Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीएसएफ की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे जवान का गांव वालों ने किया गर्मजोशी से स्वागत , कस्बा मड़ावरा निवासी जगदीश सिंह लोधी के पुत्र राहुल लोधी सीमा सुरक्षा बल में चयनित हुए थे, राजस्थान के जोधपुर में छह माह का कठिन प्रशीक्षण पूरा कर लौटे जवान का कस्बा वासियों ने फूल मालाओं के साथ किया भव्य स्वागत स्वराज भास्कर के लिए मंडावरा से प्रकाश सिंह लोधी की रिपोर्ट
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
बीएसएफ की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे जवान का गांव वालों ने किया गर्मजोशी से स्वागत , कस्बा मड़ावरा निवासी जगदीश सिंह लोधी के पुत्र राहुल लोधी सीमा सुरक्षा बल में चयनित हुए थे, राजस्थान के जोधपुर में छह माह का कठिन प्रशीक्षण पूरा कर लौटे जवान का कस्बा वासियों ने फूल मालाओं के साथ किया भव्य स्वागत स्वराज भास्कर के लिए मंडावरा से प्रकाश सिंह लोधी की रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ में यातायात व्यवस्था हुई टाइट, यातायात पुलिस ने आज टीकमगढ़ शहर में सड़क पर खड़े वाहनों पर और तेज सायलेंसर वाली बाइकों पर की चालानी कार्यवाही1
- 7 किलो 232 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार सतरवांस पुल के पास सर्विस रोड पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, चार लाख रुपये कीमत बताई 7 किलो 232 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार सतरवांस पुल के पास सर्विस रोड पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, चार लाख रुपये कीमत बताई इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र' ललितपुर। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 232 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। कोतवाली पुलिस टीम ने सतरवांस पुल के पास सर्विस रोड पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक सूटकेस से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 43 वर्षीय सत्यम सिंह पुत्र स्वर्गीय बलराम सिंह निवासी मोहल्ला बन्योटा बांदा थाना बांदा शहर, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 किलो 232 ग्राम गांजा, वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा 1,065 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर कोतवाली ललितपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। इस संबंध में आरोपी से पूछताछ के साथ ही पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।2
- पिछोर- नई बस्ती स्थित चौधरी इंडियन ऑयल पंप का कारनामा! बोलेरो में टैंक फुल डीजल भरवाया, गाड़ी बंद हो गई, टैंक खाली किया तो ड्रम में पानी ही पानी निकला! ग्राहक बोला - ये है चौधरी पेट्रोल पंप का डीजल! वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल। #Pichhore #Shivpuri #IndianOil #DieselMePani #ViralVideo #bjp #trending1
- मध्य प्रदेश के सागर के क्षेत्र बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में ललितपुर कनेक्शन जोड़ा जा रहा था जिसको ललितपुर पुलिस ने बताया भ्रामक कोई भी तत्व मध्य प्रदेश पुलिस के पास नहीं है ललितपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग ने कहा भ्रामक खबर फैला रही मध्य प्रदेश पुलिस कोई तत्व हो तो सामने रखें मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगो की मौत के मामले में सागर पुलिस द्वारा मीडिया को भ्रामक तथ्य पेश किये जा रहे हैं कि इसका सम्बन्ध ललितपुर से है, इसके सम्बन्ध में स्पष्ट करना है कि ललितपुर पुलिस व आबकारी विभाग ललितपुर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.05.2026 को एक गैंग जिसका सरगना रवि लखेरा नि0 ग्राम महेवा थाना ओरछारोड़ छतरपुर म0प्र0 व चन्द्रेश लोधी नि0 ग्राम अण्डेला थाना मालथौन जनपद सागर म0प्र0 के साथ 05 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । इन सभी अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही भी प्रचलित है ।अभि0 रवि लखेरा के म0प्र0 में शराब के ठेके के लाइसेन्स हैं साथ ही म0प्र0 के कई थाना क्षेत्रों में शराब से सम्बन्धित आपराधिक मामले दर्ज हैं । थाना बण्डा पर दिनांक 06.09.2026 को दर्ज मु0अ0सं0 658/2026 में नामित 20 अभियुक्तों मे से सभी म0प्र0 के निवासी है केवल एक आकाश राय जिसे मड़ावरा निवासी दिखाया गया है वह भी पिछले 10 वर्ष से बण्डा थाना क्षेत्र में निवास कर रहा है । ललितपुर में कहीं भी स्प्रिट/कैमिकल आदि से किसी भी प्रकार की अवैध शराब का निर्माण नही किया जा रहा है । सागर पुलिस की जांच में अभी तक यदि कोई भी तथ्य ललितपुर से जुड़े आये हुए हैं तो उन्हे निश्चित रूप से ललितपुर पुलिस के साथ शेयर करना चाहिये । ललितपुर पुलिस व आबकारी टीम द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब के निर्माण व ब्रिक्री पर कार्यवाही जारी है,2
- ललितपुर जनपद में सागर जिले की पुलिस द्वारा जहरीली शराब कांड पर ललितपुर पुलिस का बड़ा स्पष्टीकरण जहरीली शराब कांड पर ललितपुर पुलिस का बड़ा स्पष्टीकरण सागर पुलिस द्वारा ललितपुर से संबंध बताए जाने पर एएसपी कालू सिंह ने किया स्पष्ट, कहा—ललितपुर में स्प्रिट या केमिकल से अवैध शराब निर्माण का कोई मामला नहीं ललितपुर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के मामले में ललितपुर का नाम सामने आने के बाद ललितपुर पुलिस ने पूरे मामले पर स्पष्ट स्थिति सामने रखी है। अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर कालू सिंह ने बताया कि सागर पुलिस की ओर से मीडिया में ललितपुर से संबंध होने की बात कही जा रही है, जबकि उपलब्ध तथ्यों के अनुसार इस मामले में नामजद अधिकांश आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। एएसपी ने बताया कि ललितपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 4 मई 2026 को अवैध शराब के कारोबार से जुड़े एक गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंग के सरगना रवि लखेरा निवासी ग्राम महेवा, थाना ओरछारोड़, छतरपुर (मध्य प्रदेश) तथा चन्द्रेश लोधी निवासी ग्राम अण्डेला, थाना मालथौन, जिला सागर (मध्य प्रदेश) समेत पांच अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है तथा उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी प्रचलित है। पुलिस के अनुसार, गैंग का सरगना रवि लखेरा मध्य प्रदेश में शराब के ठेकों के लाइसेंस रखता है और उसके खिलाफ मध्य प्रदेश के कई थाना क्षेत्रों में शराब से संबंधित आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि बण्डा थाने में 6 सितंबर 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 658/2026 में नामजद 20 अभियुक्तों में से लगभग सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। इनमें केवल आकाश राय का नाम मड़ावरा निवासी के रूप में सामने आया है, लेकिन पुलिस के अनुसार वह भी पिछले करीब 10 वर्षों से बण्डा थाना क्षेत्र में रह रहा है। ललितपुर में अवैध शराब निर्माण से पुलिस ने किया इनकार अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि ललितपुर जनपद में स्प्रिट, केमिकल अथवा अन्य पदार्थों से अवैध शराब के निर्माण की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि सागर पुलिस की जांच में इस मामले से जुड़ा कोई ठोस तथ्य ललितपुर से संबंधित पाया गया है तो उसे ललितपुर पुलिस के साथ साझा किया जाना चाहिए, ताकि तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। ललितपुर पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। विभागीय टीमों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। एएसपी कालू सिंह ने कहा कि किसी भी मामले में तथ्यों की पुष्टि के बाद ही किसी जिले या व्यक्ति का नाम जोड़ा जाना चाहिए। ललितपुर पुलिस अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और यदि किसी स्तर पर ललितपुर से जुड़ा कोई तथ्य सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी1
- भारत जागो एवं अयोध्या यात्रा का सातवां दिन: धता गांव में भव्य स्वागत, रायबरेली के लिए रवाना रिपोर्टर राकेश सेन *बीना।* भारत जागो यात्रा एवं अयोध्या यात्रा का कारवां अपने सातवें दिन जन-जन में राष्ट्रभक्ति और रामभक्ति का अलख जगाते हुए आगे बढ़ रहा है। यात्रा का सातवां पड़ाव *कमलपुर जनपद क्षेत्र के धता गांव* में रहा, जहां ग्रामीणों ने यात्रियों का ऐतिहासिक स्वागत किया। धता गांव पहुंचने पर वहां के वरिष्ठ नेता *दिलीप पटेल* के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा के प्रमुख *पी पी नायक एवं सभी यात्रियों का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत* किया। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस अवसर पर नेता दिलीप पटेल ने कहा कि भारत जागो यात्रा देश में एक नई चेतना जगा रही है। ऐसी यात्रा से युवाओं में देशभक्ति और संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है। हम सभी यात्रियों के उज्जवल भविष्य और यात्रा की सफलता की कामना करते हैं। यात्रा के प्रमुख पी पी नायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सोए हुए भारत को जगाना और अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर राष्ट्र के कल्याण की कामना करना है। जगह-जगह मिल रहे अपार जनसमर्थन से हमारा हौसला और बढ़ रहा है। स्वागत समारोह के पश्चात यात्रा ने अपने अगले पड़ाव *रायबरेली के लिए कूच* कर दिया। यात्रा के रायबरेली पहुंचने पर वहां भी भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं।1
- भेंस को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित, युवक घायल टीकमगढ़ 7 सितंबर टीकमगढ़ जिले के कुंडेश्वर के पास सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर खिरिया चौकी पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। प्रधान आरक्षक भरत सिंह मरावी ने बताया है कि बबलू कुशवाहा निवासी ईसोन थाना लिधौरा, बाइक से अपनी बहन के यहां उत्तरप्रदेश के महरौनी की ओर जा रहा था। सोमवार की सुबह कुण्डेश्वर के पास रोड पर अचानक भेंस आ गई। भेंस को बचाने के प्रयास में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फिसल गई, जिससे बाइक सवार बबलू घायल हो गया। प्रधान आरक्षक की सूचना पर 112 वाहन में तैनात आरक्षक माधव राजपूत एवं पायलट की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।4
- मुड़िया गांव में श्मशान घाट के लिए रास्ता नहीं है नेट तीन सेट है ग्राम पर के सरपंच का कहना है1
- आखिरी सफर भी आसान नहीं! कीचड पानी और कांटों के बीच शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे ग्राम पंचायत पार के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़िया नायक में एक महिला की अंतिम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। शोकाकुल परिजनों और ग्रामीणों को शव लेकर मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए कीचड़, पानी और कांटों से भरे कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ा। मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम की दूरी महज 200 से 300 मीटर है, लेकिन आज तक यहां पक्का रास्ता नहीं बन सका। बारिश के कारण रास्ते में जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा था, जिससे अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।1