क्षेत्र में सुख समृद्धि के लिए खेत में तप कर रहे अवधूत संत बाबा पागल दास, गौ सम्मान अभियान में अधिक भागीदारी का आह्वान राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम घना का पूरा स्थित खेतों में अवधूत संत बाबा पागल दास इन दिनों भीषण गर्मी के बीच खेत में तपस्या कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण के लिए साधना कर रहे हैं। संत बाबा पागल दास विभिन्न स्थानों पर रहकर निरंतर तप एवं साधना करते रहते हैं।संत बाबा पागल दास ने बताया कि यह साधना समाज में शांति, समृद्धि और गौ संरक्षण की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सभी सनातन प्रेमी, गौ भक्त, सकल हिंदू समाज एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजाखेड़ा के बिचौला रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर गौ सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे पहुंचें। यहां से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक यात्रा पुलिस चौकी राजाखेड़ा होते हुए उपखंड कार्यालय तक निकाली जाएगी,जहां उपखंड अधिकारी को गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने,गौ हत्या बंद कराने तथा गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संत बाबा पागल दास ने कहा कि पूरे देशभर में गौ सम्मान आवाह्न अभियान के माध्यम से एक पुनीत कार्य किया जा रहा है और सभी नागरिकों को इसमें सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान राजाखेड़ा क्षेत्र में अभियान को लेकर सक्रिय गौ सेवक योगेंद्र सिंह राघव,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता कुश राठौर एवं स्कंध वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
क्षेत्र में सुख समृद्धि के लिए खेत में तप कर रहे अवधूत संत बाबा पागल दास, गौ सम्मान अभियान में अधिक भागीदारी का आह्वान राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम घना का पूरा स्थित खेतों में अवधूत संत बाबा पागल दास इन दिनों भीषण गर्मी के बीच खेत में तपस्या कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण के लिए साधना कर रहे हैं। संत बाबा पागल दास विभिन्न स्थानों पर रहकर निरंतर तप एवं साधना करते रहते हैं।संत बाबा पागल दास ने बताया कि यह साधना समाज में शांति, समृद्धि और गौ संरक्षण की
भावना को जागृत करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सभी सनातन प्रेमी, गौ भक्त, सकल हिंदू समाज एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजाखेड़ा के बिचौला रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर गौ सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे पहुंचें। यहां से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक यात्रा पुलिस चौकी राजाखेड़ा होते हुए उपखंड कार्यालय तक निकाली जाएगी,जहां उपखंड अधिकारी को गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित
करने,गौ हत्या बंद कराने तथा गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संत बाबा पागल दास ने कहा कि पूरे देशभर में गौ सम्मान आवाह्न अभियान के माध्यम से एक पुनीत कार्य किया जा रहा है और सभी नागरिकों को इसमें सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान राजाखेड़ा क्षेत्र में अभियान को लेकर सक्रिय गौ सेवक योगेंद्र सिंह राघव,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता कुश राठौर एवं स्कंध वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- राजाखेड़ा। क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशानुसार उपखंड में सहायक अभियंता आनंद तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम एक्शन मोड में कार्य कर रही है। ट्रांसफार्मर अपग्रेड से मिलेगा बेहतर वोल्टेज कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल एवं मयंक मिश्रा के निर्देशन में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। क्षेत्र में लगे 100 केवीए क्षमता के तीन पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनकी जगह 160 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अर्थिंग व्यवस्था में सुधार किया गया तथा तकनीकी खामियों को दूर करने का कार्य भी तेज गति से किया गया। विभाग द्वारा आगामी दिनों में नौ और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बिजली चोरी पर कार्रवाई, 13 मामलों में जुर्माना विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिजली चोरी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 13 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए, जिन पर कुल 3.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही रात्रिकालीन विजिलेंस अभियान भी शुरू कर दिया गया है, जिसमें अलग-अलग टीमें बनाकर नियमित जांच की जा रही है। अधिकारी का बयान सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बताया कि विभाग का लक्ष्य प्रत्येक उपभोक्ता को पूर्ण वोल्टेज के साथ बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। टीम रही सक्रिय इस कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, विशाल जायसवाल एवं रणवीर सिंह मूंड सहित वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, सोहनपाल सिंह, सोनेश कुमार, ओमप्रकाश, आसिफ खान, बंटी खान, हरवान सिंह सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे। उपभोक्ताओं को राहत विभाग की इस कार्रवाई से जहां ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।2
- धौलपुर। स्थानीय जीके सिटी में बीती रात श्री श्याम प्रभु का जागरण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलन और पावन आरती के साथ हुआ। मधुसूदन जिंदल व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बाबा का दरबार फूलों और भव्य श्रृंगार से सजाया गया था, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। भजन गायक विकास वर्मा एंड पार्टी ने "हारे का सहारा है मेरा बाबा श्याम", " कीर्तन की है रात",और "पवनसुत विनती बारम्बार" जैसे कर्णप्रिय भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुनों पर भक्त इस कदर भावविभोर हुए कि पूरी रात पंडाल में झूमते और नृत्य करते नजर आए। भव्य झांकी और छप्पन भोग ने जागरण के दौरान समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में बाबा को 'छप्पन भोग' का प्रसाद लगाया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर रामगोपाल जिंदल एवं शांति देवी की 75 वी वैवाहिक वर्षगांठ भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मधुसूदन जिंदल, मृदुल जिंदल, अनीता, गिरधारी लाल, शिवांगी, श्रेया, आरएसएस प्रचारक रौनक कुमार, मुकेश सूतैल, नरेंद्र बरगद मैन, देवेंद्र शर्मा, आकाश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम तोमर, राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रजापति, पंकज बंसल, कपूर चंद, नरेश शर्मा, नवरत्न, श्रीकांत त्यागी, सोनू गर्ग, विश्वनाथ सूतैल सहित बड़ी संख्या में महिलाओ, बच्चों व पुरुषों ने भजनों का आनंद लिया। सुबह तक चले जागरण का समापन मंगला आरती के साथ सम्पन्न हुआ। मधुसूदन जिंदल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख-शांति और बाबा के प्रति समर्पण का भाव जगाना है।3
- आज धौलपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा द्वारा एक पत्रकार के सवाल पर जिस तरह से अहंकारपूर्ण व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का इस प्रकार अपमान करना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। 70 साल का हिसाब तो आप दे नहीं सकते पर पिछले 5 वर्षों का हिसाब तो देते। उस समय जब आपके पिताजी सम्माननीय प्रद्युम्न सिंह वित्त आयोग के अध्यक्ष थे और स्वयं विधायक थे, तब क्षेत्र के विकास की अपेक्षा अधिक थी। लेकिन काम गिनाने के बजाय पत्रकारों को डराने का प्रयास किया गया—यह जनता सब देख रही है। राजस्थान के ऊर्जावान संघर्षील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जीके द्वारा धौलपुर राजाखेड़ा में सड़कों, चंबल परियोजना, नगर पालिका और कृषि मंडी जैसे अनेक विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराया है। इसके बावजूद ठेकेदारों के भुगतान को लेकर भ्रम फैलाना उचित नहीं है। संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट हुआ है कि बजट की कोई कमी नहीं है, बल्कि कई ठेकेदार कार्य करने में ही रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अपने करीबियों पर कार्रवाई न कर सरकार पर आरोप लगाना पूरी तरह अनुचित है। बिना तथ्यों के सरकार पर आरोप लगाना और सच्चाई से ध्यान भटकाना जनता को गुमराह करने जैसा है, जो किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। राजाखेड़ा का युवा अब न डरेगा, न झुकेगा। समय आने पर जनता जवाब भी देगी और सही निर्णय भी लेगी।1
- , धौलपुर,न्यूज। धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 16 अप्रैल को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। आरोप है कि कई दबंगों ने संगठित होकर एक परिवार के घर पर हमला बोल दिया, जहां न केवल लूटपाट और तोड़फोड़ की गई, बल्कि महिलाओं के साथ अभद्रता और जातिसूचक अपमान भी किया गया। 🔴 हथियारों से लैस होकर किया हमला। एफआईआर के अनुसार शाम करीब 4 बजे आरोपी लाठी-डंडों, कुल्हाड़ियों और देशी कट्टों से लैस होकर पहुंचे और घर के दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में जमकर उत्पात मचाया गया। 💰 लूटपाट और तोड़फोड़। हमलावरों ने घर में खड़ी मोटरसाइकिलों को तोड़ दिया, कूलर, दरवाजे, टाइल्स समेत घरेलू सामान को तहस-नहस कर दिया। साथ ही सोना-चांदी के जेवर और करीब ₹12,500 नकद लूट ले जाने का आरोप है। ⚠️ महिलाओं से बदसलूकी, जातिसूचक गालियां। घटना का सबसे संवेदनशील पहलू महिलाओं के साथ कथित बदसलूकी और अश्लील हरकतें हैं। एफआईआर में आरोप है कि महिला को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और पूरे परिवार को जातिसूचक गालियां दी गईं। 👊 विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट। परिवार के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। 🏃♂️ गांव छोड़ने को मजबूर परिवार। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद भी उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है और गांव में घुसने तक नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते उन्हें गांव छोड़कर शरण लेने को मजबूर होना पड़ा है। 🧩 राजनीतिक एंगल से मामला गरमाया। एफआईआर में एक आरोपी को पूर्व भाजपा जिला पदाधिकारी बताया गया है, जिससे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि आरोपियों के रसूख के कारण कार्रवाई में देरी हो रही है। ⚖️ गंभीर धाराओं में केस दर्ज, गिरफ्तारी पर सवाल। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने से लोगों में नाराजगी है। ❗ कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल। यह घटना जिले में कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने पर आमजन का भरोसा कमजोर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। (विशेष: दबंगई, जातीय उत्पीड़न और राजनीति—धौलपुर की घटना ने खड़े किए कई बड़े सवाल)4
- लोकेशन मुरैना जिस क्षेत्र में रेत माफिया उन्हें वनरक्षक को कुचला उसी क्षेत्र में जमकर हो रहा रेत का अवैध परिवहन। ऐसाह कुथीयाना घाट पर आज भी हो रहा अवैध रेत उत्खनन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रेट माफिया उड़ा रहे धजिया पुलिस और वन विभाग ने बंदिया को पर पट्टी चंबल के कुथियाना और ऐसाह घाट से रेत का उत्खनन अभी भी जारी है। लोग पूछ रहे हैं कि एसएएफ के जवान कहां हैं1
- सिलीगुड़ी के केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के एक होनहार छात्र चंदन मलिक ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान अपने हाथों से बनाई चित्रकला उन्हें भेंट की थी। पीएम मोदी ने न सिर्फ उस नन्हे कलाकार की कला को दिल से स्वीकार किया, बल्कि उसे व्यक्तिगत पत्र लिखकर उसका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ाया। *यही है एक सच्चे प्रधान सेवक की पहचान, जो करोड़ों की भीड़ में भी एक बच्चे के सपने और उसकी भावनाओं को अपने दिल में जगह देता है। ❤️*1
- Post by Babulal1
- राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम घना का पूरा स्थित खेतों में अवधूत संत बाबा पागल दास इन दिनों भीषण गर्मी के बीच खेत में तपस्या कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण के लिए साधना कर रहे हैं। संत बाबा पागल दास विभिन्न स्थानों पर रहकर निरंतर तप एवं साधना करते रहते हैं।संत बाबा पागल दास ने बताया कि यह साधना समाज में शांति, समृद्धि और गौ संरक्षण की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सभी सनातन प्रेमी, गौ भक्त, सकल हिंदू समाज एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजाखेड़ा के बिचौला रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर गौ सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे पहुंचें। यहां से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक यात्रा पुलिस चौकी राजाखेड़ा होते हुए उपखंड कार्यालय तक निकाली जाएगी,जहां उपखंड अधिकारी को गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने,गौ हत्या बंद कराने तथा गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संत बाबा पागल दास ने कहा कि पूरे देशभर में गौ सम्मान आवाह्न अभियान के माध्यम से एक पुनीत कार्य किया जा रहा है और सभी नागरिकों को इसमें सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान राजाखेड़ा क्षेत्र में अभियान को लेकर सक्रिय गौ सेवक योगेंद्र सिंह राघव,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता कुश राठौर एवं स्कंध वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।3