Shuru
Apke Nagar Ki App…
jharia jharkhand jharia jharkhand Hindi
Bablu Mandal
jharia jharkhand jharia jharkhand Hindi
More news from झारखंड and nearby areas
- चिरकुंडा: भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी मधुरेंद्र गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान के दौरान विभिन्न बूथों पर मतदाताओं में उत्साह देखा गया तथा प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उन्होंने बताया कि भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बरनाली बाउरी के पक्ष में मतदान करने के लिए पार्टी नेतृत्व ने क्षेत्र की सम्मानित जनता, कार्यकर्ताओं, चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों तथा निष्पक्ष समाचार संप्रेषित करने वाले मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। भाजपा के चुनाव प्रभारी ज्ञान रंजन सिन्हा एवं प्रदीप साहू, जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, चुनाव संयोजक मन्नू तिवारी तथा प्रत्याशी बरनाली बाउरी ने संयुक्त रूप से मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही है। नेताओं ने दावा किया कि नगर परिषद अध्यक्ष पद पर बरनाली बाउरी की जीत सुनिश्चित है और परिणाम घोषित होने के बाद चिरकुंडा में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | निरसा के लखीमाता कोलियरी गेट पर एक और भीषण सड़क हादसा। निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र स्थित लखीमाता कोलियरी के मुख्य द्वार के सामने हाईवे पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यह दुर्घटना उस कटिंग प्वाइंट पर घटी, जहां से लोग रोड क्रॉस करते हैं और जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। जानकारी के अनुसार, बंगाल से बिहार जा रही अर्टिगा कार संख्या WB-06-S-5355 और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार दिलीप सतनामी, जो चापापुर के एरिया सेक्रेटरी बताए जा रहे हैं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनके दोनों पैर टूट गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना में बाइक संख्या JH-10-CJ-0614 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने आरोप लगाया है कि कार में सवार लोगों ने घायल की मदद करने के बजाय उनके साथ गाली गलौज की और कथित रूप से मारपीट करने के लिए हॉकी स्टिक भी निकाली। नियमों के अनुसार, किसी भी वाहन में इस प्रकार के हथियार रखना प्रतिबंधित है। गौरतलब है कि लखीमाता कोलियरी गेट के सामने स्थित यह कटिंग प्वाइंट लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, कई लोग घायल हो चुके हैं और कई की जान भी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर थाना ले गई है और पूरे मामले की जांच जारी है। फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।9
- jharia jharkhand Hindi1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- जामताड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार सुबह 7:00 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। जामताड़ा नगर पंचायत जामताड़ा और मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। मतदान शुरू होने से पहले ही कई बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। जामताड़ा नगर क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सर्खेलडीह स्थित बूथ संख्या 10/1 और 10/2 पर सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जहां पुलिस बल की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराया जा रहा है। वोट देकर बाहर निकलीं रूबी कुमारी ने कहा कि वह शहर में बदलाव चाहती हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता बताते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने अन्य मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें, ताकि क्षेत्र के विकास के लिए एक सशक्त नेतृत्व चुना जा सके। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं जामताड़ा नगर पंचायत के बूथ संख्या-1 पर उमड़ी मतदाताओं की भारी भीड़। योगेश कुमार, जामताड़ा जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के बूथ संख्या-1 पर मतदान के दौरान जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सुबह 6:00 बजे से ही मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर कतारबद्ध हो गए। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया। समय बढ़ने के साथ मतदाताओं की संख्या भी लगातार बढ़ती रही। नगर पंचायत के अन्य बूथों की तुलना में यहां सबसे अधिक भीड़ दर्ज की गई। मतदान करने आए संजीव मुखर्जी और शिकन महतो ने बताया कि वे जामताड़ा में स्वास्थ्य, साफ-सफाई, सड़क और लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए वोट कर रहे हैं। उनका कहना था कि शहर में विकास कार्य हुए हैं, लेकिन आगे और बेहतर कार्य की उम्मीद है। बूथ पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न होता दिखा। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी तैनात रहे। साथ ही विकलांगता भी नहीं रोक सकी हौसला, महादेव सोरेन ने किया मतदान जामताड़ा जिले के गायछन्द बूथ के 56 वर्षीय महादेव सोरेन ने दोनों पैरों से विकलांग होने के बावजूद लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। वे टोटो से बूथ संख्या एक पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वोट की चोट पर ही बदलाव संभव है। उनका यह जज्बा अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणा बना। शारीरिक असुविधा के बावजूद उन्होंने साबित कर दिया कि लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत है और नागरिकों को अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।1
- निरसा के लखीमाता कोलियरी गेट के सामने राष्ट्रीय उच्चपथ 19 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दिलीप सतनामी, चापापुर कोलियरी के एरिया सेक्रेटरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल से बिहार जा रही अर्टिगा कार (WB-06-S-5355) ने बाइक (JH10 CJP 614) से सड़क पार कर रहे दिलीप सतनामी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल के दोनों पैर टूट गए और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।1
- (धनबाद)नगर निकाय चुनाव संपन्न, स्ट्रांग रूम में थ्री लेयर सुरक्षा,,1019 बूथों पर शांतिपूर्ण वोटिंग, प्रशासन ने जताया आभार।1
- नगर परिषद चुनाव में चिरकुंडा क्षेत्र से अध्यक्ष पद के बहुत सारे उम्मीदवार रहे। आज चुनाव भी हो गए, मतदान प्रतिशत भी अच्छा ही रहा। अब आगे देखना यह है की कौन जीतेगा चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव और करेगा अध्यक्ष पद की दावेदारी।1