जिला स्तरीय पुस्तक मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़ जिला स्तरीय पुस्तक मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़ तीन दिवसीय मेले में विद्यार्थियों को 50% तक छूट पर मिली पुस्तकें व सामग्री, अगले वर्ष 5 दिन आयोजन का सुझाव नर्मदापुरम। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय एसएनजी उमावि में 2, 3 एवं 4 अप्रैल को आयोजित जिला स्तरीय पुस्तक मेले का समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन बच्चों और अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेले में जिले के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने शैक्षणिक सामग्री, स्टेशनरी, पुस्तकें एवं स्कूल यूनिफॉर्म रियायती दरों पर खरीदी। विभिन्न विक्रेताओं द्वारा लगभग 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई, जिससे अभिभावकों को काफी राहत मिली। समापन अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया उपस्थित रहीं। उन्होंने मेले में पहुंचे बच्चों और अभिभावकों से संवाद कर फीडबैक लिया। अभिभावकों ने इस प्रकार के मेले नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। अपने संबोधन में माया नारोलिया ने इसे मध्यप्रदेश शासन की सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से दुकानदारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, जिसका सीधा लाभ अभिभावकों को मिलता है। उन्होंने सुझाव दिया कि आगामी वर्ष में मेले का आयोजन कम से कम 5 दिनों तक किया जाए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति ने सहमति जताते हुए इसे लागू करने का आश्वासन दिया। मेले के सफल आयोजन में कलेक्टर सोनिया मीना, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, संयुक्त कलेक्टर ब्रिजेन्द्र रावत, अपर कलेक्टर अनिल जैन सहित प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर विक्रम कुमार नरवरिया, संदीप शुक्ला, मनीष कुशवाह, अरविंद तिवारी, अमरीश दुबे, जितेन्द्र जाट, हरवीर गौर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। मेले को सफल बनाने में राजेश जायसवाल, राजेश गुप्ता, अर्चना मिश्रा, राजेश शर्मा, कीर्ति शिवपुरिया सहित अन्य शिक्षकों की अहम भूमिका रही। मेले में महादेव बुक डिपो, मनीष बुक डिपो, कोणार्क बुक पार्लर, अभिषेक बुक डिपो, जागृति बुक डिपो, अवनि बुक डिपो, रेनबो स्टेशनरी, लवली बुक डिपो, गुप्ता बुक डिपो, राजा बुक डिपो, सपना ड्रेसेस एवं खुशबू कलेक्शन के संचालकों ने भाग लेकर विद्यार्थियों को रियायती दरों पर सामग्री उपलब्ध कराई। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सहभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
जिला स्तरीय पुस्तक मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़ जिला स्तरीय पुस्तक मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़ तीन दिवसीय मेले में विद्यार्थियों को 50% तक छूट पर मिली पुस्तकें व सामग्री, अगले वर्ष 5 दिन आयोजन का सुझाव नर्मदापुरम। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय एसएनजी उमावि में 2, 3 एवं 4 अप्रैल को आयोजित जिला स्तरीय पुस्तक मेले का समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन बच्चों और अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेले में जिले के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने शैक्षणिक सामग्री, स्टेशनरी, पुस्तकें एवं स्कूल यूनिफॉर्म रियायती दरों पर खरीदी। विभिन्न विक्रेताओं द्वारा लगभग 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई, जिससे अभिभावकों को काफी राहत मिली। समापन अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया उपस्थित रहीं। उन्होंने मेले में पहुंचे बच्चों और अभिभावकों से संवाद कर फीडबैक लिया। अभिभावकों ने इस प्रकार के मेले नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। अपने संबोधन में माया नारोलिया ने इसे मध्यप्रदेश शासन की सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से दुकानदारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, जिसका सीधा लाभ अभिभावकों को मिलता है। उन्होंने सुझाव
दिया कि आगामी वर्ष में मेले का आयोजन कम से कम 5 दिनों तक किया जाए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति ने सहमति जताते हुए इसे लागू करने का आश्वासन दिया। मेले के सफल आयोजन में कलेक्टर सोनिया मीना, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, संयुक्त कलेक्टर ब्रिजेन्द्र रावत, अपर कलेक्टर अनिल जैन सहित प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर विक्रम कुमार नरवरिया, संदीप शुक्ला, मनीष कुशवाह, अरविंद तिवारी, अमरीश दुबे, जितेन्द्र जाट, हरवीर गौर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। मेले को सफल बनाने में राजेश जायसवाल, राजेश गुप्ता, अर्चना मिश्रा, राजेश शर्मा, कीर्ति शिवपुरिया सहित अन्य शिक्षकों की अहम भूमिका रही। मेले में महादेव बुक डिपो, मनीष बुक डिपो, कोणार्क बुक पार्लर, अभिषेक बुक डिपो, जागृति बुक डिपो, अवनि बुक डिपो, रेनबो स्टेशनरी, लवली बुक डिपो, गुप्ता बुक डिपो, राजा बुक डिपो, सपना ड्रेसेस एवं खुशबू कलेक्शन के संचालकों ने भाग लेकर विद्यार्थियों को रियायती दरों पर सामग्री उपलब्ध कराई। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सहभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
- Post by ABDUL1
- श्याम गांव के हालात सरपंच सचिव की लापरवाही1
- Post by Satyanarayan D. panwar3
- सिवनी मालवा में देर रात पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, किसानों और लोकतंत्र के मुद्दे पर BJP पर साधा निशाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र हुड्डा शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे सिवनी मालवा स्थित अजय पटेल के निवास पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर किसानों के साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि कैबिनेट और अलग कृषि बजट का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। साथ ही वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा घोषित “कृषि कल्याण वर्ष” पर भी सवाल उठाए। पटवारी ने कहा कि किसानों के गेहूं खरीदी को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीदी की तारीख जानबूझकर आगे बढ़ाई जा रही है ताकि किसान मजबूरी में व्यापारियों को गेहूं बेच दें। समिति की तिथि 28 मार्च और खरीदी की तिथि 10 अप्रैल रखने को उन्होंने “किसानों के साथ धोखा और एक तरह का घोटाला” बताया। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के समर्थन में 9 अप्रैल को प्रदेश के हर जिले में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। यह आंदोलन राहुल गांधी के नेतृत्व में किया जाएगा। वहीं, देर रात करीब 11:30 बजे विधानसभा खोलने के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे “क्राइम” करार देते हुए कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव आयोग का दुरुपयोग, विधायकों की खरीद-फरोख्त, सरकार गिराने और वोटर लिस्ट में हेरफेर जैसे कदम उठाए गए हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और लोकतंत्र तथा किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।1
- Post by Pratap Singh2
- सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल सोहागपुर पुलिस द्वारा लंबित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुनील पिता भाई जी विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बोरना, सुखलाल पिता हर प्रसाद कहार निवासी ग्राम जमुनिया उमेश पिता काशीराम ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी रेनी पानी, मिथुन पिता दिनकर मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया, मुईन पिता मुबीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी मुसलमानी मोहल्ला, सेमरी हरचंद शामिल है। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम 4 बजे के लगभग न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के पश्चात सभी को उपजेल पिपरिया भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।1
- Post by PS24NEWS1
- Post by ABDUL1