logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबाह में शराब कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में आरोप है कि एक लाइसेंसी द्वारा पुरानी लाइसेंसी के बोर्ड तले शराब दुकान संचालित की जा रही है और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि मामला आबकारी विभाग के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं। इससे विभाग और संबंधित संचालकों के बीच मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। उपभोक्ताओं को खुलेआम अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है, जबकि शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे इस कारोबार पर कब तक कार्रवाई होती है। क्षेत्रवासियों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

3 hrs ago
user_Banti shrivas
Banti shrivas
अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

अंबाह में शराब कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में आरोप है कि एक लाइसेंसी द्वारा पुरानी लाइसेंसी के बोर्ड तले शराब दुकान संचालित की जा रही है और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि मामला आबकारी विभाग के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं। इससे विभाग और संबंधित संचालकों के बीच मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। उपभोक्ताओं को खुलेआम अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है, जबकि शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे इस कारोबार पर कब तक कार्रवाई होती है। क्षेत्रवासियों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Banti shrivas
    1
    Post by Banti shrivas
    user_Banti shrivas
    Banti shrivas
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बेजुबानों को दाना पानी रखना हमारा मानवी दायित्व है- भीमसेन सिंह थरा। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति थरा के सदस्यों ने लगाए बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरे अंबाह। सूरज की प्रचंडता के कारण बेहाल कर देने वाली गर्मी में प्यास का एहसास बेजुबान पक्षियों को भी होता है और उन्हें गर्मियों में दाना पानी रखने का मानवीय दायित्व व कर्तव्य हमारे समाज का है यह बात रविवार को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी भीमसेन सिंह तोमर ने पेड़ों पर सकोरे लगाते हुए कही समिति के सदस्यों ने थरा में सकोरे लगाए इस मानवीय कार्य में सचिव, राम सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर,सदस्य पंकज सिंह तोमर,अंशु सिंह सिकरवार सुधीर सिंह कुशवाह, ,गौरव सिंह तोमर, सौरभ सिंह तोमर, निकिता तोमर,व समिति के सदस्य गणों, छोटे छोटे बच्चों ने सहभागिता निभाई।
    2
    बेजुबानों को दाना पानी रखना हमारा मानवी दायित्व है-  भीमसेन सिंह थरा।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति थरा के सदस्यों ने लगाए बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरे
अंबाह। सूरज की प्रचंडता के कारण बेहाल कर देने वाली गर्मी में प्यास का एहसास बेजुबान पक्षियों को भी होता है और उन्हें गर्मियों में दाना पानी रखने का मानवीय दायित्व व कर्तव्य हमारे समाज का है यह बात रविवार को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी    भीमसेन सिंह तोमर ने पेड़ों पर सकोरे लगाते हुए कही  समिति के सदस्यों ने थरा में   सकोरे लगाए इस मानवीय कार्य में सचिव, राम सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर,सदस्य पंकज सिंह तोमर,अंशु सिंह सिकरवार सुधीर सिंह कुशवाह, ,गौरव सिंह तोमर, सौरभ सिंह तोमर, निकिता तोमर,व  समिति के सदस्य गणों, छोटे छोटे बच्चों ने सहभागिता निभाई।
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुरैना:रिफाइंड की मार्केट में सबसे बड़ा नाम फॉरच्यून का है। सोचिए, नक्कालों ने इस ब्रांड का भी नकली रिफाइंड बना लिया। अयोध्या में 500 से ज्यादा पेटी पकड़ा गया है। असली–नकली पैकिंग में आप कोई फर्क नहीं कर सकते।
    1
    मुरैना:रिफाइंड की मार्केट में सबसे बड़ा नाम फॉरच्यून का है। सोचिए, नक्कालों ने इस ब्रांड का भी नकली रिफाइंड बना लिया। अयोध्या में 500 से ज्यादा पेटी पकड़ा गया है। असली–नकली पैकिंग में आप कोई फर्क नहीं कर सकते।
    user_User7480
    User7480
    Ambah, Morena•
    23 hrs ago
  • राजाखेड़ा। क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशानुसार उपखंड में सहायक अभियंता आनंद तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम एक्शन मोड में कार्य कर रही है। ट्रांसफार्मर अपग्रेड से मिलेगा बेहतर वोल्टेज कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल एवं मयंक मिश्रा के निर्देशन में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। क्षेत्र में लगे 100 केवीए क्षमता के तीन पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनकी जगह 160 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अर्थिंग व्यवस्था में सुधार किया गया तथा तकनीकी खामियों को दूर करने का कार्य भी तेज गति से किया गया। विभाग द्वारा आगामी दिनों में नौ और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बिजली चोरी पर कार्रवाई, 13 मामलों में जुर्माना विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिजली चोरी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 13 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए, जिन पर कुल 3.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही रात्रिकालीन विजिलेंस अभियान भी शुरू कर दिया गया है, जिसमें अलग-अलग टीमें बनाकर नियमित जांच की जा रही है। अधिकारी का बयान सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बताया कि विभाग का लक्ष्य प्रत्येक उपभोक्ता को पूर्ण वोल्टेज के साथ बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। टीम रही सक्रिय इस कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, विशाल जायसवाल एवं रणवीर सिंह मूंड सहित वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, सोहनपाल सिंह, सोनेश कुमार, ओमप्रकाश, आसिफ खान, बंटी खान, हरवान सिंह सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे। उपभोक्ताओं को राहत विभाग की इस कार्रवाई से जहां ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    2
    राजाखेड़ा। क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशानुसार उपखंड में सहायक अभियंता आनंद तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम एक्शन मोड में कार्य कर रही है।
ट्रांसफार्मर अपग्रेड से मिलेगा बेहतर वोल्टेज
कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल एवं मयंक मिश्रा के निर्देशन में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। क्षेत्र में लगे 100 केवीए क्षमता के तीन पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनकी जगह 160 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है।
इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अर्थिंग व्यवस्था में सुधार किया गया तथा तकनीकी खामियों को दूर करने का कार्य भी तेज गति से किया गया। विभाग द्वारा आगामी दिनों में नौ और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
बिजली चोरी पर कार्रवाई, 13 मामलों में जुर्माना
विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिजली चोरी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 13 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए, जिन पर कुल 3.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही रात्रिकालीन विजिलेंस अभियान भी शुरू कर दिया गया है, जिसमें अलग-अलग टीमें बनाकर नियमित जांच की जा रही है।
अधिकारी का बयान
सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बताया कि विभाग का लक्ष्य प्रत्येक उपभोक्ता को पूर्ण वोल्टेज के साथ बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
टीम रही सक्रिय
इस कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, विशाल जायसवाल एवं रणवीर सिंह मूंड सहित वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, सोहनपाल सिंह, सोनेश कुमार, ओमप्रकाश, आसिफ खान, बंटी खान, हरवान सिंह सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे।
उपभोक्ताओं को राहत
विभाग की इस कार्रवाई से जहां ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    18 min ago
  • धौलपुर। स्थानीय जीके सिटी में बीती रात श्री श्याम प्रभु का जागरण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलन और पावन आरती के साथ हुआ। मधुसूदन जिंदल व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बाबा का दरबार फूलों और भव्य श्रृंगार से सजाया गया था, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। भजन गायक विकास वर्मा एंड पार्टी ने "हारे का सहारा है मेरा बाबा श्याम", " कीर्तन की है रात",और "पवनसुत विनती बारम्बार" जैसे कर्णप्रिय भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुनों पर भक्त इस कदर भावविभोर हुए कि पूरी रात पंडाल में झूमते और नृत्य करते नजर आए। भव्य झांकी और छप्पन भोग ने जागरण के दौरान समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में बाबा को 'छप्पन भोग' का प्रसाद लगाया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर रामगोपाल जिंदल एवं शांति देवी की 75 वी वैवाहिक वर्षगांठ भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मधुसूदन जिंदल, मृदुल जिंदल, अनीता, गिरधारी लाल, शिवांगी, श्रेया, आरएसएस प्रचारक रौनक कुमार, मुकेश सूतैल, नरेंद्र बरगद मैन, देवेंद्र शर्मा, आकाश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम तोमर, राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रजापति, पंकज बंसल, कपूर चंद, नरेश शर्मा, नवरत्न, श्रीकांत त्यागी, सोनू गर्ग, विश्वनाथ सूतैल सहित बड़ी संख्या में महिलाओ, बच्चों व पुरुषों ने भजनों का आनंद लिया। सुबह तक चले जागरण का समापन मंगला आरती के साथ सम्पन्न हुआ। मधुसूदन जिंदल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख-शांति और बाबा के प्रति समर्पण का भाव जगाना है।
    3
    धौलपुर। स्थानीय जीके सिटी में बीती रात श्री श्याम प्रभु का जागरण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलन और पावन आरती के साथ हुआ। मधुसूदन जिंदल व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बाबा का दरबार फूलों और भव्य श्रृंगार से सजाया गया था, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
भजन गायक विकास वर्मा एंड पार्टी ने "हारे का सहारा है मेरा बाबा श्याम", " कीर्तन की है रात",और "पवनसुत विनती बारम्बार" जैसे कर्णप्रिय भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुनों पर भक्त इस कदर भावविभोर हुए कि पूरी रात पंडाल में झूमते और नृत्य करते नजर आए। भव्य झांकी और छप्पन भोग ने जागरण के दौरान समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में बाबा को 'छप्पन भोग' का प्रसाद लगाया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर रामगोपाल जिंदल एवं शांति देवी की 75 वी वैवाहिक वर्षगांठ भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मधुसूदन जिंदल, मृदुल जिंदल, अनीता, गिरधारी लाल, शिवांगी, श्रेया, आरएसएस प्रचारक रौनक कुमार, मुकेश सूतैल, नरेंद्र बरगद मैन, देवेंद्र शर्मा, आकाश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम तोमर, राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रजापति, पंकज बंसल, कपूर चंद, नरेश शर्मा, नवरत्न, श्रीकांत त्यागी, सोनू गर्ग, विश्वनाथ सूतैल सहित बड़ी संख्या में महिलाओ, बच्चों व पुरुषों ने भजनों का आनंद लिया। सुबह तक चले जागरण का समापन मंगला आरती के साथ सम्पन्न हुआ। मधुसूदन जिंदल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख-शांति और बाबा के प्रति समर्पण का भाव जगाना है।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • लोकेशन मुरैना जिस क्षेत्र में रेत माफिया उन्हें वनरक्षक को कुचला उसी क्षेत्र में जमकर हो रहा रेत का अवैध परिवहन। ऐसाह कुथीयाना घाट पर आज भी हो रहा अवैध रेत उत्खनन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रेट माफिया उड़ा रहे धजिया पुलिस और वन विभाग ने बंदिया को पर पट्टी चंबल के कुथियाना और ऐसाह घाट से रेत का उत्खनन अभी भी जारी है। लोग पूछ रहे हैं कि एसएएफ के जवान कहां हैं
    1
    लोकेशन मुरैना
जिस क्षेत्र में रेत माफिया उन्हें वनरक्षक को कुचला उसी क्षेत्र में जमकर हो रहा रेत का अवैध परिवहन।
ऐसाह  कुथीयाना घाट पर आज भी हो रहा अवैध रेत उत्खनन, 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रेट माफिया उड़ा रहे धजिया पुलिस और वन विभाग ने बंदिया को पर पट्टी
चंबल के कुथियाना और ऐसाह घाट से रेत का उत्खनन अभी भी जारी है। लोग पूछ रहे हैं कि एसएएफ के जवान कहां हैं
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिलीगुड़ी के केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के एक होनहार छात्र चंदन मलिक ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान अपने हाथों से बनाई चित्रकला उन्हें भेंट की थी। पीएम मोदी ने न सिर्फ उस नन्हे कलाकार की कला को दिल से स्वीकार किया, बल्कि उसे व्यक्तिगत पत्र लिखकर उसका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ाया। *यही है एक सच्चे प्रधान सेवक की पहचान, जो करोड़ों की भीड़ में भी एक बच्चे के सपने और उसकी भावनाओं को अपने दिल में जगह देता है। ❤️*
    1
    सिलीगुड़ी के केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के एक होनहार छात्र चंदन मलिक ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान अपने हाथों से बनाई चित्रकला उन्हें भेंट की थी।
पीएम मोदी ने न सिर्फ उस नन्हे कलाकार की कला को दिल से स्वीकार किया, बल्कि उसे व्यक्तिगत पत्र लिखकर उसका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ाया। 
*यही है एक सच्चे प्रधान सेवक की पहचान, जो करोड़ों की भीड़ में भी एक बच्चे के सपने और उसकी भावनाओं को अपने दिल में जगह देता है। ❤️*
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    जनता की आवाज़ Morena, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम घना का पूरा स्थित खेतों में अवधूत संत बाबा पागल दास इन दिनों भीषण गर्मी के बीच खेत में तपस्या कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण के लिए साधना कर रहे हैं। संत बाबा पागल दास विभिन्न स्थानों पर रहकर निरंतर तप एवं साधना करते रहते हैं।संत बाबा पागल दास ने बताया कि यह साधना समाज में शांति, समृद्धि और गौ संरक्षण की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सभी सनातन प्रेमी, गौ भक्त, सकल हिंदू समाज एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजाखेड़ा के बिचौला रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर गौ सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे पहुंचें। यहां से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक यात्रा पुलिस चौकी राजाखेड़ा होते हुए उपखंड कार्यालय तक निकाली जाएगी,जहां उपखंड अधिकारी को गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने,गौ हत्या बंद कराने तथा गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संत बाबा पागल दास ने कहा कि पूरे देशभर में गौ सम्मान आवाह्न अभियान के माध्यम से एक पुनीत कार्य किया जा रहा है और सभी नागरिकों को इसमें सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान राजाखेड़ा क्षेत्र में अभियान को लेकर सक्रिय गौ सेवक योगेंद्र सिंह राघव,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता कुश राठौर एवं स्कंध वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम घना का पूरा स्थित खेतों में अवधूत संत बाबा पागल दास इन दिनों भीषण गर्मी के बीच खेत में तपस्या कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण के लिए साधना कर रहे हैं। संत बाबा पागल दास विभिन्न स्थानों पर रहकर निरंतर तप एवं साधना करते रहते हैं।संत बाबा पागल दास ने बताया कि यह साधना समाज में शांति, समृद्धि और गौ संरक्षण की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सभी सनातन प्रेमी, गौ भक्त, सकल हिंदू समाज एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजाखेड़ा के बिचौला रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर गौ सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे पहुंचें। यहां से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक यात्रा पुलिस चौकी राजाखेड़ा होते हुए उपखंड कार्यालय तक निकाली जाएगी,जहां उपखंड अधिकारी को गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने,गौ हत्या बंद कराने तथा गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संत बाबा पागल दास ने कहा कि पूरे देशभर में गौ सम्मान आवाह्न अभियान के माध्यम से एक पुनीत कार्य किया जा रहा है और सभी नागरिकों को इसमें सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान राजाखेड़ा क्षेत्र में अभियान को लेकर सक्रिय गौ सेवक योगेंद्र सिंह राघव,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता कुश राठौर एवं स्कंध वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.