logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

jila dhaulpur rajya Rajasthan tahsil badi gram panchay

9 hrs ago
user_Babulal
Babulal
बारी, धौलपुर, राजस्थान•
9 hrs ago

jila dhaulpur rajya Rajasthan tahsil badi gram panchay

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम घना का पूरा स्थित खेतों में अवधूत संत बाबा पागल दास इन दिनों भीषण गर्मी के बीच खेत में तपस्या कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण के लिए साधना कर रहे हैं। संत बाबा पागल दास विभिन्न स्थानों पर रहकर निरंतर तप एवं साधना करते रहते हैं।संत बाबा पागल दास ने बताया कि यह साधना समाज में शांति, समृद्धि और गौ संरक्षण की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सभी सनातन प्रेमी, गौ भक्त, सकल हिंदू समाज एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजाखेड़ा के बिचौला रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर गौ सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे पहुंचें। यहां से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक यात्रा पुलिस चौकी राजाखेड़ा होते हुए उपखंड कार्यालय तक निकाली जाएगी,जहां उपखंड अधिकारी को गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने,गौ हत्या बंद कराने तथा गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संत बाबा पागल दास ने कहा कि पूरे देशभर में गौ सम्मान आवाह्न अभियान के माध्यम से एक पुनीत कार्य किया जा रहा है और सभी नागरिकों को इसमें सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान राजाखेड़ा क्षेत्र में अभियान को लेकर सक्रिय गौ सेवक योगेंद्र सिंह राघव,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता कुश राठौर एवं स्कंध वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम घना का पूरा स्थित खेतों में अवधूत संत बाबा पागल दास इन दिनों भीषण गर्मी के बीच खेत में तपस्या कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण के लिए साधना कर रहे हैं। संत बाबा पागल दास विभिन्न स्थानों पर रहकर निरंतर तप एवं साधना करते रहते हैं।संत बाबा पागल दास ने बताया कि यह साधना समाज में शांति, समृद्धि और गौ संरक्षण की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सभी सनातन प्रेमी, गौ भक्त, सकल हिंदू समाज एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजाखेड़ा के बिचौला रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर गौ सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे पहुंचें। यहां से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक यात्रा पुलिस चौकी राजाखेड़ा होते हुए उपखंड कार्यालय तक निकाली जाएगी,जहां उपखंड अधिकारी को गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने,गौ हत्या बंद कराने तथा गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संत बाबा पागल दास ने कहा कि पूरे देशभर में गौ सम्मान आवाह्न अभियान के माध्यम से एक पुनीत कार्य किया जा रहा है और सभी नागरिकों को इसमें सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान राजाखेड़ा क्षेत्र में अभियान को लेकर सक्रिय गौ सेवक योगेंद्र सिंह राघव,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता कुश राठौर एवं स्कंध वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • धौलपुर। शहर से करीब 5–7 किलोमीटर दूर जेल रोड से आगे भेंसेना मार्ग पर स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर की गौशाला समिति को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। मामले ने प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2002 को “वनखंडी हनुमान जीव गौशाला समिति, धौलपुर” का विधिवत पंजीकरण हुआ था। इसके पश्चात मई 2002 में राज्य सरकार द्वारा गौशाला संचालन हेतु लगभग 20 हेक्टेयर भूमि भी आवंटित की गई थी। मंदिर का संचालन राघव परंपरा के अंतर्गत अयोध्या के रामघाट से होता है, जहां से महंत द्वारा अजय मिश्रा को पुजारी के रूप में यहां नियुक्त किया गया था। *नई समिति गठन पर उठे सवाल* ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि पुजारी अजय मिश्रा ने अधिकृत समिति को दरकिनार करते हुए “वनखंडी धाम गौशाला समिति” नाम से एक नई समिति का गठन कर लिया। आरोप है कि इस नई समिति के माध्यम से गौशाला से जुड़े संसाधनों व लाभों का उपयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। ज्ञापन में जिला प्रशासन से निम्न मांगें की गई हैं । नई गठित समिति को तत्काल निरस्त किया जाए उसकी पंजीकरण/सूची प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए पुजारी अजय मिश्रा को पद से हटाया जाए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। *बड़ी संख्या में लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट* ज्ञापन सौंपने के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. एम.एस. दुबे, राघवेंद्र सिंह, यतीश, सतीश शर्मा, महंत कुलदीप दास, जगदीश शर्मा, भूरो सिंह राणा, तुलसी प्रसाद, केदार सिंह शर्मा और गिरराज सिंह गुर्जर शामिल थे।
    3
    धौलपुर। शहर से करीब 5–7 किलोमीटर दूर जेल रोड से आगे भेंसेना मार्ग पर स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर की गौशाला समिति को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। मामले ने प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2002 को “वनखंडी हनुमान जीव गौशाला समिति, धौलपुर” का विधिवत पंजीकरण हुआ था। इसके पश्चात मई 2002 में राज्य सरकार द्वारा गौशाला संचालन हेतु लगभग 20 हेक्टेयर भूमि भी आवंटित की गई थी। मंदिर का संचालन राघव परंपरा के अंतर्गत अयोध्या के रामघाट से होता है, जहां से महंत द्वारा अजय मिश्रा को पुजारी के रूप में यहां नियुक्त किया गया था।
*नई समिति गठन पर उठे सवाल* 
ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि पुजारी अजय मिश्रा ने अधिकृत समिति को दरकिनार करते हुए “वनखंडी धाम गौशाला समिति” नाम से एक नई समिति का गठन कर लिया। आरोप है कि इस नई समिति के माध्यम से गौशाला से जुड़े संसाधनों व लाभों का उपयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है।
ज्ञापन में जिला प्रशासन से निम्न मांगें की गई हैं ।
नई गठित समिति को तत्काल निरस्त किया जाए
उसकी पंजीकरण/सूची प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए
पुजारी अजय मिश्रा को पद से हटाया जाए
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
*बड़ी संख्या में लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट* 
ज्ञापन सौंपने के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. एम.एस. दुबे, राघवेंद्र सिंह, यतीश, सतीश शर्मा, महंत कुलदीप दास, जगदीश शर्मा, भूरो सिंह राणा, तुलसी प्रसाद, केदार सिंह शर्मा और गिरराज सिंह गुर्जर शामिल थे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Lokesh shukla
    1
    Post by Lokesh shukla
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • पानीपत: मित्तल मेगा मॉल में भीषण आग, बड़ी घटना टली पानीपत के सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआत मामूली लगी, लेकिन कुछ ही देर में आग ने खतरनाक रूप ले लिया और मॉल की खिड़कियों से धुआं व लपटें बाहर तक दिखने लगीं। मॉल के अंदर उस समय अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी। जैसे ही धुआं फैला, लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घबराकर बाहर की ओर भागे, लेकिन समय रहते पुलिस और स्थानीय टीमों ने हालात संभाल लिए। सुरक्षा गार्डों की मदद से अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.. यही इस घटना की सबसे बड़ी राहत रही। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को चारों तरफ से काबू में लेने की कोशिश शुरू की। अंदर धुएं का स्तर इतना ज्यादा था कि फायरकर्मियों को भीतर जाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी से शुरू हुई हो सकती है, लेकिन असली कारण जांच के बाद ही साफ होगा। फिलहाल राहत की बात ये है कि किसी तरह की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है|
    1
    पानीपत: मित्तल मेगा मॉल में भीषण आग, बड़ी घटना टली
पानीपत के सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआत मामूली लगी, लेकिन कुछ ही देर में आग ने खतरनाक रूप ले लिया और मॉल की खिड़कियों से धुआं व लपटें बाहर तक दिखने लगीं।
मॉल के अंदर उस समय अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी। जैसे ही धुआं फैला, लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घबराकर बाहर की ओर भागे, लेकिन समय रहते पुलिस और स्थानीय टीमों ने हालात संभाल लिए। सुरक्षा गार्डों की मदद से अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.. यही इस घटना की सबसे बड़ी राहत रही।
दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को चारों तरफ से काबू में लेने की कोशिश शुरू की। अंदर धुएं का स्तर इतना ज्यादा था कि फायरकर्मियों को भीतर जाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी से शुरू हुई हो सकती है, लेकिन असली कारण जांच के बाद ही साफ होगा। फिलहाल राहत की बात ये है कि किसी तरह की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है|
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Rupbas, Bharatpur•
    7 hrs ago
  • अंम्बा में अचानक ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से क्षेत्र में मची अफरातफरी आग की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लाइट को कटवा कर पाया आग पर कबू।
    1
    अंम्बा में अचानक ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से क्षेत्र में मची अफरातफरी आग की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लाइट को कटवा कर पाया आग पर कबू।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड से बड़ी खबर सामने आई है। झिरी पंचायत के जारैला गांव में खेत में रखी अरहर की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान अतरा गुर्जर की करीब 30 क्विंटल फसल देखते ही देखते राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कटाई के बाद फसल खेत में इकट्ठी रखी थी, तभी दोपहर में अचानक आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण हालात बेकाबू हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और सरपंच प्रतिनिधि संजू सिंह जादौन मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    1
    धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड से बड़ी खबर सामने आई है। झिरी पंचायत के जारैला गांव में खेत में रखी अरहर की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान अतरा गुर्जर की करीब 30 क्विंटल फसल देखते ही देखते राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कटाई के बाद फसल खेत में इकट्ठी रखी थी, तभी दोपहर में अचानक आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण हालात बेकाबू हो गए।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और सरपंच प्रतिनिधि संजू सिंह जादौन मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    2
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • धौलपुर । शहर के चूड़ी मार्केट और उदयभान मार्केट क्षेत्र में शनिवार को यातायात पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क और पार्किंग स्थलों पर रखे अस्थाई खोखे व दुकानों को हटाया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने सड़क किनारे एवं पार्किंग स्थलों पर रखे गए खोखों और अस्थाई दुकानों को हटवाया। अधिकारियों का कहना है कि इन अतिक्रमणों के कारण मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी और आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यातायात पुलिस कर्मियों ने बताया कि कई दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाकर रखा गया था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। साथ ही पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों पर भी अस्थाई कब्जा कर लिया गया था।
    2
    धौलपुर । शहर के चूड़ी मार्केट और उदयभान मार्केट क्षेत्र में शनिवार को यातायात पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क और पार्किंग स्थलों पर रखे अस्थाई खोखे व दुकानों को हटाया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने सड़क किनारे एवं पार्किंग स्थलों पर रखे गए खोखों और अस्थाई दुकानों को हटवाया। अधिकारियों का कहना है कि इन अतिक्रमणों के कारण मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी और आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
यातायात पुलिस कर्मियों ने बताया कि कई दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाकर रखा गया था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। साथ ही पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों पर भी अस्थाई कब्जा कर लिया गया था।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.