेताओं से भरी पड़ी है अब इस देश को और क्या सबूत चाहिए...???1
- Post by Rajevishnoi rawla1
- मिथुन राशि 28 मार्च 2026: आज मिलेगा नया मौका, सोच-समझकर लें फैसला!1
- झुंझुनूं जिले के मंड्रेला थाना क्षेत्र के नालवा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो गाड़ी और एक तेज रफ्तार कैम्पर गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब पांच स्कूली बच्चों को हल्की चोटें आईं। वहीं सड़क किनारे खड़ा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो गाड़ी बच्चों को छोड़ते हुए दिलालपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान मंड्रेला की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कैम्पर गाड़ी ने बगड़ चौराहे के पास संतुलन खोते हुए सीधे स्कूल वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। हादसे के वक्त पास में बाइक लेकर खड़ा एक व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए घायल बच्चों एवं व्यक्ति को तुरंत मंड्रेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। गनीमत रही कि स्कूली बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आईं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि कैम्पर गाड़ी की तेज रफ्तार इस हादसे का मुख्य कारण रही। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।1
- कोटा, राजस्थान कोटा। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर रामनवमी के दिन तलवंडी महिला मित्र मंडली द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान 51 छोटी बालिकाओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका विधिवत पूजन कर भोजन कराया गया तथा उपहार भेंट किए गए। रामनवमी के दिन कन्या पूजन के साथ ही क्षेत्र के घरों और मंदिरों में भक्ति का माहौल रहा। महिला श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच कन्याओं के चरण पूजकर उन्हें प्रसाद और भोजन कराया और इसके बाद व्रत खोला। तलवंडी महिला मित्र मंडली की सदस्याएं पूरे नवरात्रि के दौरान भक्ति में लीन नजर आईं। मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया तथा पूजा-अर्चना के बाद महाआरती उतारी गई। इस अवसर पर महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की ताल पर भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए परिक्रमा लगाई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। मधु अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इसी परंपरा के तहत महिला मित्र मंडली द्वारा कन्याओं को भोजन कराकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान ढोल की थाप पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति का सम्मान करना और बेटियों को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर समाज में उनके प्रति आदर की भावना को बढ़ावा देना रहा।4