logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रैकिग मुरैना मुरैना की महिला ने दिखाई बहादुरी, दो लुटेरीं पकड़कर पुलिस को सौंपी। सिटी कोतवाली में पुलिस कर रही पूछताछ। आधा माल तो महिला ने खुद ही लुटेरी दो महिलाओं से रिकवर कर लिया। चलती बस में जौरा से मुरैना के बीच बैग से उड़ाए थे सोने के गहने और नगदी।

3 hrs ago
user_Lokesh shukla
Lokesh shukla
कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

ब्रैकिग मुरैना मुरैना की महिला ने दिखाई बहादुरी, दो लुटेरीं पकड़कर पुलिस को सौंपी। सिटी कोतवाली में पुलिस कर रही पूछताछ। आधा माल तो महिला ने खुद ही लुटेरी दो महिलाओं से रिकवर कर लिया। चलती बस में जौरा से मुरैना के बीच बैग से उड़ाए थे सोने के गहने और नगदी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • लोकेशन मुरैना जिस क्षेत्र में रेत माफिया उन्हें वनरक्षक को कुचला उसी क्षेत्र में जमकर हो रहा रेत का अवैध परिवहन। ऐसाह कुथीयाना घाट पर आज भी हो रहा अवैध रेत उत्खनन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रेट माफिया उड़ा रहे धजिया पुलिस और वन विभाग ने बंदिया को पर पट्टी चंबल के कुथियाना और ऐसाह घाट से रेत का उत्खनन अभी भी जारी है। लोग पूछ रहे हैं कि एसएएफ के जवान कहां हैं
    1
    लोकेशन मुरैना
जिस क्षेत्र में रेत माफिया उन्हें वनरक्षक को कुचला उसी क्षेत्र में जमकर हो रहा रेत का अवैध परिवहन।
ऐसाह  कुथीयाना घाट पर आज भी हो रहा अवैध रेत उत्खनन, 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रेट माफिया उड़ा रहे धजिया पुलिस और वन विभाग ने बंदिया को पर पट्टी
चंबल के कुथियाना और ऐसाह घाट से रेत का उत्खनन अभी भी जारी है। लोग पूछ रहे हैं कि एसएएफ के जवान कहां हैं
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • धौलपुर के सरमथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ने एक और हादसे को जन्म दे दिया। नेशनल हाईवे 11बी पर बरौली गांव के पास रविवार सुबह एक बुलेरो गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ओमवीर मीणा अपने भतीजे अमित के साथ सरमथुरा की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की तलाश जारी है।
    3
    धौलपुर के सरमथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ने एक और हादसे को जन्म दे दिया। नेशनल हाईवे 11बी पर बरौली गांव के पास रविवार सुबह एक बुलेरो गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ओमवीर मीणा अपने भतीजे अमित के साथ सरमथुरा की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की तलाश जारी है।
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सिलीगुड़ी के केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के एक होनहार छात्र चंदन मलिक ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान अपने हाथों से बनाई चित्रकला उन्हें भेंट की थी। पीएम मोदी ने न सिर्फ उस नन्हे कलाकार की कला को दिल से स्वीकार किया, बल्कि उसे व्यक्तिगत पत्र लिखकर उसका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ाया। *यही है एक सच्चे प्रधान सेवक की पहचान, जो करोड़ों की भीड़ में भी एक बच्चे के सपने और उसकी भावनाओं को अपने दिल में जगह देता है। ❤️*
    1
    सिलीगुड़ी के केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के एक होनहार छात्र चंदन मलिक ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान अपने हाथों से बनाई चित्रकला उन्हें भेंट की थी।
पीएम मोदी ने न सिर्फ उस नन्हे कलाकार की कला को दिल से स्वीकार किया, बल्कि उसे व्यक्तिगत पत्र लिखकर उसका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ाया। 
*यही है एक सच्चे प्रधान सेवक की पहचान, जो करोड़ों की भीड़ में भी एक बच्चे के सपने और उसकी भावनाओं को अपने दिल में जगह देता है। ❤️*
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    जनता की आवाज़ Morena, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • राजाखेड़ा। क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशानुसार उपखंड में सहायक अभियंता आनंद तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम एक्शन मोड में कार्य कर रही है। ट्रांसफार्मर अपग्रेड से मिलेगा बेहतर वोल्टेज कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल एवं मयंक मिश्रा के निर्देशन में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। क्षेत्र में लगे 100 केवीए क्षमता के तीन पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनकी जगह 160 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अर्थिंग व्यवस्था में सुधार किया गया तथा तकनीकी खामियों को दूर करने का कार्य भी तेज गति से किया गया। विभाग द्वारा आगामी दिनों में नौ और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बिजली चोरी पर कार्रवाई, 13 मामलों में जुर्माना विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिजली चोरी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 13 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए, जिन पर कुल 3.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही रात्रिकालीन विजिलेंस अभियान भी शुरू कर दिया गया है, जिसमें अलग-अलग टीमें बनाकर नियमित जांच की जा रही है। अधिकारी का बयान सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बताया कि विभाग का लक्ष्य प्रत्येक उपभोक्ता को पूर्ण वोल्टेज के साथ बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। टीम रही सक्रिय इस कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, विशाल जायसवाल एवं रणवीर सिंह मूंड सहित वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, सोहनपाल सिंह, सोनेश कुमार, ओमप्रकाश, आसिफ खान, बंटी खान, हरवान सिंह सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे। उपभोक्ताओं को राहत विभाग की इस कार्रवाई से जहां ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    2
    राजाखेड़ा। क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशानुसार उपखंड में सहायक अभियंता आनंद तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम एक्शन मोड में कार्य कर रही है।
ट्रांसफार्मर अपग्रेड से मिलेगा बेहतर वोल्टेज
कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल एवं मयंक मिश्रा के निर्देशन में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। क्षेत्र में लगे 100 केवीए क्षमता के तीन पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनकी जगह 160 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है।
इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अर्थिंग व्यवस्था में सुधार किया गया तथा तकनीकी खामियों को दूर करने का कार्य भी तेज गति से किया गया। विभाग द्वारा आगामी दिनों में नौ और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
बिजली चोरी पर कार्रवाई, 13 मामलों में जुर्माना
विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिजली चोरी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 13 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए, जिन पर कुल 3.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही रात्रिकालीन विजिलेंस अभियान भी शुरू कर दिया गया है, जिसमें अलग-अलग टीमें बनाकर नियमित जांच की जा रही है।
अधिकारी का बयान
सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बताया कि विभाग का लक्ष्य प्रत्येक उपभोक्ता को पूर्ण वोल्टेज के साथ बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
टीम रही सक्रिय
इस कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, विशाल जायसवाल एवं रणवीर सिंह मूंड सहित वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, सोहनपाल सिंह, सोनेश कुमार, ओमप्रकाश, आसिफ खान, बंटी खान, हरवान सिंह सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे।
उपभोक्ताओं को राहत
विभाग की इस कार्रवाई से जहां ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • धौलपुर। स्थानीय जीके सिटी में बीती रात श्री श्याम प्रभु का जागरण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलन और पावन आरती के साथ हुआ। मधुसूदन जिंदल व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बाबा का दरबार फूलों और भव्य श्रृंगार से सजाया गया था, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। भजन गायक विकास वर्मा एंड पार्टी ने "हारे का सहारा है मेरा बाबा श्याम", " कीर्तन की है रात",और "पवनसुत विनती बारम्बार" जैसे कर्णप्रिय भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुनों पर भक्त इस कदर भावविभोर हुए कि पूरी रात पंडाल में झूमते और नृत्य करते नजर आए। भव्य झांकी और छप्पन भोग ने जागरण के दौरान समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में बाबा को 'छप्पन भोग' का प्रसाद लगाया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर रामगोपाल जिंदल एवं शांति देवी की 75 वी वैवाहिक वर्षगांठ भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मधुसूदन जिंदल, मृदुल जिंदल, अनीता, गिरधारी लाल, शिवांगी, श्रेया, आरएसएस प्रचारक रौनक कुमार, मुकेश सूतैल, नरेंद्र बरगद मैन, देवेंद्र शर्मा, आकाश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम तोमर, राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रजापति, पंकज बंसल, कपूर चंद, नरेश शर्मा, नवरत्न, श्रीकांत त्यागी, सोनू गर्ग, विश्वनाथ सूतैल सहित बड़ी संख्या में महिलाओ, बच्चों व पुरुषों ने भजनों का आनंद लिया। सुबह तक चले जागरण का समापन मंगला आरती के साथ सम्पन्न हुआ। मधुसूदन जिंदल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख-शांति और बाबा के प्रति समर्पण का भाव जगाना है।
    3
    धौलपुर। स्थानीय जीके सिटी में बीती रात श्री श्याम प्रभु का जागरण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलन और पावन आरती के साथ हुआ। मधुसूदन जिंदल व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बाबा का दरबार फूलों और भव्य श्रृंगार से सजाया गया था, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
भजन गायक विकास वर्मा एंड पार्टी ने "हारे का सहारा है मेरा बाबा श्याम", " कीर्तन की है रात",और "पवनसुत विनती बारम्बार" जैसे कर्णप्रिय भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुनों पर भक्त इस कदर भावविभोर हुए कि पूरी रात पंडाल में झूमते और नृत्य करते नजर आए। भव्य झांकी और छप्पन भोग ने जागरण के दौरान समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में बाबा को 'छप्पन भोग' का प्रसाद लगाया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर रामगोपाल जिंदल एवं शांति देवी की 75 वी वैवाहिक वर्षगांठ भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मधुसूदन जिंदल, मृदुल जिंदल, अनीता, गिरधारी लाल, शिवांगी, श्रेया, आरएसएस प्रचारक रौनक कुमार, मुकेश सूतैल, नरेंद्र बरगद मैन, देवेंद्र शर्मा, आकाश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम तोमर, राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रजापति, पंकज बंसल, कपूर चंद, नरेश शर्मा, नवरत्न, श्रीकांत त्यागी, सोनू गर्ग, विश्वनाथ सूतैल सहित बड़ी संख्या में महिलाओ, बच्चों व पुरुषों ने भजनों का आनंद लिया। सुबह तक चले जागरण का समापन मंगला आरती के साथ सम्पन्न हुआ। मधुसूदन जिंदल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख-शांति और बाबा के प्रति समर्पण का भाव जगाना है।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Lokesh shukla
    1
    Post by Lokesh shukla
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    2
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • खड़ियाहार में आस्था का अनोखा विवाह: 42 वर्षीय रेखा तोमर ने श्री ठाकुर जी महाराज संग रचाई शादी मुरैना। जिले के ग्राम खड़ियाहार में भक्ति और आस्था का एक अनोखा उदाहरण सामने आया है, जहां 42 वर्षीय रेखा तोमर ने पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ श्री ठाकुर जी महाराज के साथ विवाह रचा लिया। यह अनूठा आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, रेखा तोमर, पिता लाखन सिंह, लंबे समय से भगवान श्री ठाकुर जी की भक्ति में लीन थीं और उन्होंने अपना जीवन प्रभु को समर्पित करने का संकल्प लिया था। इसी भावना के साथ उन्होंने खड़ियाहार स्थित पुराने देवालय में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज को अपना दूल्हा मानकर विवाह संपन्न किया। विवाह समारोह पूरी तरह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी रामदुलारे बाबा जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। लग्न पत्रिका वाचन, प्रधान पूजन, पैर पुजाई सहित अन्य सभी परंपरागत रस्मों को विधिपूर्वक निभाया गया। इस विशेष विवाह में रेखा तोमर का कन्यादान उनके भाई सुरेंद्र द्वारा किया गया, जो इस आयोजन का भावनात्मक क्षण रहा। समारोह में गांव के कई लोग और सहयोगकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें केशव प्रसाद भारद्वाज, मालिक शर्मा, ज्ञानसिंह तोमर, रामरूप डण्डोंतिया, रामराज तोमर, गुड्डी परमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस आयोजन में भाग लेकर इसे आस्था और समर्पण की अनूठी मिसाल बताया। इस तरह का विवाह क्षेत्र में कम ही देखने को मिलता है, जिससे यह आयोजन लोगों के बीच खास आकर्षण और चर्चा का विषय बन गया है।
    3
    खड़ियाहार में आस्था का अनोखा विवाह: 42 वर्षीय रेखा तोमर ने श्री ठाकुर जी महाराज संग रचाई शादी
मुरैना। जिले के ग्राम खड़ियाहार में भक्ति और आस्था का एक अनोखा उदाहरण सामने आया है, जहां 42 वर्षीय रेखा तोमर ने पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ श्री ठाकुर जी महाराज के साथ विवाह रचा लिया। यह अनूठा आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, रेखा तोमर, पिता लाखन सिंह, लंबे समय से भगवान श्री ठाकुर जी की भक्ति में लीन थीं और उन्होंने अपना जीवन प्रभु को समर्पित करने का संकल्प लिया था। इसी भावना के साथ उन्होंने खड़ियाहार स्थित पुराने देवालय में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज को अपना दूल्हा मानकर विवाह संपन्न किया।
विवाह समारोह पूरी तरह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी रामदुलारे बाबा जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। लग्न पत्रिका वाचन, प्रधान पूजन, पैर पुजाई सहित अन्य सभी परंपरागत रस्मों को विधिपूर्वक निभाया गया।
इस विशेष विवाह में रेखा तोमर का कन्यादान उनके भाई सुरेंद्र द्वारा किया गया, जो इस आयोजन का भावनात्मक क्षण रहा। समारोह में गांव के कई लोग और सहयोगकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें केशव प्रसाद भारद्वाज, मालिक शर्मा, ज्ञानसिंह तोमर, रामरूप डण्डोंतिया, रामराज तोमर, गुड्डी परमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस आयोजन में भाग लेकर इसे आस्था और समर्पण की अनूठी मिसाल बताया।
इस तरह का विवाह क्षेत्र में कम ही देखने को मिलता है, जिससे यह आयोजन लोगों के बीच खास आकर्षण और चर्चा का विषय बन गया है।
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.