logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजाखेड़ा का युवा अब न डरेगा, न झुकेगा - जयवीर आज धौलपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा द्वारा एक पत्रकार के सवाल पर जिस तरह से अहंकारपूर्ण व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का इस प्रकार अपमान करना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। 70 साल का हिसाब तो आप दे नहीं सकते पर पिछले 5 वर्षों का हिसाब तो देते। उस समय जब आपके पिताजी सम्माननीय प्रद्युम्न सिंह वित्त आयोग के अध्यक्ष थे और स्वयं विधायक थे, तब क्षेत्र के विकास की अपेक्षा अधिक थी। लेकिन काम गिनाने के बजाय पत्रकारों को डराने का प्रयास किया गया—यह जनता सब देख रही है। राजस्थान के ऊर्जावान संघर्षील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जीके द्वारा धौलपुर राजाखेड़ा में सड़कों, चंबल परियोजना, नगर पालिका और कृषि मंडी जैसे अनेक विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराया है। इसके बावजूद ठेकेदारों के भुगतान को लेकर भ्रम फैलाना उचित नहीं है। संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट हुआ है कि बजट की कोई कमी नहीं है, बल्कि कई ठेकेदार कार्य करने में ही रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अपने करीबियों पर कार्रवाई न कर सरकार पर आरोप लगाना पूरी तरह अनुचित है। बिना तथ्यों के सरकार पर आरोप लगाना और सच्चाई से ध्यान भटकाना जनता को गुमराह करने जैसा है, जो किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। राजाखेड़ा का युवा अब न डरेगा, न झुकेगा। समय आने पर जनता जवाब भी देगी और सही निर्णय भी लेगी।

19 hrs ago
user_Shakeel Dholpur
Shakeel Dholpur
Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
19 hrs ago

राजाखेड़ा का युवा अब न डरेगा, न झुकेगा - जयवीर आज धौलपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा द्वारा एक पत्रकार के सवाल पर जिस तरह से अहंकारपूर्ण व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का इस प्रकार अपमान करना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। 70 साल का हिसाब तो आप दे नहीं सकते पर पिछले 5 वर्षों का हिसाब तो देते। उस समय जब आपके पिताजी सम्माननीय प्रद्युम्न सिंह वित्त आयोग के अध्यक्ष थे और स्वयं विधायक थे, तब क्षेत्र के विकास की अपेक्षा अधिक थी। लेकिन काम गिनाने के बजाय पत्रकारों को डराने का प्रयास किया गया—यह जनता सब देख रही है। राजस्थान के ऊर्जावान संघर्षील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जीके द्वारा धौलपुर राजाखेड़ा में सड़कों, चंबल परियोजना, नगर पालिका और कृषि मंडी जैसे अनेक विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराया है। इसके बावजूद ठेकेदारों के भुगतान को लेकर भ्रम फैलाना उचित नहीं है। संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट हुआ है कि बजट की कोई कमी नहीं है, बल्कि कई ठेकेदार कार्य करने में ही रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अपने करीबियों पर कार्रवाई न कर सरकार पर आरोप लगाना पूरी तरह अनुचित है। बिना तथ्यों के सरकार पर आरोप लगाना और सच्चाई से ध्यान भटकाना जनता को गुमराह करने जैसा है, जो किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। राजाखेड़ा का युवा अब न डरेगा, न झुकेगा। समय आने पर जनता जवाब भी देगी और सही निर्णय भी लेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम घना का पूरा स्थित खेतों में अवधूत संत बाबा पागल दास इन दिनों भीषण गर्मी के बीच खेत में तपस्या कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण के लिए साधना कर रहे हैं। संत बाबा पागल दास विभिन्न स्थानों पर रहकर निरंतर तप एवं साधना करते रहते हैं।संत बाबा पागल दास ने बताया कि यह साधना समाज में शांति, समृद्धि और गौ संरक्षण की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सभी सनातन प्रेमी, गौ भक्त, सकल हिंदू समाज एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजाखेड़ा के बिचौला रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर गौ सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे पहुंचें। यहां से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक यात्रा पुलिस चौकी राजाखेड़ा होते हुए उपखंड कार्यालय तक निकाली जाएगी,जहां उपखंड अधिकारी को गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने,गौ हत्या बंद कराने तथा गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संत बाबा पागल दास ने कहा कि पूरे देशभर में गौ सम्मान आवाह्न अभियान के माध्यम से एक पुनीत कार्य किया जा रहा है और सभी नागरिकों को इसमें सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान राजाखेड़ा क्षेत्र में अभियान को लेकर सक्रिय गौ सेवक योगेंद्र सिंह राघव,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता कुश राठौर एवं स्कंध वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम घना का पूरा स्थित खेतों में अवधूत संत बाबा पागल दास इन दिनों भीषण गर्मी के बीच खेत में तपस्या कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण के लिए साधना कर रहे हैं। संत बाबा पागल दास विभिन्न स्थानों पर रहकर निरंतर तप एवं साधना करते रहते हैं।संत बाबा पागल दास ने बताया कि यह साधना समाज में शांति, समृद्धि और गौ संरक्षण की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सभी सनातन प्रेमी, गौ भक्त, सकल हिंदू समाज एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजाखेड़ा के बिचौला रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर गौ सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे पहुंचें। यहां से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक यात्रा पुलिस चौकी राजाखेड़ा होते हुए उपखंड कार्यालय तक निकाली जाएगी,जहां उपखंड अधिकारी को गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने,गौ हत्या बंद कराने तथा गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संत बाबा पागल दास ने कहा कि पूरे देशभर में गौ सम्मान आवाह्न अभियान के माध्यम से एक पुनीत कार्य किया जा रहा है और सभी नागरिकों को इसमें सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान राजाखेड़ा क्षेत्र में अभियान को लेकर सक्रिय गौ सेवक योगेंद्र सिंह राघव,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता कुश राठौर एवं स्कंध वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • धौलपुर। शहर से करीब 5–7 किलोमीटर दूर जेल रोड से आगे भेंसेना मार्ग पर स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर की गौशाला समिति को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। मामले ने प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2002 को “वनखंडी हनुमान जीव गौशाला समिति, धौलपुर” का विधिवत पंजीकरण हुआ था। इसके पश्चात मई 2002 में राज्य सरकार द्वारा गौशाला संचालन हेतु लगभग 20 हेक्टेयर भूमि भी आवंटित की गई थी। मंदिर का संचालन राघव परंपरा के अंतर्गत अयोध्या के रामघाट से होता है, जहां से महंत द्वारा अजय मिश्रा को पुजारी के रूप में यहां नियुक्त किया गया था। *नई समिति गठन पर उठे सवाल* ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि पुजारी अजय मिश्रा ने अधिकृत समिति को दरकिनार करते हुए “वनखंडी धाम गौशाला समिति” नाम से एक नई समिति का गठन कर लिया। आरोप है कि इस नई समिति के माध्यम से गौशाला से जुड़े संसाधनों व लाभों का उपयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। ज्ञापन में जिला प्रशासन से निम्न मांगें की गई हैं । नई गठित समिति को तत्काल निरस्त किया जाए उसकी पंजीकरण/सूची प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए पुजारी अजय मिश्रा को पद से हटाया जाए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। *बड़ी संख्या में लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट* ज्ञापन सौंपने के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. एम.एस. दुबे, राघवेंद्र सिंह, यतीश, सतीश शर्मा, महंत कुलदीप दास, जगदीश शर्मा, भूरो सिंह राणा, तुलसी प्रसाद, केदार सिंह शर्मा और गिरराज सिंह गुर्जर शामिल थे।
    3
    धौलपुर। शहर से करीब 5–7 किलोमीटर दूर जेल रोड से आगे भेंसेना मार्ग पर स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर की गौशाला समिति को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। मामले ने प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2002 को “वनखंडी हनुमान जीव गौशाला समिति, धौलपुर” का विधिवत पंजीकरण हुआ था। इसके पश्चात मई 2002 में राज्य सरकार द्वारा गौशाला संचालन हेतु लगभग 20 हेक्टेयर भूमि भी आवंटित की गई थी। मंदिर का संचालन राघव परंपरा के अंतर्गत अयोध्या के रामघाट से होता है, जहां से महंत द्वारा अजय मिश्रा को पुजारी के रूप में यहां नियुक्त किया गया था।
*नई समिति गठन पर उठे सवाल* 
ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि पुजारी अजय मिश्रा ने अधिकृत समिति को दरकिनार करते हुए “वनखंडी धाम गौशाला समिति” नाम से एक नई समिति का गठन कर लिया। आरोप है कि इस नई समिति के माध्यम से गौशाला से जुड़े संसाधनों व लाभों का उपयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है।
ज्ञापन में जिला प्रशासन से निम्न मांगें की गई हैं ।
नई गठित समिति को तत्काल निरस्त किया जाए
उसकी पंजीकरण/सूची प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए
पुजारी अजय मिश्रा को पद से हटाया जाए
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
*बड़ी संख्या में लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट* 
ज्ञापन सौंपने के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. एम.एस. दुबे, राघवेंद्र सिंह, यतीश, सतीश शर्मा, महंत कुलदीप दास, जगदीश शर्मा, भूरो सिंह राणा, तुलसी प्रसाद, केदार सिंह शर्मा और गिरराज सिंह गुर्जर शामिल थे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आज धौलपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा द्वारा एक पत्रकार के सवाल पर जिस तरह से अहंकारपूर्ण व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का इस प्रकार अपमान करना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। 70 साल का हिसाब तो आप दे नहीं सकते पर पिछले 5 वर्षों का हिसाब तो देते। उस समय जब आपके पिताजी सम्माननीय प्रद्युम्न सिंह वित्त आयोग के अध्यक्ष थे और स्वयं विधायक थे, तब क्षेत्र के विकास की अपेक्षा अधिक थी। लेकिन काम गिनाने के बजाय पत्रकारों को डराने का प्रयास किया गया—यह जनता सब देख रही है। राजस्थान के ऊर्जावान संघर्षील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जीके द्वारा धौलपुर राजाखेड़ा में सड़कों, चंबल परियोजना, नगर पालिका और कृषि मंडी जैसे अनेक विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराया है। इसके बावजूद ठेकेदारों के भुगतान को लेकर भ्रम फैलाना उचित नहीं है। संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट हुआ है कि बजट की कोई कमी नहीं है, बल्कि कई ठेकेदार कार्य करने में ही रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अपने करीबियों पर कार्रवाई न कर सरकार पर आरोप लगाना पूरी तरह अनुचित है। बिना तथ्यों के सरकार पर आरोप लगाना और सच्चाई से ध्यान भटकाना जनता को गुमराह करने जैसा है, जो किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। राजाखेड़ा का युवा अब न डरेगा, न झुकेगा। समय आने पर जनता जवाब भी देगी और सही निर्णय भी लेगी।
    1
    आज धौलपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा द्वारा एक पत्रकार के सवाल पर जिस तरह से अहंकारपूर्ण व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का इस प्रकार अपमान करना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।
70 साल का हिसाब तो आप दे नहीं सकते पर पिछले 5 वर्षों का हिसाब तो देते। उस समय जब आपके पिताजी सम्माननीय प्रद्युम्न सिंह वित्त आयोग के अध्यक्ष थे और स्वयं विधायक थे, तब क्षेत्र के विकास की अपेक्षा अधिक थी। लेकिन काम गिनाने के बजाय पत्रकारों को डराने का प्रयास किया गया—यह जनता सब देख रही है।
राजस्थान के ऊर्जावान संघर्षील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जीके द्वारा धौलपुर राजाखेड़ा में सड़कों, चंबल परियोजना, नगर पालिका और कृषि मंडी जैसे अनेक विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराया है। इसके बावजूद ठेकेदारों के भुगतान को लेकर भ्रम फैलाना उचित नहीं है। संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट हुआ है कि बजट की कोई कमी नहीं है, बल्कि कई ठेकेदार कार्य करने में ही रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अपने करीबियों पर कार्रवाई न कर सरकार पर आरोप लगाना पूरी तरह अनुचित है।
बिना तथ्यों के सरकार पर आरोप लगाना और सच्चाई से ध्यान भटकाना जनता को गुमराह करने जैसा है, जो किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।
राजाखेड़ा का युवा अब न डरेगा, न झुकेगा।
समय आने पर जनता जवाब भी देगी और सही निर्णय भी लेगी।
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • , धौलपुर,न्यूज। धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 16 अप्रैल को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। आरोप है कि कई दबंगों ने संगठित होकर एक परिवार के घर पर हमला बोल दिया, जहां न केवल लूटपाट और तोड़फोड़ की गई, बल्कि महिलाओं के साथ अभद्रता और जातिसूचक अपमान भी किया गया। 🔴 हथियारों से लैस होकर किया हमला। एफआईआर के अनुसार शाम करीब 4 बजे आरोपी लाठी-डंडों, कुल्हाड़ियों और देशी कट्टों से लैस होकर पहुंचे और घर के दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में जमकर उत्पात मचाया गया। 💰 लूटपाट और तोड़फोड़। हमलावरों ने घर में खड़ी मोटरसाइकिलों को तोड़ दिया, कूलर, दरवाजे, टाइल्स समेत घरेलू सामान को तहस-नहस कर दिया। साथ ही सोना-चांदी के जेवर और करीब ₹12,500 नकद लूट ले जाने का आरोप है। ⚠️ महिलाओं से बदसलूकी, जातिसूचक गालियां। घटना का सबसे संवेदनशील पहलू महिलाओं के साथ कथित बदसलूकी और अश्लील हरकतें हैं। एफआईआर में आरोप है कि महिला को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और पूरे परिवार को जातिसूचक गालियां दी गईं। 👊 विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट। परिवार के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। 🏃‍♂️ गांव छोड़ने को मजबूर परिवार। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद भी उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है और गांव में घुसने तक नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते उन्हें गांव छोड़कर शरण लेने को मजबूर होना पड़ा है। 🧩 राजनीतिक एंगल से मामला गरमाया। एफआईआर में एक आरोपी को पूर्व भाजपा जिला पदाधिकारी बताया गया है, जिससे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि आरोपियों के रसूख के कारण कार्रवाई में देरी हो रही है। ⚖️ गंभीर धाराओं में केस दर्ज, गिरफ्तारी पर सवाल। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने से लोगों में नाराजगी है। ❗ कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल। यह घटना जिले में कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने पर आमजन का भरोसा कमजोर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। (विशेष: दबंगई, जातीय उत्पीड़न और राजनीति—धौलपुर की घटना ने खड़े किए कई बड़े सवाल)
    4
    ,
धौलपुर,न्यूज।
धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 16 अप्रैल को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। आरोप है कि कई दबंगों ने संगठित होकर एक परिवार के घर पर हमला बोल दिया, जहां न केवल लूटपाट और तोड़फोड़ की गई, बल्कि महिलाओं के साथ अभद्रता और जातिसूचक अपमान भी किया गया।
🔴 हथियारों से लैस होकर किया हमला।
एफआईआर के अनुसार शाम करीब 4 बजे आरोपी लाठी-डंडों, कुल्हाड़ियों और देशी कट्टों से लैस होकर पहुंचे और घर के दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में जमकर उत्पात मचाया गया।
💰 लूटपाट और तोड़फोड़।
हमलावरों ने घर में खड़ी मोटरसाइकिलों को तोड़ दिया, कूलर, दरवाजे, टाइल्स समेत घरेलू सामान को तहस-नहस कर दिया। साथ ही सोना-चांदी के जेवर और करीब ₹12,500 नकद लूट ले जाने का आरोप है।
⚠️ महिलाओं से बदसलूकी, जातिसूचक गालियां।
घटना का सबसे संवेदनशील पहलू महिलाओं के साथ कथित बदसलूकी और अश्लील हरकतें हैं। एफआईआर में आरोप है कि महिला को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और पूरे परिवार को जातिसूचक गालियां दी गईं।
👊 विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट।
परिवार के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।
🏃‍♂️ गांव छोड़ने को मजबूर परिवार।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद भी उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है और गांव में घुसने तक नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते उन्हें गांव छोड़कर शरण लेने को मजबूर होना पड़ा है।
🧩 राजनीतिक एंगल से मामला गरमाया।
एफआईआर में एक आरोपी को पूर्व भाजपा जिला पदाधिकारी बताया गया है, जिससे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि आरोपियों के रसूख के कारण कार्रवाई में देरी हो रही है।
⚖️ गंभीर धाराओं में केस दर्ज, गिरफ्तारी पर सवाल।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने से लोगों में नाराजगी है।
❗ कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल।
यह घटना जिले में कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने पर आमजन का भरोसा कमजोर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
(विशेष: दबंगई, जातीय उत्पीड़न और राजनीति—धौलपुर की घटना ने खड़े किए कई बड़े सवाल)
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • लोकेशन मुरैना जिस क्षेत्र में रेत माफिया उन्हें वनरक्षक को कुचला उसी क्षेत्र में जमकर हो रहा रेत का अवैध परिवहन। ऐसाह कुथीयाना घाट पर आज भी हो रहा अवैध रेत उत्खनन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रेट माफिया उड़ा रहे धजिया पुलिस और वन विभाग ने बंदिया को पर पट्टी चंबल के कुथियाना और ऐसाह घाट से रेत का उत्खनन अभी भी जारी है। लोग पूछ रहे हैं कि एसएएफ के जवान कहां हैं
    1
    लोकेशन मुरैना
जिस क्षेत्र में रेत माफिया उन्हें वनरक्षक को कुचला उसी क्षेत्र में जमकर हो रहा रेत का अवैध परिवहन।
ऐसाह  कुथीयाना घाट पर आज भी हो रहा अवैध रेत उत्खनन, 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रेट माफिया उड़ा रहे धजिया पुलिस और वन विभाग ने बंदिया को पर पट्टी
चंबल के कुथियाना और ऐसाह घाट से रेत का उत्खनन अभी भी जारी है। लोग पूछ रहे हैं कि एसएएफ के जवान कहां हैं
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिलीगुड़ी के केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के एक होनहार छात्र चंदन मलिक ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान अपने हाथों से बनाई चित्रकला उन्हें भेंट की थी। पीएम मोदी ने न सिर्फ उस नन्हे कलाकार की कला को दिल से स्वीकार किया, बल्कि उसे व्यक्तिगत पत्र लिखकर उसका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ाया। *यही है एक सच्चे प्रधान सेवक की पहचान, जो करोड़ों की भीड़ में भी एक बच्चे के सपने और उसकी भावनाओं को अपने दिल में जगह देता है। ❤️*
    1
    सिलीगुड़ी के केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के एक होनहार छात्र चंदन मलिक ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान अपने हाथों से बनाई चित्रकला उन्हें भेंट की थी।
पीएम मोदी ने न सिर्फ उस नन्हे कलाकार की कला को दिल से स्वीकार किया, बल्कि उसे व्यक्तिगत पत्र लिखकर उसका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ाया। 
*यही है एक सच्चे प्रधान सेवक की पहचान, जो करोड़ों की भीड़ में भी एक बच्चे के सपने और उसकी भावनाओं को अपने दिल में जगह देता है। ❤️*
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    जनता की आवाज़ Morena, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Babulal
    1
    Post by Babulal
    user_Babulal
    Babulal
    बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • धौलपुर । शहर के चूड़ी मार्केट और उदयभान मार्केट क्षेत्र में शनिवार को यातायात पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क और पार्किंग स्थलों पर रखे अस्थाई खोखे व दुकानों को हटाया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने सड़क किनारे एवं पार्किंग स्थलों पर रखे गए खोखों और अस्थाई दुकानों को हटवाया। अधिकारियों का कहना है कि इन अतिक्रमणों के कारण मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी और आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यातायात पुलिस कर्मियों ने बताया कि कई दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाकर रखा गया था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। साथ ही पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों पर भी अस्थाई कब्जा कर लिया गया था।
    2
    धौलपुर । शहर के चूड़ी मार्केट और उदयभान मार्केट क्षेत्र में शनिवार को यातायात पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क और पार्किंग स्थलों पर रखे अस्थाई खोखे व दुकानों को हटाया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने सड़क किनारे एवं पार्किंग स्थलों पर रखे गए खोखों और अस्थाई दुकानों को हटवाया। अधिकारियों का कहना है कि इन अतिक्रमणों के कारण मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी और आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
यातायात पुलिस कर्मियों ने बताया कि कई दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाकर रखा गया था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। साथ ही पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों पर भी अस्थाई कब्जा कर लिया गया था।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.