logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा श्याम प्रभु का जागरण आयोजित , भजनों पर रात भर झूमे श्रद्धालु धौलपुर। स्थानीय जीके सिटी में बीती रात श्री श्याम प्रभु का जागरण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलन और पावन आरती के साथ हुआ। मधुसूदन जिंदल व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बाबा का दरबार फूलों और भव्य श्रृंगार से सजाया गया था, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। भजन गायक विकास वर्मा एंड पार्टी ने "हारे का सहारा है मेरा बाबा श्याम", " कीर्तन की है रात",और "पवनसुत विनती बारम्बार" जैसे कर्णप्रिय भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुनों पर भक्त इस कदर भावविभोर हुए कि पूरी रात पंडाल में झूमते और नृत्य करते नजर आए। भव्य झांकी और छप्पन भोग ने जागरण के दौरान समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में बाबा को 'छप्पन भोग' का प्रसाद लगाया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर रामगोपाल जिंदल एवं शांति देवी की 75 वी वैवाहिक वर्षगांठ भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मधुसूदन जिंदल, मृदुल जिंदल, अनीता, गिरधारी लाल, शिवांगी, श्रेया, आरएसएस प्रचारक रौनक कुमार, मुकेश सूतैल, नरेंद्र बरगद मैन, देवेंद्र शर्मा, आकाश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम तोमर, राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रजापति, पंकज बंसल, कपूर चंद, नरेश शर्मा, नवरत्न, श्रीकांत त्यागी, सोनू गर्ग, विश्वनाथ सूतैल सहित बड़ी संख्या में महिलाओ, बच्चों व पुरुषों ने भजनों का आनंद लिया। सुबह तक चले जागरण का समापन मंगला आरती के साथ सम्पन्न हुआ। मधुसूदन जिंदल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख-शांति और बाबा के प्रति समर्पण का भाव जगाना है।

3 hrs ago
user_ANURAG BAGHEL
ANURAG BAGHEL
Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

बाबा श्याम प्रभु का जागरण आयोजित , भजनों पर रात भर झूमे श्रद्धालु धौलपुर। स्थानीय जीके सिटी में बीती रात श्री श्याम प्रभु का जागरण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलन और पावन आरती के साथ हुआ। मधुसूदन जिंदल व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बाबा का दरबार फूलों और भव्य श्रृंगार से सजाया गया था, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र

रहा। भजन गायक विकास वर्मा एंड पार्टी ने "हारे का सहारा है मेरा बाबा श्याम", " कीर्तन की है रात",और "पवनसुत विनती बारम्बार" जैसे कर्णप्रिय भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुनों पर भक्त इस कदर भावविभोर हुए कि पूरी रात पंडाल में झूमते और नृत्य करते नजर आए। भव्य झांकी और छप्पन भोग ने जागरण के दौरान समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में बाबा को 'छप्पन भोग' का प्रसाद लगाया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर रामगोपाल जिंदल एवं शांति देवी की 75 वी वैवाहिक वर्षगांठ

भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मधुसूदन जिंदल, मृदुल जिंदल, अनीता, गिरधारी लाल, शिवांगी, श्रेया, आरएसएस प्रचारक रौनक कुमार, मुकेश सूतैल, नरेंद्र बरगद मैन, देवेंद्र शर्मा, आकाश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम तोमर, राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रजापति, पंकज बंसल, कपूर चंद, नरेश शर्मा, नवरत्न, श्रीकांत त्यागी, सोनू गर्ग, विश्वनाथ सूतैल सहित बड़ी संख्या में महिलाओ, बच्चों व पुरुषों ने भजनों का आनंद लिया। सुबह तक चले जागरण का समापन मंगला आरती के साथ सम्पन्न हुआ। मधुसूदन जिंदल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख-शांति और बाबा के प्रति समर्पण का भाव जगाना है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर। शहर से करीब 5–7 किलोमीटर दूर जेल रोड से आगे भेंसेना मार्ग पर स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर की गौशाला समिति को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। मामले ने प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2002 को “वनखंडी हनुमान जीव गौशाला समिति, धौलपुर” का विधिवत पंजीकरण हुआ था। इसके पश्चात मई 2002 में राज्य सरकार द्वारा गौशाला संचालन हेतु लगभग 20 हेक्टेयर भूमि भी आवंटित की गई थी। मंदिर का संचालन राघव परंपरा के अंतर्गत अयोध्या के रामघाट से होता है, जहां से महंत द्वारा अजय मिश्रा को पुजारी के रूप में यहां नियुक्त किया गया था। *नई समिति गठन पर उठे सवाल* ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि पुजारी अजय मिश्रा ने अधिकृत समिति को दरकिनार करते हुए “वनखंडी धाम गौशाला समिति” नाम से एक नई समिति का गठन कर लिया। आरोप है कि इस नई समिति के माध्यम से गौशाला से जुड़े संसाधनों व लाभों का उपयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। ज्ञापन में जिला प्रशासन से निम्न मांगें की गई हैं । नई गठित समिति को तत्काल निरस्त किया जाए उसकी पंजीकरण/सूची प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए पुजारी अजय मिश्रा को पद से हटाया जाए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। *बड़ी संख्या में लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट* ज्ञापन सौंपने के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. एम.एस. दुबे, राघवेंद्र सिंह, यतीश, सतीश शर्मा, महंत कुलदीप दास, जगदीश शर्मा, भूरो सिंह राणा, तुलसी प्रसाद, केदार सिंह शर्मा और गिरराज सिंह गुर्जर शामिल थे।
    3
    धौलपुर। शहर से करीब 5–7 किलोमीटर दूर जेल रोड से आगे भेंसेना मार्ग पर स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर की गौशाला समिति को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। मामले ने प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2002 को “वनखंडी हनुमान जीव गौशाला समिति, धौलपुर” का विधिवत पंजीकरण हुआ था। इसके पश्चात मई 2002 में राज्य सरकार द्वारा गौशाला संचालन हेतु लगभग 20 हेक्टेयर भूमि भी आवंटित की गई थी। मंदिर का संचालन राघव परंपरा के अंतर्गत अयोध्या के रामघाट से होता है, जहां से महंत द्वारा अजय मिश्रा को पुजारी के रूप में यहां नियुक्त किया गया था।
*नई समिति गठन पर उठे सवाल* 
ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि पुजारी अजय मिश्रा ने अधिकृत समिति को दरकिनार करते हुए “वनखंडी धाम गौशाला समिति” नाम से एक नई समिति का गठन कर लिया। आरोप है कि इस नई समिति के माध्यम से गौशाला से जुड़े संसाधनों व लाभों का उपयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है।
ज्ञापन में जिला प्रशासन से निम्न मांगें की गई हैं ।
नई गठित समिति को तत्काल निरस्त किया जाए
उसकी पंजीकरण/सूची प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए
पुजारी अजय मिश्रा को पद से हटाया जाए
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
*बड़ी संख्या में लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट* 
ज्ञापन सौंपने के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. एम.एस. दुबे, राघवेंद्र सिंह, यतीश, सतीश शर्मा, महंत कुलदीप दास, जगदीश शर्मा, भूरो सिंह राणा, तुलसी प्रसाद, केदार सिंह शर्मा और गिरराज सिंह गुर्जर शामिल थे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • लोकेशन मुरैना जिस क्षेत्र में रेत माफिया उन्हें वनरक्षक को कुचला उसी क्षेत्र में जमकर हो रहा रेत का अवैध परिवहन। ऐसाह कुथीयाना घाट पर आज भी हो रहा अवैध रेत उत्खनन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रेट माफिया उड़ा रहे धजिया पुलिस और वन विभाग ने बंदिया को पर पट्टी चंबल के कुथियाना और ऐसाह घाट से रेत का उत्खनन अभी भी जारी है। लोग पूछ रहे हैं कि एसएएफ के जवान कहां हैं
    1
    लोकेशन मुरैना
जिस क्षेत्र में रेत माफिया उन्हें वनरक्षक को कुचला उसी क्षेत्र में जमकर हो रहा रेत का अवैध परिवहन।
ऐसाह  कुथीयाना घाट पर आज भी हो रहा अवैध रेत उत्खनन, 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रेट माफिया उड़ा रहे धजिया पुलिस और वन विभाग ने बंदिया को पर पट्टी
चंबल के कुथियाना और ऐसाह घाट से रेत का उत्खनन अभी भी जारी है। लोग पूछ रहे हैं कि एसएएफ के जवान कहां हैं
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एक मां के आंसू पूरे देश ने देखे हैं… 💔 अब पूरा देश देखेगा, यही मां बंगाल की विधानसभा में बैठकर इंसाफ की आवाज बनेगी। जो भी इन आंसुओं की वजह बने हैं, उनका हिसाब करेगी। बंगाल की हर बेटी सुरक्षित हो ये भी सुनिश्चित करेगी।
    1
    एक मां के आंसू पूरे देश ने देखे हैं… 💔
अब पूरा देश देखेगा, यही मां बंगाल की विधानसभा में बैठकर इंसाफ की आवाज बनेगी। जो भी इन आंसुओं की वजह बने हैं, उनका हिसाब करेगी। 
बंगाल की हर बेटी सुरक्षित हो ये भी सुनिश्चित करेगी।
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    जनता की आवाज़ Morena, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के गढ़ाइच गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहाँ रविवार दोपहर पार्वती नदी में नहाने गए 8 बच्चों में से तीन की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण सौरभ पुत्र रघुवीर ने बताया कि वह नदी के पास अपनी भैंसें चरा रहा था, तभी उसने कुछ बच्चों को गहरे पानी में डूबते देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान सोनम (11 वर्ष) पुत्री रघुवीर, निशु (14 वर्ष) पुत्री भूरी सिंह और भूरा (12 वर्ष) पुत्र रामबरन कुशवाह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, ये बच्चे रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण गर्मी से राहत पाने के लिए अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि सोनम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ाइच में कक्षा 5 की छात्रा थी, जबकि निशु और भूरा दोनों कक्षा 6 के छात्र थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के गढ़ाइच गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहाँ रविवार दोपहर पार्वती नदी में नहाने गए 8 बच्चों में से तीन की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीण सौरभ पुत्र रघुवीर ने बताया कि वह नदी के पास अपनी भैंसें चरा रहा था, तभी उसने कुछ बच्चों को गहरे पानी में डूबते देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान सोनम (11 वर्ष) पुत्री रघुवीर, निशु (14 वर्ष) पुत्री भूरी सिंह और भूरा (12 वर्ष) पुत्र रामबरन कुशवाह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, ये बच्चे रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण गर्मी से राहत पाने के लिए अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे।
ग्रामीणों ने बताया कि सोनम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ाइच में कक्षा 5 की छात्रा थी, जबकि निशु और भूरा दोनों कक्षा 6 के छात्र थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Banti shrivas
    1
    Post by Banti shrivas
    user_Banti shrivas
    Banti shrivas
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बेजुबानों को दाना पानी रखना हमारा मानवी दायित्व है- भीमसेन सिंह थरा। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति थरा के सदस्यों ने लगाए बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरे अंबाह। सूरज की प्रचंडता के कारण बेहाल कर देने वाली गर्मी में प्यास का एहसास बेजुबान पक्षियों को भी होता है और उन्हें गर्मियों में दाना पानी रखने का मानवीय दायित्व व कर्तव्य हमारे समाज का है यह बात रविवार को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी भीमसेन सिंह तोमर ने पेड़ों पर सकोरे लगाते हुए कही समिति के सदस्यों ने थरा में सकोरे लगाए इस मानवीय कार्य में सचिव, राम सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर,सदस्य पंकज सिंह तोमर,अंशु सिंह सिकरवार सुधीर सिंह कुशवाह, ,गौरव सिंह तोमर, सौरभ सिंह तोमर, निकिता तोमर,व समिति के सदस्य गणों, छोटे छोटे बच्चों ने सहभागिता निभाई।
    2
    बेजुबानों को दाना पानी रखना हमारा मानवी दायित्व है-  भीमसेन सिंह थरा।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति थरा के सदस्यों ने लगाए बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरे
अंबाह। सूरज की प्रचंडता के कारण बेहाल कर देने वाली गर्मी में प्यास का एहसास बेजुबान पक्षियों को भी होता है और उन्हें गर्मियों में दाना पानी रखने का मानवीय दायित्व व कर्तव्य हमारे समाज का है यह बात रविवार को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी    भीमसेन सिंह तोमर ने पेड़ों पर सकोरे लगाते हुए कही  समिति के सदस्यों ने थरा में   सकोरे लगाए इस मानवीय कार्य में सचिव, राम सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर,सदस्य पंकज सिंह तोमर,अंशु सिंह सिकरवार सुधीर सिंह कुशवाह, ,गौरव सिंह तोमर, सौरभ सिंह तोमर, निकिता तोमर,व  समिति के सदस्य गणों, छोटे छोटे बच्चों ने सहभागिता निभाई।
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • खड़ियाहार में आस्था का अनोखा विवाह: 42 वर्षीय रेखा तोमर ने श्री ठाकुर जी महाराज संग रचाई शादी मुरैना। जिले के ग्राम खड़ियाहार में भक्ति और आस्था का एक अनोखा उदाहरण सामने आया है, जहां 42 वर्षीय रेखा तोमर ने पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ श्री ठाकुर जी महाराज के साथ विवाह रचा लिया। यह अनूठा आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, रेखा तोमर, पिता लाखन सिंह, लंबे समय से भगवान श्री ठाकुर जी की भक्ति में लीन थीं और उन्होंने अपना जीवन प्रभु को समर्पित करने का संकल्प लिया था। इसी भावना के साथ उन्होंने खड़ियाहार स्थित पुराने देवालय में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज को अपना दूल्हा मानकर विवाह संपन्न किया। विवाह समारोह पूरी तरह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी रामदुलारे बाबा जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। लग्न पत्रिका वाचन, प्रधान पूजन, पैर पुजाई सहित अन्य सभी परंपरागत रस्मों को विधिपूर्वक निभाया गया। इस विशेष विवाह में रेखा तोमर का कन्यादान उनके भाई सुरेंद्र द्वारा किया गया, जो इस आयोजन का भावनात्मक क्षण रहा। समारोह में गांव के कई लोग और सहयोगकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें केशव प्रसाद भारद्वाज, मालिक शर्मा, ज्ञानसिंह तोमर, रामरूप डण्डोंतिया, रामराज तोमर, गुड्डी परमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस आयोजन में भाग लेकर इसे आस्था और समर्पण की अनूठी मिसाल बताया। इस तरह का विवाह क्षेत्र में कम ही देखने को मिलता है, जिससे यह आयोजन लोगों के बीच खास आकर्षण और चर्चा का विषय बन गया है।
    3
    खड़ियाहार में आस्था का अनोखा विवाह: 42 वर्षीय रेखा तोमर ने श्री ठाकुर जी महाराज संग रचाई शादी
मुरैना। जिले के ग्राम खड़ियाहार में भक्ति और आस्था का एक अनोखा उदाहरण सामने आया है, जहां 42 वर्षीय रेखा तोमर ने पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ श्री ठाकुर जी महाराज के साथ विवाह रचा लिया। यह अनूठा आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, रेखा तोमर, पिता लाखन सिंह, लंबे समय से भगवान श्री ठाकुर जी की भक्ति में लीन थीं और उन्होंने अपना जीवन प्रभु को समर्पित करने का संकल्प लिया था। इसी भावना के साथ उन्होंने खड़ियाहार स्थित पुराने देवालय में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज को अपना दूल्हा मानकर विवाह संपन्न किया।
विवाह समारोह पूरी तरह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी रामदुलारे बाबा जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। लग्न पत्रिका वाचन, प्रधान पूजन, पैर पुजाई सहित अन्य सभी परंपरागत रस्मों को विधिपूर्वक निभाया गया।
इस विशेष विवाह में रेखा तोमर का कन्यादान उनके भाई सुरेंद्र द्वारा किया गया, जो इस आयोजन का भावनात्मक क्षण रहा। समारोह में गांव के कई लोग और सहयोगकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें केशव प्रसाद भारद्वाज, मालिक शर्मा, ज्ञानसिंह तोमर, रामरूप डण्डोंतिया, रामराज तोमर, गुड्डी परमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस आयोजन में भाग लेकर इसे आस्था और समर्पण की अनूठी मिसाल बताया।
इस तरह का विवाह क्षेत्र में कम ही देखने को मिलता है, जिससे यह आयोजन लोगों के बीच खास आकर्षण और चर्चा का विषय बन गया है।
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एक मां के आंसू पूरे देश ने देखे हैं… 💔 अब पूरा देश देखेगा, यही मां बंगाल की विधानसभा में बैठकर इंसाफ की आवाज बनेगी। जो भी इन आंसुओं की वजह बने हैं, उनका हिसाब करेगी। बंगाल की हर बेटी सुरक्षित हो ये भी सुनिश्चित करेगी।
    1
    एक मां के आंसू पूरे देश ने देखे हैं… 💔
अब पूरा देश देखेगा, यही मां बंगाल की विधानसभा में बैठकर इंसाफ की आवाज बनेगी। जो भी इन आंसुओं की वजह बने हैं, उनका हिसाब करेगी। 
बंगाल की हर बेटी सुरक्षित हो ये भी सुनिश्चित करेगी।
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    जनता की आवाज़ Morena, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • धौलपुर के सरमथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ने एक और हादसे को जन्म दे दिया। नेशनल हाईवे 11बी पर बरौली गांव के पास रविवार सुबह एक बुलेरो गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ओमवीर मीणा अपने भतीजे अमित के साथ सरमथुरा की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की तलाश जारी है।
    3
    धौलपुर के सरमथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ने एक और हादसे को जन्म दे दिया। नेशनल हाईवे 11बी पर बरौली गांव के पास रविवार सुबह एक बुलेरो गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ओमवीर मीणा अपने भतीजे अमित के साथ सरमथुरा की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की तलाश जारी है।
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.