logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊना पुलिस की चिट्टा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 2.32 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार ऊना। जिला पुलिस ऊना द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ऊना के निर्देशों पर “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति के अंतर्गत चिट्टा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस थाना गगरेट की टीम ने दो युवकों को हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मई 2026 की देर शाम ASI मोंटी गुलेरिया के नेतृत्व में पुलिस थाना गगरेट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम अम्वोटा से होशियारपुर बाईपास रोड डवाली अम्वोटा क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर पुलिस ने 2.32 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में मोटरसाइकिल चालक अजय कुमार तथा पीछे बैठे अरमान निवासी भाटी, डाकघर व तहसील ज्वालाजी, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है। जिला पुलिस ऊना ने आम जनता, युवाओं और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ “शून्य सहनशीलता” अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

1 hr ago
user_Dinbhar channel
Dinbhar channel
Media house ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago
825d558b-74d5-4a2b-94b5-5f4d671a7887

ऊना पुलिस की चिट्टा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 2.32 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार ऊना। जिला पुलिस ऊना द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ऊना के निर्देशों पर “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति के अंतर्गत चिट्टा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस थाना गगरेट की टीम ने दो युवकों को हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मई 2026 की देर शाम ASI मोंटी गुलेरिया के नेतृत्व में पुलिस थाना गगरेट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम अम्वोटा से होशियारपुर बाईपास रोड डवाली अम्वोटा क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर पुलिस ने 2.32 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में मोटरसाइकिल चालक अजय कुमार तथा पीछे बैठे अरमान निवासी भाटी, डाकघर व तहसील ज्वालाजी, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है। जिला पुलिस ऊना ने आम जनता, युवाओं और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ “शून्य सहनशीलता” अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • 11 सूत्रीय विजन के साथ चुनावी मैदान में उतरे टक्का वार्ड-7 से कांग्रेस समर्पित सुमित शर्मा ऊना।
    1
    11 सूत्रीय विजन के साथ चुनावी मैदान में उतरे टक्का वार्ड-7 से कांग्रेस समर्पित सुमित शर्मा
ऊना।
    user_Dinbhar channel
    Dinbhar channel
    Media house ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    49 min ago
  • महिला ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी, घर का बिजली पानी कनेक्शन काटने के बाद बढ़ा आक्रोश, डीसी कार्यालय पहुंचकर सुनाई आपबीती। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड पांच निवासी सुनीता देवी ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित किए जाने के बाद परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सोमवार को सुनीता देवी अपने पति और दोनों बच्चों के साथ जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचीं और डीसी ऊना के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उपायुक्त ऊना को सौंपे गए शिकायत पत्र में सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके जेठ और सास ने जबरन उनके घर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया है। इसके चलते परिवार पिछले करीब एक महीने से अंधेरे और पानी की समस्या के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है। सुनीता ने बताया कि बिजली न होने के कारण उनके बच्चे स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जहां हर समय किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिलने से उनका और बच्चों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। परिवार को इधर-उधर से पानी मांगकर काम चलाना पड़ रहा है। वहीं पति दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चला रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
    1
    महिला ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी, घर का बिजली पानी कनेक्शन काटने के बाद बढ़ा आक्रोश, डीसी कार्यालय पहुंचकर सुनाई आपबीती।
नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड पांच निवासी सुनीता देवी ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित किए जाने के बाद परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सोमवार को सुनीता देवी अपने पति और दोनों बच्चों के साथ जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचीं और डीसी ऊना के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उपायुक्त ऊना को सौंपे गए शिकायत पत्र में सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके जेठ और सास ने जबरन उनके घर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया है। इसके चलते परिवार पिछले करीब एक महीने से अंधेरे और पानी की समस्या के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है। सुनीता ने बताया कि बिजली न होने के कारण उनके बच्चे स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जहां हर समय किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिलने से उनका और बच्चों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। परिवार को इधर-उधर से पानी मांगकर काम चलाना पड़ रहा है। वहीं पति दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चला रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश में GSSS अरलू, ऊना की एक छात्रा ने दसवीं कक्षा में दसवीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि से उसने अपने विद्यालय, माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।
    1
    हिमाचल प्रदेश में GSSS अरलू, ऊना की एक छात्रा ने दसवीं कक्षा में दसवीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि से उसने अपने विद्यालय, माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जंगल रोपा वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सोनी कुमार ने भरा नामांकन जंगलरोपा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी कुमार ने नामांकन भरने के बाद कहा कि जनता के लिए चौबीस घंटे सेवारत रहूगा और कभी भी कोई व्यक्ति मुझे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी कहीं से चुनाव लड सकता है और पार्टी के बाहर जाकर लोग चुनाव लड रहे है इस पर कोई कुछ नही कह सकता है। उन्हांेने कहा कि वार्ड में नशे के खिलाफ मुहिम चलाएंगे और लोगो को हर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
    2
    जंगल रोपा वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सोनी कुमार ने भरा नामांकन
जंगलरोपा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी कुमार ने नामांकन भरने के बाद कहा कि जनता के लिए चौबीस घंटे सेवारत रहूगा और कभी भी कोई व्यक्ति मुझे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी कहीं से चुनाव लड सकता है और पार्टी के बाहर जाकर लोग चुनाव लड रहे है इस पर कोई कुछ नही कह सकता है। उन्हांेने कहा कि वार्ड में नशे के खिलाफ मुहिम चलाएंगे और लोगो को हर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • पंजाब के रूपनगर स्थित नूरपुरबेदी में हुए गो*ली*कांड में एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब इस सनसनीखेज वारदात की गहराई से जांच कर रही है।
    1
    पंजाब के रूपनगर स्थित नूरपुरबेदी में हुए गो*ली*कांड में एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब इस सनसनीखेज वारदात की गहराई से जांच कर रही है।
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सुजानपुर ब्लॉक् अध्यक्ष पार्टी राजेंद्र वरमा ने कहा भाजपा जिला में चार गुटों में बांटी, जिला में नेतृत्व पर आपसे खिंचातनी
    1
    सुजानपुर ब्लॉक् अध्यक्ष पार्टी राजेंद्र वरमा ने कहा भाजपा जिला में चार गुटों में बांटी, जिला में नेतृत्व पर आपसे खिंचातनी
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुजानपुर के आजाद उम्मीदवार मुनीश कुमार गुप्ता ने वार्ड नंबर 2 में श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ₹8.85 लाख के टेंडर में ठेकेदार ने सिर्फ ₹1.5 लाख का काम किया, जिसका खुलासा RTI से हुआ। गुप्ता ने चुनाव के बाद पूरी जांच करवाने की बात कही है, जो स्थानीय कांग्रेस नेता से ठेकेदार के संबंध पर सवाल उठाती है।
    2
    सुजानपुर के आजाद उम्मीदवार मुनीश कुमार गुप्ता ने वार्ड नंबर 2 में श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ₹8.85 लाख के टेंडर में ठेकेदार ने सिर्फ ₹1.5 लाख का काम किया, जिसका खुलासा RTI से हुआ। गुप्ता ने चुनाव के बाद पूरी जांच करवाने की बात कही है, जो स्थानीय कांग्रेस नेता से ठेकेदार के संबंध पर सवाल उठाती है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर के साई द घाट गाँव में साइकिल चलाते समय नाले में गिरने से 17 वर्षीय अंकित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। अपने माता-पिता का इकलौता बेटा अंकित 12वीं की परीक्षा पास कर चुका था, जिसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के पैराफिट की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है।
    1
    हमीरपुर के साई द घाट गाँव में साइकिल चलाते समय नाले में गिरने से 17 वर्षीय अंकित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। अपने माता-पिता का इकलौता बेटा अंकित 12वीं की परीक्षा पास कर चुका था, जिसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के पैराफिट की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.