Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक सप्ताह में जंगल में आग लगने की दूसरी घटना,,,,,, क्या सूर्यदेव की आग उगलती तपिश वनस्पति और पेड़ पौधों में आग का कारण बन रही है,,,, या फिर जानबूझकर जंगल के दुश्मन जंगल को जलाने का प्रयास कर रहे हैं,,,, खैर प्रशासन को इसकी जांच कराकर ठोस कारणों का पता लगाना चाहिए,,,,, और एयरकंडीशनर में सोते हुए वन विभाग के जिम्मेदारों को उनकी जिम्मेदारी के लिए भी जगाना चाहिए,,,,,
Bharat SING Meena
एक सप्ताह में जंगल में आग लगने की दूसरी घटना,,,,,, क्या सूर्यदेव की आग उगलती तपिश वनस्पति और पेड़ पौधों में आग का कारण बन रही है,,,, या फिर जानबूझकर जंगल के दुश्मन जंगल को जलाने का प्रयास कर रहे हैं,,,, खैर प्रशासन को इसकी जांच कराकर ठोस कारणों का पता लगाना चाहिए,,,,, और एयरकंडीशनर में सोते हुए वन विभाग के जिम्मेदारों को उनकी जिम्मेदारी के लिए भी जगाना चाहिए,,,,,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Lokesh shukla1
- गुढ़ाचन्द्रजी के कैमरी मेंढे का पुरा के उपकार खटाना ने 24वीं राष्ट्रीय जूनियर (U-20) एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कर्नाटक के तुमकुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में उपकार ने डेकाथलॉन स्पर्धा में 7039 अंकों के साथ नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया।उपकार खटाना, जो कैमरी मेंढे का पुरा के निवासी हैं, पिता जितेंद्र सिंह गुर्जर स्थानीय सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि उपकार बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उपकार प्रतिदिन लगभग 8 घंटे अभ्यास करते हैं और पूरी तरह खेल पर केंद्रित रहते हैं। डेकाथलॉन जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धा में उपकार ने कुल 10 इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 110 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, पोल वॉल्ट, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक शामिल हैं।1
- धौलपुर के सरमथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ने एक और हादसे को जन्म दे दिया। नेशनल हाईवे 11बी पर बरौली गांव के पास रविवार सुबह एक बुलेरो गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ओमवीर मीणा अपने भतीजे अमित के साथ सरमथुरा की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की तलाश जारी है।3
- हिण्डोन काचरौली गांव के तिवाड़ी परिवार में हों रहीं भागवत कथा के चौथे दिन रविवार कथा व्यास मनीष उपाध्याय ने कृष्ण जन्म पर विस्तार से बताया 52 भगवान की झांकी सजाई गई भजनों पर महिलाए जमकर नाचीं इस दौरान तिवाड़ी परिवार काचरौली के सुरेंद्र तिवाड़ी अबध , कैलाश तिवाड़ी शयाम बिहारी दिनेश, उमेश, देवेन्द्र ,विनोद ,मनोज, रविन्द्र, संजय रमाकांत राकेश तिवाड़ी निक्की हिमांशु आदि आयोजकों ने कथा सुनने आए श्रोताओं को जलपान,फल आहार कराया चार दिन की कथा से पूरा गांव भक्ति मार्ग में हो गया गांव के लोगों में तिवारी परिवार और कथा व्यास मनीष उपाध्याय की प्रशंसा की है आयोजक पंडित श्याम बिहारी शास्त्री ने बताया कि सोमवार को महात्मा जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी और सत्संग का कार्यक्रम है अधिक से अधिक लोगों को सत्संग में आए और प्रसादी लेकर जरुर जाएं4
- हिंडौन सिटी। शहर के महवा रोड स्थित रीको मोड दादा चौक से रविवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रचार रथ को गौ भक्तों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अभियान के तहसील प्रभारी जलवा चौधरी, शंभू दयाल, पिंटू सहारिया, राजेश कुमार, सतीश सैनी आदि गौ भक्त मौजूद रहे। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहसील प्रभारी चौधरी ने बताया कि गौ सम्मान दिवस 27 अप्रैल को गौ माता की रक्षा के लिए विवेकानंद पार्क से तहसील कार्यालय तक विशाल रैली निकाली जाएगी।1
- Post by Hanis Sheikh1
- Post by Bharat SING Meena2
- करौली शहर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन सवा करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता है, लेकिन 46 नलकूपों से केवल 76 लाख लीटर पानी ही मिल पा रहा है। इस प्रकार शहर में रोजाना लगभग 50 लाख लीटर पानी की कमी बनी हुई है।पानी की इस भारी कमी के कारण शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित हो गई है। अनाज मंडी, सायनाथ खिड़किया अंदर क्षेत्र, भूडारा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी और वजीरपुर गेट जैसे क्षेत्रों में पिछले दो-तीन दिनों से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नलों में बहुत कम समय के लिए पानी आता है, जिससे दैनिक आवश्यकताएं पूरी करना मुश्किल हो गया है। पेयजल की किल्लत के चलते लोगों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई परिवारों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बाद भी पानी की किल्लत से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं1
- धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड से बड़ी खबर सामने आई है। झिरी पंचायत के जारैला गांव में खेत में रखी अरहर की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान अतरा गुर्जर की करीब 30 क्विंटल फसल देखते ही देखते राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कटाई के बाद फसल खेत में इकट्ठी रखी थी, तभी दोपहर में अचानक आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण हालात बेकाबू हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और सरपंच प्रतिनिधि संजू सिंह जादौन मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।1