logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेंढे का पुरा के उपकार खटाना ने 24 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक क्षेत्र का नाम किया रोशन गुढ़ाचन्द्रजी के कैमरी मेंढे का पुरा के उपकार खटाना ने 24वीं राष्ट्रीय जूनियर (U-20) एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कर्नाटक के तुमकुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में उपकार ने डेकाथलॉन स्पर्धा में 7039 अंकों के साथ नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया।उपकार खटाना, जो कैमरी मेंढे का पुरा के निवासी हैं, पिता जितेंद्र सिंह गुर्जर स्थानीय सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि उपकार बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उपकार प्रतिदिन लगभग 8 घंटे अभ्यास करते हैं और पूरी तरह खेल पर केंद्रित रहते हैं। डेकाथलॉन जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धा में उपकार ने कुल 10 इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 110 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, पोल वॉल्ट, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक शामिल हैं।

6 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
6 hrs ago

मेंढे का पुरा के उपकार खटाना ने 24 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक क्षेत्र का नाम किया रोशन गुढ़ाचन्द्रजी के कैमरी मेंढे का पुरा के उपकार खटाना ने 24वीं राष्ट्रीय जूनियर (U-20) एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कर्नाटक के तुमकुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में उपकार ने डेकाथलॉन स्पर्धा में 7039 अंकों के साथ नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया।उपकार खटाना, जो कैमरी मेंढे का पुरा के निवासी हैं, पिता जितेंद्र सिंह गुर्जर स्थानीय सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि उपकार बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उपकार प्रतिदिन लगभग 8 घंटे अभ्यास करते हैं और पूरी तरह खेल पर केंद्रित रहते हैं। डेकाथलॉन जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धा में उपकार ने कुल 10 इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 110 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, पोल वॉल्ट, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक शामिल हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पागल नहीं है, हालात ही कुछ ऐसे हैं....... बॉलीवुड अभिनेता डिस्को किंग मिथुन दा की फिल्म "डिस्को डांसर" के गीत आई एम अ डिस्को डांसर पर डांस करते हिंडौन के गोविंदा....
    1
    पागल नहीं है, हालात ही कुछ ऐसे हैं.......
बॉलीवुड अभिनेता डिस्को किंग मिथुन दा की फिल्म "डिस्को डांसर" के गीत आई एम अ डिस्को डांसर पर डांस करते हिंडौन के गोविंदा....
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। समीप के काचरौली गांव में भागवत कथा में तीसरे दिन कथा की रात शनिवार को महिलाओं के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
    4
    हिंडौन सिटी। समीप के काचरौली गांव में भागवत कथा में तीसरे दिन कथा की रात शनिवार को महिलाओं के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    23 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के गढ़ाइच गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहाँ रविवार दोपहर पार्वती नदी में नहाने गए 8 बच्चों में से तीन की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण सौरभ पुत्र रघुवीर ने बताया कि वह नदी के पास अपनी भैंसें चरा रहा था, तभी उसने कुछ बच्चों को गहरे पानी में डूबते देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान सोनम (11 वर्ष) पुत्री रघुवीर, निशु (14 वर्ष) पुत्री भूरी सिंह और भूरा (12 वर्ष) पुत्र रामबरन कुशवाह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, ये बच्चे रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण गर्मी से राहत पाने के लिए अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि सोनम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ाइच में कक्षा 5 की छात्रा थी, जबकि निशु और भूरा दोनों कक्षा 6 के छात्र थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के गढ़ाइच गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहाँ रविवार दोपहर पार्वती नदी में नहाने गए 8 बच्चों में से तीन की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीण सौरभ पुत्र रघुवीर ने बताया कि वह नदी के पास अपनी भैंसें चरा रहा था, तभी उसने कुछ बच्चों को गहरे पानी में डूबते देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान सोनम (11 वर्ष) पुत्री रघुवीर, निशु (14 वर्ष) पुत्री भूरी सिंह और भूरा (12 वर्ष) पुत्र रामबरन कुशवाह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, ये बच्चे रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण गर्मी से राहत पाने के लिए अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे।
ग्रामीणों ने बताया कि सोनम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ाइच में कक्षा 5 की छात्रा थी, जबकि निशु और भूरा दोनों कक्षा 6 के छात्र थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के बेहतेड और मोरल नदी के बीच में एक भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसमें बोलेरो और i20 गाड़ी मे आमने-सामने भिड़ंत कोई जनहानि नहीं हुई i20 गाड़ी गंगापुर की तरफ से आ रही थी और सवाई माधोपुर की ओर जा रही थी तभी सवाई माधोपुर मलारना डूंगर की तरफ से गंगापुर की तरफ जा रही बोलोरो गाड़ी आमने-सामने भीड़ गई जिससे दोनों गाड़ियों में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ वही बोलोरो गाड़ी के एक साइड के दोनों टायर खत्म हो गए और रोड में घास हटती हुई निकल गई दूसरी तरफ i20 गाड़ी में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ आगे से गाड़ी पूरी खत्म हो चुकी है जानकारी मिलते ही मलारना डूंगर पुलिस मय जाप्ता के मौके पर पहुंची लेकिन जब तक सभी लोग जा चुके थे मौके पर कोई नहीं मिला जिससे यह पता नहीं लग सका की गाड़ी चालक और गाड़ी कहां की थी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों साधनो को रोड से दूर खड़ा करवाया जानकारी के अनुसार i20 गाड़ी सवाई माधोपुर के पास पचिपील्या गांव की बताई जा रही है जो शादी में से आ रहे थे खबर लिखे जाने तक वहान और वहान मालिकों का कोई पता नहीं चल पाया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
    3
    मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के बेहतेड और मोरल नदी के बीच में एक भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसमें बोलेरो और i20 गाड़ी मे आमने-सामने भिड़ंत कोई जनहानि नहीं हुई
i20 गाड़ी गंगापुर की तरफ से आ रही थी और सवाई माधोपुर की ओर जा रही थी तभी सवाई माधोपुर मलारना डूंगर की तरफ से गंगापुर की तरफ जा रही बोलोरो गाड़ी आमने-सामने भीड़ गई जिससे दोनों गाड़ियों में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ वही बोलोरो गाड़ी के एक साइड के दोनों टायर खत्म हो गए और रोड में घास हटती हुई निकल गई दूसरी तरफ i20 गाड़ी में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ आगे से गाड़ी पूरी खत्म हो चुकी है जानकारी मिलते ही मलारना डूंगर पुलिस मय जाप्ता के मौके पर पहुंची लेकिन जब तक सभी लोग जा चुके थे मौके पर कोई नहीं मिला जिससे यह पता नहीं लग सका की गाड़ी चालक और गाड़ी कहां की थी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों साधनो को रोड से दूर खड़ा करवाया जानकारी के अनुसार i20 गाड़ी सवाई माधोपुर के पास पचिपील्या गांव की बताई जा रही है जो शादी में से आ रहे थे खबर लिखे जाने तक वहान और वहान मालिकों का कोई पता नहीं चल पाया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • करौली शहर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन सवा करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता है, लेकिन 46 नलकूपों से केवल 76 लाख लीटर पानी ही मिल पा रहा है। इस प्रकार शहर में रोजाना लगभग 50 लाख लीटर पानी की कमी बनी हुई है।पानी की इस भारी कमी के कारण शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित हो गई है। अनाज मंडी, सायनाथ खिड़किया अंदर क्षेत्र, भूडारा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी और वजीरपुर गेट जैसे क्षेत्रों में पिछले दो-तीन दिनों से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नलों में बहुत कम समय के लिए पानी आता है, जिससे दैनिक आवश्यकताएं पूरी करना मुश्किल हो गया है। पेयजल की किल्लत के चलते लोगों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई परिवारों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बाद भी पानी की किल्लत से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं
    1
    करौली शहर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन सवा करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता है, लेकिन 46 नलकूपों से केवल 76 लाख लीटर पानी ही मिल पा रहा है। इस प्रकार शहर में रोजाना लगभग 50 लाख लीटर पानी की कमी बनी हुई है।पानी की इस भारी कमी के कारण शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित हो गई है। अनाज मंडी, सायनाथ खिड़किया अंदर क्षेत्र, भूडारा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी और वजीरपुर गेट जैसे क्षेत्रों में पिछले दो-तीन दिनों से पानी की आपूर्ति प्रभावित है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नलों में बहुत कम समय के लिए पानी आता है, जिससे दैनिक आवश्यकताएं पूरी करना मुश्किल हो गया है। पेयजल की किल्लत के चलते लोगों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई परिवारों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बाद भी पानी की किल्लत से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    2
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    2
    Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    user_जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.