Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीषण आग से 30 क्विंटल अरहर की फसल जलकर राख किसान को लाखों का नुकसान, जांच शुरू धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड से बड़ी खबर सामने आई है। झिरी पंचायत के जारैला गांव में खेत में रखी अरहर की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान अतरा गुर्जर की करीब 30 क्विंटल फसल देखते ही देखते राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कटाई के बाद फसल खेत में इकट्ठी रखी थी, तभी दोपहर में अचानक आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण हालात बेकाबू हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और सरपंच प्रतिनिधि संजू सिंह जादौन मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Avdesh Sharma
भीषण आग से 30 क्विंटल अरहर की फसल जलकर राख किसान को लाखों का नुकसान, जांच शुरू धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड से बड़ी खबर सामने आई है। झिरी पंचायत के जारैला गांव में खेत में रखी अरहर की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान अतरा गुर्जर की करीब 30 क्विंटल फसल देखते ही देखते राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कटाई के बाद फसल खेत में इकट्ठी रखी थी, तभी दोपहर में अचानक आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण हालात बेकाबू हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और सरपंच प्रतिनिधि संजू सिंह जादौन मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के गढ़ाइच गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहाँ रविवार दोपहर पार्वती नदी में नहाने गए 8 बच्चों में से तीन की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण सौरभ पुत्र रघुवीर ने बताया कि वह नदी के पास अपनी भैंसें चरा रहा था, तभी उसने कुछ बच्चों को गहरे पानी में डूबते देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान सोनम (11 वर्ष) पुत्री रघुवीर, निशु (14 वर्ष) पुत्री भूरी सिंह और भूरा (12 वर्ष) पुत्र रामबरन कुशवाह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, ये बच्चे रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण गर्मी से राहत पाने के लिए अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि सोनम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ाइच में कक्षा 5 की छात्रा थी, जबकि निशु और भूरा दोनों कक्षा 6 के छात्र थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Babulal1
- , धौलपुर,न्यूज। धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 16 अप्रैल को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। आरोप है कि कई दबंगों ने संगठित होकर एक परिवार के घर पर हमला बोल दिया, जहां न केवल लूटपाट और तोड़फोड़ की गई, बल्कि महिलाओं के साथ अभद्रता और जातिसूचक अपमान भी किया गया। 🔴 हथियारों से लैस होकर किया हमला। एफआईआर के अनुसार शाम करीब 4 बजे आरोपी लाठी-डंडों, कुल्हाड़ियों और देशी कट्टों से लैस होकर पहुंचे और घर के दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में जमकर उत्पात मचाया गया। 💰 लूटपाट और तोड़फोड़। हमलावरों ने घर में खड़ी मोटरसाइकिलों को तोड़ दिया, कूलर, दरवाजे, टाइल्स समेत घरेलू सामान को तहस-नहस कर दिया। साथ ही सोना-चांदी के जेवर और करीब ₹12,500 नकद लूट ले जाने का आरोप है। ⚠️ महिलाओं से बदसलूकी, जातिसूचक गालियां। घटना का सबसे संवेदनशील पहलू महिलाओं के साथ कथित बदसलूकी और अश्लील हरकतें हैं। एफआईआर में आरोप है कि महिला को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और पूरे परिवार को जातिसूचक गालियां दी गईं। 👊 विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट। परिवार के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। 🏃♂️ गांव छोड़ने को मजबूर परिवार। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद भी उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है और गांव में घुसने तक नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते उन्हें गांव छोड़कर शरण लेने को मजबूर होना पड़ा है। 🧩 राजनीतिक एंगल से मामला गरमाया। एफआईआर में एक आरोपी को पूर्व भाजपा जिला पदाधिकारी बताया गया है, जिससे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि आरोपियों के रसूख के कारण कार्रवाई में देरी हो रही है। ⚖️ गंभीर धाराओं में केस दर्ज, गिरफ्तारी पर सवाल। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने से लोगों में नाराजगी है। ❗ कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल। यह घटना जिले में कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने पर आमजन का भरोसा कमजोर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। (विशेष: दबंगई, जातीय उत्पीड़न और राजनीति—धौलपुर की घटना ने खड़े किए कई बड़े सवाल)4
- पानीपत: मित्तल मेगा मॉल में भीषण आग, बड़ी घटना टली पानीपत के सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआत मामूली लगी, लेकिन कुछ ही देर में आग ने खतरनाक रूप ले लिया और मॉल की खिड़कियों से धुआं व लपटें बाहर तक दिखने लगीं। मॉल के अंदर उस समय अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी। जैसे ही धुआं फैला, लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घबराकर बाहर की ओर भागे, लेकिन समय रहते पुलिस और स्थानीय टीमों ने हालात संभाल लिए। सुरक्षा गार्डों की मदद से अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.. यही इस घटना की सबसे बड़ी राहत रही। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को चारों तरफ से काबू में लेने की कोशिश शुरू की। अंदर धुएं का स्तर इतना ज्यादा था कि फायरकर्मियों को भीतर जाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी से शुरू हुई हो सकती है, लेकिन असली कारण जांच के बाद ही साफ होगा। फिलहाल राहत की बात ये है कि किसी तरह की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है|1
- राजाखेड़ा। क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशानुसार उपखंड में सहायक अभियंता आनंद तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम एक्शन मोड में कार्य कर रही है। ट्रांसफार्मर अपग्रेड से मिलेगा बेहतर वोल्टेज कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल एवं मयंक मिश्रा के निर्देशन में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। क्षेत्र में लगे 100 केवीए क्षमता के तीन पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनकी जगह 160 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अर्थिंग व्यवस्था में सुधार किया गया तथा तकनीकी खामियों को दूर करने का कार्य भी तेज गति से किया गया। विभाग द्वारा आगामी दिनों में नौ और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बिजली चोरी पर कार्रवाई, 13 मामलों में जुर्माना विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिजली चोरी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 13 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए, जिन पर कुल 3.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही रात्रिकालीन विजिलेंस अभियान भी शुरू कर दिया गया है, जिसमें अलग-अलग टीमें बनाकर नियमित जांच की जा रही है। अधिकारी का बयान सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बताया कि विभाग का लक्ष्य प्रत्येक उपभोक्ता को पूर्ण वोल्टेज के साथ बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। टीम रही सक्रिय इस कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, विशाल जायसवाल एवं रणवीर सिंह मूंड सहित वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, सोहनपाल सिंह, सोनेश कुमार, ओमप्रकाश, आसिफ खान, बंटी खान, हरवान सिंह सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे। उपभोक्ताओं को राहत विभाग की इस कार्रवाई से जहां ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।2
- धौलपुर। स्थानीय जीके सिटी में बीती रात श्री श्याम प्रभु का जागरण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलन और पावन आरती के साथ हुआ। मधुसूदन जिंदल व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बाबा का दरबार फूलों और भव्य श्रृंगार से सजाया गया था, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। भजन गायक विकास वर्मा एंड पार्टी ने "हारे का सहारा है मेरा बाबा श्याम", " कीर्तन की है रात",और "पवनसुत विनती बारम्बार" जैसे कर्णप्रिय भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुनों पर भक्त इस कदर भावविभोर हुए कि पूरी रात पंडाल में झूमते और नृत्य करते नजर आए। भव्य झांकी और छप्पन भोग ने जागरण के दौरान समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में बाबा को 'छप्पन भोग' का प्रसाद लगाया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर रामगोपाल जिंदल एवं शांति देवी की 75 वी वैवाहिक वर्षगांठ भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मधुसूदन जिंदल, मृदुल जिंदल, अनीता, गिरधारी लाल, शिवांगी, श्रेया, आरएसएस प्रचारक रौनक कुमार, मुकेश सूतैल, नरेंद्र बरगद मैन, देवेंद्र शर्मा, आकाश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम तोमर, राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रजापति, पंकज बंसल, कपूर चंद, नरेश शर्मा, नवरत्न, श्रीकांत त्यागी, सोनू गर्ग, विश्वनाथ सूतैल सहित बड़ी संख्या में महिलाओ, बच्चों व पुरुषों ने भजनों का आनंद लिया। सुबह तक चले जागरण का समापन मंगला आरती के साथ सम्पन्न हुआ। मधुसूदन जिंदल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख-शांति और बाबा के प्रति समर्पण का भाव जगाना है।3
- एक सप्ताह में जंगल में आग लगने की दूसरी घटना,,,,,, क्या सूर्यदेव की आग उगलती तपिश वनस्पति और पेड़ पौधों में आग का कारण बन रही है,,,, या फिर जानबूझकर जंगल के दुश्मन जंगल को जलाने का प्रयास कर रहे हैं,,,, खैर प्रशासन को इसकी जांच कराकर ठोस कारणों का पता लगाना चाहिए,,,,, और एयरकंडीशनर में सोते हुए वन विभाग के जिम्मेदारों को उनकी जिम्मेदारी के लिए भी जगाना चाहिए,,,,,2
- धौलपुर के सरमथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ने एक और हादसे को जन्म दे दिया। नेशनल हाईवे 11बी पर बरौली गांव के पास रविवार सुबह एक बुलेरो गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ओमवीर मीणा अपने भतीजे अमित के साथ सरमथुरा की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की तलाश जारी है।3