Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक ऐसा प्रधान मंत्री जो एक महीने से शिक्षा प्रलाणी सुधार को लेकर हुए आंदोलन में बच्चों पर हुए अत्याचार पर कुछ नहीं बोलते कितने बच्चे आत्महत्या कर लिये इस नहीं बोलते 93 पेपर लीक हो गये इस पर नहीं बोलते देश में इतनी महगाई बढ़ गई इस पर नहीं बोलते देश का कर्ज़ दुगुना कर इस नहीं बोलते मणिपुर पर नहीं बोलते अपने किये वादा तक पूरे नहीं किए इस पर देश पूछे तो भी इस पर नहीं बोलते पर एक बच्ची इस देश के खराब शिक्षा प्रलाणी से तंग आकर गाली दे दे तो प्रधानमंत्री का जवाब जरूर आता है आप देश के पिता है और जनता आपके बच्चे अगर पिता 93 पेपर लीक कर दे तो बच्चे गाली नहीं तो क्या शाबासी दे
Pradeep patle
एक ऐसा प्रधान मंत्री जो एक महीने से शिक्षा प्रलाणी सुधार को लेकर हुए आंदोलन में बच्चों पर हुए अत्याचार पर कुछ नहीं बोलते कितने बच्चे आत्महत्या कर लिये इस नहीं बोलते 93 पेपर लीक हो गये इस पर नहीं बोलते देश में इतनी महगाई बढ़ गई इस पर नहीं बोलते देश का कर्ज़ दुगुना कर इस नहीं बोलते मणिपुर पर नहीं बोलते अपने किये वादा तक पूरे नहीं किए इस पर देश पूछे तो भी इस पर नहीं बोलते पर एक बच्ची इस देश के खराब शिक्षा प्रलाणी से तंग आकर गाली दे दे तो प्रधानमंत्री का जवाब जरूर आता है आप देश के पिता है और जनता आपके बच्चे अगर पिता 93 पेपर लीक कर दे तो बच्चे गाली नहीं तो क्या शाबासी दे
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- छात्र सावधान,कही आप भी,,बारहवीं के छात्र के साथ 12 लाख का Fraud!, उच्च शिक्षा के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIIT हैदराबाद में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर एक छात्रा से 12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोप है कि फर्जी एडमिशन कंसल्टेंसी चलाने वाले लोगों ने पहले छात्रा और उसके परिजनों का भरोसा जीता, फिर एडमिशन पक्का कराने का दावा करते हुए किस्तों में पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब न एडमिशन मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब पीड़िता ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार...............1
- बिलासपुर सर्पदंश मुआवजा घोटाला: मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी पुलिस रिमांड में, जांच तेज। बिलासपुर में 17.24 करोड़ रुपये के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच तेज हो गई है। मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है। जांच में खुलासा हुआ कि फोटोकॉपी दुकान में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे, जिनके हैंडराइटिंग साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। कवर्धा की एक हितग्राही महिला को भी फर्जी मुआवजा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 431 संदिग्ध मामलों की जांच जारी है।1
- बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष में अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन विभिन्न संगठन एवं सामाजिक संगठनों ने किया आत्मीय स्वागत शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरम कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम जी को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मंडी प्रांगण, बिल्हा में बिल्हा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में विभिन्न संगठनों द्वारा बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी का फूल माला बुके एवं श्रीफल और साल से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा की यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि बिल्हा विधानसभा की देवतुल्य जनता, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर किए जा रहे सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। इस स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री Bhupendra Sawanni. जी, गुरु सिंघ सभा, अधिवक्ता संघ, सिंध महासभा, अग्रवाल सेवा समिति, ब्राह्मण समाज, साहू समाज, यादव समाज, मानिकपुरी समाज सहित विभिन्न समाज के सदस्यों सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल... नए अफसरों ने संभाली कमान, कानून व्यवस्था को मिलेगी नई धार बिलासपुर। राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की व्यापक तबादला सूची के बाद बिलासपुर पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों का दौर शुरू हो गया है। जिले में नए अधिकारियों की पदस्थापना और कार्यभार ग्रहण करने का सिलसिला तेज हो गया है, जिससे कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व मजबूत बनाने की दिशा में नई उम्मीदें जगी हैं। प्रशासनिक फेरबदल के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) स्तर के अधिकारियों ने बिलासपुर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। इसी क्रम में तिलेश्वर प्रसाद यादव ने सरकंडा सीएसपी का पदभार ग्रहण किया, जबकि परमेश्वर तिलकवार ने सिविल लाइन सीएसपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वहीं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी कौशल्या साहू, सुदीप सरकार, राजेश जोशी और परमानंद ठाकुर ने भी बिलासपुर जिले में अपनी आमद दर्ज करा दी है। इन अधिकारियों की नियुक्ति से अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर, बिलासपुर में लंबे समय तक अपनी प्रभावी सेवाएं देने वाले सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह का स्थानांतरण जशपुर एसडीओपी के पद पर किया गया है। स्थानांतरण आदेश के पालन में उन्होंने अपना कार्यभार सौंपकर कार्यमुक्ति ले ली है। नए अधिकारियों की तैनाती के साथ अब जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, संवेदनशील और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। पुलिस महकमे में हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- रफ्तार का ऐसा कहर... दो दोस्तों के पेट चीरते हुए आर-पार हुई रेलिंग, मौत से जंग लड़ रहे दोनों युवक बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के कानन पेंडारी के पास शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में तीन दोस्त गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से इतनी भीषण गति से टकराई कि रेलिंग का मोटा पाइप और लोहे का सरिया दो युवकों के पेट को चीरते हुए आर-पार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दोनों युवकों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जबकि तीसरा युवक घायल है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार देर रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ। मुंगेली जिले के पेंड्रीडीह, जरहागांव निवासी तीन दोस्त—अब्राहम, प्रियांशु और उनका एक अन्य साथी—अपने गांव से बिलासपुर एक मित्र को लेने आए थे। यहां पहुंचने पर पता चला कि उनका मित्र पहले ही वापस लौट चुका है। इसके बाद तीनों एक ही बाइक से होंडा शोरूम की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कानन पेंडारी के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयावह थी कि रेलिंग का लोहे का सरिया अब्राहम के पेट में आर-पार होकर फंस गया, जबकि प्रियांशु के पेट को मोटा लोहे का पाइप चीरता हुआ निकल गया। हादसे का मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सिहर उठे। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने घायलों के मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी और तत्काल डायल-112 एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 और सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। सिम्स अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों गंभीर घायलों की हालत अत्यंत चिंताजनक बताई। अब्राहम के पेट में फंसा सरिया निकालने के बाद और प्रियांशु के पेट से पाइप निकालने के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने पहले अब्राहम और फिर तड़के करीब 3 बजे प्रियांशु को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। तीसरे युवक को अपेक्षाकृत हल्की चोटें आई हैं और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और बाइक का अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराना माना जा रहा है। सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। — सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक1