Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये सरकार किसी की नहीं है, बीजेपी बीजेपी के लोगों की सगी नहीं है.. ये सरकार किसी की नहीं है, बीजेपी बीजेपी के लोगों की सगी नहीं है.. अखिलेश यादव
गजेन्द्र कुमार सिंह
ये सरकार किसी की नहीं है, बीजेपी बीजेपी के लोगों की सगी नहीं है.. ये सरकार किसी की नहीं है, बीजेपी बीजेपी के लोगों की सगी नहीं है.. अखिलेश यादव
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जौनपुर ब्रेकिंग न्यूज़ ग्राम विकास अधिकारी मारपीट करने के बयान जौनपुर ब्रेकिंग जौनपुर में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट का आरोप, युवक ने कहा - मेरा निर्माण सही जगह पर है, जबरन रोका गया जौनपुर में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट के मामले में एक युवक के ऊपर केस दर्ज हुआ है। वहीं इस मामले में युवक विनोद का बयान सामने आया है। युवक ने अपने हाथ से लिखे बयान में पूरी बात बताई है। युवक विनोद का कहना है - "मैं अपने पुराने बने हुए मकान की रिपेयरिंग कर रहा था और पुराने मकान को गिरा कर उसी जगह पर नया निर्माण करा रहा था। मेरे बगल में जम सिंह गुप्ता ने खाली प्लॉट लिया है जिसका नंबर 143 है और मेरी आबादी का नंबर 146 है।" विनोद का आरोप है कि उसी निर्माण को जय सिंह, संतोष और विनय जबरदस्ती रोक रहे थे। इसको लेकर लेखपाल और कानूनगो ने लिखित आदेश भी दिया है कि विनोद अपना निर्माण सही स्थान पर करा रहा है। युवक ने आगे लिखा है - "लेखपाल के आदेश के बाद भी जम सिंह, संतोष और विनय जबरदस्ती आकर मुझसे झगड़ा करने लगे और निर्माण रोक दिया। मना करने पर गाली देने लगे। मेरे पास निर्माणाधीन मकान के सारे दस्तावेज और राजस्व विभाग का आदेश भी है।" फिलहाल ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट के आरोप में युवक पर केस दर मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रामपुर खास की पूरी घटना1
- पांडेयपुर चौकी में पत्रकार से कथित दुर्व्यवहार, आरोपी पुलिसकर्मी के मेडिकल की मांग पर अड़े मीडियाकर्मी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी1
- वाराणसी: शिवकाली मंदिर में साक्षात उतरे राधा-कृष्ण, 300 से अधिक बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन न्यूज़ टू इंडिया से संवाददाता अनन्या वर्मा उर्फ गुनगुन की खास रिपोर्ट वाराणसी। उद्धव फाउंडेशन, वाराणसी के तत्वावधान में शिवकाली मंदिर, बरेका में श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धारण कर मंच पर ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि पूरा मंदिर प्रांगण "राधे-कृष्ण" के जयकारों से गूंजायमान हो उठा।प्रतियोगिता में 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को 5 वर्गों में बांटा गया था लल्ला वर्ग 3 वर्ष तक,कान्हा वर्ग 6 वर्ष तक, कृष्णा वर्ग 12 वर्ष तक, किशोरी वर्ग 18 वर्ष तक एवं समूह वर्ग 18 वर्ष तक।मटकी फोड़ से लेकर गोवर्धन तक की जीवंत झलक लल्ला वर्ग के नन्हे-मुन्नों ने 'मैं नहीं माखन खायो' और मटकी तोड़ने की लीला, कान्हा वर्ग ने कालिया वध, कृष्णा वर्ग ने गोवर्धन पर्वत उठाने और किशोरी वर्ग की राधा स्वरूपों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। करीब 8 घंटे तक चला यह कार्यक्रम भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पूनम सिंह खरवार, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव और संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने भगवान श्रीकृष्ण के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। संयोजक पायल सरल ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।संचालन और निर्णायक मंडल कार्यक्रम का सफल संचालन कुमकुम पटेल,रेखा वर्मा,जया कुमारी,संगीता भट्टाचार्य एवं पायल सरल ने किया।संयोजन राकेश वर्मा,अशोक वार्ष्णेय, आलोक भट्टाचार्य, संजय श्रीवास्तव,राजीव टंडन एवं नवोदिता भट्टाचार्य ने किया।वहीं निर्णायक की भूमिका अंजना श्रीवास्तव,गोविंद वर्मा, भीमसेन सरल एवं अनामिका प्रसाद ने निभाई।अंत में रामकुमार गुप्ता,उप प्रधानाचार्य अग्रसेन इंटर कॉलेज ने सभी का आभार व्यक्त किया। ये रहे विजेता, लल्ला वर्ग: प्रथम सान्वी,द्वितीय कान्हा,तृतीय वैष्णो कुशवाहा कान्हा वर्ग:प्रथम शिवादित्य त्रिपाठी, द्वितीय स्पर्श यादव,तृतीय अभिराज श्रीवास्तव कृष्णा वर्ग:प्रथम अदेजा भंडारी, द्वितीय अनन्या कुमारी,तृतीय युवराज,किशोरी वर्ग:प्रथम इशिता केसरी,द्वितीय धनश्री वर्मा,तृतीय काशीवि गुप्ता,समूह वर्ग: प्रथम टी एस डी इंग्लिश स्कूल, द्वितीय जूही नृत्य कला केंद्र,तृतीय नटराज कला केंद्र।इस अवसर पर आलोक मिश्रा, आरती टंडन, रुचि श्रीवास्तव, दिव्या मेहता, फिजियोथेरेपिस्ट आर.के. सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- गणेश पूजा पांडाल में करंट उतरने से एक की मौत दो युवक गम्भीर रूप से झुलसे, एक बालक भी घायल *गणेश पूजा पांडाल में करंट उतरने से एक की मौत* *दो युवक गम्भीर रूप से झुलसे, एक बालक भी घायल* *प्रतिमा का हुआ विसर्जन, पूरे गांव में पसरा मातम* *सुनिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान* *भदोही जनपद से बड़ी और BREAKING NEWS*1
- चहनियां में आयुर्वेद जागरूकता रैली छात्रों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, डॉ. आशुतोष ने दिखाई हरी झंडी न्यूज टू इंडिया से हमारे संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चन्दौली स्वास्थ्य कल के लिए बुधवार को आयुर्वेद दिवस पर खंडवारी देवी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आयुर्वेद जागरूकता रैली निकाली, रैली को हरी झंडी दिखाकर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने रवाना किया आयुर्वेद के कर्मचारियों द्वारा प्रधानाचार्य को इंसुलिन का पौधा भेंट किया गया रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगों को आयुर्वेद अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।1
- आशा क्लिनिक कुरौता बाजार मे अवैध हॉस्पिटल चलने पर गंभीर आरोप आशा क्लिनिक कुरौता बाजार में अवैध तरीके से अस्पताल संचालित करना उसे अस्पताल के संचालक आयुर्वेदिक का लाइसेंस लेकर एलोपैथ दवा का प्रयोग और एडमिट बेड और आईसीयू का पूर्ण व्यवस्था पर गंभीर आरोप आयुष विभाग अरविंद कुमार सिंह से इस क्लिनिक की जानकारी लेने के बाद जांच कर कार्रवाई करने की मांग1
- नाथुपुर में जलजमाव से लोग परेशान, घरों से निकलना हुआ मुश्किल *वाराणसी।* नाथुपुर में जलजमाव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पानी भरने से तरह-तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं क्षेत्रीय पार्षद पर लोगों ने आरोप लगाया है कि समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। स्थानीय निवासी *नारायण सेठ* ने बताया कि पार्षद जी को इस मामले में कई बार अवगत कराया गया, मगर वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने आगे बताया कि नगर निगम पूरी मदद के लिए तैयार है, हम भी सहयोग देने के लिए तैयार हैं, मगर पार्षद जी नाकाम साबित हो रहे हैं।1
- स्कूली बस की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, चालक फरार जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- हनुमान अंश’ फिल्म ने मुझे व परिवार को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया : केशव प्रसाद मौर्य न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 22 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से आज उनके सरकारी आवास 7 कालिदास मार्ग पर पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित बहुचर्चित फिल्म 'हनुमान अंश' की निर्माता अनुप्रिया नागर ने अपनी माताजी के साथ भेंट की। इस दौरान निरंजन पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के प्रचार-प्रसार प्रभारी शांतनु शुक्ल भी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने निर्माता अनुप्रिया नागर को पटका पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति स्वरूप हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की।मुलाकात के दौरान मौर्य ने कहा, मैंने अपने पूरे परिवार के साथ 'हनुमान अंश' फिल्म देखी है। फिल्म का प्रत्येक दृश्य अत्यंत आत्मीय,जीवंत और आध्यात्मिक भाव से परिपूर्ण है। पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने मुझे गहराई से प्रभावित किया है। अपनी व्यक्तिगत स्मृतियों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के रूप में अयोध्या में कार्य कर रहे थे, तब प्रतिदिन राम मंदिर में राम दरबार की सेवा करना और हनुमान गढ़ी मंदिर जाकर दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। श्री राम और श्री हनुमान जी के चरण स्पर्श के बाद ही उनके दिन का प्रारंभ होता था। फिल्म की निर्माता सुश्री अनुप्रिया नागर ने बताया कि डॉ. विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित यह फिल्म लगभग 300 करोड़ रुपये के शानदार आंकड़े को छू चुकी है। यह फिल्म बजट की कमी के कारण बंद होने की कगार पर थी। यूके से भारत आने के बाद अपनी सहेली रागनी के माध्यम से उन्हें इस प्रोजेक्ट की जानकारी मिली और उन्होंने अपनी 3 वर्षों की जमा-पूंजी इसमें लगा दी। आज जो सफलता मिली है, वह पूज्य बाबा का ही चमत्कार है। फिल्म में बाबा का मुख्य किरदार अभिनेता शोभिनव सत्य ने निभाया है। मौर्य ने कहा कि नई पीढ़ी (Gen Z) धर्म, संस्कृति से जुड़कर अपने सपनों को साकार कर रही है, यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है। नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। 'हनुमान अंश' की पूरी टीम को मेरी ओर से शुभकामनाएं।उन्होंने उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया और आशा जताई कि टीम भविष्य में भी ऐसी ही उत्कृष्ट फिल्में बनाकर युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करती रहेगी।1