धौलपुर में जंगलों में बार-बार आग की घटनाओं से बढ़ी चिंता धौलपुर के सरमथुरा इलाके के जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह में तीसरी बार आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे वन क्षेत्र को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बीते वर्षों में वन विभाग द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया था। अब इन क्षेत्रों में बार-बार आग लगने से उन प्रयासों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर विभागीय जांच भी जारी है। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि कहीं इन घटनाओं के पीछे जानबूझकर आगजनी तो नहीं की जा रही। कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि ongoing जांच को प्रभावित करने या सबूत मिटाने के उद्देश्य से ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त निगरानी और सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं।
धौलपुर में जंगलों में बार-बार आग की घटनाओं से बढ़ी चिंता धौलपुर के सरमथुरा इलाके के जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह में तीसरी बार आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे वन क्षेत्र को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बीते वर्षों में वन विभाग द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया था। अब इन क्षेत्रों में बार-बार आग लगने से उन प्रयासों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर
विभागीय जांच भी जारी है। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि कहीं इन घटनाओं के पीछे जानबूझकर आगजनी तो नहीं की जा रही। कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि ongoing जांच को प्रभावित करने या सबूत मिटाने के उद्देश्य से ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त निगरानी और सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं।
- एक सप्ताह में जंगल में आग लगने की दूसरी घटना,,,,,, क्या सूर्यदेव की आग उगलती तपिश वनस्पति और पेड़ पौधों में आग का कारण बन रही है,,,, या फिर जानबूझकर जंगल के दुश्मन जंगल को जलाने का प्रयास कर रहे हैं,,,, खैर प्रशासन को इसकी जांच कराकर ठोस कारणों का पता लगाना चाहिए,,,,, और एयरकंडीशनर में सोते हुए वन विभाग के जिम्मेदारों को उनकी जिम्मेदारी के लिए भी जगाना चाहिए,,,,,2
- Post by Babulal1
- Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar2
- करौली जिला मुख्यालय पर अग्निशमन केन्द्र के अनुबंधित कार्मिकों द्वारा आगजनी से लोगों के जान एवं माल की सुरक्षा करने का कार्य करते है उनको ही वेतन के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। दमकल करवाने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि उनको अक्टूबर 2024 तक के 4 माह के वेतन भगत कॉन्ट्रैक्टर द्वारा नहीं दिया गया है और जनवरी-फरवरी 2026 माह का वेतन भारतीय ग्रामीण विकास संस्थान धौलपुर द्वारा नहीं दिया गया है इसके बाद का संवेदक मैसर्स चौधरी कन्सट्रेक्शन एण्ड सप्लायर्स दौसा द्वारा नहीं दिया गया है। वाहनों के खस्ता हाल कार्मिक अपनी जान हथेली पर रखकर आम नागरिकों की जान एवं माल की सुरक्षा लेकिन इन कार्मिकों को अवकाश भी नही मिलता है ओवर टाइम जंगलों में लगने वाली आग के लिए प्रातः कालीन स्विफ्ट के कार्मिक आग से रात के 11 बजे तक निरंतर जूझते है इसके बाद भी उनको अतिरिक्त ड्यूटी का भत्ता नहीं दिया जाता है ना ही कोई रेस्ट दिया जाता है ना ही उनको रिलीव करने हेतु अन्य वाहन के साथ कार्मिकों को भेजा जाता है अग्निशमन वाहनों की हालत भी दयनीय है।1
- Post by Lokesh shukla1
- धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के गढ़ाइच गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहाँ रविवार दोपहर पार्वती नदी में नहाने गए 8 बच्चों में से तीन की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण सौरभ पुत्र रघुवीर ने बताया कि वह नदी के पास अपनी भैंसें चरा रहा था, तभी उसने कुछ बच्चों को गहरे पानी में डूबते देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान सोनम (11 वर्ष) पुत्री रघुवीर, निशु (14 वर्ष) पुत्री भूरी सिंह और भूरा (12 वर्ष) पुत्र रामबरन कुशवाह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, ये बच्चे रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण गर्मी से राहत पाने के लिए अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि सोनम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ाइच में कक्षा 5 की छात्रा थी, जबकि निशु और भूरा दोनों कक्षा 6 के छात्र थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- मण्डरायल में रन फॉर प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन न्यूरोन्स विद्यालय से शुरू होकर थाने के सामने हुआ समापन थानाधिकारी रामचंद्र रावत व सौरव समाधियां ने दिखाई हरी झंडी मुख्य अतिथि ASP गुमनाराम चौधरी की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न 220 बच्चों ने उत्साह के साथ लिया दौड़ में भाग सचिन सिंह रहे प्रथम, विशवेन्द पाल ने पाया दूसरा स्थान विजेताओं को 5100 व 3100 रुपए के चैक देकर किया सम्मानित किरण पैलेस में संवाद कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित सरकारी सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी मिला सम्मान ASP ने कहा—दौड़ और परिश्रम से स्वास्थ्य रहता है बेहतर1
- Post by Bharat SING Meena1